Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for लेख

November 28, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

What an Idea

mobile photo

Photo by pedrosimoes7

What an Idea

बात बहुत पुरानी नही है जब टीवी पर  आ रहा आईडिया का विज्ञापन …. ओ हो ओ हो   Get Idea  … Get Idea..  बेहद पसंद था और उसकी धुन थिरकने और गुनगुनाने पर मजबूर कर देती … पर यह थिरकन  तांडव में तबदील होने लगी और  गुनगुनाहट  की जगह ले ली चिल्लाहट ने.. असल में, कुछ महीनों से मोबाईल फीचर के बेवजह बिल लग कर आने लगे .तब कभी कस्टमर केयर  तो कभी लोकल आईडिया आफिस जा जाकर  बार बार  लगातार शिकायत की पर नतीजा शून्य  कोई सुनवाई नही हुई और बिल यथावत  वही लग कर आते रहे. प्लान बदलवाया सारे फीचर हटवा दिए  पर फिर भी ढाक के तीन पात  …. !!!! कुछ नही हुआ बस आश्वासन पर आश्वासन आश्वासन पर आश्वासन ही मिलते रहे कि हो जाएगा …  पर हुआ कुछ नही… माना कि मोबाईल आज के समय की आवश्यकता है रोटी कपडा और मकान से पहले मोबाईल होना जरुरी है. पर इसका यह मतलब भी नही कि कम्पनी वाले ग्राहक को बेवजह तंग करें और तो और  सुनवाई भी न हो …!!!

आज के समय में जब मोबाईल  कम्पनियों का इतना जबरदस्त काम्पीटिशन है तो ऐसे में ग्राहकों की  सुविधा का ध्यान तो रखना ही चाहिए ताकि वो छोड कर न जाए पर … पर … पर … !!! ये  तो है उनकी  सोच पर मैने भी सोच लिया है कि अब और नही …   Get Idea  ओ हो  ओ हो नही बल्कि   Get Out Idea  ओ हो … ओ हो …   GET OUT IDEA   नही चाहिए !!!ओ हो ओ हो !!! अब मैं थिरक भी सकती हूं और गुनगुना भी सकती हूं … फीलिंग रिलेक्स्ड 🙂

 

मैं तीस हजारी से बोल रही हूं जरुर पढिएगा

What an Idea पर अगर आपका कोई अनुभव या विचार हो तो जरुर सांझा कीजिएगा …

 

 idea mobile photo

November 28, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

भेडचाल

भेडचाल

हम और हमारी भेड चाल यह जानते हुए थी कि ये रास्ता कही नही जाता…. 

पिछ्ले दिनों दिल्ली से लौटते वक्त, नेशनल हाई वे पर, बहुत सारी भेडें सडक इस तरह से घेर कर चल रही थीं मानों हाई वे न होकर किसी खेत की पगंडडी हो इसलिए कार की रफ्तार बेहद धीमी करनी पडी. मैने कार का शीशा नीचे करते हुए भेडो को बोला ओ भेड जी जरा कच्चे में चलो.. क्यों हमारा रास्ता रोक रखा है. मुझे पता नही कि उन्हें क्या समझ आया क्या नही पर उन्होने म म म म म की आवाज जरुर निकाली. कार आगे बढी तो देखा कि बहुत वाहन लाईन मे लगे खडे हैं पहले लगा आगे शायद रेलवे क्रासिंग होगा पर वो कोई क्रासिंग नही बल्कि जबरदस्त जाम था.  किस वजह से था ये पता नही चला. हम सोच ही रहे थे किया किया जाए तभी देखा एक कार बडी मुश्किल से मुडी और धीरे धीरे धूल उडाता चालक अपनी कार को कच्ची सडक पर ले गया उसकी देखा देखी एक और कार मुडी और फिर एक और कार… ना मालूम किसी को रास्ता पता था या नही  पर उस कार की देखा देखी, कुछ ही पलों में खेत की पगडंडी पर अनगिनत कारें दौड रही थी.

उसी भेड चाल का हिस्सा बनें हम भी कार मे बैठे यही बात कर रहे थे क्या हम ठीक जा रहे हैं ? पता नही ये रास्ता कहां जाएगा या वापिस ही लौट जाए पर वापिस लौटना भी सम्भव नही था क्योकि वाहनों की कतार बढती ही जा रही थी. तभी देखा वही भेडे अब कच्ची पगडंडी पर हमें क्रास कर रही थी और शायद चिढा रही थी कि लो शुरु हो गई तुम्हारी भी भेड चाल ….!!! और मैं निरुत्तर थी. वैसे देखा जाए तो आज हमारी भॆडचाल ही तो है चाहे सडक पर टैफिक जाम में हो या सोशल मीडिया पर किसी बात की सच्चाई जाने बस भेड चाल की तरह उसका समर्थन करते पीछे लग जाते है म म म म म करते …यह जानते हुए भी  कि ये रास्ता कही नही जाता …  

sheep photo

 भेडचाल का समर्थन न ही करें तो अच्छा क्योकि ये रास्ता कही नही जाता

 

November 27, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

बदले बदले से सरकार नजर आते हैं

बदले बदले से सरकार नजर आते हैं

आज बहुत दिनों के बाद कुछ खबरे देख कर बेहद खुशी हुई . जैसाकि दिल्ली में 22.5 करोड की चोरी पुलिस ने तुरंत पकडी. चोर प्रदीप शुक्ला गिरफ्त मे.

दूसरी बिहार मे शराब बंदी लागू की जाएगी और तीसरी आज लोकसभा में संविधान पर चर्चा करते हुए प्रधान मंत्री मोदी जी का सुर मध्यम सप्तक मे था जबकि आजकल हम तार सप्तक ही सुन रहे थे. ये तीन खबरे कुछ राहत लाई पर हैरानी इस बात की है कि हमारे न्यूज मीडिया को यह खबरे हज्म नही हो रही कि अच्छा कैसे हो सकता है इसमे भी वो संशय और हैरानी  व्यक्त कर रहे है और इस में भी कुछ  चटपटा खोज रहे हैं. कुरेद रहें हैं कि शायद मसाला मिल जाए

बदले बदले से सरकार नजर आते हैंsearching  photo

 

November 25, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

मेरा भारत महान

कार्टून मोनिका गुप्ता

 

कार्टून मोनिका गुप्ता

मेरा भारत महान

मेरे सपनो का भारत !!हे भगवान !!! समझ से बाहर है कि आज देश में ये हो क्या रहा है.  देश में ‘असहिष्णुता’ ,नेता, बयान  भाषण और भी न जाने क्या क्या .. इतना दुख है ये सब देख ,पढ और सुन कर कि  दिमाग विचार शून्य है. जहां न्यूज चैनल एक एक  बयान कुरेद कुरेद कर  दिखाने में जुटे हुए हैं  इतनी जबरदस्त और खतरनाक राजनीति हो रही है कि इसका अंदाजा ही नही लगाया जा  सकता यकीन मानिए कभी भी ऐसी कल्पना नही की थी.

आज समाज में भूकम्प और आतंकवाद से भी ज्यादा खतरनाक माहौल बन रहा है और उसे हवा दे रहा है  सोशल मीडिया और न्यूज चैनल. सोशल मीडिया के माध्यम से नकारात्मकता उभर उभर  कर आ रही है जोकि सही नही है और न्यूज चैनल अपनी अपनी टीआरपी के लिए कुछ भी किसी भी हद तक जा रहे हैं..(हालाकि अपवाद दोनों क्षेत्रों में हैं पर अच्छी और सच्ची बात कही दब रही है)

ऐसे में मेरा दिमाग तो  विचार शून्य है अगर आपके पास कोई आईडिया हो तो बताईए कि कैसे सब कुछ ठीक किया जा सकता है मुझे यकीन हैं जैसा मैं अपना देश खुशहाल देखना चाह रही हूं वैसा ही आप भी देखना चाह रहे होंगें. आप भी  अपना वही देश देखना चाह रहे होंगें   जहां हिंदू मुस्लमान , सिख और ईसाई मिल जुल कर रहते हैं और जहां वो एक दूसरे के दुखदर्द  को मिल कर उठाते हैं वहीं  तीज त्योहारों को खुशी खुशी मनाते है… !!!

आज गुरुपर्व है और सभी एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं पर अगर हम बधाई देने के साथ साथ  उनके बताए मार्ग पर चलेंगें  तो देश एक बार फिर शांति प्रिय और खुशहाल हो जाएगा. मुझे अपने देश पर गर्व है और नाज है भारतीय होने पर …. !!!

 

मेरा भारत महान  आपको कैसा लगा ?? आपके आईडिया और विचारों का इंतजार है

 

 

fullstory हाल ही में अपनी विदेश यात्रा के दौरान हमारे प्रधान मंत्री जी ने कहा

कुआलालंपुर, 22 नवंबर :भाषा: देश में ‘असहिष्णुता’ पर चर्चा की पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि भारत को उसकी शक्ति उसकी विविधता से मिलती है और उनकी सरकार प्रत्येक नागरिक को संविधान प्रदत्त समान अधिकार की गारंटी की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी ।

प्रधानमंत्री ने यहां भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आपकी विरासत की भूमि भारत ने आजादी के बाद से उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ यह वह देश है जिसे उपनिवेशवाद ने कमजोर किया और आजाद देश के रूप में जन्म लेते समय विभाजन ने आहत किया.. उस समय सवाल उठे थे कि क्या यह नवजात राष्ट्र अपने यौवन को छू पायेगा। कुछ लोग ऐसे थे जो ऐसा होने देना नहीं चाहते थे । ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ आज भारत न सिर्फ एक है बल्कि अपनी विविधता से अपनी शक्ति पाता है। यह एक ऐसा राष्ट्र है जो उसके सभी नागरिकों का है, जहां सभी को संविधान ने समान अधिकारों की गारंटी दी है, अदालत जिनको संरक्षण देते हैं और सरकार सुरक्षा ।

’’ भारत को ‘अतुलनीय विविधताओं वाली और विशाल सामाजिक चुनौतियों वाली भूमि बताते हुए मोदी ने कहा कि मलय.भारतीय समुदाय भारत की भाषाओं, धर्मो और संस्कृतियों की विविधताओं का प्रतिनिधित्व करता है और आपलोग सौहार्द की भावना में एकजुटे बने रहिए न सिर्फ अन्य मलय.भारतीयों के साथ बल्कि सभी मलय जनता के साथ । ptinews.com

 

Poem My India भी जरुर पढिएगा

 

November 24, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

फैशन, सर्दी और महिलाएँ

फैशन, सर्दी और महिलाएँ

winters photo

फैशन, सर्दी और महिलाएँ

मेरी सहेली मणि का फोन आया वो बात कम और छींके ज्यादा मार रही मेरे पूछ्ने पर  कि जुकाम कैसे हुआ वो बोली रात शादी में आक्छी गई थी …. अरे!! तो ??? क्योकि मुझे पता है कि मणि स्वेटर या शाल जरुर लेती है वो दिखावे पर विश्वास नही करती इस पर उसने बताया कि आक्छी शादी बहुत बडे पंडाल में थी कार पार्किंग पर उसकी बहुत सी रिश्तेदार मिल गई और वो सब बिना शाल और स्वेटर के थी मणि की शाल देखा और उतरवा दिया  कि अगर वो पहने रहेगी तो उनके परिवार वाले भी पहनने को कहेंगें और उनसे से कोई गर्म कपडा लेना नही चाह रही थी. हालाकि आक्छी एक घंट्रे मे ही उसने कार से स्वेटर निकाल कर चुपचाप पहन लिया पर एक घंटे में जो ठंड लग गई बस वही आक्छी आक्छी … !!!

हे भगवान !! पता नही कुछ महिलाए सर्दी में भी कैसे बिना गर्म कपडों के रह लेती है. यह जानने के लिए मैने कुछ महिलाओ को फोन घुमाया. कांता ने बोला कि कहां है सर्दी ? भई मुझे तो नही लगती सर्दी शादियों में.  दिव्या बोली कि शादी एक मौका तो होता है अपने गहने और डिजाईनर ड्रेस दिखाने का भला स्वेटर या शाल मे क्यों छिपाए. वही अंजू ने बताया कि सर्दी तो लगती है पर दूसरी सहेलियां नही पहनती तो हम भी नही पहनते नही तो सोसाईटी में ओल्ड फैशन बन जाएगें. रोशनी को फोन किया तो वो अस्तपाल दवाई लेने आई हुई थी क्योकि सर्दी लगने की वजह से तेज बुखार था. कारण मैने नही पूछा शायद मैं जानती थी.. शायद हम सब महिलाए भी जानती है क्योकि ठंड सभी को लगती है कपकंपी सभी की छूटती है पर … पर … पर …. ????? एक बहुत बडा प्रश्नवाचक चिन्ह !!!

फैशन, सर्दी और महिलाएँ

November 24, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

मोबाईल नम्बर

मोबाईल नम्बर

अरे वाह, बडा अच्छा और मंहगा मोबाईल है . True caller भी है वाह जी वाह !!! ये तो बडी अच्छी बात है. बडे सारे नम्बर है आपकी मोबाईल लिस्ट मे. आपके दोस्तो के, सहेलियो के और जो भी नया पुराना दोस्त मिल जाता है उसका नम्बर फीड कर लेते हो और तो और आपके मोबाईल मे तो नरेंद्र मोदी जी और शाहरुख खान  का भी  नम्बर है.

ये तो अच्छी बात है पर क्या आपके मोबाईल पर एमरजैंसी , पुलिस का ,एक्सीडेंट के दौरान एम्बुलैंस का,  रक्तदाताओ का, ब्लड बैंक का ,शहर के अस्पताल  या फैमली डाक्टर आदि का नम्बर भी है क्या!! मै जानती हूं कि सुनने मे आपको अच्छा नही लग रहा होगा पर यह बात मैं इसलिए कह रही हूं  कई बार घबराहट के समय मे ऐसे नम्बर याद ही नही आते इसलिए यह मोबाईल नम्बर भी जरुर save कर लीजिए को सकता है इसको SAVE करने से आप किसी की जिंदगी ही SAVE कर ले…. है ना !!!

मोबाईल नम्बर के बारे में आपका क्या विचार है !! What an idea !!!

 

mobile  photo

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 10
  • 11
  • 12
  • 13
  • 14
  • …
  • 38
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved