Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for blog

December 19, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

निर्भया गैंगरेप कांड – दोषी रिहा

कार्टून - मोनिका गुप्ता

कार्टून - मोनिका गुप्ता निर्भया

निर्भया गैंगरेप कांड – दोषी रिहा

तीन साल बाद आखिर  निर्भया गैंग रेप कांड का सबसे जधन्य नाबालिग दोषी , अपराधी अपनी बाल सजा पूरी करके रिहा हो रहा है. इसे सिलाई मशीन तथा 10 हजार रुपये दिए जा रहे हैं ताकि अपना काम धंधा शुरु कर सके

 

– निर्भया की मां आशा देवी ने कहा, “मैं इस फैसले से संतुष्ट नहीं हूं। वो रविवार को रिहा हो जाएगा। हमारा तीन साल का संघर्ष काम नहीं आया। क्राइम जीत गया, हम हार गए। उसे जेल में ही रखते तो उम्मीद रहती।” – उन्होंने कहा, “हमारी लाख कोशिशों के बावजूद इतना बड़ा क्राइम करने वाले मुजरिम को कोर्ट और सरकार ने छोड़ दिया। मुझे समझ में नहीं आया कि उसे कहां रखेंगे?” – निर्भया के पिता बद्री सिंह ने कहा, “हमें उम्मीद थी कि दोषी की रिहाई का फैसला नहीं आएगा। लेकिन हमें इस बारे में अब कुछ नहीं कहना।” – उन्होंने कहा, “तकलीफ तो है, लेकिन हम हाईकोर्ट से बड़े नहीं हैं। कोर्ट ने जो भी सोचा होगा, हमारे लिए वही ठीक है।” – “दो-दो साल की बच्चियों के साथ नाबालिग ऐसी हरकतें कर रहे हैं। हमारी लड़ाई इसी के खिलाफ है।” हाईकोर्ट में क्यों था यह मामला? Read more…

 निर्भया गैंगरेप कांड – दोषी रिहा

 

December 18, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

निर्भया और कितनी- मन की बात

cartoon by Monica gupta

निर्भया और कितनी- मन की बात

Life Ok चैनल पर ‘सावधान इंडिया’ का एक विज्ञापन आ रहा था जिसमे एक पत्नी अपने पति को बोलती है “कितना डरते हैं आप”…. सच .. आज की व्यवस्था देख कर हर आम आदमी आज डरने लगा है… जी हां … मैं भी डर गई हूं…  बहुत डर गई हूं.. हमारा रहा सहा विश्वास कोर्ट पर ही टिका है पर जब उसके फैसले ही तनाव पैदा कर दें तो हमारा डरना स्वाभाविक है.

कुछ दिन पहले सबूतों के अभाव में जानी मानी फिल्मी हस्ती को बा इज्जत बरी कर दिया गया था. वही तीन साल पहले निर्भया कांड जिस तरह से सुर्खियों में रहा …तब न्याय प्रणाली पर विश्वास सा जगा था… निर्भया कांड  न जाने कितनी लाखों आखें नम कर गया था…. कितनी प्रार्थनाएं की गई थी निर्भया की सेहत को लेकर… मोमबत्ती मार्च निकाले गए थे और  लोगो मे जोश  देख कर सरकार तक हिल गई थी.

  cartoon santa by monica gupta

निर्भया कांड का केस  Rare Case यानि दुलर्भ मामला की श्रेणी में रखा गया था और वो नाबालिग सबसे ज्यादा निर्दयी, जधन्य अपराधी रहा था जोकि साबित भी हुआ था पर अब उसे ही 20 दिसम्बर को आजाद कर दिया जाएगा. 

निर्भया गैंगरेप का नाबालिग दोषी 20 दिसंबर को सुधारगृह से रिहा हाे जाएगा

मन में डर तो है पर डरकर भी क्या होगा…!!! बडा प्रश्न न्याय और उसकी प्रणाली पर भी है कि न्याय प्रणाली पर कैसे विश्वास करें. घटना क्रम  को देखते हुए विचार करते हुए अब तो बस एक ही बात समझ आती है कि महिलाए  खुद को मजबूत और तैयार रखें सम्भल कर रहें और जागरुक रहें और एक रेखा में रहें, सीमा में रहें और उसे लांधे नही…

cartoon by Monica gupta

  टीवी चैनल की बहस तो महज आज आज की ही है कल उसे एक नया मुद्दा मिलेगा और वो वहां लपक लेगा हो सकता है कल के लिए टीआरपी बढाने वाला मुद्दा मिल भी गया होगा .. फिर कौन निर्भया और कौन उसके माता पिता … तीन सालों में कुछ नही बदला पर अब हमे बदलना पडेगा … जागरुक होना पडेगा… !! जागरुक रहना पडेगा !!!

डर जरुर लगेगा पर डरपोक न बनें … !!

अब ना निर्भया, न गुडिया, ना पीडिता बनना है … !!! जागरुक बनाना है

निर्भया और कितनी- मन की बात

December 16, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

रक्तदान महादान-रक्तदान की महत्ता

make a wish

 

रक्तदान महादान-रक्तदान की महत्ता

बेशक, रक्तदान महादान है और हम मे से बहुत लोग  इसकी महत्ता समझते हैं और दिन रात इस क्षेत्र में काम करते जा रहे हैं. कुछ रक्तदान करके कुछ दूसरो को प्रेरित करके तो  कुछ रक्त का बहुत मेहनत से बंदोबस्त करवाते हैं ताकि अनमोल जिंदगियां बचाई जा सकें तो  कुछ मरीजो की इच्छा पूरी करके उन मे जीने की नई भावना जगाते है.  आज सुबह एक खबर टीवी पर देखी तो खुशी से आखॆ नम हो गई. आठ साल का बच्चा जोकि दूसरी क्लास में पढता है उसे थैलीसीमिया है और मेक ए विश फाउंडेशन संस्था ने उसे हैदराबाद का  एक दिन का पुलिस कमिशनर बनाया.

इस तरह के प्रयास यकीनन काबिले तारीफ है और ऐसे होते रहने चाहिए  मन खुश हुआ ही था कि तभी दैनिक भास्कर (सिरसा) में एक खबर पर नजर पढी कि सरकारी अस्पताल में  ब्लड बैंक में फोन ही नही … जरुरत पडने पर बैंक ही जाना पडता है जबकि हमारा सिरसा  तो रक्तदान में अलग मिसाल कायम कर चुका है लिम्का ही नही बल्कि गिनीज वर्ड बुक आफ रिकार्ड में नाम है  और यहां ढेरों स्वैच्छिक रक्तदाता हैं और रक्तदान के प्रति जबरदस्त जज्बा देखने को मिलता है पर इस तरह की खबरे यकीनन मनोबल कम कर देती हैं…!! हालाकि खबर में यह भी बताया गया कि मोबाईल नम्बर भी है पर फिर भी रक्त के लिए अस्पताल ही आना पडता है.

छोटी मोटी बाधाए हटा कर ,रक्तदान के क्षेत्र में हम सभी को मिल जुल कर लगातार सार्थक प्रयास  करने होंगें चाहे वो आम आदमी हो या सरकारी तंत्र …  तभी रक्त की कमी को खत्म कर पाएगें  .. अन्यथा …!!!

 

sirsa blood phone

रक्तदान महादान-रक्तदान की महत्ता

December 16, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

Audio Storytelling- kids story -Princess

Audio Storytelling- kids story -Princess

 

बाल कहानी  मैं हूं राजकुमारी मणि

https://monicagupta.info/wp-content/uploads/2015/12/story-Mani-by-monica-gupta.wav

मैं हूं राजकुमारी मणि

मुझे बच्चों की कहानियां लिखने का बेहद शौक रहा है. बच्चों की कहानियां लिख कर खुद भी मन बच्चा ही बन जाता है. आज आप सुनिए मेरी लिखी बाल कहानी मैं हूं राजकुमारी मणि और जरुर बताना कि कहानी कैसी लगी.

Audio Storytelling- kids story -Princess मैं हूं मणि -मोनिका गुप्ता

 

December 16, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

भारतीय विवाह समारोह और नेता

 

indian marraige photo

Photo by Natesh Ramasamy (Thanks for 1.8 Million+ views)

भारतीय विवाह समारोह और नेता

हमारे देश में दिखावा बहुत होता है खासकर शादी में तो बहुत बुरा हला होता है. कहने को तो शादी एक बहुत ही पर्सनल कार्यक्रम होना चाहिए पर दिखावे के चक्कर में नेताओ को शादी पर आमंत्रित कर लिया जाता है और हाल बेहाल हो जाता है आए मेहमानो का … जहां कई बार तो वरमाला को लेकर दोनों पक्ष बैठे रह जाते हैं जब नेता आएंगें तभी माला होगी

और नेता जी अति व्यस्त्ता के कारण देरी से आने के लिए मशहूर होते ही हैं   और वही अगर मीडिया कर्मी मिल गए तो  नेता जी ने लगे हाथ प्रैस कांफ्रेस भी कर ही डालते हैं और  टू टू टू टू काफिला चलता बनता है किसी और शादी में जाने के लिए  !!!

भारतीय विवाह समारोह और नेता

वैसे शादी जैसे समारोह में, रसूख के लिए,  इन नेताओ को बुलाना आप कितना सार्थक मानते हैं..??

indian marraige photo

Photo by Salil Wadhavkar

December 15, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

what is blogging-how to write a blog

ब्लाग -मोनिका गुप्ता

ब्लाग -मोनिका गुप्ता

what is blogging-how to write a blog

ब्लॉग कैसे बनाए-ब्लॉग से कैसे कमाएं

ये केवल एक कार्टून नही बल्कि आज के समय की हकीकत है. इसमें कोई शक नही कि आज लोग ब्लागिंग को करियर के तौर पर अपनाने लगे हैं. इसी बात को मद्देनजर रखते हुए हम SetUpMyBlog.in के नाम से एक website शुरु कर रहें हैं. जिसमें 25 दिसम्बर तक यानि Pre-Launch stage के दौरान कुछ समर्पित और प्रतिबद्द मित्रों के लिए FREE Blog Set Up करके दे रहें हैं. अगर आप भी अपना blog बनवाने के इच्छुक हैं तो आप वेबसाईट देख सकते हैं या फिर और जानकारी के लिए मुझे मैसेज कर सकतें हैं…..!!!

How to creat a blog for free ??

setupmyblog.in इसी दिशा मे काम कर रही है सभी को ब्लागिंग की जानकारी नही होती इसलिए ये वेबसाईट विस्तार से जानकारी देकर उनका ब्लॉग बनवाने में मदद कर रही है ताकि ब्लाग बनाकर हम कमाई का साधन भी बना सकें.

खुश खबर ये भी है कि http://www.setupmyblog.in/ ने ब्लॉग बनाने के बारे में special offer  भी दी है।

what is blogging-how to write a blog

ब्लॉग कैसे बनाए-ब्लॉग से कैसे कमाएं

For more information … http://www.setupmyblog.in/

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 14
  • 15
  • 16
  • 17
  • 18
  • …
  • 77
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved