Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for social media

December 4, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

Fake Email

Fake Email

    आज एक पत्रिका मे लेख पढते पढते ध्यान लेखक के ईमेल पर चला गया. बहुत खुशी हुई कि Email लिखा हुआ है.चलो, मैं अपने विचार उन तक पहुचां  पाऊगी. मैने बहुत लम्बा सा ईमेल लिखा और उसे भेज दिया . कुछ ही क्षणो मे वो वापिस आ गया. पता चला कि वो ईमेल सही नही है.

ओह !!! बडा दुख हुआ… वैसे अक्सर ऐसा ही होता है चाहे अखबार में किसी का लेख हो या किसी पत्रिका मे….. अक्सर ईमेल सही नही होते!!! ऐसा नही होना चाहिए क्योकि इससे पत्रिका का नाम तो खराब होता ही है पाठक के मन मे भी खराब छवि बैठ जाती है…. !!! वैसे आपका ई मेल तो सही होगा … है ना !!! अगर काम नही कर रहा तो जरुर देखिएगा !!!

Fake Email

 Email  photo

Fake Email

December 3, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

चेन्नई बाढ, राजनीति और बहस

कार्टून - मोनिका गुप्ता

कार्टून - मोनिका गुप्ता

चेन्नई बाढ, राजनीति और बहस

एक पंथ और दो काज यानि चेन्नई बाढ का लाईव प्रसारण भी और असहिष्णुता पर बहस भी … जबरदस्त टीआरपी का स्कोप है

शीतकालीन सत्र जब से शुरू हुआ है तभी से असहिष्णुता  ही बहस का मुद्दा बना हुआ है…. जहां नेता लोग जुटे हुए हैं वही न्यूज चैनल भी पूरी टीआरपी बटोर रहे हैं अब देखिए चेन्नई में हालात बिगडते जा रहे हैं  और नेता लोग बाढ का जायजा लेते हुए अपनी बहस जारी रखे हुए हैं

एक पंथ और दो काज

December 1, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

दिल की बात

अपना ख्याल रखिए

दिल की बात

पिछ्ले सप्ताह मेरी सहेली मणि के अंकल की अचानक तबियत खराब हो गई शायद हार्ट अटैक था. उन्हें तुरंत दिल्ली लेकर जाना पडा. मैं, जब मणि के घर मिलने गई तो वो बेहद उदास थी. मैनें समझाया चिंता मत कर. इस पर वो मुझे बोली कि तू हमेशा कहती है कि जो कुछ होता है अच्छे के लिए होता है अब उनकी अचानक तबियत खराब हुई इसमें अच्छा क्या हुआ. मैं चुप ही रही क्योकि वो मुझे पता था कि इस समय वो बहुत उदास है मेरे कुछ भी कहने का कोई फायदा नही होगा.

अभी कुछ देर पहले ही वो आई और बहुत खुश थी क्योकि उसके अंकल का आप्रेशन सफल रहा और वो वापिस लौट आए हैं. आज उसने मुझे बोला कि तूने सही कहा था कि जो होता है अच्छे के लिए होता है. मेरे पूछ्ने पर कि आखिर हुआ क्या. इस पर वो बोली कि तबियत खराब के बाद से अंकल ने सिग्रेट पीना हमेशा के लिए छोड दिया है वो दिन में तीन तो कभी चार पैकेट सिग्रेट पीते थे. तो हुआ न अच्छा.

मैं भी मुस्कुरा दी. वैसे कई बार जिंदगी में मौके ऐसे आते है कि हमारा मन चाहा नही होता ऐसे मे यही सोचना चाहिए कि मन का हो तो अच्छा और मन का ना हो तो और भी अच्छा क्योकिं अब वो होगा जो भगवान को सही लगता है.. इसलिए हर हाल में बस खुश रहिए और सकारात्मक सोचिए.

heart photo

 

December 1, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

Press

Press

Iam from press..

प्रैस का स्टीकर लगाना कितना जायज

एक जानकार मार्किट मे मिले कार के आगे पीछे  PRESS का स्टीकर लगा रखा था. मुझे बडी खुशी हुई अरे वाह !!! प्रैस ??? कौन सा चैनल ??? इस पर वो मुस्कुरा कर बोले अरे कोई नही !!! वो तो Press  लगा कर थोडा सहारा मिल जाता है पुलिस ज्यादा छानबीन नही करती… और चालान भी नही होता मेरे हाव भाव से शायद वो समझ गए कि मुझे यह बात पसंद नही आई थी  …!!!

देखा जाए तो ये सही नही है क्योकि कुछ लोगो के ऐसे दुरुपयोग की वजह से मीडिया को मक्खी / मधुमक्खी की उपमा मिलने लगी है. !!! वैसे आप तो ऐसे नही होंगें !!! है ना !!!

Press Tv

cars photo

Photo by born1945

 

December 1, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

भ्रष्टाचार

भ्रष्टाचार

ईमानदारी गई तेल लेने …

अभी कुछ देर पहले एक परिचित मिले. तनाव में लग रहे थे पूछ्ने पर बताया कि बुरा हाल है इन सरकारी विभागों का. मैनॆ भी हां मे हां मिलाई और कारण पूछा तो उन्होने बताया कुछ काम था विभाग में चाहता था कि तुरंत हो जाए इसलिए आफिसर को कहा कि कुछ ले देकर जल्दी करवा दो तो वो भडक गए बोले कि तरीके से ही चलेगा काम. रिश्वत देकर आप ही लोग तंत्र को बिगाड रहे हैं.

वो बताए जा रहे थे कि हुह, बडा आया सत्यवादी हरीश चंद्र … !!! बुरा हाल है कहते हुए गर्दन झटकते हुए आगे चले गए .अरे !! मैने सोचा कि अगर ऐसा बुरा हाल है बुरा हाल ही अच्छा!! वैसे मुझे भी एक किस्सा याद आया कि एक बहुत पैसे वाले व्यवसायी ने अपनी बेटी की शादी सरकारी कलर्क से महज इसलिए की कि खाता पीता तो होगा ही पर दो महीने बाद लडकी घर आकर बैठ गई और अपने पति की ईमानदारी का रोना रोती रही….
तो ऐसे मामले मे जरा नही बहुत सोचने की दरकार है है ना

भ्रष्टाचार  के बारे में आपकी क्या राय है …

honest photo

Photo by Danielle Scott

December 1, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

विचलित मन

विचलित मन

ये तस्वीर आपको विचलित कर सकती है.

बेशक, सोशल मीडिया यानि गूगल प्लस, फेसबुक, टवीटर पर लिखने , वीडियों अपलोड करने और अपनी बात रखने के अपने फायदे हैं ये एक खुला मंच है जहां हम अपने दिल की भडास या गुब्बार निकाल सकते हैं या अपने विचार सांझा कर सकते हैं पर एक बात इस पर जो पीडा देती है वो ये कि अपने आपको बहुत smart दिखाने के लिए हम कुछ ऐसी तस्वीरे अपलोड कर देते हैं जो नही करनी चाहिए थी. जिन्हे देख कर मन व्यथित हो उठता है.जैसाकि मैने हाल ही मे एक तस्वीर देखी जो एक सडक दुर्धटना की थी और महिला पुरुष के मृत शरीर पडे थे .अन्य तस्वीर में एक नवयुवती ने फांसी लगा रखी थी और उसका मृत शरीर लटक रहा था.

बेशक , उस पर नजर पडी और मैं तुरंत नेट बंद कर दिया  या दूसरे शब्दों में कहूं तो मन विचलित सा हो गया और धबराहट सी हो गई कि ये क्या देख लिया और नेट बंद करने के बावजूद  भी वही तस्वीर बार बार आखों के सामने आने लगी.

जाने माने समाचार पत्र या टीवी पर भी जब इस तरह की खबर दिखाते हैं तो वो थोडी धुंधली करके दिखाते हैं ताकि पाठक या दर्शक को वो तस्वीर विचलित न कर दे पर सोशल मीडिया पर कुछ लोग ऐसी तस्वीरे दिखा कर ना जाने क्या साबित करना चाह्ते है… ये ठीक नही है 😐  अगर आप भी ऐसा करते हैं तो कृपया न करें !!!

stop photo

विचलित मन के बारे में आपकी राय क्या है ??

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 17
  • 18
  • 19
  • 20
  • 21
  • …
  • 29
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved