Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for blogger

April 12, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

भारी स्कूल बैग, बचपन और बच्चे

school bag cartoon by monica gupta

school bag cartoon by monica gupta

भारी स्कूल बैग, बचपन और बच्चे

भारी भारी स्कूल बस्ते पीठ पर लादे बच्चे जा रहे होते हैं तो एक दर्द सा उठता है कि आखिर हमारी शिक्षा प्रणाली मे सुधार क्यो नही आ पा रहा है… हर साल स्कूल वाले चाहे सरकारी हो या प्राईवेट दम्भ भरते हैं कि  बस्ते का वजन कम करेंगें पर वजन बढता ही जा रहा है कम होने का नाम ही नही ले रहा… !!

 

– www.khaskhabar.com

एक अध्ययन में पता चला है कि बच्चों को स्कूल बैग के कारण लाइलाज कमर दर्द हो सकता है। अध्ययन के अनुसार भारी स्कूल बैग उठाने से बच्चों की रीढ की हड्डी में विकृतियां पैदा हो जाती हैं जिससे उनकी रीढ की हड्डी का कर्व (घुमाव) प्रभावित होता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि अगर बच्चे अपने वजन का 15 फीसद वजन रोजाना कंधों पर उठाएंगे तो उन्हें लाइलाज कमर दर्द हो सकता है। अगर बच्चों को जवान होते ही पीठ दर्द की तकलीफ शुरू हो गई तो यह समस्या 70-80 साल की उम्र तक उनका पीछा नहीं छोडेगी। कुछ बच्चे एक ही कंधे पर स्कूल बैग टांग लेते हैं। इससे इन बच्चों की रीढ की हड्डी पर दबाव अधिक पडता है और उनकी रीढ की हड्डी को अधिक चोट पहुंचने की आशंका रहती है। read more at khaskhabar.com

 

ऐसे मे माता पिता की चिंता होना स्वाभाविक है पर वो भी क्या कर सकते हैं सिवाय चिंता करने के …

April 11, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

अंधविश्वास , महिलाएं हमारा समाज और विवादित बयान

अंधविश्वास , महिलाएं हमारा समाज और विवादित बयान

बात बहुत ज्यादा पुरानी भी नही है जब महिलाओं को तीन दिन तक अपने ही घर मॆं अछूत की तरह रहना पडता था . वो रसोई घर नही जा सकती थी किसी पूजा व अन्य कार्य में शामिल नही हो सकती थी पर धीरे धीरे समय बदला … कुछ परिवार बदले पर कुछ परिवारों की मानसिकता नही बदली… उनके घर में अभी भी वही  तीन दिन अशुद्द वाली मान्यता चली आ रही है…!!

हे भगवान

कल मणि के घर उसकी रिश्तेदार आई हुई थी. उस समय खबर आ रही थी कि शनि मंदिर में महिलाओ का प्रवेश हुआ. मैने जब इस बात की खुशी जताई तो उनकी प्रतिक्रिया अच्छी नही थी. मुंह बनाकर बोली क्या होगा … भगवान भरोसे… मैं कुछ बोलने को हुई तो मणि ने मुझे चुप रहने का इशारा कर दिया. वो महिला जल्दी जाने को कहने लगी कि खाना भी बनाना है इस पर मणि ने कहा कि आपकी बहू भी है घर पर … इस पर वो बोली बहू को तीन दिन रसोई मे काम नही करना इसलिए उनका जाना जरुरी है और वो चली गई …

 

God by monica gupta

सदियो से चली आ रही परम्परा कि महिलाए वो तीन दिन रसोई नही जाएगी जैसी सोच बदलने मे अभी भी बहुत समय लगेगा भले ही महिलाओं ने मंदिर मे तेल चढा कर नई पहल की है पर घर घर में अभी भी मानसिकता बदलने में बहुत समय लगेगा …  और आज शंकराचार्य का विवादित बयान आ गया और उन्होने सूखे के लिए साईं पूजा को जिम्मेदार ठहरा दिया है और इतना ही नही उन्होने यह भी कहा कि शनि शिंगणापुर मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ेंगे … निशब्द !!

 

| Zee News Hindi

नई दिल्ली: द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उनका कहना है कि महाराष्ट्र के लोग साईं बाबा की पूजा करते हैं और यह सूखा उसी की देन है।

वहीं शनि शिंगणापुर मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर उन्होंने कहा कि अब महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ेंगे।   स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा ‘साईं एक फकीर थे और वो अमंगलकारी थे..जो पूजा करने लायक नहीं हैं और जब उनकी पूजा होती है तब आपदा आती है। इन जगहों पर सूखा, बाढ़ और अकाल मौत होती हैं और महाराष्ट्र में यह सबकुछ हो रहा है। शनि शिंगणापुर मंदिर में महिलाओं का प्रवेश भी दुर्भाग्य साबित होगा। शनि एक क्रूर ग्रह है और उसकी पूजा से महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ेंगे।’ read more at india.com

‘Women’s entry in Shani Shingapur temple will lead to rise in rape cases’

Worshipping Shani will bring ill luck to them and give rise to crimes against them like rape,” he told reporters in Haridwar on Sunday.

A 400-year-old ban on entry of women into the shrine’s core area was lifted by the temple trust last week following advocacy group Bhoomata Brigade’s agitation against gender bias and the Bombay High Court order upholding the equal rights to worship. read more at eenaduindia.com

 

हे भगवान … न जाने क्या होगा … फिलहाल टीवी पर बहस छिड गई है और दो गुट बन गए हैं कोई उन्हें सही बता रहा है कोई गलत …:roll:

अंधविश्वास , महिलाएं हमारा समाज और विवादित बयान  के बारे में आपके क्या विचार हैं जरुर बताईएगा !!

April 10, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

मोदी सरकार के दो साल – मेरे मन की बात

कार्टून मन की बात

कार्टून मन की बात

मोदी सरकार के दो साल – मेरे मन की बात

दुखी मन की बात …. अच्छे दिन आने वाले है या मोदी लहर बहुत चली और सुनी भी .. पर हुआ क्या … ना तो अच्छे दिन  आए और न ही मोदी लहर ने सूकून दिया … !! जब भी देखो यही सुनने को मिला कि अच्छे दिन आने वाले हैं  आने वाले है लो जी हम यही अपना डेरा डाल कर बैठ गए देखते हैं  कि कब आएगें अच्छे दिन …

मोदी सरकार के दो साल – मेरे मन की बात

April 9, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

मोदी जी के विदेशी दौरे

Cartoon by Monica Gupta

Cartoon by Monica Gupta

मोदी जी के विदेशी दौरे और मेरे मन की बात

Stand up …बच्चे खेल रहे थे चिडिया उड, पहाड उड … और मेरे मन में चल रहा था मोदी जी उड … यह सिर्फ इसलिए कि मोदी जी की विदेशी यात्राए बहुत हो गई या दूसरे शब्दों में कह सकते हैं कि मोदी जी उडते ही रहते हैं …

, in Hindi – NDTV India

सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत प्रधानमंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 मई 2014 को (शपथ ग्रहण के बाद से) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 विदेशी दौरों पर गए और इस दौरान 19 देशों की यात्रा की। read more at ndtv.com

– BBC

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी ब्रिटेन और टर्की के दौरे से वापस लौटे ही थे कि वो अब शनिवार से मलेशिया और सिंगापुर के दौरे पर जा रहे हैं.

इससे एक बार फिर उनके आलोचक सवाल करेंगे कि बार-बार विदेशी दौरों की ज़रूरत क्यों? उनकी मांग है कि प्रधानमंत्री को देश में रह कर घरेलू समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए.

सत्ता में आने के बाद से अब तक वो 28 देशों का सफर कर चुके हैं. सिंगापुर का पड़ाव 30वां होगा. read more at bbc.com

 अच्छे दिन   भी जरुर पढे

वाह रे … उडन खटोला … कभी कभी मेरे दिल में भी ख्याल आता है … !!

 

April 7, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

प्रशांत किशोर बनाम पीके और बिहार के शराब बंदी

शराब बंदी पर कार्टून

शराब बंदी पर कार्टून

प्रशांत किशोर बनाम पीके और बिहार के शराब बंदी

जब से बिहार मे शराब बंदी का नियम लागू हुआ है विरोधी खेमा{ भारतीय जनता पार्टी } कुछ ज्यादा ही बैचेन हो गया है … दुखी है … और कोई न कोई तरकीब निकाल रहा है कि किसी से यह जतलाया जाए कि शराब बंद करवा कर कोई ज्यादा तीर नही मारा है बात तो तब बनेगी जब पी के यानि प्रशांत भूषण को हटाओगे… गौरतलब है कि पहले प्रशांत मोदी जी के साथ थे फिर सुनने मे आया कि अमित शाह से अनबन के बाद उन्होने नीतीश कुमार का साथ दिया और उन्हे भारी मतों से जितवाया

…

UP assembly election: Prashant Kishor finally found space for his team in congress war room – Navbharat Times

बताया वॉर रूम के लिए खूब की मशक्कत बताया जाता है कि कांग्रेस हाइकमान पीके की लंबी चौड़ी टीम को वॉर रूम में जगह देने के पक्ष में नही था। पीके से कहा भी गया था कि वह अपनी टीम के लिए कोई प्राइवेट जगह देखें, जबकि पीके हर हाल में वॉर रूप में अपनी पैठ चाहते थे। इसके लिए पीके ने राहुल गांधी के सामने तमाम जबर्दस्त दलीलें रखीं। प्रशांत की दलील थी कि चुनाव के दौरान वह राहुल गांधी के लगातार संपर्क में रहेंगे, तमाम चीजों को लेकर उनके फीडबैक की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में प्राइवेट जगह पर सुरक्षा कारणों से राहुल के साथ लगातार संपर्क संभव नहीं होगा। मोदी-नीतीश जैसी ही रणनीति सूत्रों के मुताबिक, प्रशांत की योजना फोटो स्टूडियो सेटअप करने की है, जहां फोटो शूट से लेकर वीडियो शूट एवं कैंपेन वगैरह हो सकें।  इस स्टूडियो में एडिटिंग की सुविधा के साथ-साथ उनके प्रजेंटेशन की सुविधा भी रहेगी। चेक से पेमेंट पार्टी के लिए सिरदर्द? Via indiatimes.com

सच पूछो तो तीर लगा तो है और किसी को धायल भी कर गया है …

प्रशांत किशोर बनाम पीके और बिहार के शराब बंदी  के बारे में आपके क्या विचार हैं …

 

 

April 6, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

समाज में मीडिया की भूमिका और आत्महत्या का बढता ग्राफ

समाज में मीडिया की भूमिका और आत्महत्या का बढता ग्राफ

समाज में मीडिया की भूमिका और आत्महत्या का बढता ग्राफ

अचानक एक खबर ने हैरत में डाल दिया कि एक मशहूर टीवी अदाकारा प्रत्यूषा बनर्जी में आत्महत्या कर ली … बेशक दुखद खबर थी क्योकि टीवी धारावाहिक में सजीव अभिनय करने वाली अभिनेत्री का अचानक , बेसमय जाना अनेक प्रश्न छोड गया.

वैसे आत्महत्या की खबरें कुछ समय से सुर्खियों में चल रही हैं कभी किसान तो कभी यूनिवर्सिटी में पढने वाला छात्र तो कभी फिल्मी परदे पर अभिनय कर रही नायिकाएं या अभिनेत्रियां….

दिव्या भारती, परवीन बॉबी, जिया खान , सिल्क स्मिता आदि कुछ ऐसे नाम हैं  जिन्हें आजतक कोई नही भूला. इतना ही नही सिल्क स्मिता की असल कहानी पर तो डर्टी पिक्चर नामक फिल्म भी बनी थी जिसे विधा बालन ने  निभाया था.

इसके इलावा खबरों की दुनिया सन्न कर देने वाली खबरों से भरी पडी है…भारत माता की जय का नारा बोलना हो या गुलाम अली साहब के दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम का  विरोध… जिसके चलते रद्द करना पडा.

भारत में हुए पठानकोट ह्मले को  पाकिस्तान ने भारत का ड्रामा करार दे दिया और बोला कि यह हमला पाकिस्तान को बदनाम करने के लिए है

वही हमारे नेताओ की जुबान काबू में नही है बड बोले बोल … कुछ भी अंट शंट बोलते ही रहते हैं जोकि समाज के लिए अच्छा संकेत नही है…

वही इन सब के बीच कुछ ऐसा सुनने को मिला जिससे हैरानी नही हुई बल्कि  मीडिया पर गुस्सा आया.

राखी सांवत की खबर को चैनल वालो ने महत्ता दी जिस ने तो सकते में ही डाल दिया… राखी ने अपनी बात मोदी जी तक पहुंचाने का प्रयास किया है उसकी मांग है कि सबसे ज्यादा आत्महत्या का कारण पंखा बनता है इसे हटाया जाए … !!!

suicide photo

जिन बेचारो के घर पंखा ही नही होता वो क्या करेंगें… गरीब किसान जो इतना बेहाल जी रहा है … जिसके पास पंखा भी नही है पर आत्महत्या कर रहा है … !! ओह हा पेड कटवा देने चाहिए क्योकि पेड से लटक कर भी तो आत्म हत्या होती है …!!

 

अगर न्यूज चैनल,  मीडिया खुद को समाज का अभिन्न अंग समझता है और चाह्ता है कि समाज में सुधार हो तो क्षमा कीजिएगा मीडिया  जी आपको बदलना होगा … खबरें ऐसी दिखानी होगी जिससे समाज को नई सोच मिले एक बदलाव आए … ऐसी अजीबो गरीब बैसिर पैर की खबरें नही चाहिए … अगर आप नही सुधरे तो  वो दिन नही जब   लोग आपको और खबरों के गिरते स्तर को  दुत्कारना शुरु कर देगें…

मुझे हैरानी हमारे मीडिया पर है कि क्या हो गया उसे कैसी खबरे दिखा रहा है … हैरानी राखी सांवत पर नही मीडिया की भूमिका पर है … अफसोस.. बेहद दुखद 🙁

 

 

समाज में मीडिया की भूमिका और आत्महत्या का बढता ग्राफ के बारे में आपके विचारों का स्वागत है.

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 5
  • 6
  • 7
  • 8
  • 9
  • …
  • 75
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved