Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for blogger

February 11, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

Ranking of my blog in search Engine

monica_sixstat

Ranking of my blog in search Engine

monica_sixstat

monica_sixstat

आज गूगल सर्च करते हुए मैने अपने ब्लॉग monicagupta.info पर किए गए Reviews  और Stat पढे.. !!!  ये भी पता लगा कि कितना alexa rank कितनी है और ट्रैफिक कितना और कहां कहां से आता है ….

 

February 9, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

एक प्रार्थना हनमानथप्पा के लिए

God by monica gupta

एक प्रार्थना हनमानथप्पा के लिए

God by monica gupta

 

सियाचिन में 5 दिन बर्फ में दबे होने के बावजूद जिंदा मिला लांस नायक हनमन थप्पा

मेरी सहेली मणि को मंदिर जाना था और मुझे किसी से मिलने अस्तपाल …वापिस लौटते वक्त हम दोनों यही बात कर रहे थे बेशक, मंदिर में हम अपनों की सलामती और दुआ के लिए जाते हैं पर वही जब अस्पताल में जब किसी मरीज से मिलते हैं तो “सच्चे दिल” से यही दुआ निकलती है कि ईश्वर उन्हें जल्दी से ठीक कर दे कोई शक नही कि

Hospital walls have heard more Prayers than Temples… !!!

एक प्रार्थना लांस नायक हनमन थप्पा के लिए जो सियाचिन में 3 फरवरी को हुए भीषण हिमस्खलन में 35 फीट मोटी बर्फ की परत के नीचे शून्य 40 डिग्री तापमान में 6 दिन तक दबे रहने और मौत से लडने के बाद, जिंदा तो लौट आए हैं हालाकि हालत नाजुक और वे अभी कोमा में हैं. लांस नायक हनमन थप्पा कोप्पड कर्नाटक के जिला धारवाड़ के रहने वाले हैं.

आईए करें एक प्रार्थना हनमानथप्पा के लिए

कई बार दवाओं के साथ साथ दुआओं की भी जरुरत होती है …

February 2, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

पानी कितना

cartoon Water by Monica Gupta

पानी कितना

गूगल सर्च पर मुझे देखते हुए इतनी हैरानी हुई कि सबसे ज्यादा सर्च किया गया कि पानी कितना पीना चाहिए. हाल ही में सर्दी का मौसम गया है और सर्दी में पानी पीना तो दूर हम तो पानी देखते ही सर्दी लगनी शुरु हो जाती. सर्दी में जहां पौधे सूखे सूखे हो गएं वही जो लोग पक्षियों के लिए छत पर पानी रखते हैं वो भी नही रख रहे इसलिए पक्षियों की नाराजगी भी जायज है..

कि भई तुम भले ही पानी ना पियो पर हमारे लिए पानी रख दिया करो …खाना पीना

 

cartoon Water by Monica Gupta

cartoon Water by Monica Gupta

| garam pani ke fayde in hindi

बीमारियों से भी दूर रखता है पानी: पानी पीने से जुड़े कुछ ज़रूरी TIPS: 1- धूप से घर आकर तुरंत पानी न पिएं। यह खतरनाक हो सकता है। 2- कई बार खाली पेट पानी पीने से सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियां हो जाती हैं।3- खाने के तुरंत बाद पानी पीने से फैट बढ़ता है और आप आलसी महसूस करते हैं।4- चिकनाई वाले खाने या खरबूजा, खीरा के तुरंत बाद पानी पीने से खांसी, जुकाम हो सकता है।5- कई लोगों को पानी पीने से एसिडिटी की भी शिकायत होती है।क्या हेल्दी इंसान को भी दिन में 8 गिलास पानी पीना चाहिए ? रोज़ 8 गिलास पानी पीने के पीछे कोई वैज्ञानिक तथ्य नहीं है। यह जरूरी नहीं कि आप 8 गिलास पानी 8 बार ही पिएं।

पानी पीने के नुकसान : 1- ज़रूरत से ज़्यादा पानी पीने से किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।2- पानी के ओवरडोज़ से आपके शरीर के सेल्स डैमेज हो सकते हैं।3- जिन मरीज़ों की बाय-पास सर्जरी हुई है, उनमें से कुछ मामलों में भी डॉक्टर्स पानी कम पीने की सलाह देते हैं। 4- जरूरत से ज्यादा पानी पीने से हमारे शरीर में मौजूद वह पाचन रस काम करना बंद कर देता है, जिससे खाना पचता है। इस वजह से खाना देर से पचने लगता है और कई बार खाना पूरी तरह से डाइजेस्ट भी नहीं हो पाता है। 5- हेल्थ विशेषज्ञों के अनुसार, खाने के बाद ठंडा पानी पीने से आपको नुकसान पहुंच सकता है। दरअसल, गर्म खाने के बाद आप जैसे ही ठंडा पानी पीते हैं, शरीर में खाया हुआ ऑयली खाना जमने लगता है। इससे आपकी पाचन शक्ति भी कम हो जाती है। बाद में यह फैट में भी तबदील हो जाता है। इसलिए खाने के बाद गर्म पानी पीने की सलाह दी जाती है।

अनेक बुद्धिजीवियों ने लेख लिखे हैं, जिनमें पानी कितना और कैसे पीना चाहिए, इस पर विचार किया गया है। इस बात को प्रामाणिकता के साथ कहा जा सकता है कि जो लोग स्वस्थ हैं, उन्हें ज़रूरत से ज़्यादा पानी नहीं पीना चाहिए।

ज़रूरी जानकारी:  1. हमारे शरीर का 60 से 70 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना है। प्रतिदिन शरीर को 6 से 10 गिलास पानी की आवश्यकता होती है।इस आवश्यकता का एक बड़ा भाग खाद्य पदार्थों के रूप में शरीर ग्रहण करता है। शेष पानी मनुष्य पीता है।  2. पानी शरीर के अतिरिक्त तत्व को पसीना और मूत्र के रूप में बाहर निकालने में सहायक होता है, मल के निष्कासन में भी सहायक होता है।  3. एक वयस्क पुरुष के शरीर में पानी उसके शरीर के कुल भार का लगभग 65 प्रतिशत और एक वयस्क स्त्री शरीर में उसके शरीर के कुल भार का लगभग 52 प्रतिशत तक होता है। 4. शरीर की हड्डियों में 22 प्रतिशत पानी होता है, दांतों में 10 प्रतिशत, त्वचा में 20, मस्तिष्क में 74.5, मांसपेशियों में 75.6 और खून में 83 प्रतिशत पानी होता है।

सुबह उठने के बाद गरम या गुनगुने पानी में शहद और नींबू डालकर पिया करें। इससे टॉक्सिक एलिमेंट शरीर से निकल जाते हैं और इम्यून सिस्टम भी सही रहता है।3.कुछ लोग ज़्यादा ही ठंडा पानी पीते हैं। इससे गुर्दे खराब हो सकते हैं। इसलिए ज़्यादा ठंडा पानी न पिएं।4.अगर आप चाय या कॉफी ज्यादा पीते हैं तो उसकी जगह ग्रीन टी पिएं। इससे एनर्जी मिलती है।5.सॉफ्ट ड्रिंक की जगह गुनगुना पानी या नींबू पानी पिया करें। आपका एनर्जी लेवल बढ़ेगा और डायजेस्टिव सिस्टम भी सही रहेगा।6.वजन कम करने के लिए ठंडे पानी की जगह गुनगुना गर्म पानी पीना फायदेमंद होता है।

hindi.speakingtree.in

 

वैसे सच ही है पानी शरीर की लगभग सभी आवश्यक क्रियाओं के लिए  जरूरी होता है और हम बड़े हों या बच्‍चे पानी हर किसी के लिए जरूरी है  विभिन्न कोशिकाओं के निर्माण, टॉक्सिस से मुक्ति और शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में पानी की बेहद अहम भूमिका होती है। चाहे जल के माध्यम से ही पूरे शरीर में पोषक तत्व जैसे कि विटामिन, मिनरल और ग्लूकोज प्रवाहित हो या खाया हुआ खाना पचाना हो  पानी की सदा अहम भूमिका होती है.

एक बात जो और सामने आई है वो ये है कि जितना ज्यादा पानी पीएगें उतना जल्दी वजन कम होगा वो इसलिए की पानी में पानी  वसा, कैलोरी और कोलेस्ट्राॅल तीनों नहीं होता इसलिए हम जितना अधिक पानी पीएगें शरीर उतना ही डी-टॉक्सिफाई होगा और इसी के साथ साथ ये प्राकृतिक रूप से भूख कम करने का काम करता है.कभी भी हमने ज्यादा खा लिया या जंक फूड खा लिया तो भी हलका गर्म पानी पीने से जरुर फर्क पडेगा .

जल- पानी पीने के लाभ

कुछ विशेषज्ञों का ये भी मानना है कि पर्याप्त पानी पीकर हम अपनी त्वचा को चमका सकते हैं .इससे हमारा चेहरा दमकता नजर आ सकता है क्योकि पानी त्वचा का प्राकृतिक पोषक है और यह बेजान त्वचा में चमक पैदा कर देता है तथा झुर्रियों से निजात दिलाता है….

तो अब आप भी पानी पीने के साथ साथ पौधों को भी दें और पक्षियों के लिए भी रखें… आपके साथ साथ सभी का भला होगा …

 

February 2, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

चर्चा का विषय है बदलता समाज

चर्चा का विषय है बदलता समाज

हमारा सामाजिक परिवेश

मुझे याद है कुछ समय पहले मैं एक पहेली अपने दोस्तों से बहुत पूछा करती थी कि बताओ ऐसी क्या चीज है जो है तो आपकी पर आपके दोस्त ज्यादा इस्तेमाल करते हैं… यकीन मानिए सभी कंफ्यूज हो जाते और अजूबों गरीब उत्तर देने लगते . .. और मैं हंसते हुए बताती … हमारा नाम … क्योकि हमारा नाम ही तो है जो हम बिल्कुल नही लेते … यकीनन आपको हंसी नही आई होगी … क्योकि आज के दौर में यह बात फिट नही  बैठती क्योकि आज हम अपना नाम ही तो सबसे ज्यादा लेते हैं जैसाकि अगर अपना email बनाना हो तो अगर अपनी वेबसाईट web site का नाम रखना हो domain name रखना  तो …. पास वर्ड pass word रखना हो तो …

कुल मिला कर अपना नाम ही नाम चलता है यही बदलाव की तो मैं बात कर रही हूं और आज के समय में हम यही नही बल्कि ढेरों बातें हैं जिसका  जबरदस्त बदलाव देख रहे हैं.

कल की ही बात है हम इसी बात पर चर्चा कर रहे थे और  मैं अपनी सहेली मणि के घर  बहुत पुराने एलबम देख रही थी. जिसमे उसके मम्मी पापा की शादी की भी तस्वीरें थी. मम्मी का चेहरा तो पूरी तरह घूंघट से ढका हुआ था. पता ही नही था कि हैं कौन !!पहचाने ही नही जा रहे थे. वैसे पुरानी शादियां ऐसे ही हुआ करती थी. बहुत कम होता था कि लडका लडकी एक दूसरे को देख कर शादी करते थे और आज देख लो आज क्या माहौल है हमारे सामने हैं बेशक अच्छी बात है जिससे हमारी शादी हो रही हैं उसके बारे मे जानना , उसके विचार जानना ताकि पूरी जिंदगी सुखद रहे पर बहुत ज्यादा खुलापन भी नुकसान दे जाता है.

शादी की बात से याद आया  कि एक शादी मे जाना हुआ . लडका लडकी की वीडियों अलग चल रही थी बैनर और पोस्टर्स लगे थे जिसमे अलग अलग पोज थे और रही सही कसर फोटोग्राफर पूरी कर रहे थे और  दुल्हा दुल्हन इस चक्कर में रिश्तेदारों को छोड कर कैमरे पर ही ध्यान केंद्रित करना पड रहा था  …

जब टाईम मिलता तो फटाफट खुद की सैल्फी लेकर फेसबुक पर भी डाल रहे थे … हे भगवान !!! थोडा बहुत तो ठीक है पर अक्सर यही लगता है कि कुछ ज्यादा ही हो रहा है … कह नही सकती कि बदलाव अच्छा है… राम जाने बदलाव अच्छा है या बुरा  🙂

बाते तो और भी बहुत हैं पर आज के लिए इतना ही ….

thinking photo

Photo by Kiakatrine

February 1, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

न्यूज चैनल – गर्मागर्म बहस

न्यूज चैनल - गर्मागर्म बहस

न्यूज चैनल – गर्मागर्म बहस –  मीडिया और हमारे खबरिया चैनल – मणि का फोन आया कि तबियत ठीक नही लग रही. मैं तुरंत भागी. इधर उधर घूमती हुई बोली बैचेनी सी हो रही है धबराहट भी, कुछ अच्छा नही लग रहा. अरे !! मैने उसे आराम से बैठाया वो फिर खडी हो गई. बोली बैठा नही जा रहा. मैने कहा डाक्टर को फोन करुं क्या?? उसने मना कर दिया कि अभी नही बुलाना..

न्यूज चैनल – गर्मागर्म बहस

मैने कहा कि TV देख लो ना बंद क्यो कर रखा है वो बोली कि कल अपनी बात तो हुई थी कि news चैनल पर बहस वगैरहा फालतू बाते होती हैं नही देखनी इसलिए आज Tv चलाया ही नही …. हे भगवान !! मैं समझ गई… और मैंने टीवी ऑन कर दिया और वो न्यूज चैनल लगाया जिस पर सबसे ज्यादा चिलमचिली, तू तू मैं मैं और गर्मागर्म बहस चल रही थी..

मैने मुड कर देखा अब मणि बिल्कुल आराम से बैठी टीवी देखती हुई चिप्स खाते हुए बोली …hmmmm अब अच्छा लग रहा है …!!! जरा साईड हटना … !!!

हे भगवान.. न मणि सुधरेगी और न ही ये चैनल वाले लडना झगडना बंद करेगें.. और किसी का तो पता नही पर अब मेरा ब्लड प्रशेर जरुर बढ गया है और आपका ?? 🙂 

headace photo

न्यूज चैनल – गर्मागर्म बहस के बारे में आपके क्या विचार हैं ??

January 30, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

बापू

बापू गांधी ( मोनिका गुप्ता)

 बापू और उनका हे राम

गाँधी बापू को सादर नमन

आज सुबह किसी ने सोशल नेट वर्किंग साईट फेसबुक पर “हे राम” लिखा हुआ था. कुछ देर बाद देखा तो उसमे दो लाईक थे. काफी देर बाद जब न्यूज फीड मे दुबारा देखा तो उसके किसी मित्र मे पूछा कि क्या हुआ!!! आज हे राम वाली क्या बात हो गई ?? इस पर उसे बताना पडा कि आज महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि है. उनके आखिरी शब्द थे ” हे राम” इसलिए लिखा है. उसके बाद ना कोई लाईक ना कोई कमेंट.

वाकई समय बहुत बलवान है. एक समय ऐसा रहा होगा जब आज के दिन लाखो, करोडों आखे नम हुई होंगी. एक आज का समय है, हे राम का मतलब समझाना पड रहा है.जो भी है महात्मा गांघी जी नाम इतिहास के पन्नो पर अव्वल है और रहेगा!!

वैसे अब तो ये भी बहस का मुद्दा है कि मरते समय उनके आखिरी शब्द हे राम नही  थे … !!! क्या होगा आगे आगे !!! गहन सोच का विषय है.!! खैर बापू आज धरती पर आए तो उनके मुख से शायद हाय राम ही निकलेगा … !!!

बापू गांधी ( मोनिका गुप्ता)

बापू गांधी ( मोनिका गुप्ता)

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 14
  • 15
  • 16
  • 17
  • 18
  • …
  • 75
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved