Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for blog

May 5, 2015 By Monica Gupta

Hypnotize

cartoon -modi-monica gupta

Hypnotize

पहले भी Hypnotize किया कि अच्छे दिन आने वाले हैं और अब भी Hypnotize ही कर रहे है कि बोलो अच्छे दिन …. आने वाले है !!!

एक साल भाजपा सरकार का पूरा होने हो है… पर जनता को अभी भी इंतजार है … अच्छे दिनों का 🙂

May 4, 2015 By Monica Gupta

Charlie Chaplin

Charlie Chaplin

किसी बात पर मन बहुत उदास था . कुछ करने को दिल नही था इसलिए टीवी के चैनल बदलने शुरु किए. चैनल बदलते समय अचानक  मेरा ध्यान गया कि अरे !!चार्ली चैपलिन की मूवी आ रही है… मैं उसे देखती रही और मेरा उदासी उडन छू हो गई. हां, पर हंसते हंसते  पेट दर्द जरुर हो गया.

 16 अप्रैल 1889 को जन्में सर चार्ल्स स्पेन्सर चैप्लिन, जिन्हे सब  Charlie Chaplin के नाम से जानते है विश्व सिनेमा के आज तक के सबसे बड़े मजाकिया माने जाते है ।  हालांकि उनका शुरूआती जीवन बड़ी ही कठिनाइयों और अभावों में बिता था लेकिन उन्होंने परदे पर सदैव हास्य भूमिका अदा की और लोगो को भरपूर हसाया 88 वर्ष की उम्र में 25 दिसंबर 1977 को उनकी मृत्यु हुई लेकिन वे अपनी मृत्यु को अपनी फिल्मों से पराजित करते हुए हमेशा-हमेशा के लिए अमर हो गए और आज भी वे स्क्रीन पर अपनी खास अदा , अपनी खास वेशभूषा तथा  खास हँसी से हमारे दिल मे बसे रहेग़ें

cartoon Chaplin by monica gupta

 

चार्ली चैपलिन के कुछ विचार जो मुझे बहुत अच्छे लगे …

यदि आप केवल मुस्कुराएंगे तो आप पाएंगे की ज़िन्दगी अभी भी मूल्यवान है ।

मेरी ज़िन्दगी में कई तकलीफे है पर मेरे होठ उनको नहीं जानते है।  वो हमेशा मुस्कुराते है।

शीशा मेरा सबसे अच्छा मित्र है क्योंकि जब मै रोता हूं तो वह कभी नहीं हँसता

मेरा दर्द किसी के लिए हंसने की वजह हो सकता है। पर मेरी हंसी कभी भी किसी के दर्द की वजह नहीं होनी चाहिए

मैंने सोचा कि मैं बैगी पैंट, बड़े जूते, एक छड़ी और एक डर्बी टोपी पहन कर तैयार होऊंगा . सब कुछ उल्टा :पैंट  बैगी , कोट तंग, छोटी टोपी और बड़े जूते.

चार्ली चैपलिन की ज़िंदगी में बहुत दुख थे लेकिन उन दुखों को अपने भीतर छिपाए  जिस तरह से वो हंसी बांटते चले गये, वो हमारे लिए सीख है और सदियों तक रहेगी…..

उन्हे सादर नमन

 

 

May 4, 2015 By Monica Gupta

Women Empowerment

cartoon-monica gupta - up

Women Empowerment

यानि महिला सशक्तिकरण

इस बात में कोई दो राय नही कि हम महिलाओं का समय ठीक नही चल रहा … महिला असुरक्षा, रेप, मानसिक तनाव…

पर ऐसे में नकारात्मक होने की बजाय हिम्मत रखनी पडेगी  और दायरें में रहते हुए खुद को बोल्ड होना पडेगा फिर देखिए

आप भी कह उठेंगी … बेशक, मंजिल दूर है हमसे पर हम मंजिल से दूर नही 🙂

Women Empowerment का कुछ महिलाए अनुचित लाभ भी उठा रही हैं जोकि सही नही है …!!!

April 30, 2015 By Monica Gupta

Tremor Terror

Tremor Terror

कुछ देर पहले मार्किट में एक सहेली अपनी छोटी बेटी के साथ मिली. वो जल्दी जल्दी बहुत सारी शापिंग कर रही थी. बातो बातों मे उसने मुझे बताया कि ये बिल्डिंग तीसरी मंजिल पर है अगर भूकम्प आ गया तो … इस लिए बस जल्दी जल्दी खरीद कर बाहर निकलना चाह्ती हूं . वही बेटी भी मुझे कहने लगी आंटी अब हम सब भी मर जाएगें.मैने अपनी खरीददारी बीच मे ही छोडी और उनके साथ बाहर आ गई.

????????????????????????????

सबसे पहले बेटी को समझाया कि कुछ नही होगा. Tremor Terror को न बनाए और न ही दिल से लगाएं. उसको साथ वाली दुकान से आईसक्रीम लाने भेजा और फिर सहेली को डांटा कि क्या कर रही हो… मासूम के दिल मे क्यों Tremor Terror का डर बैठा रखा है. स्कूल भी नही भेज रही खुद भी आफिस नही जा रही आखिर कब तक. ऐसे में ध्यान बटाने की बजाय तुम डर पैदा कर रही हो.रही बात भविष्यवाणी की किसी को नही पता कि भूकम्प आज अभी आएगा या 50 साल बाद .. ऐसे मे डर डर के कब तक जीओगी उसने बताया कि सारा दिन चैनल पर भी तस्वीरे… मैने कहा कि फिर बदल दो चैनल, फिल्म देखो, सीरियल देखो, बाहर घूमों , फोन करो दस काम है कि नही कि बस सारा समय खबरे ही देखनी हैं. मेरा शायद बोलने का लहजा ज्यादा तल्ख हो गया था.

उसकी Tremor Terror वाली बात सुनकर असल में, मुझे गुस्सा आया गया  कि अपने साथ साथ बच्चे के दिल मे भी डर बैठा दिया है उसने… फिर मैं उन्हें अपने घर ले आई. बहुत सारी बातें की और बेटी से poems भी सुनी और उसने कागज पर पेड और फूल भी बना कर दिखाया फिर मैनें भी उसको अपने कार्टून दिखाए. जाते जाते उसके चेहरे पर स्माईल और सहेली के होठों पर थैक्स था… ऐसी बात नही है कि मुझे डर नही नही है पर मैने खुद को समझा दिया है और फिर ही औरों को समझा रही हूं कि डर के बैठने से कुछ नही होगा … इससे बचाव के तरीके पढो, समझो और दूसरो तक पहुंचाओ … होगा वही जो ईश्वर को मंजूर होगा…. !!!

उम्मीद है ये लेख पढने के बाद आपका भी Tremor Terror से ध्यान हटा होगा … अगर नही हटा तो दुबारा लेख को पढिए 🙂

April 25, 2015 By Monica Gupta

Earthquake

CDa9md6UIAAsUyO

Earthquake

अचानक  दोपहर को फोन घनघना उठे … सभी की राजी खुशी की खबर पूछे जाने लगी  और अपने अपने अनुभव बताए जाने लगे … सोशल मीडिया अचानक सक्रिय हो गया. फेसबुक भूकम्प की खबर से भर गया… कुछ जानकार  भूकम्प को बहुत से फेसबुक मित्र हल्के मे ले रहे हैं और मजाक भी कर रहे हैं.

सच पूछो तो इस तरह की प्राकृतिक आपदाए हिला कर रख देती है.. इस पर अपना जोर नही चल सकता बस इतना ही कह सकते है कि … ईश्वर सभी का भला करे सभी को ठीक रखें …

Earthquake

April 23, 2015 By Monica Gupta

Live Coverage

Cartoon Navbharat Times-live coverage

Live Coverage

हमारे देश का media मीडिया महान है. Live कवरेज दिखाता रहता है कई बाए ऐसे में किसी का नुकसान हो जाता है तो कई बार किसी का फायदा भी हो जाता है .. अब आप ही बताईए कि इस कार्टून मे नुकसान हुआ या फायदा …

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 57
  • 58
  • 59
  • 60
  • 61
  • …
  • 77
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved