Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for social media

November 22, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

आईना – लघु कथा

आईना - लघु कथा

आईना – लघु कथा है जोकि दैनिक भास्कर की मधुरिमा में प्रकाशित हुई. कहानी में मा बेटे और नौकरी पेशा बहू का यथार्थ चित्रण है काम काजी महिलाओ को आईना दिखाती है..

आईना – लघु कथा

आमतौर पर कामकाजी महिलाएं अपने ऑफिस और काम में इतनी डूब जाती है कि घर परिवार उनका बहुत पीछे छूट जाता है और बाद में जब उन्हें समझ आती है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है यही सब दिखाने की कोशिश की है कहानी आईन में …

 

आईना - लघु कथा

आईना – लघु कथा

लीजिए पढिए एक नई कहानी कोट
कोट

स्कूल यूनीफार्म का कोट था। बड़े के छोटा हुआ तो दो साल छोटे ने पहन लिया। पर छोटा बडे़ से ज्यादा लंबा हो गया और उसके लिए नया कोट सिलवाना पड़ा। अब रीटा मौसी सोचने लगीं कि वो कोट जब बनवाया था, तब सात सौ का बना था… इसीलिए उसने सोचा कि इस साल तो किसी को नहीं दूँगी, उसे सहेजकर ट्रंक में रख लिया। अगली सर्दी में फिर ट्रंक खुला। कोट को उलट-पुलट करके फिर उसमें नीम के पत्ते और फिनाइल की गोलियाँ डालकर वापस रख दिया, क्योंकि वो अभी भी नया जैसा लगता था। एक साल फिर बीतने पर उसने हिम्मत करके ट्रंक से कोट बाहर तो निकाला, पर किसी को देने का मन बना ही नहीं पाई। पूरे साल बेचारा ट्रंक में पड़ा रहा।
आज रीटा मौसी ने आखिरकार, पाँच साल बाद सोच लिया कि कोट को किसी-न-किसी को जरूर देना है…. पर हाय… अब कोट दिखने में मैला और पुराना लगने लगा। एक बार तो रीटा मौसी ने बर्तन वाली को दिखाया वो भी नाक-मुँह चढ़ाकर बोली कि इसके तीन गिलास ही मिलेंगे, लेना है तो बोलो…. और घर की ओर झाँकती हुई बोली, कुछ नया और अच्छा नहीं है क्या….। रीटा मौसी ने बिना मोल-भाव किए उसे भगा दिया। अब रीटा मौसी किसी गरीब-फटेहाल को ढूँढ रही हैं जो वो कोट पहन ले…।

एक शाम एक गरीब-फटेहाल बच्चा आया, उसने फटाफट कोट निकालकर उसे दे दिया। उसने कोट तो पहन लियाए फिर बोला कि कोट गर्म नहीं है, कोई टोपी या दस्ताने हों तो… रीटा मौसी ने उसे भगा दिया…और दरवाजा बंद करके यही सोचने लगी कि काश… पाँच साल पहले ही यह कोट किसी जरूरतमंद को दे देती तो कितना अच्छा होता! क्योंकि आज कोट देकर भी न दिए के बराबर जो हो गया था।
कैसी लगी कहानी जरुर बताईएगा ..

मां शैलपुत्री – क्या है कहानी – Monica Gupta

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की कहानी देवी दुर्गा के नौ रूप हैं. पहले स्वरुप मां शैलपुत्री की क्या है कहानी सुनिए या पढिए 3 मिनट 9 सैकिंड का ऑडियो read more at monicagupta.info

 

November 22, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

तू पागल है क्या

maxresdefault

                                                                                          {गूगल सर्च से साभार तस्वीर }

तू पागल है क्या

टीवी धारावाहिक और हम

तू पागल है क्या … !!!! अरे … नाराज मत होईए .. ये मैं नही बल्कि मेरी सहेली मणि बोल रही है मुझको … असल में, आपकी जिंदगी में तो पता नही टीवी के सीरियल कोई असर डालते हैं या नही पर मणि की जिंदगी में भयंकर असर डाल दिया है Life ok  पर प्रसारित होने वाले सीरियल comedy classes में सिद्दार्थ पात्र है वो कभी मौसी बन कर आता है तो कभी नसीरुद्दीन शाह की तरह एकटिंग करता है. दो तीन बार मणि ने मुझे भी दिखाया है वो सीरियल… और अब तो वो उसका तकिया कलाम भी बहुत स्टाईल से बोलने लगी है … तू पागल है क्या !!!

हे भगवान !! मणि पूरी तरह से उस सीरियल की गिरफ्त में है कई बार तो  उसकी तरह चल कर भी दिखाती है … ओह नही  !!! मुझे डर है कि मणि को इस तरह से बार बार बोलते देख मैं भी न बोलने लग जाऊ…. तू पागल है क्या … वैसे सिदार्थ की एक एक्टिंग  बहुत अच्छी है और तू पागल है क्या बोलने का ढंग भी ..!!! ओह नहीई ई ई ई .

तू पागल है क्या

November 22, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

माता पिता और बच्चे

article db by monica gupta

माता पिता और बच्चे

एक समय ऐसा आता है जब माता पिता को अपने बच्चे से दोस्त जैसा व्यवहार करना चाहिए ताकि बच्चा अपने मन की सारी बात उनसे शेयर कर सके पर कई बार माताए ज्यादा भावुक हो जाती है और अपना गुबार या भडास बच्चों के सामने निकाल देती हैं या बच्चों के सामने कुछ ऐसा बोल जाती हैं जो उन्हे नही बोलना चाहिए था मसलन अपनी सास की बुराई या फिर यह बोलना कि मैं तो तंग ही आ गई जिंदगी से बस तुम बच्चों की खातिर ही जी रही हूं  इससे बच्चे के मन मे विपरीत असर पडता है .

माता पिता और बच्चे मेरा लिखा यह लेख  दैनिक भास्कर की मधुरिमा में प्रकाशित हुआ .

November 20, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

तीन पत्ती

show cartoon by monica gupta

तीन पत्ती(खेल राजनीति का)

किसी खेल से कम नही है राजनीति का खेल. छुप्पन छुपाई हो या लंग़डी टांग, या कबड्डी यहां सब जायज है अब, आज, जब जबरदस्त जीत के बाद नीतीश सरकार शपथ लेने जा रही है तो विपक्ष थोडा हैरान परेशान है कि किस तरह सरकार अपने पत्ते खोलेगी क्या रणनीति रहेगी .. ज्यादा कुछ विपक्ष कहना या करना नही चाह रहा बस कह रहा है कि शो कर दो अपने पत्ते खोलो फिर देखतें है कि क्या होगा

तीन पत्ती

November 19, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

Facebook Post

wall post by monica gupta

Facebook Post

Wall post of the day  अपनी बात लोगो तक पहुचाने का फेसबुक बहुत अच्छा माध्यम है और फेसबुक पर लिखी पोस्ट को अगर समाचार पत्र में जगह मिल जाए तो सोने पे सुहागा

कुछ ऐसा हुआ जब मेरी लिखी कविता को जगह मिली समाचार पत्र में

November 19, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

राम नाम बैंक

राम नाम बैंक ( मोनिका गुप्ता)

राम नाम बैंक ( मोनिका गुप्ता)

 

राम नाम बैंक

हरियाणा के सिरसा में एक बैंक ऐसा है जहां राम का नाम लिख कर जमा किया जाता है . राम नाम पुस्तिका में राम राम लिख कर बैंक में जमा करवाना होता है. इस बैंक मे राम नाम जमा करवाने महिला , बच्चे युवा और बुजुर्ग बढ चढ कर आते हैं और अपना योगदान देते है.

तुलसी इस संसार में सबसे मिलिए धाए न जाने किस वेश में नारायण मिल जाए

नारायण नारायण

राम नाम बैंक लेख समाचार पत्र दैनिक जागरण की सांझी में प्रकाशित हुआ.

 

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 20
  • 21
  • 22
  • 23
  • 24
  • …
  • 29
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved