Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Blog

June 7, 2015 By Monica Gupta

Unsafe Edibles

Unsafe Edibles  मौसम सुहावना होता नही कि अचानक टिक्की, चाट पापडी, पकोडे समोसे आदि के लिए मचल जाते हैं. इतना ही नही बरसात के बाद छोटे मोटे स्टाल्स पर भी भारी भीड दिखाई देती हैं. इस खाने मे कोई बुराई नही पर बुराई है स्वच्छता न होने पर. मेरी एक सहेली बाजार का खाना समोसे टिक्की टाईप बहुत खाती है पर घर पैक करवा कर ले आती है . उसका कहना है कि वहां इतनी गंदगी मे खडे होकर खाना नामुमकिन है इसलिए आराम से घर के साफ माहौल मे खाती है.

Unsafe Edibles

उसकी इन बातों ने मुझे बहुत कुछ सोचने पर मजबूर कर दिया. जहां गंदगी होगी वहां कीटाणु होंगें और  जहां  कीटाणु होंगें वहां बीमारियां भी यकीनन होगी. ना जाने हम हम कितनी बीमारियों को आमंत्रण दे रहे हैं और उससे भी बडी बात आती है प्रदूषित खाने की. हम घर में कितनी साफ सफाई रखते हैं पर क्या स्टाल और ठेले वाले भी अपने हाथ बार बार साफ करते होंगें. जो बाजार से सामान खरीद कर लाते होंगें क्या वो शुद्द होता होगा क्योकि अक्सर ज्यादा लाने के चक्कर में हम किसी न किसी बात से समझौता कर लेते है और और ….

 

64% of edibles sold in the open are adulterated indian food photo

मैगी को सेहत के लिए हानिकारक बताते हुए भारत में बैन कर दिया गया है। मगर अहम सवाल है कि क्या भारत में बाकी खाने-पीने की चीजें सेफ हैं और क्या उनमें मिलावट नहीं होती। सर्वे रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में खुले में जितनी चीजें बिकती हैं, उनमें करीब 64 प्रतिशत खाने-पीने की चीजों में मिलावट होती है। इसको रोकने के लिए ना तो सरकार के पास कोई ठोस नीति है और ना ही कानून, जिसके तहत आरोपियों को कड़ी सजा दी जा सके। मार्केट में बिकने वाले फल और सब्जियों में भी हानिकारक तत्व!मिलती-जुलती खबरेंजल्द लाएंगे सुरक्षित स्वदेशी मैगी: बाबा रामदेवनेस्ले ने हटाई मैगी, कहा- जल्द होगी वापसीइन्फोग्रैफिक: आखिर क्यों ‘बेहाल’ हुई मैगी?’खुलासा मैंने किया, पर क्रेडिट बॉस ले गया’प. बंगाल में मैगी पर रोक नहीं लगाएंगी ममता कई खाद्य चीजों में तो हानिकारक केमिकल तक मिलाया जाता है। इनमें दूध, खाद्य तेल, दाल और सब्जियां शामिल हैं। मार्केट सर्वे एजेंसी विनायक रिसर्च और इंडस्ट्री चैंबर एसोचैम के अलग-अलग सर्वे में यह बात सामने आई है। विनायक रिसर्च की रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई में हाल में किए गए खाद्य वस्तुओं की जांच में पाया गया कि 60 से 65 फीसदी खुले खाने-पीने के तेल में बड़े पैमाने पर मिलावट होती है। दूध में भी कई बार हानिकारक केमिकल्स मिलाए जाते हैं इसके अलावा बड़ौदा की एक यूनिवर्सिटी की जांच में दाल और सब्जियों के सैंपल में आर्सेनिक मिला था। यह एक ऐसा केमिकल है, जिससे कैंसर भी हो सकता है। इसके अलावा यूपी में हुई एक जांच में सैंपल के 28 फीसदी अंडों में ई-कोलाई बैक्टीरिया पाया गया था। इससे पेट में इन्फेक्शन हो जाता है। दूध भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। दूध में कई बार अडल्ट्रेशन की शिकायत सामने आई है। देशभर से मिले करीब 1700 दूध सैंपल में 69 फीसदी दूध के सैंपल भारतीय मानकों के हिसाब से सुरक्षित नहीं थे। मिलाए जाते हैं केमिकल्स विनायक इंक के प्रमुख विजय सिंह का कहना है कि हमारी स्टडी में सामने आया है कि दाल, सब्जियां व फलों में इस तरह के केमिकल मिलाए जाते हैं, जिससे यह ज्यादा बढ़े। सरकार के पास ऐसी कोई मशीनरी नहीं हैं जिससे इसकी जांच हो। क्योंकि वस्तुएं सीधे तौर रिटेल मार्केट में पहुंचाई जाती हैं और फिर रिटेल मार्केट में उसको भेजा जाता है। एसोचैम का कहना है कि भारत में मिलावट और जमाखोरी रोकने के लिए कानून तो है, मगर वे इतने प्रभावशाली नहीं हैं, जो ऐसे लोगों में खौफ पैदा करें। एसोचैम के डायेक्टर जनरल डी.एस. रावत के अनुसार खुले तौर पर जो खाद्य वस्तुएं बिकती हैं, उसको लेकर आम आदमी के मन में आशंका रहती है। यह इस बात को दर्शाता है कि मिलावट को रोकने के लिए अभी तक पर्याप्त कदम उठाए नहीं गए हैं। Read more…

Unsafe Edibles बेशक, मैगी मॆ जानलेवा मिलावट होती है पर स्टाल पर गंदगी, अस्वच्छता और प्रदूषित पानी भी कम जानलेवा नही… !!! जरा सोच कर कही डाक्टर के पास न भागना पड जाए

June 7, 2015 By Monica Gupta

Be happy

Be happy .. आज सुबह घर के सामने दो बच्चे बाते करते हुए किसी तीसरे का इंतजार कर रहे थे. मैं पौधों को पानी दे रही थी और अनायास ही ध्यान उनकी बातों पर केंद्रित हो गया. एक बोला कि वो जब भी किसी से दोस्ती करता है तो यह देख कर करता है कि वो मोटा है या पतला और अगर वो पतला है तो वो दोस्ती नही करता. मैं हैरानी से बात सुन रही थी. दूसरे ने पूछा कि यार ऐसा किसलिए ?? तो वो हाथ हिला हिला कर बोला कि देख यार मोटे हमेशा हंसते रहते हैं और खुश रहते हैं और पतले लोग हमेशा सडे और चिडचिडे होते हैं.

Be happy

smile photo

 

इसी बीच उनका तीसरा दोस्त जोकि थोडा मोटा था वो आ गया और वो आगे चले गए. मैं मुस्कुराते हुए सोचने लगी कि शायद बच्चा ठीक ही कह रहा था वैसे मोटे लोग खुश मिजाज ही होते है जबकि पतले लोग … !! वैसे ऐसी बात है भी नही … जो लोग टेंशन नही लेते अपना काम ईमानदारी से निभाते हैं वो खुश ही रहते हैं उसमे मोटे पतले की बात नही है … खैर, ये तो बच्चों का संसार है बच्चो की सोच है …  वैसे आप क्या सोचने लगे  …..  🙂   वो कहते हैं ना donat worry … Be happy बात मोटे पतले की नही है बस ऐसे आप हमेशा खुश रहिए   आपको देख कर दूसरे भी खुश रहेंगें …

June 7, 2015 By Monica Gupta

Windows

Windows … कम्प्यूटर हो या घर खिडकी का बहुत महत्व है. खिडकी यानि Windows न हो तो अच्छा सा नही लगता. अब खिडकी हो और सफाई न हो …  ऐसा भी नही हो सकता. सफाई बहुत जरुरी है ताकि घर में कोई वायरस भीतर ना आने पाए..

cartoon windows by monica gupta

अब संडे यानि रविवार से बेहतर और कौन सा दिन हो सकता है. तो अब शुरु हो चुकी है Windows की सफाई … वैसे भगवान जाने कि अब ऐसी धुलाई के बाद कम्प्यूटर चलेगा भी या नही…

June 5, 2015 By Monica Gupta

Thankless People

Thankless People

आज सुबह मणि का मूड खराब था. उसके एक जानकार को कानूनी सलाह की जरुरत थी.तो  उसने अपने एक मित्र से मुलाकात करवा दी और लिहाज से उसका काम भी  बहुत जल्दी हो गया. पर थैक्स के लिए एक बार भी फोन नही आया.  काम न होने से पहले दिन में दस दस बार उसका फोन आता था पर अब इतना भी नही हुआ कि एक बार फोन करके यह ही कह दे कि काम हो गया है … हुह .. मणि को बहुत गुस्सा आ रह अथा उसने मुझे कहा कि आगे से वो कभी भी किसी की भी मदद नही करेगी.

Thankless People. वैसे ऐसा तो मेरे साथ भी बहुत बार हुआ है. अगर एक उदाहरण दूं तो वो है रक्तदान के लिए … बहुत बार जब किसी को रक्त की जरुरत हुई रात बे रात तुरंत फोन करके बहुत लोगों को तुरंत रक्त उपलब्ध करवाया पर बहुतों ने थैक्स नही किया. बाद में खुद ही पता करती थी कि सब ठीक है न रक्त उपलब्ध हो गया था ना. कोई दिक्कत तो नही आई ना … तब लोग थैक्स बोल देते… तब मेरे मन में भी यही विचार आता कि कितने अकृतज्ञ लोग हैं पर फिर दुबारा जब भी किसी को रक्त की जरुरत होती और फोन आता तो मैं अपनी नाराजगी भूल कर मदद के लिए तैयार हो जाती.

देखा जाए तो समाज में हर तरह के लोग हैं . कुछ बहुत ज्यादा अच्छे होते हैं और कुछ बस मतलब निकल जाने पर तू कौन .. मैं खामखाह …!! !!! .वैसे, हममें जितना सामर्थ्य है उतनी मदद तो निस्वार्थ भाव से करनी ही करनी चाहिए. वैसे पेड भी तो अपनी छांव निस्वार्थ भाव से ही देते हैं ना… Thankless People

वैसे आप सभी ने मेरा लेख पढा इसके लिए मेरी तरफ से बडा सा थैक्स तो बनता ही है 🙂 थैक्स 🙂

thanks  photo

Photo by woodleywonderworks

June 5, 2015 By Monica Gupta

INVESTIGATIVE JOURNALISM

INVESTIGATIVE  JOURNALISM

पुराने समय  में पत्रकारों का अख़बार के नफ़ा-नुक़सान के बारे में सोचना भी अनैतिक था लेकिन जब से नौकरियाँ ठेके पर दी जाने लगीं तो न्यूज़रूम पर बाज़ार का क़ब्ज़ा हो गया. किसी समय  में दिग्गज बुद्धिजीवी, साहित्यकार और अर्थशास्त्री अख़बारों के संपादक होते थे. अब अख़बार के मालिक वफ़ादारों को संपादक बनाकर उन्हें मुनाफ़े की ज़िम्मेदारी देने लगे.

अख़बार के पन्नों में ख़बर से अधिक विज्ञापन को प्राथमिकता मिलने लगी.मुनाफे के चलते और  विज्ञापन की चकाचौंध   के चलते कॉरपोरेट सेक्टर की धांधलेबाज़ी की ख़बरें कम होती गईं…. कम होती गई … और खत्म ही हो गई …

cartoon Rip by monica gupta

 WE MISS YOU INVESTIGATIVE JOURNALISM…. 🙁  WHERE R U ???? COME BACK SOON…

 INVESTIGATIVE JOURNALISM

संपादक की पगार से अधिक मार्केटिंग और सेल्स के मैनेजरों की पगार होने लगी.  हद तो और भी ज्यादा तब बढ गई जब मुनाफे के लिए बडे बडे उद्योगपतियों ने न्यूज  चैनल ही खरीद लिए और अब हर चैनल पर कोई न कोई किसी न किसी पार्टी का मुखिया( अप्रत्यक्ष रुप से ही सही ) पर  विराजामन है ऐसे में खबरें कैसी होगी…  इसका अंदाजा सहज लगाया जा सकता है.

कुल मिला कर अगर ये कहा जाए कि अखबार मुनाफे का धंधा बन गया तो गलत न होगा … खोजने पर भी INVESTIGATIVE JOURNALISM यानि खोजी पत्रकारिता नही मिल रही…

June 4, 2015 By Monica Gupta

Justice fail

   Justice fail   जिस दिन का भी अखबार उठा कर देख लें या न्यूज चैनल  लगा ले … महिला रेप की खबरे  हो  या महिला उत्पीडन की खबरें … भरी पडी है… हो क्या रहा है देश में क्या महिलाओं की कोई सुरक्षा नही … क्या न्याय की देवी की तरह हमें भी आखों पर पट्टी बांध कर चुपचाप इसे स्वीकार कर लेना चाहिए… Justice fail  हो चुका है पूरी तरह से अदालत की कार्यवाही हो या फास्ट ट्रैक कोर्ट सब दिखावा है … Justice fail ही समझा जाएग इसे !!!

cartoon Rape by monica guptaJustice fail

India nurse Aruna Shanbaug dies after rape left her in vegetative state for 42 years – CBS News

MUMBAI, India — A Mumbai nurse who was in a vegetative state for 42 years after being sexually assaulted while working in a hospital has died, authorities said Monday.

Aruna Shanbaug, 67, suffered severe brain damage when she was sodomized and strangled with a metal chain by a hospital worker in 1973. The man, a ward attendant, left her to die in the hospital’s basement, where she was found 11 hours later. She was 25 years old at the time.

After a brutal gang rape in India made news across the world, the country is dealing with a cultural crisis in a clash between traditional values…

Sexual violence is pervasive in India, and several high-profile cases of brutal gang rapes have brought the issue to the forefront of public debate.

A nun in her 70s was gang-raped by a group of men in the eastern state of West Bengal in March, leading to an outcry from the minority Christian community.

The rapes have sparked mass protests in the name of justice and accountability for sexual attackers, and better safety conditions for women in India. Read more…

कभी उबर में तो कभी  तो कभी निर्भया ….कभी ट्रेन मे छेड छाड  तो कभी भरे बाजार में तेजाब फेकना … कुल मिला कर  ग्राफ बढता ही जा रहा है जोकि वाकई चिंता जनक और दुखद है. इसे Justice fail नही कहेंगें तो क्या कहेंगें …

June 3, 2015 By Monica Gupta

मैगी बनाम भ्रामक विज्ञापन

 

cartoon advt by monica guptaमैगी बनाम भ्रामक विज्ञापन

बहुत शोर आ रहा है कि अमिताभ बच्चन , माधुरी दीक्षित और प्रीति जिंटा जिन्होने मैगी के विज्ञापन मे काम किया है उनके  खिलाफ एफ आई आर दर्ज होनी चाहिए. सही बात ये होनी चाहिए कि जो भी भ्रामक विज्ञापन करता या दिखाता है जरुर कार्यवाही होनी चाहिए पर उनसे पहले उन पर होनी चाहिए जो यह विज्ञापन चलाते हैं और बार बार चलाते हैं … बहुत दुख का विषय है कि एक तरफ चैनल पर मैगी मे पाए जाने वाले जहरीले तत्वों को लेकर बहस चल रही है वही चैनल वाले विज्ञापन अभी भी बंद नही कर रहे. अभी भी ये विज्ञापन चल रहे हैं ऐसे एफ आई आर उन सभी पर बनती है जो जनता को  विज्ञापनों के माध्यम से भ्रमित करते हैं.  इसमे चाहे  राजनीति पार्टी ही क्यों न हो . इसके लिए उनकी भी जवाब देही होनी चाहिए मात्र अमिताभ बच्चन, माधुरी और प्रीति जिंटा को ही बलि का बकरा क्यों बनाया जाए … पहले औरों का निबटान होना चाहिए  हयं !!!

 

दो मिनट में तैयार होने वाली मैगी को अब हर मिनट नई परेशानी से जूझना पड़ रहा है। देश भर में मैगी नूडल्स के नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। केरल में सरकारी दुकानों से मैगी हटाने के आदेश दिए गए हैं, वहीं हरियाणा, गुजरात, पश्चिम बंगाल में मैगी के नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है।

दिल्ली में भी मैगी के 13 नमूनों की जांच की गई, जिसमें से 10 फेल रहे.

मैगी नूडल्स का विज्ञापन करने की वजह से एफआईआर में अपना नाम आने के बाद मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने आज कहा कि वह किसी उत्पाद का विज्ञापन करते समय या किसी कंपनी का प्रचार करने में अतिरिक्त सतर्कता बरतते हैं.

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित से पहले मैगी नूडल्स के विज्ञानों में अमिताभ दिखा करते थे. बच्चन ने कहा कि उन्होंने खुद के बचाव के लिए अपने अनुबंध में विशेध प्रावधान जोडवा रखा है. इस विवाद के बारे में पूछे जाने पर 72 वर्षीय बच्चन ने कहा, मैंने नेस्ले से यह पूछा था कि क्या यह सही है और क्या वे इसके बारे में निश्चित हैं. मैंने अनुबंध में एक प्रावधान भी शामिल किया है जिसमें मैंने कहा कि मुझे उम्मीद है, यदि कुछ होता है, तो आप लोग मेरा बचाव करेंगे. मेरा अनुबंध पूरा हो चुका है और अब मैं मैगी के लिए विज्ञापन नहीं कर रहा हूं.

बिग बी ने कहा कि सेलिब्रिटी के रुप में उनका नाम विवादों में घसीटा जाता है जिसकी वजह से वह सावधानी बरतते हैं. उन्होंने सीएनएन-आईबीएन से कहा, जब भी कुछ खाने का सामान होता है, तो मैं उसे देखने का प्रयास करता हूं क्योंकि उनको लेकर हमेशा काफी विवाद रहता है. यदि आप सेलिब्रिटी है, तो आपको विवादों में घसीटा जाता है.

फिलहाल इस ब्रांड का चेहरा माधुरी दीक्षित हैं. मैगी के विज्ञापन में पोषक तत्वों के बारे में दावे को लेकर माधुरी को ही हरिद्वार के खाद्य एवं दवा प्रशासन से नोटिस मिला है. 48 वर्षीय अभिनेत्री ने ट्विट किया है, मैंने बरसों तक मैगी नूडल्स का आनंद लिया है. हालिया रिपोर्टों के बाद मैं काफी चिंतित हूं और नेस्ले की टीम से मिली हूं.

मैगी विवाद पर अमिताभ बच्चन की सफाई

मैगी विवाद पर अमिताभ बच्चन की सफाई, कहा-विज्ञापनों को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतता हूं See more…

वही जाने माने हीरो ऋषि कपूर ने भी टवीट किया है यदि माधुरी दीक्षित दोषी हैं तो उसी तर्क से टीवी चैनल, रेडियों और होर्डिंग लगाने वाले सभी दोषी हैं.

June 2, 2015 By Monica Gupta

ये तो बस शुरुआत है

cartoon Taक्ष् by monica guptaये तो बस शुरुआत है

तोहफा

सेवा कर की दर में बढ़ोतरी पर खेद प्रकट हुए कांग्रेस ने सोमवार को मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है. कांग्रेस ने इसे महंगाई बढ़ाने वाला कदम बताते हुए कहा कि भाजपा नीत एनडीए सरकार ने लोगों को वर्षगांठ पर यह तोहफा दिया है.

पार्टी प्रवक्ता राजीव गौडा ने कहा, मोदी सरकार को पिछले हफ्ते एक साल हुआ लेकिन भारत के लोगों को उनकी वर्षगांठ का तोहफा आज से मिलना शुरु हो रहा है. उन्होंने कहा कि हम सब बहुत बढ़े हुए और अवांछित 14 प्रतिशत सेवा कर का भुगतान करने जा रहे हैं और इसके अलावा उनके रास्ते में कई अन्य उपकर भी हैं. उन्होंने खेद व्यक्त किया कि सरकार मंहगाई कम होने के बारे में बातें करती है और सेवा कर में यह बढ़ोतरी महंगाई को और बढ़ायेगी. साथ ही अर्थव्यवस्था के हर पहलू पर इसका असर पड़ेगा, खासतौर पर सेवा क्षेत्र को जो पूरी अर्थव्यवस्था का 50 फीसदी से ज्यादा है.

See more…

विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने सरकार के एक साल पूरा होने पर विदेश नीति की दशा, दिशा और उपलब्धियों का ब्योरा देने के लिए एक संवाददाता सम्मेलन किया। उन्होंने कहा कि अब विदेश नीति तीन कसौटियों पर परखी जा रही है – संपर्क, संवाद और परिणाम। पिछले एक साल में 101 देशों से संपर्क-संवाद साधा गया है और नया मंत्र है – विकास के लिए कूटनीति का। इसके साथ ही विदेश नीति के मामले में पीएम मोदी की सक्रियता पर उन्होंने कहा कि ‘अतिसक्रिय’ प्रधानमंत्री होना कोई ‘चुनौती’ नहीं ….

See more…

खैर, पक्ष और विपक्ष के अपने अपने फंडे हैं पर सोच इस बात की है क्या वाकई में देश की आम जनता इससे प्रभावित हुई है क्या टैक्स महंगाई और भी कई बातों के चलते आम आदमी अपने सफर मे suffer  तो नही कर रहा …

June 2, 2015 By Monica Gupta

Mother Daughter Relationships

Mother Daughter relationships… ग्यारहवीं  क्लास मे पढने वाली दीपा सुबह सो कर उठी और हमेशा की तरह अपना फेसबुक चैक किया . उसे देखते ही उसका पारा सातवें आसमान पर चढ गया. असल में, उसके दसवीं क्लास में मार्क्स  बहुत कम आए थे. इस वजह से तनाव मे चल रही थी और  उसकी face book wall पर मम्मी ने कमेंट कर दिया कि कोई बात नही कम ज्यादा तो होते रहते हैं इस बार ज्यादा मेहनत करना. इसी के साथ साथ उसका घर का नाम भी लिख दिया. चिल्लाते हुए दीपा कमरे से बाहर आई और बहुत बुरी तरह अपनी मम्मी से बात करने लगी. पहले पहल तो मम्मी चुपचाप सुनती रही . फिर उन्होनें भी चिल्लाना शुरु किया कि तुम भी तो सारा दिन फेसबुक पर लगी रहती हो अगर मैने लिख  दिया तो क्या पाप कर दिया..थोडी ही देर में बात मरने मराने तक पहुंच गई.

मेरे विचार से जहां किशोर या युवा बच्चे रहते हैं वहां ऐसी बाते आमतौर पर होती रहती हैं. आज के बच्चे बहुत तनाव में रहने लगे हैं हर घर की अपनी अपनी  वजह है. अगर हम सारी गलती मम्मी पर डालेंगें तो भी सही नही होगा और सारी गलती बच्चों पर डालेग़ें तो भी अन्याय होगा तो क्या करनां चाहिए. जी बिल्कुल सही … क्या करना चाहिए… बात का हल निकालना चाहिए . बच्चो के साथ बच्चा बन कर भी झगडा शुरु नही कर देना चाहिए. समझादारी से काम लेना चाहिए आखिर आप मम्मी है मम्मी !!!

कुछ ऐसी ही परेशानी मेरी सहेली मृदुला और उसकी बेटी गौतमी के साथ थी. गौतमी अभी 16 साल की हुई है. दोनों को कौंसलिंग की जरुरत थी. मैने एक दिन मृदुला को घर बुलाया और उसकी सारी बाते ध्यान से सुनी. सुनकर लगा कि बात इतनी ज्यादा नही है जितना बनाया जा रहा है. उसे समझाया कि सबसे पहले तो एक अच्छी मां होने के नाते अपने गुस्से पर काबू करना सीखों. उसकी जगह खुद को रख कर बात करो कि अगर तुम उसकी जगह होती तो कैसा बर्ताव करती. बच्चों को टोका टाकी पसंद नही होती इसलिए बजाय बात बात पर टोकने के बच्चों को विश्वास में लेकर उनसे बात करनी चाहिए. उनकी पसंद ना पसंद का भी ध्यान रखना चाहिए  और अगर बच्चे का पहनावा पसंद नही आया तो कुछ इस तरह से बोले कि आप अपनी बात भी कह दें और बुरा भी न लगे. उसकी बातों में  मुझे दो कारण और मिले. पहला तो ये कि जब भी उसका आफिस मॆं किसी बात पर तनाव होता है या फिर जब भी पति से किसी बात पर लडाई होती है तो माध्यम बच्चे बन जाते हैं उन पर सारा गुस्सा उतारा जाता है जबकि बच्चों  क्या दोष है इसमें.  एक कमी और भी मैने मृदुला में महसूस की कि वो अपने बच्चे की बुराई अपने रिश्तेदार या सहेलियों से अक्सर  करती रहती . जबकि ये सही बात नही है और खास तौर पर बच्चों को यह पसंद नही होता.  घर परिवार की बाते घर परिवार मे ही निबटाई जाए तो ही बेहतर होता है.

बच्चों को प्रोत्साहित करके  उनके कार्य की कद्र करनी चाहिए और शापिंग के बहाने ही सही उनके साथ समय बीतना चाहिए इससे आत्मीयता बढती है और आपसी बातो से विचारों का आदान प्रदान होता है. मृदुला मेरी बाते सुनकर बहुत कुछ सोच रही थी शायद उसे लग रहा था कि कि कही न कही वो भी गलत है. उसने वायदा लिया कि वो कोशिश करेगी कि अपने गुस्से पर कंट्रोल करने का और बच्चों से बेवजह बहस न करने का. और रही बात मोबाईल और नेट पर रोक लगाने की तो वो इस विषय में भी ज्यादा नही टोकेगी …

मैने बस इतना कहा कि हफ्तें दस दिन यह करके तो देखो और  वही उसको कहा कि गौतमी को भेजना पर इस बारे मे कोई बात नही बतानी कि हमारी क्या बात हुई है इस पर वो हंस कर बोली ” कौन सी बात ” ???

अगले दिन चावलों की खीर लेकर उनकी  बेटी गौतमी घर आई. हमारे यहां वाई फाई है इसलिए वो कुछ देर बैठ कर नेट पर कुछ करने लगी. अब अगर मे उससे सीधा बात करती तो शायद उसे अच्छा नही लगता मैने अपनी कजिन का उदाहरण देख कर बात शुरु की  कि वो भी उसकी उम्र की है  और उसके विचार जानती रही. उसे मैने दिखाया कि मैने नेट से बहुत काम की वेबसाईट सेव की है ये उसे भेजने वाली हूं ताकि वो कुछ सीखे  और उसे दिखाने  लगी …

 

 

maggi

How to Be a Good Daughter – 14 Easy Steps (with Pictures)

How to Strengthen the Bond Between You and Your Mom See more…

उसे पढ कर बहुत अच्छा लगा. उसने कहा कि ये लिंक तो उसे भी मेल कर दो ताकि वो भी इसे पढ सके. फिर बातो ही बातों मे बोली कि कई बार वो मम्मी के सामने गुस्सा हो जाती है तेज बोल जाती है वो भी इसे सुधारने की कोशिश करेगी … बस मैं भी यही चाह्ती थी मैने उसे समझाया कि ऐसी कोई बात लगती तो नही  पर अगर है अगर  तुम ऐसा सोच रही हो तो ये तो और भी अच्छी बात है …मम्मी बेटी के रिश्ते मॆ सबसे बडा होता है विश्वास … बस दोनों को ईमानदार रहना चाहिए और एक दूसरे पर सहेली की तरह विश्वास करके सच बताना चाहिए.

अपने समय का सही इस्तेमाल करना चाहिए. हमे क्या  बनना है हमारी भीतर क्या potential है उसे खोज निकलाना चाहिए और पढाई के साथ साथ  extra curricular activity मे भी  ध्यान  लगाना चाहिए क्योकि उससे हम स्मार्ट बनते हैं  खुद को challenge करना चाहिए और हमेशा  be positive वाली सोच हो तो क्या कहने…

मैने उसे एक दो लिंक और दिखाए …

उसकी बातों से लग रहा था कि वो खुद को सुधारने की कोशिश करेगी और ये लिंक वो मम्मी के साथ भी शेयर करेगी. record break by monica gupta

15 Insights on Improving Mother-Daughter Relationships |

Mother-daughter relationships are complex and diverse. Some mothers and daughters are best friends. Others talk once a week. Some see each other weekly; others live in different states or countries. Some spar regularly. Some avoid conflict. Others talk through everything. And undoubtedly, there’s a hint of all these things in most relationships. See more…

 

How to Improve Your Mother Daughter Relationship: 15 Steps

Face it. You don’t always bond with your daughter. She might be busy on the computer, the phone, with her friends, or schoolwork. When you try to talk to her, she doesn’t listen, or just leaves the room. She thinks that you are embarrassing, and you don’t know how to change that.

You may be busy as well, with work, family, money, and so much more. Do either of these situations sound like you? If so, you need to improve your mother-daughter relationship and overall bond. See more…

वैसे आप अपने बच्चों के साथ तो झगडा नही करते होंगें अगर करते हैं तो आप भी इसे जरुर पढिएगा … और अपने विचार मुझसे  सांझा करना नही भूलिएगा … हो सकता है आपके पास भी कोई बहुत अच्छा आईडिया हो …

June 1, 2015 By Monica Gupta

जय गणेशा – ॐ श्री गणेशाय नमः – गणेश चतुर्थी

जय गणेशा - ॐ श्री गणेशाय नमः - गणेश चतुर्थी

जय गणेशा

जय गणेशा – ॐ श्री गणेशाय नमः – गणेश चतुर्थी, श्री महा गणपति प्रणव मूलमंत्र: ॐ गं ॐ |. ॐ गं गणपतये नमः |. ॐ नमो भगवते गजाननाय |. श्री गणेशाय नमः |. ॐ श्री गणेशाय नमः |. ॐ वक्रतुन्डाय हुम |. ॐ ह्रीं श्रीं क्लिं गौं ग: … ॐ श्री गजानन जय गजानन |. ॐ श्री गजानन जय गजानन | जय जय गजानन |

 

10636210_10204876599854111_821025822890042605_nगणेश जी

जय गणेशा – ॐ श्री गणेशाय नमः – गणेश चतुर्थी.. अक्सर हम यही जानते है कि  किसी भी पूजा  या शुभ काम करने से पहले गणेश जी पूजा करनी चाहिए. गणेश जी के प्रथम पूज्य होने के कारणो पर एक नजर डालते हैं! श्री गणेश जी से हम बहुत कुछ सीख सकते हैं.उनके बारे मे ना सिर्फ ढेरो कहानियां है बल्कि वो अपने प्रत्येक अंग से कुछ न कुछ कहते हैं !जितना मुझे पता है और मैनें पढा है

आइये जानते हैं उनके अंगों के बारे मे कि वो क्या संदेश देते हैं….

जय श्री गणेशाय

जय गणेशा – ॐ श्री गणेशाय नमः – गणेश चतुर्थी

मस्तक – गणेश जी का मस्तक काफी बड़ा होता है जो हमें अपनी सोच को बड़ा बनाये रखने की और बड़े विचारों को मस्तिष्क में स्थिरता रखने की सलाह देता है !

आँखें – गणेश जी आँखें काफी छोटी – छोटी होती है जो हमें सन्देश देती है , कि जीवन में सफल होने के लिए एकाग्रता का होना सर्वाधिक महत्वपूर्ण है !एकाग्रता के बिना सरल से सरल काम को भी पूर्ण नहीं किया जा सकता है और एकाग्रता हो तो पानी में देखकर भी घूमती हुई मछली की आँख को निशाना बनाया जा सकता है !

कान – गणेश जी के कान काफी बड़े होते हैं और ये बड़े कान हमें एक अच्छा श्रोता बनने का सन्देश देते हैं अर्थात हमारे अंदर धैर्य और एकाग्रता पूर्वक अच्छी बातों को सुनने का सामर्थ्य होन चाहिए !

कुल्हाड़ी – गणेश जी के दांये हाथ की कुल्हाड़ी हमें ये प्रेरणा देती है , कि हमें सांसारिक बंधनों की असत्य डोरियों को काटकर एकमात्र सत्य ईश्वर की और अग्रसर होने का प्रयत्न करना चाहिए !

रस्सी -गणेश जी के बांये हाथ की रस्सी स्वयं को अपने जीवन के चरम लक्ष्य की और खींच कर ले जाने का संकेत देती है और यह लक्ष्य है स्वयं श्री गणेश !

जय गणेशा

मुख -गणेश जी का मुख काफी छोटा होता है परन्तु ये हमें दो संकेत देता है , कि एक तो हमें कम बोलना चाहिए !कम बोलने से तात्पर्य है कि जितनी आवश्यकता हो उतना ही बोलना चाहिए अधिक नहीं ! दूसरा संकेत जो हमें गणेश जी के मुख से प्राप्त होता है वह है ,कि हमें कम खाना चाहिए अर्थात जीवन के लिए भोजन करना चाहिए न कि केवल स्वाद के लिए !

दांत -गणेश जी का केवल एक ही दन्त होता है दूसरा नहीं अर्थात हमें केवल अच्छी वस्तुओं का संग्रह करना चाहिए बुरी वस्तुओं का नहीं !

दूसरा संकेत हमें ये प्राप्त होता है , कि यह शरीर नश्वर होता है जिसे एक दिन अवश्य ही खत्म हो जाना है इसलिए शरीर का अधिक मोह नहीं करना चाहिए लेकिन “शरीर माध्यम खलु धर्मंसाधनं”के विचार को महत्व देते हुए हमें शरीर को नीरोग रखने का पूरा कर्म करना चाहिए क्योंकि शरीर ही संसार में सभी धर्मों को पूरा करने का माध्यम है और मोक्ष का माध्यम है !

सूंड – गणेश जी की सूंड मानव शरीर की adaptibility का सर्वश्रेष्ठ उदहारण है !यह सूंड हमें शरीर में दुसरे परिवर्तनों को सहेजने और उनके साथ उसी कुशलता से काम करने का सन्देश देती है !जिस प्रकार स्वयं गणेश जी ने हाथी की सूंड का सामंजस्य स्वयं के शरीर के साथ करते हुए अपने मुख के सभी कार्य सूंड के साथ निर्विघ्न्तापूर्ण संपन्न किये !

हस्त – गणेश जी का दांया हाथ जो आशीर्वाद देने की मुद्रा में उठा हुआ है ,वो सभी जीवों को सुखपूर्वक जीने का आशीर्वाद दे रहा है !और साथ ही साथ संसार से ईश्वर तक जाने वाले उस दिव्य पथ को भी आलोकित कर रहा है !

मोदक अर्थात लड्डू -मोदक हमें इस बात की सूचना देता है कि यदि आप कोई कर्म करते हैं तो आपको उसका फल तो मिलेगा ही लेकिन यदि आपका कर्म और उसके प्रभाव नश्वर होते हैं तो आपको नष्ट होने वाला फल ही प्राप्त होगा लेकिन यदि आपके कर्म ईश्वर प्राप्ति के मार्ग को प्रशस्त करने वाले हैं तो आपका प्रसाद भी अलौकिक ,दिव्य और गणेश जी के मोदक के समान अनश्वर होगा ! (अर्थात साधना का फल है मोदक)

बड़ा पेट -गणेश जी का बड़ा पेट हमें इस बात की शिक्षा देता है ,कि हमें जीवन में जो कुछ भी हो रहां है उसे शांतिपूर्वक पचा लेना चाहिए!चाहे

वह अच्छा हो रहा है या बुरा !

प्रसाद – गणेश जी सामने रखा हुआ प्रसाद ये बता रहा है  कि सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड आपके कदमों में है और आपके आदेश की प्रतीक्षा कर रहा है !

मूषक(चूहा)- मूषक अर्थात गणेश जी का वाहन !मूषक के द्वारा गणेश जी ये बताना चाह रहे हैं ,कि ऐसी इच्छाएं जो हमारे वश में नहीं होती हैं वो नुकसान पहुंचा सकती है इसलिए इच्छाएं सदैव उस आकार की ही होनी चाहिए कि हम उन पर सवारी कर सकें यदि यदि इच्छाएं हम पर सवारी करना शुरू कर देती है तो मुश्किल हो जाती है !विशालकाय गणेश जी का वाहन छोटा सा मूषक इसी बात की दार्शनिक व्याख्या करता नजर आता है !

जय गणेशा – ॐ श्री गणेशाय नमः – गणेश चतुर्थी

क्यों है ना… गणेश जी का केवल मुख नहीं अंग – अंग भी बोलता है और वो भी लाजवाब !! जय गणेशा !

 

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 192
  • 193
  • 194
  • 195
  • 196
  • …
  • 235
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved