Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Blog

May 7, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

एक छोटी सी बात -वो लडकी

इंसान और भगवान

एक छोटी सी बात – वो लडकी –  ek chhoti si baat woh ladki – एक अनुभव ऐसा भी –  daily life  यानि रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत बाते होती रहती है कई बातें , हमें तो  याद नही रहती पर दूसरे की जिंदगी में गहरा असर छोड जाती है ..chhoti si zindagi hai har baat mein khush raho..

एक छोटी सी बात – वो लडकी

आज मार्किट में एक लडकी ने आवाज दी तो मैने मुड कर देखा एक छोटी सी लडकी भागी आ रही थी मुस्कुराते हुए नमस्ते बोली तभी उसकी मम्मी दिखाई दी  बोली इसने दूर से आपको देख लिया था और आपसे मिलने के लिए मेरी उंगली छुडा कर भागी…

मुझे याद तो नही आया पर मैने पूछा कैसी हो आप ?? इस पर उसकी मम्मी बोली अब ये बिल्कुल ठीक है अब तो हर रोज स्कूल जाती है  और आपको बहुत याद करती है … बाते करते करते इस लडकी ने बोला की अब सूई से डर नही लगता बडे होकर ब्लड भी डोनेट करुगी जैसे ही उसने ब्लड डोनेशन का बोला मुझे याद आ गया कि ये कौन हैं … दो चार मिनट बात कर बाय बोल कर आगे चले गए … वो जा रहे थे और मुझे याद आई वो बात जब मैं इस लडकी से पहली बार मिली थी …

हुआ ये था कि कुछ समय पहले मेरी सहेली मणि को ब्लड टेस्ट के लिए एक लैब में जाना था … वो  मुझे अपने साथ ले गई … हम मणि के नम्बर की वेट कर रहे थे … मणि से पहले एक बहुत छोटी सी लडकी थी … ये लडकी वो ही थी जो आज मिली … लडकी को सूई से बहुत डर लग रहा था … करवाना नही चाह रही थी उसी में समय लग रहा था… उसकी मम्मी जिस तरह से उसे समझा  रही थी लग रहा था लग रहा है .. मैं उसकी फीलिंग्स  समझ गई और उसकी मम्मी की भी …

 

 

मैं लडकी के सामने गई उस समय लैब वाले  इंजेक्शन की तैयारी कर रहे थे. मैने बिन जाने पहचाने पूछा कि आप कौन सी क्लास में हो वो अपनी मम्मी का चेहरा देखने लगी … मम्मी ने इशारा किया तो वो बोली 2 क्लास में फिर मैने जब स्कूल पूछा और उसने नाम बताया तो मैने कहा कि अरे दीपिका भी उसी क्लास में पढती है क्या आप उसे जानते हो  ??

वो बोली दीपिका नही तो दीपांशी तो है मैने कहा कि हो सकता है कि घर पर उसे दीपिका कहते हो … उसके बाल बहुत लम्बे हैं और बहुत मोटी है … हमेशा अपने पास चाकलेट रखती है कहते कहते मैने उसके हाथ में छोटी सी चाकलेट थमा दी … इस पर वो बोली नही उसके तो बहुत छोटे बाल हैं और बातो बातों में डाक्टर सूई लगा चुके थे.

वो कुर्सी से उठ चुकी थी और उसकी मम्मी ने मुझे बताया कि इसे बहुत दिनों से बुखार चल रहा था इसलिए डाक्टर ने ब्लड टेस्ट  के लिए लिखा था पर उसे सूई से बहुत डर लग रहा था रात भर  ये सोई नही कि सूई लगेगी पर आपकी बातों की वजह से इतना आराम से सूई लगवा ली … कुछ हुआ तो नही ना … और वो चुपचाप कुर्सी से उतर गई …

मैने उसका गाल थपथपाया और बोला कि ये सूई से डरते नही है आप तो बहुत बहादुर बच्चे हो और बडे होकर ब्ळड भी तो डोनेट करना है … बेशक मैने ये बात नोर्मली कही थी पर उसके मन में कितनी गहराई तक है … आज उसे देखा तो याद आ गया …  ऐसी ही कोई बात आपके साथ भी हुई हो तो जरुर शेयर करना … कल फिर मिलूगी …

 

Subscribe to my channel for more  videos:
https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

chhoti si baat , छोटी सी बात पर कहानी , एक छोटी सी , प्यारी मुस्कान , chhoti si zindagi hai har baat mein khush raho,  छोटी सी ज़िंदगी है हर बात में खुश रहो , जीवन से जुडी सच्चाई, जीवन जीने के सूत्र , जिंदगी जीने के तरीके, जिंदगी से जुड़ी कहानी , वो लडकी , एक छोटी सी बात – बच्चों के लिए अच्छी आदतें. बातों बातों में, blood donation ,

May 6, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

सुप्रीम कोर्ट का आदेश और जल्लाद इन इंडिया

सुप्रीम कोर्ट का आदेश और जल्लाद इन इंडिया

सुप्रीम कोर्ट का आदेश और जल्लाद इन इंडिया –  supreme court ने  आदेश दिया फांसी की प्रक्रिया कैसे होगी क्योकि तिहाड़ जेल में एक भी जल्लाद नहीं, निर्भया के दोषियों को कैसे होगी फांसी

सुप्रीम कोर्ट का आदेश और जल्लाद इन इंडिया –

Search of Hangman in delhi nirbhaya case – www.bhaskar.com

इस सजा के बाद तिहाड़ के अफसरों के सामने एक सवाल यह है कि इस फैसले को अमल में कैसे लाया जाएगा, क्योंकि दिल्ली की जेलों में एक भी जल्लाद नहीं है। बता दें कि 16 दिसंबर, 2012 की रात दिल्ली में 6 आरोपियों ने चलती बस में निर्भया के साथ गैंगरेप किया था।

See more…

 

May 6, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

समाज में रिश्तों की अहमियत पर एक लघु कहानी

 Art of Public Speaking in Hindi

समाज में रिश्तों की अहमियत पर एक लघु कहानी- जीवन से जुडी सच्चाई … कुछ कहानियों में न तो मनोरंजन होता है और ना कोई प्रेरणा बस वो समाज का आईना होती हैं और सोचने पर मजबूर जरुर कर जाती है …

 समाज में रिश्तों की अहमियत पर एक लघु कहानी –

मैने कुछ समय पहले कुछ देखा महसूस किया और कहानी मे पिरो दिया  .. आज वही कहानी आपको सुना रही हूं … सुनने के बाद जरुर बताईएगा कि आपके क्या विचार हैं ..

कहानी का शीर्षक है  वापसी –

अचानक रात की खामोशी को चीरती हुई मोबाईल की घंटी बजने लगी अमेरिका से रवि का फोन था और वो बता रहा था कि अगले सप्ताह के टिकट हो गए हैं और वो अपनी पत्नी रीमा के साथ आ रहा है। घर में अचानक खुशी की लहर दौड़ गई। मां बाबू जी खुश हो गए क्योकि दो साल के बाद बेटा-बहू आ  रहे हैं।

माँ की आँखों से  जहां खुशी के आँसू थमने का नाम नही ले रहे थे वही भीगी पलकों से वो खाने की लिस्ट भी बनाने में जुट गई कि उन दिनों क्या क्या बनेगा … बेटे बहू की पसंद की सारी चीजे बनाऊंगी और सुनहरे सपने बुनने लगीं … वही रवि के पिता ने पहली मंजिल पर कमरा बनवाने का निर्णय कर रखा था कि जब बेटा आएगा उससे 5 – 7  लाख की माँग करेंगे। उधर, रवि के चाचा ने अपने बेटे विक्की को उनके साथ विदेश भेजने का सोच लिया। उनके साथ घर पर रहेगा और नौकरी खोजेगा।

वहीं रवि  की दादी इस फिराक में थीं कि उनकी बेटी निशा यानी रवि की बुआ, जिसका हाल ही में तलाक हुआ है, उसके लिए विदेश में कोई घर मिल जाए, ताकि एक चिंता मिटे। कुल मिलाकर, उनके आने का सभी को इंतजार था…

सभी बहुत उत्साहित थे। अब तो इंतजार था कि वो कब आएगा… इंतजार की घडियां भी खत्म हुई. हल्ला गुला और शोर शराबें में सप्ताह भी बीत गया और खूब धूमधाम से उनका स्वागत हुआ। वो भारत दो साल बाद लौटा था…

 

 

खूब सारा सामान लाए थे वो। सभी रिश्तेदारों की आँखों में चमक थी कि ना जाने उनके लिए क्या-क्या सामान लाए हों। देर रात तक खाना-पीना चलता रहा। हँसी-खुशी का माहौल अचानक शांत हो गया और सभी उठकर चुपचाप अपने-अपने घर जाने लगे। सभी के चेहरे पर तनाव था।

असल में, खाना खाते-खाते जब रवि के पिता ने उसका प्रोग्राम पूछा कि कितने दिन का प्रोग्राम है तो उसने बताया कि अब वो वापस नहीं जाएगें .. भारत में रहकर ही कोई काम करेंगे, क्योंकि वहाँ दिल नहीं लगा।

देखत-ही-देखते कमरा खाली हो गया। बस, वहाँ रवि  और रीमा बैठे रह गए और सामने बैठी थीं उनकी माँ… जिनकी आँखें खुशी के आँसू बरसाए जा रही थीं कि अब उनका बेटा हमेशा उन ही के पास रहेगा। उसकी आखों के सामने… !!

तो ये थी कहानी आप बताईएगा कि आपको कैसे लगी …

एक कहानी यह भी – हृदयस्पर्शी कहानी सरप्राईज – Monica Gupta

एक कहानी यह भी – हृदयस्पर्शी कहानी सरप्राईज – ek kahani yeh bhiएक बार की बात है अक्सर कहानी ऐसे ही शुरु होती है कहानी लेखन बड़े बुजुर्गों का महत्व ki kahani read more at monicagupta.info

 

समाज में रिश्तों की अहमियत पर एक लघु कहानी

हिन्दी लघु कहानी,

रिश्तों की अहमियत , समाज में रिश्तों की अहमियत, रिश्तों पर कुछ, रिश्ते नाते , रिश्ते नाते पर कहानी , जीवन से जुडी सच्चाई , एक बार की बात है, रिश्तों का संसार, कहानी संग्रह, घर वापसी पर कहानी , जीवन की सच्चाई, पैसा ही सब कुछ है , paise ka mahatva , रिश्तों की डोर , रिश्तों पर कुछ , रिश्ते नाते,

एक सच्चाई ऐसी भी – रिश्तों की अहमियत पर एक कहानी

May 5, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान

सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान

सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान .Social media ke fayde aur nuksan …अगर आप ये सोच रहे हैं तो सबसे पहले फायदा सुन लीजिए … फायदा ये हैं कि सेना की लडाई की जरुरत ही नही अगर पाक अपने ना पाक इरादे दिखाएगा तो हमारी टविटर सेना उसे अपने ट्रोल के जरिए इतना धायल कर देगी इतना धायल कर देगी कि बेचारा उठ भी नही पाएगा media ke  labh aur hani

सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान क्या है

मीडिया जिन्दाबाद… लाईन ऑफ नेट जिंदाबाद … !!! और बताओ कहां किससे निबटना है और किसे निबटाना  है ??

छोटी मगर काम की बातें – हिचकिचाहट नही करें पूछ्ने मे – YouTube

https://monicagupta.info/videos/choti-magar-kaam-ki-baate/ कहीं आप भी तो कुछ पूछ्ने में हिचकिचाते नही ?? छोटी मगर काम की बातें – हिचकिचाहट नही करें पूछ्ने… छोटी मगर काम की बातें – हिचकिचाहट नही करें पूछ्ने मे – YouTube

 

 

May 5, 2017 By Monica Gupta 2 Comments

बच्चे की परवरिश में माता पिता का कर्तव्य – बच्चों को कैसे समझाए

 Art of Public Speaking in Hindi

बच्चे की परवरिश में माता पिता का कर्तव्य  – बच्चों को कैसे समझाए –  परवरिश की जिम्मेदारी माता पिता की है इसलिए स्मार्ट पेरेंटिंग या स्मार्ट पेरेंटस कैसे बनें परवरिश के कुछ सुझाव जरुर समझने चाहिए. Bacche ke parvarish mai mata pita ka kartavya

बच्चे की परवरिश में माता पिता का कर्तव्य  – बच्चों को कैसे समझाए 

कल एक जानकार घर आए हुए थे उनका बेटा 10 11 साल का है इसके पास छोटा सा वीडियो गेम था जब मैने दिखाने को कहा तो बेटे ने मना कर दिया … और मेरी known भी बहुत गर्व के साथ बोली मेरा बेटा अपनी कोई चीज किसी के साथ शेयर नही करता … उसे बताते हुए गर्व हो रहा था … अब बताईए क्या ये गर्व की बात है .. ?? जब माता पिता ही ऐसी बातों को बढावा देंगें तो बच्चा सही बाते कैसे सीखेगा …

जबकि हम माता पिता को बच्चे को mentally prepare करना चाहिए ये बच्चे को स्ट्रांग बनाने के लिए होती है ना कि कमजोर बनाने के लिए

 

 

सुनने में भले ही अच्छी ना लगे पर बच्चों को

1 चीजें शेयर करना आना चाहिए … अपनी चीजे शेयर भी करे और दूसरों की हेल्प भी करे…

2 बच्चों का friend बनना चाहिए ताकि आपसे हर बात शेयर करें और इधर उधर से अधकचरा ज्ञान  न मिले …

मेरी सहेली ने बताया कि वो प्लकिंग करती थी … चेहरे पर बाल … उनकी बेटी देखती वो बोलती अरी कुछ नही तू चल जा वहीं वो हर रोज पापा को शेव करते देखती उसे लगा कि एक बार ब्यूटी पार्लर मे जब गई वहा भी देखा कि लडकिया बाल निकलवा रही हैं शायद ये करना सभी को जरुरी होता होगा …

और एक बार  बच्ची ने उत्सुकता वश पापा का रेजर लेकर पूरे चेहरे पर लगा लिया … ऐसा दो तीन बार किया जब मम्मी को पता चला खूब पिटाई हुई…

3 नशे के बारे मे समय समय पर सचेत करते रहना चाहिए कि इससे दूर रहना चाहिए ..

4 लाईफ के बारे में बताए … बच्चों को प्रेरक कहानियां सुनाए और साथ ही साथ बताएं कि जिंदगी में उतार चढाव आते रहते हैं.. हर स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए

5  पैसे पेड पर नही लगते … उसे कमाने के लिए बहुत मेहनत करनी पडती है बातें तो और भी हैं फिलहाल इन बातों पर ध्यान दीजिए

6 ईमानदार सच्चाई , समय की वेल्यू जैसी बातें तो हम समझाते ही रहते हैं पर बच्चो के सुखद भविष्य के लिए उन्हें शारीरिक ही नही बल्कि मानसिक तौर पर भी मजबूत बनाना हमारा फर्ज है…

 

माता पिता बच्चे को बोल्ड बनाएं कमजोर नही – माँ और बच्चे का रिश्ता – Monica Gupta

माता पिता बच्चे को बोल्ड बनाएं कमजोर नही – माँ और बच्चे का रिश्ता – . how to make your child physically strong , Don’t make your child a coward, माँ और बच्चा read more at monicagupta.info

 

 

बच्चों की परवरिश कैसे करें , परवरिश की जिम्मेदारी , बच्चों को कैसे समझाए. माता पिता बच्चे की परवरिश , माता पिता और बच्चे , परवरिश के तरीके , परवरिश के कुछ सुझाव, स्मार्ट पेरेंटिंग, स्मार्ट पेरेंटस कैसे बनें , पेरेंटस कैसे हों , बच्चे की परवरिश में माता पिता का कर्तव्य क्या हो ,  परवरिश की जिम्मेदारी, बच्चों को कैसे समझाए, माता पिता का प्यार , जीवन में माता पिता का महत्व , माता पिता के प्रति कर्तव्य, बच्चों को कैसे समझाए

 

May 4, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

मामला गड़बड़ है – निर्भया कांड और अदालत का धीमी गति का फैसला

मामला गड़बड़ है - निर्भया कांड और अदालत का धीमी गति का फैसला

मामला गड़बड़ है – निर्भया कांड और अदालत का धीमी गति का फैसला –  rarest of rare case का ये हाल है तो सोच लीजिए आम आदमी का क्या ?? वो कहां फरियाद लेकर जाए और कब तक इंतजार करेगा…

मामला गड़बड़ है – निर्भया कांड और अदालत का धीमी गति का फैसला

आज न्यूज सर्च करते करते अचानक एक खबर पर नजर ठहर गई … हैरानी हुई कि खबर निर्भया से जुडी थी कि देश को हिला देने वाले 16 दिसंबर 2012 के दिल्ली गैंगरेप मामले में चार दोषियों की अपील पर सुप्रीम कोर्ट कल यानि शुक्रवार को अपना अहम फैसला सुनाएगा.

गैंगरेप के चार दोषियों मुकेश, अक्षय, पवन और विनय को साकेत की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी, जिस पर 14 मार्च  2014 को दिल्ली हाईकोर्ट ने भी मुहर लगा दी थी. दोषियों की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने फांसी की सजा पर रोक लगा दी थी .  देश भर को दहला देने वाली इस वारदात के बाद मुख्य आरोपी ड्राइवर राम सिंह ने तिहाड़ जेल में कथित खुदकुशी कर ली थी जबकि नाबालिग अपनी तीन साल की सुधारगृह की सजा पूरी कर चुका है.

सुप्रीम कोर्ट ये तय करेगा कि गैंगरेप के दोषियों को फांसी की सजा मिलेगी या नहीं…

मामला गड़बड़ है – निर्भया कांड और अदालत का धीमी गति का फैसला

बात ये नही है कि फांसी मिलेगी या नही.. मैं ये सोच रही हूं कि कानून इतनी धीमी गति से काम करेगा तो कैसे बात बनेगी … अभी तो ये हाई प्रोफाईल और शायद rarest of rare cases केस था … तब ये हाल है हे भगवान !! बहुत सुधार चाहिए न्याय प्रणाली में ….!! खैर फिलहाल नजरे कल पर … !!! कडी सजा तो होनी ही चाहिए !!

निर्भया रेप कांड और हमारी कानून व्यवस्था

निर्भया गैंगरेप कांड – दोषी रिहा – Monica Gupta

निर्भया निर्भया गैंगरेप कांड – दोषी रिहा तीन साल बाद आखिर  निर्भया गैंग रेप कांड का सबसे जधन्य नाबालिग दोषी , अपराधी अपनी बाल सजा पूरी करके रिहा हो रहा है. इसे सिलाई मशीन तथा 10 हजार रुपये दिए जा रहे हैं ताकि अपना काम धंधा शुरु कर सके   – निर्भया की मां आशा … निर्भया गैंगरेप कांड – दोषी रिहा – Monica Gupta

 

निर्भया कांड और दोषी की रिहाई

May 4, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

क्या भूत होते हैं – अगर आपको भूत से डर लगता है तो जरुर सुनें

इंसान और भगवान

क्या भूत होते हैं – अगर आपको भूत से डर लगता है तो जरुर सुनें – क्योकि इसकी कहानी काल्पनिक नही हकीकत है … भूत पिशाच निकट नहीं आवे ..  एक topic  ऐसा है जिस पर बोलना बहुत मुश्किल है और वो है  भूतो पर…  क्या भूत होते हैं – भूत की डरावनी कहानी बेशक अच्छी लगती हैं पर प्रश्न यही है कि क्या वाकई भूत होते हैं ??  डरना मना है..

क्या भूत होते हैं – अगर आपको भूत से डर लगता है तो जरुर सुनें

मेरी सहेली मणि का बहुत धबराए हुए फोन आया कि जल्दी आ मैने  भूत देखा. अरे !!! मैने घडी देखी उस समय आठ बजे थे रात के और जहां तक भूतो का समय है वो रात के 12 बजे से शुरु होता है … खैर वो डरी हुई थी और मैं तुरंत उसके घर गई … वो मुझे घर की छत पर ले गई उसने बताया कि वो छत पर टहल रही थी तब उसने दूर एक भूत देखा … छ्त पर घुप्प अंधेरा था …

तभी मणि दुबारा चिल्लाई वो देख वो रहा … मैने देखा बहुत दूर कुछ अजीब सा था … लाईट भी थी और कुछ अजीब सा दिखा … क्या है समझ नही आ रहा था … कुछ समय बाद लाईट बंद हो गई … क्योकि ज्यादा अंधेरा नही हुआ था हम दोनों नीचे आए और उसी तरफ गए जहां कुछ अजीब सा दिखा था ……

 

 

 

ये तो मुझे पता है कि उसे हारर मूवीज या जासूसी वाले धारावाहिक बहुत पसंद हैं और वो उन्हें आवाज बंद करके देखती है उसका कहना है  कि आवाज बंद कर रखी हो तो डर कम लगता है और फिर भी डर लगे तो आखें भी बंद कर लेनी चाहिए …

खैर हम वहां गए जहां भूत जैसा कुछ देखा था  अचानक किसी की आवाज आने लगी जैसे कोई फोन पर बात कर रहा हो … तब देखा और बहुत ध्यान  से देखा तो क्या देखा कि एक आदमी मोबाईल पर बात करता करता धूम रहा था …

अंधेरा बहुत था इसलिए मोबाईल की लाईट सिर्फ उसके चेहरे पर ही पड रही थी. मेरी हंसी छूट गई.  दूर से हॉरर लग रहा था …  कि सामने कोई है. वो झेपते हुए बोली अरे ऐसा खेल तो हम रात को मोमबती लेकर किया करते थे …भयानक सा मुंह बनाकर बहुत डराते थे एक दूसरे को… 

बात कुछ भी नही होती और बस डर पैदा कर देती है …

 

डरना मना है.. 

कुछ समय पहले मेरे साथ भी कुछ ऐसा हुआ… हुआ ये कि घर नया बनाया था और सुबह सुबह ऊपर की तरफ से एक आवाज आती ठक ठक … पहले तो ज्यादा सोचा नही पर जब हर रोज एक ही समय पर आती तो डर बैठ गया …

इतना कि उपर जाते भी डर लगता … एक बार गलती से मैने अपनी सहेली से बात शेयर कर ली तो उसने पता नही क्या क्या बोल दिया कि भूत होगा … ऐसे आ जाते हैं … पाठ करवा लेना चाहिए …

खैर तब एक दिन सुबह सुबह अचानक बहुत बादल आ गए मैं उपर चैक करने गई कि सब दरवाजे खिडकियां बंद तो है ना तभी मैने देखा कि एक चिडिया शीशे पर चोंच मार रही है … ये आवाज बिल्कुल वैसी भी जैसे हम हर रोज सुना करते …

मैं वही खडी रह गई और देखा चिडिया आती है और शीशे पर चोंच मार कर उड जाती है … फिर समझ आया कि ये क्या कहानी थी … ये चिडिया ही थी और हम भी न जाने क्या समझ रहे थे … दो तीन बार उसे भगाया तो वो नही आई …

कहने का मतलब यही है वहम हमारे दिमाग में होता है भूत होते हैं या नही ये तो नही पता पर जिन दो भूतों से मिली वो मात्र हमारा वहम ही था …  आपकी क्या राय है जरुर बताईएगा

Subscribe to my channel for more  videos:
https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

भूत होते हैं कहानी , क्या भूत होते हैं , भूत की कहानी डरावनी

भूतों की कहानी , भूतों का रहस्य , डरावनी कहानी , डरावनी जगह,

May 3, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

मेरा भारत महान था, है और रहेगा

 Art of Public Speaking in Hindi

मेरा भारत महान था, है और रहेगा –  क्यों न हम सब पार्टी बाजी से बाहर निकल कर देश को आगे बढाने की सोचे. लाल बत्ती कल्चर, छुट्टियां रद्द हो या शराब बंदी  हो  अच्छाई को आगे लाए और बुराई को खदेड दे. हमारा देश suffer कर रहा है बुरे लोगो की हिंसा से नही बल्कि अच्छे लोगो की चुप्पी से…

मेरा भारत महान था, है और रहेगा

एक मई से देश भर में नेताओं का लाल बत्ती कल्चर खत्म हुआ जिसकी शुरुआत आप पार्टी ने की थी वही कुछ दिन पहले सुनने को मिला कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महानायकों की जयंती और बलिदान दिवस की कई सरकारी छुट्टियां रद्द कर दी हैं.महापुरुषों की जयंती पर सभी स्कूल-कॉलेजो में एक घंटे का कार्यक्रम किया जाएगा और् इन मौकों पर सरकारी दफ्तर भी खुलेंगे.

इस निर्णय का स्वागत दिल्ली सरकार ने भी किया और उन्होनें भी कुछ छुट्टियां रद्द कर दी … दोनों बातों में एक समानता ये है कि यह कदम देश हित मे उठाया गया और पार्टी कोई भी हो फैसला स्वीकार किया गया…

कहने का भाव यही है जो फैसला स्वागत योग्य है उसे सहर्ष स्वीकार करना चाहिए क्योकि ऐसे फैसले देश का भविष्य लिखते हैं और हर कोई चाह्ता है कि देश आगे बढे …

और वैसे इन दिनों ट्विटर हो या अन्य सोशल मीडिया इतनी नकारात्मकता  आ गई है कि कोई अच्छी बात कह भी देता है तो उसे एक किनारे लगा दिया जाता है चुप करा दिया जाता है और वो अलग थलग पड जाता है और खुद को गुमनाम  कर लेता है …

कल ही मैं कुमार विश्वास की वीडियों This is Me, This is My Nation  देख रही थी और उन्होने एक बात कही कि

हम भी नही बोले तो खुद को क्या मुंह दिखलाएंगें … बुराई का विरोध करना चाहिए और अच्छाई का स्वागत करना चाहिए … क्योकि ये हरियाणा , पंजाब राजस्थान  की बात नही ये बात है हमारे देश भारत की …

मूवी चक दे इंडिया का वो डायलॉग तो आप शायद भूले नहीं होंगें जिस में शाहरुख खान  जब हॉकी टीम बना रहे होते हैं और लडकियां अपनी अपनी स्टेट का नाम बोलती हैं तब एक डायलॉग था कि मुझे states के नाम न दिखाई देते है न सुनाई देते हैं

सिर्फ एक मुल्क का नाम सुनाई देता है I-N-D-I-A.

यकीन मानिए ये डायलॉग मेरे जहन में बैठ गया था और मुझे बहुत ही अच्छा लगा था कि ये होता है अपने देश के प्रति प्रेम … !!

हमारा देश suffer कर रहा है बुरे लोगो की हिंसा से नही बल्कि अच्छे लोगो की चुप्पी से…..  आवाज उठाईए यकीनन हजारों लाखों लोग हैं आपकी तरह … शायद उनमें भी ताकत आ जाए …

 

Made in India ही चाहिए हमें – Monica Gupta

Made in India ही चाहिए हमें – चुनावी दिनों में नेताओ का स्तर इतना कम हो सकता है देख कर बहुत दुख होता है और मन आहत. मुद्दे गायब है और उसकी जगह अपशब्द ने ले read more at monicagupta.info

ये जिंदगी का फंडा है बॉस – हम सब भारतीय है – Monica Gupta

ये जिंदगी का फंडा है बॉस – हम सब भारतीय है – कई बार कुछ ऐसा देखने पढने को मिल जाता है जो सोच ही बदल देता है – Management Funda of N Raghuraman , सबक जिंदगी read more at monicagupta.info

 

 मेरा भारत महान था, है और रहेगा के बारे में आपके विचारों का स्वागत है

May 3, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

एक कहानी यह भी – हृदयस्पर्शी कहानी सरप्राईज

इंसान और भगवान

एक कहानी यह भी – हृदयस्पर्शी कहानी सरप्राईज – ek kahani yeh bhi .एक बार की बात है अक्सर कहानी ऐसे ही शुरु होती है कहानी लेखन भी एक कला है और कहानियां हमेशा कुछ न कुछ सीखा कर जाती हैं और अगर बड़े बुजुर्गों का महत्व ki kahani हो तो…

एक कहानी यह भी – हृदयस्पर्शी कहानी सरप्राईज

सरप्राईज  अक्सर अच्छे भी लगते हैं और चौंका देते हैं … आज जो कहानी मैं आपको सुनाने जा रही हूं ये कुछ समय पहले मैने लिखी थी …और कहानी का शीर्षक है सरप्राईज

हृदयस्पर्शी कहानी सरप्राईज

कहानी है 70 साल के राम बाबू की … राम बाबू सोफे पर अध लेटे टीवी पर सपरिवार  सीरियल  देख रहे थे. उसमे एक सीन दिखा रहे थे कि परिवार के बुजुर्ग का जन्मदिन होता है और सभी मिल कर सरप्राईज पार्टी देते हैं.

अचानक मन ही मन दिमाग पर जोर डाला तो राम बाबू को याद आया कि परसो उनका भी जन्मदिन आ रहा है. जरुर उनके परिवार वाले भी कुछ सरप्राईज देंगें.

 

 

देखते ही देखते परसो का दिन भी आ गया. राम बाबू हमेशा की तरह तैयार हो गए.पर सुबह से किसी ने उन्हे मुबारक बाद नही दी .राम बाबू मन ही मन यही सोच कर खुश होते रहे कि बच्चे सरप्राईज  दे रहे हैं  ना इसलिए विश नही कर रहे.

दोपहर को सोते हुए उन्होने कुछ सुना तो था कि बाबू जी को वहा ले जाएगे उन्हे पता नही नही चलेगा. खैर वो चुपचाप रहे. शाम हुई .बच्चे तैयार हुए और बोले की बाजार चलो कुछ काम है आपका भी मन बदल जाएगा.

रामबाबू इसी बात का इंतजार कर रहे थे उन्होने 100 -100 रुपए के लिफाफे बच्चो को  बधाई स्वरुप देने के लिए जेब मे डाल लिए थे.

वो कार में बैठे और बच्चे कुछ सामान डिक्की में रखवा रहे थे …  बाजार जरा दूर था .वो सोचते जा रहे थे कि ना जाने कहा पार्टी होगी. किस किस को बुलाया होगा सच आज उनकी पत्नी सुषमा उनके साथ होती तो कितनी खुश होती.

तभी उनके पोते ने बोला…. दादाजी उठिए … आखं खुली तो सामने वृद्ध आश्रम था. उनकी सांस वही रुक गई. बच्चे कार की डिग्गी से  सामान उतार रहे थे. इतने मे आश्रम का चौकीदार भागा भागा आया.और वो सामान ले जाने लगा. बेटा बोला…  बाबूजी … आज  आप !!!!

रामबाबू सन्न रह गए .ये कैसा सरप्राईज था.

तभी पोते ने आवाज दी. दादू उठो  !!! आप तो सो ही गए थे! धबरा कर वो उठे और जान मे जान आई कि वो सब सपना ही था पर आखं खुलते ही सामने वही वृद्ध आश्रम था.

इस बार वो सपना नही था. सच, मे उन्हे वही लाया गया था. उधर चौकीदार भागता भागता आया और बोला आपका ही इंतजार था. बडी मुश्किल से खुद को संयत करके कापंते पैरो से वो भीतर पहुचे …. तो वो बहुत बडा सरप्राईज था.

उनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर सभी बूढे लोगो को बांट्ने के लिए कंबल मगवाए गए थे. अपनी सोच पर गर्दन झटकते हुए आखो मे खुशी के आसूं लिए वो सभी को कंबल बांढने मे जुट गए और सरप्राईज पार्टी यादगार बन गई …  बच्चे अपने प्यारे दादू  को मुबारक बाद देने मे जुट गए.

कई बार सरप्राईज ऐसा भी होता है …

Subscribe to my channel for more  videos:
https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

बच्चों की मनोरंजक कहानी – चॉकलेट की बेटी – Monica Gupta

बच्चों की मनोरंजक कहानी – चॉकलेट की बेटी – chocolate सभी बच्चों को अच्छी लगती है … कितनी खिला दो पर कभी मन नही भरता … बाल साहित्यकार, हिन्दी बाल कहानियाँ बच्चों की मनोरंजक कहानी – चॉकलेट की बेटी – Monica Gupta

 

 एक कहानी यह भी – हृदयस्पर्शी कहानी सरप्राईज  , ek kahani aisi bhi , एक कहानी, एक कहानी ऐसी भी, कहानी लेखन , हृदयस्पर्शी कहानी , बुजुर्गों की अहमियत , बुजुर्गों पर कहानी , बुजुर्गों का सम्मान , बड़े बुजुर्गों का महत्व , बुजुर्ग हमारी धरोहर , बड़े बुजुर्गों का महत्व ki kahani , बड़ों का आदर kahani , आदर और सम्मान, एक बार की बात है…

May 2, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

मटके का पानी छी होता है क्या

मटके का पानी छी होता है क्या

मटके का पानी छी होता है क्या  – matke ke pani ke fayde   गर्मियों में फ्रिज का काम करता है ये मटका. प्यास बुझाने में तो है ही और गुणकारी है घडे का पानी मटके का पानी,   मटके का पानी का जवाब नही ,  अमृत है घड़े का पानी… सुराही हो या घडा गर्मी में किसी वरदान से कम नही … वैसे आपका क्या ख्याल है क्या वाकई में छी है मटके का पानी या अमृत है.

मटके का पानी छी होता है क्या

 

क्या मटके का पानी वाकई छी होता है यानि गंदा … !! कल कुछ ऐसा ही हुआ और मुझे लोगो की सोच पर हैरानी हुई…

बात कल की है मैं stop  पर खडी अपनी सहेली का wait  कर रही थी.गर्मी बहुत तेज थी और stop एक lady पहले से ही खडी थी और उसके साथ था एक छोटा बच्चा था … बच्चा रो रहा था और उसे प्यास लगी थी क्योकि मेरे पास पानी की बोतल थी मैने कहा कि आप ये दे दीजिए उसने झट से बोतल ले ली और ढकन्न खोलते हुए बोली आर ओ  RO का ही है ना पानी …

मैने कहा नही आर ओ  RO  का नही है मटके का है … उसने तुरंत बोतल वापिस कर दी और अपने बच्चे को बोली आंटी का पानी छी … RO का नही है … बस थोडी देर में हम घर पहुंच जाएगें वहां पीएगे … RO का पानी …

और बच्चा प्यास के मारे रोए चला  जा रहा था … इतने में दो तीन लोग और वहां आ गए उन्होनें भी  कहा कि आप बच्चे को पानी दे दीजिए बहुत रो रहा है … पर उसने RO की ही रट लगा रही थी … मुझे दुख हुआ लोगो की मानसिकता पर …

 

 

मटके का पानी मुझे किसी भी हाल में अमृत से कम नही लगता …  इसके तो लाभ ही लाभ है और इस महिला को देखिए …

मटके के पानी में तो गुण ही गुण है … सबसे पहला तो इसका स्वाद बहुत अच्छा होता है शीतल होता है  …

दूसरा मटके का पानी खुद ब खुद फिल्टर हो जाता है … प्लास्टिक की बोतल में पानी रखा हो या मटके में रखा हो मटका ज्यादा सही रहता है पाचन क्रिया सही रहती है

गला खराब नही होता … अमृत है ठंडा होते हुए भी ठंडा नही होता यानि गला खराब होने का कोई चांस नही जैसा कि आमतौर पर फ्रिज के पानी से हो जाता है

मटके का पानी हमें स्वस्थ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है …

अमृत है घड़े का पानी… सुराही हो या घडा गर्मी में किसी वरदान से कम नही … वैसे आपका क्या ख्याल है क्या वाकई में छी है मटके का पानी या अमृत है

Subscribe to my channel for more  videos:
https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

मटके का पानी , matke ke pani ke fayde  , घडे का पानी , पानी का मटका, मिट्टी का बर्तन , गर्मियों में फ्रिज, गुणकारी है मटके का पानी , प्यास बुझाने में मटके का पानी का जवाब नही ,  घड़ों पानी पड़ जाना

बहुत शर्मिंदा होना।

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 54
  • 55
  • 56
  • 57
  • 58
  • …
  • 235
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved