Marriage Age
Marriage Age
मणि के घर किसी काम से गई थी कि उसके घर कोई बुजुर्ग मेहमान आए हुए थे. उनके जाने के बाद मणि ने बताया कि वो अपनी लडकी की शादी का न्यौता देने आए थे. मैने कहा कि उसके दादा दादी थे क्या वो तब वो हैरानी से बोली … क्या हो गया ??? लडकी के मम्मी पापा थे.अब मेरे चौकने की बारी थी पर वो तो बहुत बडे लग रहे थे. शायद उनकी चौथी या पांचवी संतान होगी वो लडकी. इस पर फिर उसने चौकाया कि इकलौती बेटी है उनकी.
असल में, पहले तो माता पिता की देरी से शादी यानि 34 साल मे शादी हुई अब बेटी की भी 30 साल मे शादी … उफ !! सही है जिस तरह से शादी की उम्र खिसकती जा रही है अब यही देखने को मिला करेगा …पहले समय मे तो लडकी और उसकी मम्मी एक ही उम्र की लगा करती थी यंग यंग और अब.. हम हुए देख कर दंग दंग …
Marriage Age
Exams
Exams
Exams यानि परीक्षा … अक्सर परीक्षा देने के बाद , परीक्षा अच्छी होने के बावजूद नम्बर कम आते थे तो हम यही बात करते थे कि टीचर घर से लड के आई होगी. या गुस्से मे पेपर चैक किया होगा इसलिए नम्बर कम आए है. पर आज जब एनडीटीवी पर यूपी की खबर देखी तो होश उड गए. उसमे दिखाया गया था कि बोर्ड के पेपर चैक हो रहे हैं और पेपर चैक करने वाले चपडासी या ऐसे लोग है जिन्हे अंग्रेजी का ज्ञान तो दूर लिखना पढना तक नही आता. ऐसे लोग बच्चो का भविष्य तय कर रहे हैं. बहुत बच्चे तो नतीजे आने पर हीन भावना से ही ग्रसित हो जाते है और कुछ आत्महत्या तक कर लेते है … बहुत गम्भीर विषय है ऐसे विषयो पर डिबेट होनी चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगो को पता लग सके और वो इसके खिलाफ आवाज उठा सकें और सरकार को जागाए .. निसंदेह … बेहद दुखद !!!
एशिया के सबसे बड़े माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड के 65 लाख छात्रों का भविष्य खतरे में दिखाई दे रहा है, क्योंकि इन बच्चों के एग्ज़ाम की कॉपियां चपरासी और बाबू जांच रहे हैं।
दरअसल, इस वक्त यूपी में 2015 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की पांच करोड़ कॉपियों को जांचने का काम तेजी से चल रहा है।
चौंकाने वाली बात यह है कि बोर्ड की तरफ से मूल्यांकन परीक्षक बनने का नियुक्ति पत्र चपरासियों और बाबुओं तक को जारी कर दिया गया है, लेकिन खबर का खुलासा होने के बाद कुछ जगहों पर तो इन्हें कॉपी चेक करने से रोक दिया गया है…
यहां अंग्रेजी के टीचर से एनडीटीवी ने सवाल किया, Who is the VicePresident Of India?
टीचर का जवाब कुछ इस तरह से था, ‘Indian is a very famous Vice President in our justice of our Knowledge of a India Population in coming for civilization- come for Education’
उल्लेखनीय है कि अभी पिछले महीने बिहार में भी 12वीं कॉपियां जांचने वाले शिक्षकों की काबिलियत पर सवाल उठे थे, जब एनडीटीवी संवाददाता आलोक पांडे सहरसा के एक सेंटर पर पहुंचे थे। जब उन्होंने कॉपी जांच रहे शिक्षकों से बात की तो शिक्षकों की जानकारियां हैरान करने वाली थीं। अंग्रेजी की कॉपी जांच रहे शिक्षक को ‘शेक्सपियर’ की स्पेलिंग तक नहीं पता थी। Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे… First Published: अप्रैल 13, 2015 10:35 AM IST टैग्स:यूपी में परीक्षा, यूपी बोर्ड, 10वीं परीक्षा, शिक्षकों की योग्यता, चपरासी कर रहे हैं पेपर चेक
ऐसे में हम क्या उम्मीद लगाए और किससे उम्मीद लगाए … क्या होगा देश का… बच्चों का … सोच कर ही टेंशन हो जाती है…
IIT JEE
IIT JEE
BEST OF LUCK … !!!
आईआईटी और एनआईटी में प्रवेश के लिए होने वाली आईआईटी जेईई मेन्स परीक्षा आज है. एक जानकार को शुभकामनाएं देने के लिए फोन किया तो पता चला कि वो तो सुबह सुबह ही सेंटर के लिए निकल गए ताकि समय से पहुंच जाए और दूसरी जोकि कोटा मे है उसे फोन किया तो उसने बताया कि पंडित जी से मुहुर्त निकलवाया है
बस थोडी देर तक निकलेंगें. मैने कुछ नही कहा बस शुभकामनाएं देकर फोन रख दिया पर यह भी सच है कि आज की परीक्षा बेहद अहम है इसलिए मातापिता को बच्चों से उम्मीदे होना स्वाभाविक है .
मैं जानती हूं कि उनका बेटा दो साल अपने घर से बहुत दूर रहा और पिछ्ले साल तो उसकी मम्मी भी वहीं चली गई थी क्योकि खाना पसंद नही आ रहा था तो वही कमरा लेकर रही और पूरे साल उसका ख्याल रखा, बेशक जितनी बच्चे की परीक्षा है उतनी ही शायद माता पिता की भी है … वैसे नए सिस्टम के हिसाब से आन लाईन परीक्षा कुछ दिनों बाद है… पर बच्चों और उनके पेरेंटस से बस एक ही बात रिलेक्स !!! रिलेक्स !! और शुभकामनाए… जो होगा बहुत अच्छा होगा !! स्माईल प्लीज 🙂
IIT JEE
तबादले
Missed Calls
Cartoon April Fool
Cartoon April Fool
हम अपने आप को बहुत स्मार्ट समझते हैं और पहली अप्रैल को कोशिश यही रहती है कि कोई हमें बुद्दू न बनाए पर अक्सर क्या हमेशा ही होता इसका उल्ट है और बहुत आसानी से हम अप्रैल फूल बन जाती हैं.
हमेशा हंसते मुस्कुराते खुश रहना चाहिए इसी बात को ध्यान में रखते हुए ये कार्टून बनाया है बस आपको अपने कम्प्यूटर पर B टाईप करके और स्टार पर क्लिक करना है और आपको दिखेगा गुदगुदाता कार्टून 🙂
AAP Broom
Kids and their thinking
Kids and their thinking

Photo by DinosaursAreNotDead
Happiness
Happiness
आज सुबह मेरी सहेली मणि भागी भागी मेरे पास आई और मेरा हाथ खीचंती हुई अपने घर ले गई और मुझे अपने बगीचे के एक गमले के पास खडा कर दिया.
मैं इससे पहले कहती कि क्या हुआ अचानक मैं हैरान रह गई और मुंह से निकला अरे वाह !! इतने सारे !!
असल में, कुछ दिन पहले मौसम बदला था तो मणि ने तुलसी का पौधा लगाया था. कुछ दिन तो चला फिर न जाने वो सूख गया. इस पर मणि बहुत उदास हो गई. उसकी Happiness गायब हो गई और आखों से झर झर आसूं भी बह रहे थे.
मैने समझाया कि कोई बात नही दूसरा ले आएगें. कई बार पौधा ही सही नही होता. इस पर भी वो चुप ही रही. दो तीन दिन वो उदासी के मारे गमले के पास तक नही गई. आज सुबह जब वो गमले से सूखा पौधा निकालने गई तो उसने देखा कि छोटे छोटे तुलसी के पौधे गमले मे लग गए है… बस तभी वो Happiness में भगती हुई आई और मुझे खींच कर ले गई थी.
आसूं आज भी उसकी आखों मे थे पर खुशी के !!! सच … छोटे छोटी खुशियां Happiness जिंदगी मे बहुत मायने रखती है … !!!
- « Previous Page
- 1
- …
- 216
- 217
- 218
- 219
- 220
- …
- 235
- Next Page »
















