बिग बॉस डबल ट्रबल
बिग बॉस डबल ट्रबल
मैं अपनी सहेली मणि की tolerance के आगे नत मस्तक हूं क्योकि वो टीवी के सीरियल BIG BOSS-9 डबल ट्रबल को सीरियस होकर देखती है. इस बार मुझे एक भी पोंईट ऐसा नही मिला कि BIG BOSS देखा जाए.
हैरानी है कि प्रतिभागी खुद ही रहना नही चाहते और जो आऊट होकर जाता है वो भी खुश होकर जाता है ना… इसे देखने के लिए भी अलग टाईप की सहन शक्ति चाहिए और वो शायद मुझमे तो नही
( गूगल सर्च से साभार तस्वीर )
बिग बॉस डबल ट्रबल
मेरा भारत महान
मेरा भारत महान
मेरे सपनो का भारत !!हे भगवान !!! समझ से बाहर है कि आज देश में ये हो क्या रहा है. देश में ‘असहिष्णुता’ ,नेता, बयान भाषण और भी न जाने क्या क्या .. इतना दुख है ये सब देख ,पढ और सुन कर कि दिमाग विचार शून्य है. जहां न्यूज चैनल एक एक बयान कुरेद कुरेद कर दिखाने में जुटे हुए हैं इतनी जबरदस्त और खतरनाक राजनीति हो रही है कि इसका अंदाजा ही नही लगाया जा सकता यकीन मानिए कभी भी ऐसी कल्पना नही की थी.
आज समाज में भूकम्प और आतंकवाद से भी ज्यादा खतरनाक माहौल बन रहा है और उसे हवा दे रहा है सोशल मीडिया और न्यूज चैनल. सोशल मीडिया के माध्यम से नकारात्मकता उभर उभर कर आ रही है जोकि सही नही है और न्यूज चैनल अपनी अपनी टीआरपी के लिए कुछ भी किसी भी हद तक जा रहे हैं..(हालाकि अपवाद दोनों क्षेत्रों में हैं पर अच्छी और सच्ची बात कही दब रही है)
ऐसे में मेरा दिमाग तो विचार शून्य है अगर आपके पास कोई आईडिया हो तो बताईए कि कैसे सब कुछ ठीक किया जा सकता है मुझे यकीन हैं जैसा मैं अपना देश खुशहाल देखना चाह रही हूं वैसा ही आप भी देखना चाह रहे होंगें. आप भी अपना वही देश देखना चाह रहे होंगें जहां हिंदू मुस्लमान , सिख और ईसाई मिल जुल कर रहते हैं और जहां वो एक दूसरे के दुखदर्द को मिल कर उठाते हैं वहीं तीज त्योहारों को खुशी खुशी मनाते है… !!!
आज गुरुपर्व है और सभी एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं पर अगर हम बधाई देने के साथ साथ उनके बताए मार्ग पर चलेंगें तो देश एक बार फिर शांति प्रिय और खुशहाल हो जाएगा. मुझे अपने देश पर गर्व है और नाज है भारतीय होने पर …. !!!
मेरा भारत महान आपको कैसा लगा ?? आपके आईडिया और विचारों का इंतजार है
fullstory हाल ही में अपनी विदेश यात्रा के दौरान हमारे प्रधान मंत्री जी ने कहा
कुआलालंपुर, 22 नवंबर :भाषा: देश में ‘असहिष्णुता’ पर चर्चा की पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि भारत को उसकी शक्ति उसकी विविधता से मिलती है और उनकी सरकार प्रत्येक नागरिक को संविधान प्रदत्त समान अधिकार की गारंटी की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी ।
प्रधानमंत्री ने यहां भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आपकी विरासत की भूमि भारत ने आजादी के बाद से उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ यह वह देश है जिसे उपनिवेशवाद ने कमजोर किया और आजाद देश के रूप में जन्म लेते समय विभाजन ने आहत किया.. उस समय सवाल उठे थे कि क्या यह नवजात राष्ट्र अपने यौवन को छू पायेगा। कुछ लोग ऐसे थे जो ऐसा होने देना नहीं चाहते थे । ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ आज भारत न सिर्फ एक है बल्कि अपनी विविधता से अपनी शक्ति पाता है। यह एक ऐसा राष्ट्र है जो उसके सभी नागरिकों का है, जहां सभी को संविधान ने समान अधिकारों की गारंटी दी है, अदालत जिनको संरक्षण देते हैं और सरकार सुरक्षा ।
’’ भारत को ‘अतुलनीय विविधताओं वाली और विशाल सामाजिक चुनौतियों वाली भूमि बताते हुए मोदी ने कहा कि मलय.भारतीय समुदाय भारत की भाषाओं, धर्मो और संस्कृतियों की विविधताओं का प्रतिनिधित्व करता है और आपलोग सौहार्द की भावना में एकजुटे बने रहिए न सिर्फ अन्य मलय.भारतीयों के साथ बल्कि सभी मलय जनता के साथ । ptinews.com
Poem My India भी जरुर पढिएगा
जीव जंतु और मानव
जीव जंतु और मानव
जीव जंतु और मानव
जीव जंतु और उनका संसार ही अलग है और विविधताओं से भरा है. बच्चॆ तो जीवों के संसार के बारे मे जानने को हमेशा ही उत्सुक रहतें हैं तो आईए जीव जंतुओं के संसार को जाने और इनका संरक्षण करना सीखे
इसी से मिलती एक और मजेदार पोस्ट पढना न भूले
हमारे मित्र
मोबाईल नम्बर
मोबाईल नम्बर
अरे वाह, बडा अच्छा और मंहगा मोबाईल है . True caller भी है वाह जी वाह !!! ये तो बडी अच्छी बात है. बडे सारे नम्बर है आपकी मोबाईल लिस्ट मे. आपके दोस्तो के, सहेलियो के और जो भी नया पुराना दोस्त मिल जाता है उसका नम्बर फीड कर लेते हो और तो और आपके मोबाईल मे तो नरेंद्र मोदी जी और शाहरुख खान का भी नम्बर है.
ये तो अच्छी बात है पर क्या आपके मोबाईल पर एमरजैंसी , पुलिस का ,एक्सीडेंट के दौरान एम्बुलैंस का, रक्तदाताओ का, ब्लड बैंक का ,शहर के अस्पताल या फैमली डाक्टर आदि का नम्बर भी है क्या!! मै जानती हूं कि सुनने मे आपको अच्छा नही लग रहा होगा पर यह बात मैं इसलिए कह रही हूं कई बार घबराहट के समय मे ऐसे नम्बर याद ही नही आते इसलिए यह मोबाईल नम्बर भी जरुर save कर लीजिए को सकता है इसको SAVE करने से आप किसी की जिंदगी ही SAVE कर ले…. है ना !!!
मोबाईल नम्बर के बारे में आपका क्या विचार है !! What an idea !!!

कैंसर और ईलाज
कैंसर और ईलाज
आज सुबह दैनिक भास्कर अखबार पढते पढते एक खबर पर नजरे टिक गई . चाय का कप एक तरफ रख कर मैं जुट गई खबर पढने में …खबर थी कि 2050 के बाद विश्वभर में कैंसर से नही जाएगी किसी की जान .. (एम्बीकान 2015) यानि राष्ट्रीय कार्फ्रेस आफ एसोसिएशन आफ मेडिकल बायोकेमिस्ट आफ इंडिया के दौरान बताया गया कि वैज्ञानिक शोध मे जुटे हैं लंबा वक्त लगेगा पर कामयाबी की सम्भावना है.पढ कर राहत मिली और एक स्माईल भी आ गई. क्योकि जिस तरह से खांसी जुकाम होता है ना आजकल वैसे ही कैंसर का सुनने को मिल रहा है. जिसे देखो उसे कैंसर…. मेरे अपने ही परिवार के ना जाने कितने लोगों को इसकी वजह से जिंदगी को अलविदा कहना पडा,
कैंसर की चपेट में लगातार ढेरों लोग नित आए जाए रहे हैं. कैंसर महंगा ईलाज महंगा होने के साथ साथ बहुत painfull भी है ईश्वर शोध करने वालो को और ज्यादा ताकत दे ताकि वो जल्द से जल्द इस बीमारी का तोड खोज सकें और हम किसी अपने को खोने से बच जाए… बाकि जितनी एहतियात आरम्भ से रखें उतना ही अच्छा… तब तक स्वस्थ रहिए
- « Previous Page
- 1
- …
- 19
- 20
- 21
- 22
- 23
- …
- 29
- Next Page »











