Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for लेख

November 20, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

लालू केजरीवाल का गले मिलना

kejriwal_mos_112015053811

                                                                                                                                                                     (गूगल सर्च से साभार तस्वीर )

लालू केजरीवाल का गले मिलना

आज नीतीश बाबू के शपथ ग्रहण समारोह पर सभी की नजरें  थी. एक इसलिए कि लालू जी के पुत्रों को क्या क्या विभाग मिलेगा दूसरा अरविंद केजरीवाल और राहुल बाबा भी आ रहे हैं इनका आमना सामना तो यकीनन होगा और होगा तो कैसे होगा हाथ मिलाएगें या दिल मिलाएगें आदि आदि .. शपथ के दौरान अपेक्षा उपेक्षा वाली बात तो अचानक ही उभर कर आ गई और तेज प्रताप ने सारा मीडिया का  ध्यान अपनी और खिंच लिया. वही लालू जी और अरविंद जी के मिलने को मीडिया ने खूब हवा दी. जो भी कोई ये वीडियों देखे भले ही वो बच्चा ही क्यो न हो समझ सकता है लालू जी ने अरविंद जी के कन्धे को थपथपाया और जब उन्होने मुड कर देखा तो लालू यादव ने पहल की और फिर हाथ पकड कर हाथ भी उठवाया. ये तो कोई भी देख समझ सकता है. अरविंद जी भी इतना तो सोच कर ही समारोह मे शामिल हुए होंगें कि ऐसा कुछ हो सकता है. सीधी सी बात है  या तो वो समारोह में जाते ही नही  वैसे नही जाते तो भी हमारी मीडिया बात का बतंगड बनाती . पर वो गए और इस बात से भी नकारा नही जा सकता कि पहल लालू जी ने की और अरविंद जी को उनका अभिवादन स्वीकारना पडा. वही चैनल पर एक बहस के दौरान आमंत्रित सभी मेहमानो ने भी यह बोला कि शपथ ग्रहण समारोह एक त्योहार की तरह होता है और सभी एक दूसरे से मिलते है देख कर मुस्कुराते है जबकि मीडिया चिल्ला चिल्ला कर अपना अलग ही राग अलापे जा रहा है वाह मीडिया वाह !!!  आपसे ऐसी उपेक्षा नही थी.

वैसे मैं आपको यह भी बता दूं कि ना मैं लालू जी की समर्थक हूं और ही केजरीवाल जी की..  सच की समर्थक हूं मीडिया का  बार बार गलत बोलना सही नही लगा इसलिए लिख डाला.  बिना देखे भाले बस भेड चाल हो रही है और सोशल मीडिया पर भी खूब मजाक बन रहा है… !!! अजीब ही बात है !!!

लालू केजरीवाल का गले मिलना

 

November 20, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

प्रमोशन

cartoon promotion by monica gupta

प्रमोशन

कुछ महीने पहले एक जानकार ने बताया कि वो छोटे बच्चों का स्कूल खोल रही है उसके लिए कहां कहां और कैसे प्रमोशन करना चाहिए. मेरा कहना था कि प्रमोशन के लिए सिर्फ लोकल स्तर पर अखबारो में खबर या विज्ञापन दे दो और बेफालतू खर्चा करने की बजाय स्टाफ अच्छा रखो ताकि बच्चों की सही देखभाल हो, आधुनिक तकनीक इस्तेमाल करो और सफाई का खास ध्यान दो. अविभावक खुद ब खुद चले आएगें. आज के समय में सभी को साफ सुथरा और स्वच्छ माहौल चाहिए. बहुत समय बाद, आज किसी के माध्यम से पता चला कि उस जानकार का स्कूल जब आरम्भ हुआ तो सभी को बहुत अच्छा लगा पर ना तो स्टाफ है और न बच्चों की देखभाल के लिए अच्छी बाई और सफाई तो बिल्कल ही नही है. तीन स्टाफ में जो टीचर रखी है वो सिफारिशी हैं यानि कि जिनसे उन्होने एहसान स्वरुप नकदी ली हुई है उसी एवज में उन्हें खुश करने के लिए स्कूल में रखना पडा. आजकल वो बहुत परेशान इसलिए भी है क्योंकि प्रमोशन और दिखावे पर खर्चा बेहद ज्यादा हो गया और अब बैंक से लिया कर्ज भी सिर चढ कर बोल रहा है.
वैसे पता नही लोग प्रमोशन क्यो करते हैं अब जो चीज अच्छी और सही है वो जरुर बिकेगी जबकि मेरी सहेली मणि का कहना है कि आज जमाना है ही दिखावे का यहां तक भी फिल्में भी प्रमोशन करती हैं ताकि बिके और चले. वो अलग बात है कि भयंकर प्रमोशन के बाद भी फिल्म न चले. पर प्रमोशन करनी जरुरी है.

वैसे आपकी क्या राय है प्रमोशन के बारे में ताकि अगर मैं गलत हूं तो मैं अपने नजरिए में सुधार ला सकूं और अगर ठीक हूं तो दूसरों को इसकी खामियां गिनवा सकूं

November 20, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

तीन पत्ती

show cartoon by monica gupta

तीन पत्ती(खेल राजनीति का)

किसी खेल से कम नही है राजनीति का खेल. छुप्पन छुपाई हो या लंग़डी टांग, या कबड्डी यहां सब जायज है अब, आज, जब जबरदस्त जीत के बाद नीतीश सरकार शपथ लेने जा रही है तो विपक्ष थोडा हैरान परेशान है कि किस तरह सरकार अपने पत्ते खोलेगी क्या रणनीति रहेगी .. ज्यादा कुछ विपक्ष कहना या करना नही चाह रहा बस कह रहा है कि शो कर दो अपने पत्ते खोलो फिर देखतें है कि क्या होगा

तीन पत्ती

November 19, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

राम नाम बैंक

राम नाम बैंक ( मोनिका गुप्ता)

राम नाम बैंक ( मोनिका गुप्ता)

 

राम नाम बैंक

हरियाणा के सिरसा में एक बैंक ऐसा है जहां राम का नाम लिख कर जमा किया जाता है . राम नाम पुस्तिका में राम राम लिख कर बैंक में जमा करवाना होता है. इस बैंक मे राम नाम जमा करवाने महिला , बच्चे युवा और बुजुर्ग बढ चढ कर आते हैं और अपना योगदान देते है.

तुलसी इस संसार में सबसे मिलिए धाए न जाने किस वेश में नारायण मिल जाए

नारायण नारायण

राम नाम बैंक लेख समाचार पत्र दैनिक जागरण की सांझी में प्रकाशित हुआ.

 

November 8, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

महागठबंधन

cartoon modi by monica gupta

cartoon modi by monica gupta

महागठबंधन

Never underestimate the power of a common man.प्रथम, दूसरा, तीसरा चौथा …. चरण पर चरण निकलते रहे और कल तक जहां.. कौन जीतेगा ? क्या होगा ? किसकी सरकार बनेगी ? बस यही चर्चा का विषय था. वहीं, आज, अचानक नतीजो के दौरान  सभी ने यह कहना शुरु कर दिया कि ये तो होना ही था. हमें तो पहले ही पता था कि नीतीश और लालू ही आगे रहेगें. सरकार बनाएगें. वैसे इतना जबरदस्त झटका  अगर भाजपा को लगा है तो निश्चित तौर पर महा गठबंधन भी इतनी जबरदस्त जीत पर जरुर हैरान होगा.  

सभी देशवासी, भले ही वो राजनीति से हो या ना हो नजरें बिहार चुनाव पर इसलिए थी क्योकि अब की बार बेहद अंटशंट बयान बाजी हुई और कई मुद्दे ऐसे उठे जो नही उठने चाहिए थे. ये सब देश की गरिमा के लिए बेहद दुखद और शर्मनाक था. पर भला हो बिहार की जनता का कि उन्होनें बहुत सही कदम उठाया.

वैसे ये भी सही है कि Never underestimate the power of a common man…. जनता जनार्दन का आदेश सिर आखों पर… वैसे जिस तरह असहिष्णु शब्द बोलने मे मुश्किल है, भाजपा  का  अपनी हार पर विश्वास करना लगभग उतना ही मुश्किल …रैलियों में भले ही कितने भारी भारी हार पहन कर तस्वीर खिचवाई हों पर हकीकत में मिली ऐसी हार वाकई में बहुत बडा प्रश्नवाचक खडा कर दिया है… !!

महागठबंधन

 

November 5, 2015 By Monica Gupta

डर

 

 

 

cartoon poll by monica gupta

cartoon poll by monica gupta

      डर

Exit Poll Bihar

बिहार चुनाव पर वोटिंग खत्म होते ही जिस तरह से सभी न्यूज चैनल Exit Poll Bihar  का दिखा रहे हैं तो स्वाभाविक है कुछ नेताओ का डर  …. इसलिए पलंग के नीचे छिपने … अब उनका भय डर  दूर किया जा रहा है कि बाहर आईए ये मात्र Exit Poll  है सच मुच के नतीजे नही .. पर नेता जी का हाल बेहाल है…

डर

Exit Poll Bihar

 

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 12
  • 13
  • 14
  • 15
  • 16
  • …
  • 38
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved