Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for लेख

November 3, 2015 By Monica Gupta

अंधविश्वास या आस्था

supersticioun photo

 

अंधविश्वास या आस्था

 

थोडी देर पहले मैं अपनी सहेली मणि से बात कर रही थी कि अचानक उसकी हथेली मे खारिश होने लगी. वो परेशान हो गई और मैं खुश क्योंकि खारिश का मतलब था कि पैसा आएगा.फिर बाते छिड गई छोटे मोटे अंधविश्वासो की. जहां बचपन मे चप्पल उल्टी रखी जाती या चाबी बजाने पर अक्सर डांट पडती थी. वही नमक गिरने या छिपकली के उपर गिरने को अच्छा नही मानते थे.

मंगल या शनिवार को नाखून काटना हो या पीछे से टोकना अच्छा नही माना जाता था. बाहर  जाते वक्त अगर सडक पर  झाडू लगाता यानि सफाई कर्मचारी यानि जमादार दिख जाता तो  शुभ माना जाता  पर आजकल कहां इन बातो को मानते हैं बाते करते करते अचानक मुझे छींके आनी शुरु हो गई .

मणि ने कहा कि वो अभी रुमाल ले कर आती है इस पर मैने कहा अरे नही रुमाल लूंगी तो हमारी लडाई हो जाएगी … ह हा हा !! यानि कही न कही हम आज भी इन अंधविश्वासों मे ज्यादा तो नही पर थोडा बहुत जरुर गिरफ्त में हैं !!!

अंधविश्वास या आस्था पर आपके क्या विचार हैं ?? जरुर बताईएगा !!!

November 2, 2015 By Monica Gupta

आज की रात

आज की रात

आज की रात है जिंदगी …. कार्यक्रम के बारे में मैं यही कहना चाहूंगी कि मैं कुछ नही कहना चाहूगी.. ऐसा प्रोग्राम कोई बनाता है भला … !!! इतना अच्छा इतना शानदार !!! अभी तक क्यों नही बनाया था.. दिमाग खराब हो गया था नेताओ के लडाई झगडे देख कर, वोटो के लिए हिंदू मुस्लमानों को भिडवा दिया, कभी बीफ कभी राधे मां तो कभी इंद्राणी… चारों तरफ बस चिल्लम चिल्ली, लडाई झगडा और रही सही कसर न्यूज चैनलों ने पूरी कर दी लगने लगा कि अब कुछ नही रहा. बस, बुराई ही बुराई रह गई है समाज में… न कोई अच्छा है और न कुछ अच्छा होगा पर पर पर जब अमिताभ जी का ये कार्यक्रम देखा तो खुशी से आसूं छलक आए… सिर्फ मैं ही नही बहुत लोग इस प्रोग्राम को देखते हुए इमोशनल हुए होंगें स्टार प्लस पर इस प्रोग्राम को देखते हुए…

बात सिर्फ इमोशनल वाली ही  नही है…. सबसे बडी बात ये है कि हमारे समाज में आज भी अच्छाई है आज भी अच्छे लोग हैं और आज भी सच्चाई और ईमानदारी जिंदा है. शुक्र है … !!! जो लोग चुपचाप पूरी मेहनत से समाज सेवा में जुटे हैं उन्हॆं यकीनन बहुत मनोबल मिलेगा और वो ज्यादा गम्भीरता से इसमें जुट जाएगें …

हमने भी सन 2004 मे सैमसन क्रिएशनं  https://youtu.be/4_wZ1JfHtV0 में ढेरो कार्यक्रम   बना कर उन बच्चों को इसमे शामिल किया था जो प्रतिभावान हैं पर प्रतिभा दिखाने का कोई मंच नही था … बच्चो को इन कार्यक्रमों मे आकर बहुत आत्मविश्वास मिला था. इसलिए मैं कल्पना कर सकती हूं कि जो भी इस कार्यक्रम में आ रहे हैं उनका मनोबल कितना बढा होगा.

आज की रात है जिंदगी की पूरी टीम को बधाई !! मेरा भी प्रयास रहेगा कि भले ही छोटे लेवल पर ही सही पर नेक दूत और आदर्श दूत खोज कर ब्लाग के माध्यम से पाठकों के सामने रख पाऊं ताकि और लोग उनसे प्रेरणा पाकर खुद भी अच्छे बनने का प्रयास कर सकें ..!!! एक शानदार प्रयास… !!!

आज की रात

 

तस्वीर सौजन्य गूगल सर्च

तस्वीर सौजन्य गूगल सर्च

October 31, 2015 By Monica Gupta

फेसबुक पर कमेंट

cartoon-commentator (मोनिका गुप्ता)

cartoon-commentator
(मोनिका गुप्ता)

फेसबुक पर कमेंट

कागजी पहलवान या कमेंट के लिए कुछ भी करेंगें  

एक जानकार हमेशा फेसबुक पर बेटी पर अपने कमेंट पोस्ट करते हैं स्वाभाविक है कि अच्छा लगता है कल उनकी बेटी मार्किट में मिली. मेरे पूछ्ने पर कि आजकल क्या कर रही हो इस पर वो बोली कि एमबीए करके खाली बैठी हूं. पापा उसकी  नौकरी करने के सख्त खिलाफ है.

वही एक अन्य जानकार फेसबुक पर अपील कर रही थी इस दीपावली पर सिर्फ दीए से घर सजाए. वो भी गरीबों के घर से दीए खरीद कर लाएगी ताकि उनके घर जगमगा सकें. उस कमेंट  पर उसे लगभग 200 लाईक और ढेरों कमेंट मिले जिसमें उसने सभी का पर्सनल धन्यवाद भी किया पर मार्किट से सजावटी चाईना लाईट और लडियां  खरीदती हुई जब पकडी गई तो बोली अरे.. वो तो वैसे ही लिख दिया था लाईट और लडियों के बिना दीपावली का मजा ही नही. 

ठीक ऐसे ही एक जानकार जब भी मिलते खाने की महत्ता बताते और समझाते कभी प्तेट में खाना नही छोडना चाहिए .. वही एक दो शादियों मे भरी खाने की प्लेट डस्टबीन में डालते देखे गए. हैरानी तो इस बात की हुई कि इस के अबद भी फेसबुक पर अपने ऐसे लिखे कमेंटस को जारी रखा…

तो ये क्या है या कमेंट पाने के लिए कुछ भी झूठ, अंट शंट लिखते जाएगें … क्या वाकई में ये लाईक के लायक हैं भई जो मात्र कागजी पहलवान ही हैं जिनकी करनी कथनी मे बेहद फर्क है वो मेरी नजर में वो मित्र नही.. भले ही फेसबुक हो..

फेसबुक पर कमेंट लेख आपको कैसा लगा ? जरुर बताईगा !!

 

 

October 31, 2015 By Monica Gupta

करवा चौथ का चांद – आज चाँद कब निकलेगा

करवा चौथ का चांद

करवा चौथ का चांद

कार्टून ( मोनिका गुप्ता)

कार्टून ( मोनिका गुप्ता)

 

 

 

 

 

 

करवा चौथ का चांद – आज चाँद कब निकलेगा दिन ढलते ही नजरें बार बार आसमान की ओर जाती है पर पर पर  चौथ का चांद और ऊंची होती इमारतें…

करवा चौथ का चांद – आज चाँद कब निकलेगा

कुछ नजर नही आता  बात बहुत ज्यादा पुरानी भी नही है जब एक मंजिल की इमारत होती थी और घर से बाहर निकलते ही या छत पर चढते ही हम चांद के दीदार कर लेते थे … पर आजकल महानगरों में ऊंची इमारतों के चलते चांद के दर्शन दूभर हो जाते हैं. मीडिया या फोन के माध्यम से ये तो पता चल जाता है कि चांद निकल आया है पर दीदार नही होता तो व्रत भी नही खोल पाते

और वैसे चांद के दर्शन होते ही आजकल सैल्फी विद मून भी चल निकली है …

cartoon monica with moon

करवा चौथ का चांद

करवा चौथ की कहानी

ये लेख  आपको कैसा लगा ?? जरुर बताईगा !!

October 27, 2015 By Monica Gupta

बीफ राजनीति और मीडिया

 

कार्टून ( मोनिका गुप्ता )

कार्टून ( मोनिका गुप्ता )

 

बीफ राजनीति और मीडिया

कुछ दिन मामला शांत बैठा पर अब फिर  बीफ पर बवाल चालू हो गया. केरल हाऊस की कैंटीन में  गौमांस परोसे जाने पर फिर सुर्खियों मे है और मीडिया बार बार इस मुद्दे को हवा दे रहा है . इस पर गऊ माता का कहना है कि

हम तो सही मायनों में मीडिया के लिए दुधारू गाय बन गए हैं जब भी देखो यही टॉपिक कभी बीफ तो कभी गो मांस ।।।दुखी कर दिया इसलिए यही चाहते हैं कि अगले जन्म मोहे गऊ न कीजो ।।।

बीफ राजनीति और मीडिया

October 26, 2015 By Monica Gupta

हैप्पी दीपावली – दीपावली की खरीदारी

हैप्पी दीपावली - दीपावली की खरीदारी

हैप्पी दीपावली- दीपावली है तो दीपावली की खरीदारी तो बनती ही है हर तरफ् सेल का बोर्ड लगा है तो मन का ललचाना हो ही जाता है अब ऐसे में क्या हो… महिलाए जहां खुश हो जाती है वही पुरुषों के लिए तनाव हो जाता है क्योकि जेब का सवाल जो होता है…

हैप्पी दीपावली - दीपावली की खरीदारी

हैप्पी दीपावली – दीपावली की खरीदारी

हैप्पी दीपावली – दीपावली की खरीदारी

दीवाली दीवाली, पटाखे पटाखे. दीए दीए, मोमबत्ती मोमबती, लाईटे लाईटे, पूजा पूजा, उपहार उपहार, शापिंग शापिंग,मिठाई मिठाई, लक्ष्मी जी लक्ष्मी जी, खुशी खुशी, मेहमान मेहमान, पताशे पताशे, खील खील, शुभ लाभ शुभ लाभ, छुट्टी छुट्टी, राम राम, कार्ड कार्ड, शुभकामनाएं शुभकामनाएं, डाईटिंग डाईटिंग , फ्लिपलार्ट फ्लिपकार्ट, अमेजन, अमेजन आन लाईन शापिंग, और और और दीपावली पर सफाई!!!

अरे बाप रे !!! सफाई, सफाई, सफाई, सफाई सफाई, सफाई, सफाई, सफाई,सफाई, सफाई, सफाई, सफाई,सफाई, सफाई, सफाई, सफाई, सफाई, सफाई, सफाई, सफाई !!! उफफ !!! दीवाली और सफाई बाकि अब सब भूल गया

 आक्छी आक्छी !!!
फीलिंग …. सफाई अभियान जिंदाबाद बनाम आक्छी !!!

हैप्पी दीपावली ( मोनिका गुप्ता)

दीपावली की कहानी – पांच पर्वों का प्रतीक है दीवाली – Monica Gupta

दूसरे दिन चतुर्दशी को नरक-चौदस मनाया जाता है। इसे छोटी दिवाली भी कहा जाता है। इस दिन एक पुराने दीपक में सरसों का तेल व पाँच अन्न के दाने डाल कर इसे घर की नाली ओर जलाकर रखा जाता है। यह दीपक यम दीपक कहलाता है। एक अन्य दंत-कथा के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने इसी दिन नरकासुर राक्षस का वध कर उसके कारागार से 16,000 कन्याओं को मुक्त कराया था। read more at monicagupta.info

दीपावली की रात्रि में टोने-टोटके – दीपावली की सफाई – Monica Gupta

दीपावली की रात्रि में टोने-टोटके – दीपावली की सफाई दीपावली आती नही कि टोने टोटके से ना सिर्फ सडक, चौराहा बल्कि हमारा इंटरनेट भी टोने टोटके की पोस्ट से भर दीपावली की रात्रि में टोने-टोटके – दीपावली की सफाई – Monica Gupta

 

हैप्पी दीपावली

हैप्पी दीपावली दीपावली है तो छुट्टी है छुट्टी है तो मौज मस्ती है… मौज मस्ती है तो धूम धडाका है.दीपावली की बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं !! बाजार में भी monicagupta.info

पर्यावरण प्रदूषण के कारण – दीवाली पटाखों से प्रदूषण – Monica Gupta

पर्यावरण प्रदूषण के कारण क्या हैं और उसे रोकने के उपाय क्या होने चाहिए. पटाखों का भी प्रदूषण बहुत हो जाता है जिससे सांस लेने में परेशानी होती है. इस समस्या read more at monicagupta.info

 

 

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 14
  • 15
  • 16
  • 17
  • 18
  • …
  • 38
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved