Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for बच्चों के लिए अच्छी आदतें. बातों बातों में

July 14, 2018 By Monica Gupta 2 Comments

Good Habits for Children at Home – घर पर कैसे रहें बच्चे – बच्चों के लिए अच्छी आदतें – Monica Gupta

Good Habits for Children at Home

Good Habits for Children at Home – घर पर कैसे रहें बच्चे – बच्चों के लिए अच्छी आदतें – Monica Gupta – हैलो बच्चों..  आ जाओ जल्दी जल्दी से यहां बहुत सारी बातें करनी हैं आपसे… !! ओह.. अच्छा एक मिनट…  एक कॉपी पैंसिल भी लेते आना.. अरे वाह !! आपके तो हाथ में पहले से ही हैं… वेरी गुड !! आप तो स्मार्ट हो रहे हो.. ये तो बहुत ही अच्छी बात है..

Good Habits for Children at Home – घर पर कैसे रहें बच्चे – बच्चों के लिए अच्छी आदतें –

चलिए अब मैं शुरु करती हूं.. सबसे पहले तो जो मैंनें इससे पहले आप बच्चों के लिए वीडियो बनाई थी क्या आप अच्छे बच्चे हैं उसमे आप बहुत सारे बच्चों ने अपने मार्क्स लिख कर भेजे हैं… तो वो मैं बाद में बताऊंगी पर उससे पहले आज फिर कुछ बातें लेकर आई हूं.

 

मैं ये जानना चाहती हूं कि घर पर आप बच्चे कैसे रहते हैं. मैं आपसे दस बातें पूछूगी और आपको उसका जवाब हां या ना में देना है… फिर मुझे बताना है कि आपका क्या नाम है कौन सी क्लास है और आपका क्या  रिजल्ट रहा यानि हां वाले कितनी बातें हैं  और आपके कितने मार्क्स आए.. तो आप एक से दस तक नम्बर लिख लीजिए और जैसे जैसे मैं पूछ्ती हूं उसके आगे अगर आपका जवाब हां है तो टिक और नही तो नो लगा दीजिएगा

तो तैयार है…

1. क्या आपकी daily रुटीन setहै या नही ? यानि टीवी देखने, सोने का, खेलने का, होमवर्क करने का टाईम अगर हां है तो tick मार्क कीजिए..

2. क्या आप अपने कमरे में चीजो को ठीक तरह करके रखते हो नही यानि फैला कर.. जैसा कि स्कूल से आकर अपनी यूनिफार्म पलंग पर गिरा देना, स्कूल बैग, जूते, टाई, जुराब सब फैलाना

  1. क्या आप healthy food खाते हो या नही.. जैसा कि दाल या green vegetables  खाते हुए मुंह तो नही बनाते..
  2. क्या घर के छोटे मोटे कामो में मम्मी की मदद करते हो.. जैसाकि अगर मम्मी रसोई में खाना बना रही है तो आप खाना सर्व करने में मदद करते हो या नही..
  3. क्या parents  से हमेशा आराम से बात करते हो या गुस्से में चिल्ला कर

6. क्या अपनी चीजे जैसे कि पैंसिल, बॉटल, बैग अपने भाई या बहन से शेयर करते हो या नही

7. क्या आपको जो पॉकेटमनी मिलती है उसमे से कुछ सेव करते हो या नही. सारी खर्च कर देते हो

8. अगर आपके किसी दोस्त को किसी हैल्प की जरुरत हो तो जैसाकि आपके दोस्त की साईकिल खराब हो गई तो क्या मदद करते हो कि दूसरी तरफ मुंह करके निकल जाते हो कि देखा ही नही..

  1. आप घर पर टॉफी या चॉकलेट खा रहे हो तो उसका रैपर डस्टबिन में डाल कर आते हो या ऐसे ही जमीन पर या पलंग के नीचे फेंक देते हो या.. यानि सफाई का ख्याल रखते हो या नही

10. Parents  का कहना मानते हो या नही.. हां या ना अब जितने आपके tick mark है यानि यस है उसे टोटल कर लीजिए और नीचे लिखे कमेंटस में बताईए अपना नाम, अपनी क्लास और आपके मार्क्स..

अब मैं बताती हूं जो आपने पिछ्ली वीडियो  क्या आप अच्छे बच्चे हैं पर आपने जो अपने अपने marks  लिख कर भेजे… ये सब वीडियो के नीचे कमेंट बॉक्स मे हैं

RESULT…

good kids

 

Good Habits for Children at Home – घर पर कैसे रहें बच्चे – बच्चों के लिए अच्छी आदतें – Monica Gupta

September 7, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

बच्चों के लिए अच्छी आदतें – Good Habits Of Children – Good Parenting Skills in Hindi

बच्चों के लिए अच्छी आदतें

बच्चों के लिए अच्छी आदतें – Good Habits Of Children – Good Parenting Skills in Hindi – baccho ke liye acchi aadatein – कल एक जानकार घर आए हुए थे जब उन्हें छोडने बाहर गई तभी उनका आठ साल का बेटा अंदर मुडा और पंखा बंद कर दिया उसकी मम्मी मुसकुराने लगी कि घर पर भी बेवजह पंखा,  टीवी,  लाईंट नही जलने देता तुरंत बंद कर देता है पर मुझे बहुत अच्छा लगा मुझे खुशी हुई कि उन्होनें बच्चों को अच्छी आदत डाली हुई हैं आमतौर पर बहुत parents ये समझते हैं कि नमस्ते कहना सीखा दिया sorry या thanks कहना सीखा दिया तो अच्छी आदत हो गई.. good बच्चा बन गया पर कुछ ऐसी आदतें हैं जो बच्चों बचपन से ही से सिखाएंगें तो यकीन मानिए वो बहुत अच्छे इंसान बनेंगें … जैसाकि

बच्चों के लिए अच्छी आदतें – Good Habits Of Children

पानी और बिजली बचाना का ख्याल रखना की फालतू ना वेस्ट हो जितनी जरूरत हो, उनका उतना ही प्रयोग करें

पैशेंस patience सब्र रखना सीखाना चाहिए आप किसी दुकान पर हैं या चौराहे पर कि अभी red light है … अरे यार निकाल लू क्या … कोई दिख नही रहा … चलो मम्मी कार निकाल लो .. उन्हें सीखाना होगा कि कि patience ,  tolerance रखनी चाहिए … धक्का मुक्की की बजाय अपनी बारी की इंतजार

बच्चों के लिए अच्छी आदतें

अपनी हार स्वीकार करना Learning To Accept Defeat बच्चे को ये समझाना कि जिंदगी में उतार चढाव आते रहते हैं. कभी हमें 100 मार्क्स मिलते हैं तो कभी 50 भी मिल सकते हैं कभी हम फर्स्ट आते हैं तो कभी पीछे भी रह सकते हैं … पर उदास होकर नही बैठना चाहिए.. हिम्मत से सामना करना चाहिए

… Treating Everyone Equally किसी को छोटा बडा न समझना अगर घर पर माली आते हैं या रिक्शा वाला आता है या काम वाली बाई आती है तो उसे सम्मान देना … और तू करके बात न करना … तू से मुझे एक बात याद आई … कुछ दिन पहले एक मेरी जानकर बता रही थी कि उनका चार का बेटा उनसे बहुत नाराज हो गया .. मैंनें पूछा कि किसलिए तो उन्होनें बताया कि मैंने उसे तू करके बोल दिया …  तू सो जा … वो बोला आप गंदी हो तू करके बात करती हो … जब उन्होनें सॉरी कहा तो उसने माफ किया …

अगर कभी गलती हो भी गई तो ईमानदारी से मान लेनी चाहिए पर चलाकी नही … झूठ नही, चोरी नही …

अपनी गलती मानना… मां ने अपनी गलती आराम से मान ली कान पकड कर .. बच्चा भी खुश हो गया … जो बच्चा देखता है वही सीखता है …

बच्चे के साथ आदर के साथ बात करेंगें तो आदर ही मिलेगा .. इसी में एक और सीख है कि ईमानदारी का सबक तो जरुर पढाना चाहिए … चीटिंग नही करनी चाहिए

pocket money जरुर दीजिए और देखिए कि वो कैसे खर्च करता है कितनी आदत है उसे जमा करने की ..या सम्भाल कर रखने की ..

Reading Everyday हर रोज पढने की आदत … अपना जनरल नॉलिज के लिए या तो अखबार की हैड लाईन या फिर जिस तरफ उसका शौक है उस बारे में धीरे धीरे जानकारी  देना … अब तो यू ट्यूब पर सब है बहुत वीडियोज हैं देख सकते हैं और अपनी जानकारी बढा सकते हैं या अपने घर मे अपने कमरे एक बोर्ड लगा कर उस पर आज का विचार लिखना ताकि अच्छी बात सीखे … वैसे ये कई स्कूल में भी  होता है …

शेयर करना सीखना कि अपनी चीज या अपना खाना दूसरों के साथ शेयर करना चाहिए

Being Punctual अच्छी आदतों में एक है समय पर काम करना .. उसके कमरे में घडी हो या उसे घडी दे दीजिए और महत्ता बातईए .. इस पर बहुत कहाँनियां भी हैं ताकि बच्चा सीखें

बच्चों को आदत डलवाए कि हर रोज कैलेंडर की तारीख बदलनी हैं या महीने की या फिर कभी घडी रुक जाए तो तुरंत बताना है …

किसी दूसरों का मजाक नही बनाना भी जरुर सीखाना चाहिए… क्योकि आमतौर पर बडे ही मजाक बनाते हैं तो बच्चे वहीं से सीखते हैं जैसाकि कोई बहुत मोटा है या पतला है या फिर कद छोटा है … बजाय मजाक बननए के बच्चों को सीखना चाहिए कि भगवान ने ही हम सब को भेजा है इसलिए कभी मजाक नही बनाना चाहिए  समय पहले एक बच्चाNot Teasing

मीठा बोलना और मदद करना है बहुत जरूरी 
बच्चे को मीठा बोलना का महत्व जरूर बताएं. उसे समझाएं कि वाणी मधुर हो तो हम किसी भी काम को आसानी से कर सकते हैं. किसी पर चिल्लाना या अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना सही नहीं है. बचपन में मैं दो आंटी थी एक राव आंटी और एक नारंग आंटी .. उनके चेहरे पर हमेशा स्माईल रहती थी … कितने साल हो गए उनसे मिले पर याद हमेशा रहती है …

Balanced diet लेने की आदत डलवाना .. असल में कई बार मम्मिया ही आलसी हो जाती है … बच्चा खेल कर घर आया .. भूख लगी है .. चल मैगी बना देती हू .. चल दुकान से पिज्जा मंगवा देती हूं .. ऐसे में अगर बच्चे के लिए कुछ हैल्दी बनाया होता तो कितना अच्छा होता ..

इन के साथ साथ … स्वच्छता रखना बचपन से ही संस्कार देंगें कि कूडा सडक पर नही डालना … डस्ट्बिन में ही डालना है या खाने से पहले और बाद में हाथ धोने हैं तो बहुत फर्क पडता है … ब्रुश करना भी रोज जरुरी है

और मेहनत खूब भाग दौड करना .. और चुस्त दुरुस्त रहना … आमतौर पर बच्चे स्कूल से आते ही थक जाते हैं और सारा समय बैड पर ही रहते हैं … उनसे काम करवाईए … जानबूझ कर उठाईए … खुद ही पानी लाकर देंगें , उठने नही देंगें तो क्या होगा … कभी आपको जरुरत पडेगे तो बच्चे में आलस ही रहेगा ..

 

बच्चों के लिए अच्छी आदतें , correct lifestyle and eating habits of children, good habits for children in hindi, good habits for kids, good habits for children, बच्चों को शिक्षा, बहुत अच्छी आदतें, बच्चों के लिए अच्छी आदतें, bachon ke liye achi adaten, अपने बच्चों को जरूर सिखानी चाहिए ये 8 अच्छी आदतें

qualities of good parents – Good Habits Of Children

ये तो है कुछ अच्छी आदतें … जो जरुरी है बच्चे के विकास के लिए …

 

May 7, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

एक छोटी सी बात -वो लडकी

इंसान और भगवान

एक छोटी सी बात – वो लडकी –  ek chhoti si baat woh ladki – एक अनुभव ऐसा भी –  daily life  यानि रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत बाते होती रहती है कई बातें , हमें तो  याद नही रहती पर दूसरे की जिंदगी में गहरा असर छोड जाती है ..chhoti si zindagi hai har baat mein khush raho..

एक छोटी सी बात – वो लडकी

आज मार्किट में एक लडकी ने आवाज दी तो मैने मुड कर देखा एक छोटी सी लडकी भागी आ रही थी मुस्कुराते हुए नमस्ते बोली तभी उसकी मम्मी दिखाई दी  बोली इसने दूर से आपको देख लिया था और आपसे मिलने के लिए मेरी उंगली छुडा कर भागी…

मुझे याद तो नही आया पर मैने पूछा कैसी हो आप ?? इस पर उसकी मम्मी बोली अब ये बिल्कुल ठीक है अब तो हर रोज स्कूल जाती है  और आपको बहुत याद करती है … बाते करते करते इस लडकी ने बोला की अब सूई से डर नही लगता बडे होकर ब्लड भी डोनेट करुगी जैसे ही उसने ब्लड डोनेशन का बोला मुझे याद आ गया कि ये कौन हैं … दो चार मिनट बात कर बाय बोल कर आगे चले गए … वो जा रहे थे और मुझे याद आई वो बात जब मैं इस लडकी से पहली बार मिली थी …

हुआ ये था कि कुछ समय पहले मेरी सहेली मणि को ब्लड टेस्ट के लिए एक लैब में जाना था … वो  मुझे अपने साथ ले गई … हम मणि के नम्बर की वेट कर रहे थे … मणि से पहले एक बहुत छोटी सी लडकी थी … ये लडकी वो ही थी जो आज मिली … लडकी को सूई से बहुत डर लग रहा था … करवाना नही चाह रही थी उसी में समय लग रहा था… उसकी मम्मी जिस तरह से उसे समझा  रही थी लग रहा था लग रहा है .. मैं उसकी फीलिंग्स  समझ गई और उसकी मम्मी की भी …

 

 

मैं लडकी के सामने गई उस समय लैब वाले  इंजेक्शन की तैयारी कर रहे थे. मैने बिन जाने पहचाने पूछा कि आप कौन सी क्लास में हो वो अपनी मम्मी का चेहरा देखने लगी … मम्मी ने इशारा किया तो वो बोली 2 क्लास में फिर मैने जब स्कूल पूछा और उसने नाम बताया तो मैने कहा कि अरे दीपिका भी उसी क्लास में पढती है क्या आप उसे जानते हो  ??

वो बोली दीपिका नही तो दीपांशी तो है मैने कहा कि हो सकता है कि घर पर उसे दीपिका कहते हो … उसके बाल बहुत लम्बे हैं और बहुत मोटी है … हमेशा अपने पास चाकलेट रखती है कहते कहते मैने उसके हाथ में छोटी सी चाकलेट थमा दी … इस पर वो बोली नही उसके तो बहुत छोटे बाल हैं और बातो बातों में डाक्टर सूई लगा चुके थे.

वो कुर्सी से उठ चुकी थी और उसकी मम्मी ने मुझे बताया कि इसे बहुत दिनों से बुखार चल रहा था इसलिए डाक्टर ने ब्लड टेस्ट  के लिए लिखा था पर उसे सूई से बहुत डर लग रहा था रात भर  ये सोई नही कि सूई लगेगी पर आपकी बातों की वजह से इतना आराम से सूई लगवा ली … कुछ हुआ तो नही ना … और वो चुपचाप कुर्सी से उतर गई …

मैने उसका गाल थपथपाया और बोला कि ये सूई से डरते नही है आप तो बहुत बहादुर बच्चे हो और बडे होकर ब्ळड भी तो डोनेट करना है … बेशक मैने ये बात नोर्मली कही थी पर उसके मन में कितनी गहराई तक है … आज उसे देखा तो याद आ गया …  ऐसी ही कोई बात आपके साथ भी हुई हो तो जरुर शेयर करना … कल फिर मिलूगी …

 

Subscribe to my channel for more  videos:
https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

chhoti si baat , छोटी सी बात पर कहानी , एक छोटी सी , प्यारी मुस्कान , chhoti si zindagi hai har baat mein khush raho,  छोटी सी ज़िंदगी है हर बात में खुश रहो , जीवन से जुडी सच्चाई, जीवन जीने के सूत्र , जिंदगी जीने के तरीके, जिंदगी से जुड़ी कहानी , वो लडकी , एक छोटी सी बात – बच्चों के लिए अच्छी आदतें. बातों बातों में, blood donation ,

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved