Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for social media

August 2, 2015 By Monica Gupta

नया साल और संकल्प

satire by monica gupta

satire by monica gupta

 

( व्यंग्य )

नया साल और संकल्प

 

उफ्फ …!!! आखिरकार नए साल मे मैने क्या संकल्प लेना है सोच ही लिया .अब आपसे क्या छिपाना …हर साल जब भी नवम्बर समाप्त होने लगता और दिसम्बर जी का आगमन होता. मन मे अजीब सी बैचेनी करवट लेने लगती कि नए साल मे नया क्या क्या करना है और क्या क्या नही करना है.बस इसी उधेड बुन मे पूरा समय निकल जाता पर भगवान का लाख लाख शुक्र है कि इस साल यह नौबत ही नही आई और समय से पहले ही डिसाईड हो गया.

पता है, पिछ्ले साल मैने यह सोचा था कि सच बोलना शुरु कर दूगी. अरे नही.. नही … आप गलत समझ गए.असल मै, वैसे मै, झूठ नही बोलती पर ना जाने क्यू टीवी पर सच का सामना देख कर डर सी गई थी इसलिए बोल्ड होकर यह निर्णय लिया कि यह आईडिया ड्राप.फिर सोचा था कि कुछ भी हो जाए पतली हो कर दिखाऊगी पर पर पर .. सर्दियो के महीने मे ऐसा विचार मन मे लाना जरा मुश्किल हो जाता है.सरदी की गुनगुनी धूप हो,रजाई हो और गर्मा गर्म पराठे हो और उस तैरता और पिधलता मखन्न.मन भी पिधलना शुरु हो जाता अब ऐसे मे भला खाने पर कैसे ब्रेक लग सकती है.चलो इसे भी सिरे से नकार कर यह सोचा कि सुबह शाम की सैर ही शुरु कर दी जाए. इस पर तुरत अमल करना भी शुरु कर दिया था पर दो ही दिन मे यह मिशन फेल होता सा प्रतीत हुआ. असल मे , ऊबड खाबड सडके, सडको पर मस्ती मे धूमते आवारा बैल,और गंदगी के ढेर के साथ साथ सीवर के ढक्कन गायब.अब बताईए ऐसे मे हाथ पैर तुडवाने से अच्छा है कि कुछ और सोचा जाए.

वैसे सोचा तो मैने यह भी था कि नए साल मे किसी पर गुस्सा नही करुगी.चेहरे पर स्माईल रखूगीं. पिछ्ले साल 31 की रात सबसे यही कह कर सोई कि सभी 1 जनवरी को सुबह सुबह मंदिर चलेगे .मै तो सुबह सुबह तैयार हो गई पर कोई सुबह उठने को तैयार ही नही था. मुस्कुराते मुस्कुराते उठाती रही पर रात को देर से सोने के चक्कर मे सभी गहरी नींद मे थे. इतने मे काम वाली बाई आ गई. उसे पता नही क्या हुआ. बर्तनो को जोर जोर से शोर करते हुए धोने लगी .एक तो देर से आई ऊपर से मुहं बना रखा था इसने. मैने खुद को संयत किया कि मोनिका स्माईल … कंट्रोल कर… कहती हुई ताजा हवा लेने के लिए खिडकी पर जा खडी हुई कि अचानक मेरी नजर पडोसियो की नई चमचमाती कार पर पडी शायद कल ही के लर आए थे.बस आगे आपको बताने की जरुर नही कि ….. !!!!

इस साल भी यही विचार चल रहा था कि नए साल मे क्या संकल्प लिया जाए कि पूरा भी किया जा सके. घर के एक बडे बुजुर्ग ने सुझाया कि हम लोगो को तीर्थ यात्रा करवा दिया करो हर चार महीने मे एक बार. पुण्य मिलेगा.बात जमी नही और मै बच्चो के कमरे मे गई तो बच्चे कहते कि छोडो मम्मी… हर महीने हमे पिक्चर और पिकनिक पर ले जाया करो.काम वाली बाई भी कहा पीछे रहने वाली थी बोली कि मेरी पगार बढा दो और छुट्टी भी बढा दो. बाहर निकली तो ये बोले कि तुम फुलके पतले नही बनाती जरा श्रीमति ऋतु से सीख लो इतने पतले,मुलायम और गोल गोल चपाती बनाती है और कृष्णामूति से डोसा बनाना भी सीख लो … खश्बू से ही मुहं मे पानी आ जाता है.वो बात कर ही रहे थे कि इतने मे मेरी सहेली मणि का फोन आ गया उसने राय दी कि दो चार किट्टी पार्टी ज्वायन कर ले. थोडी सी चालाक बन बहुत भोली है तू.!!! अगले साल ही तुझे सोसाईटी की सैकट्ररी ना बनवा दिया तो मेरा नाम मणि नही!! मैने कोई बहाना कर के तुरंत फोन रख दिया.उफ्फ !!!किस की सुनू किस की ना सुनूं… देखा कितना टेंशन था.

 

अब आपको भी टेंशन हो रही होगी कि आखिर इस साल मैने क्या सकंल्प लिया है. तो सुनिए … पिछ्ले दो तीन सालो के अनुभव को देखते हुए… बहुत सोच विचार के मै इस नतीजे पर पहुंची हूँ कि चाहे कुछ भी जाए बस बहुत हुआ. अब और नही इसलिए इस साल … इस साल … इस साल … नए साल के लिए कोई सकंल्प ही नही लूगी.इसलिए मै खुश हू और बहुत ही खुश हूं ..

कैसा लगा आपको ये व्यंग्य     नया साल और संकल्प   जरुर बताईगा 🙂

दैनिक भास्कर की मधुरिमा मे प्रकाशित

July 5, 2015 By Monica Gupta

एक सैल्फी स्वच्छता के नाम

एक सैल्फी स्वच्छता के नाम

एक सैल्फी स्वच्छता के नाम – बेशक दुनिया में सैल्फी का इतिहास बहुत पुराना हो पर अगर अपने देश की बात करें तो बात ज्यादा पुरानी भी नही है…लाखों  लोगो को सैल्फी का मतलब ही नही पता था…

एक सैल्फी स्वच्छता के नाम

चुनावो के दौरान जब मोदी जी ने अपना वोट डाल कर अपनी फोटो ली और वो सोशल मीडिया पर खूब चली तब पता चला कि ये सैल्फी होती है फिर तो मानों सैल्फी की बाढ सी ही आ गई थी और तब इसका प्रचलन शुरु हुआ. मोदी जी की सरकार आने के बाद सैल्फी को बहुत बढावा मिला और साथ ही साथ सोशल मीडिया भी बहुत सक्रिय हो उठा.

selfie with toilet

एक सैल्फी स्वच्छता के नाम

PICS

बीबीपुर गांव के सरपंच सुनील जागलान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान से प्रेरणा लेकर इसी महीने पंचायत की तरफ से बेटी बचाओ सैल्फी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया। सरपंच की यह मुहिम खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन को इस कद्र भायी कि गत रविवार को उन्होंने रेडियो पर मन की बात कार्यक्रम में इसका जिक्र कर डाला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रेडियो पर अपने मन की बात कार्यक्रम में गांव की पंचायत द्वारा हाल ही में आयोजित बेटी बचाओ, सैल्फी बनाओ प्रतियोगिता का जिक्र और इसकी तारीफ सुनकर बीबीपुर गांव के सरपंच सुनील जागलान गदगद हैं। सुनील जागलान ने कहा कि प्रधानमंत्री के मुंह से अपनी तारीफ सुनना उनके लिए अकल्पनीय था। See more…

 

PM was stuck on the idea of sarpanch , ‘#SelfieWithDaughter’ hit on Social media

 

सोशल साइट पर ट्रेंड कर रहे ‘#SelfieWithDaughter’ की कहानी भी कम रोचक नहीं है।

#SelfieWithDaughter’ कैंपेन के सोशल मीडिया पर हिट होते ही बीबीपुर गांव के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोग अपनी बेटियों के साथ तस्वीरों को सोशल साइट पर शेयर कर रहे हैं और कैंपेन लगातार ट्रेंड कर रहा है। Via jagran.com

हालाकिं इस सैल्फी की बहुत लोगों द्वारा आलोचना भी हुई कि इस से क्या भला होगा वगैरहा वगैरहा … इस सारे धटना क्रम को देखते हुए मन मे विचार आया कि क्यो ना स्वच्छता पर ही एक सैल्फी ली जाए और स्वच्छता की बात करें तो शौचालय से अच्छा उदाहरण और क्या हो सकता है… देश की बेटिया इस लिए भी मर रही हैं कि घर मे शौचालय नही है … शायद इसे देख कर वो भी अपने अपने घर के शौचालयों की सैल्फी लें और इसी बहाने शौचालयों का निर्माण ही जाए …

एक सैल्फी स्वच्छता के नाम 🙂

June 23, 2015 By Monica Gupta

Social Media Addiction

cartoon by monica gupta

Social Media Addiction… अजी बस पूछिए ही मत … इतना बुरा हाल है कि बस …. बच्चे हो या युवा या फिर बडे लोग हर समय जुडे रहना चाह्ते हैं एक मिनट भी इससे दूर नही रह सकते. पहले स्टेटस डालेगें फिर उसे भी बार बार देखेंगें को कितने लाईक आए या नही … अगर आए तो इस बात को नार्मली ही लेते हैं और ना आए तो अपना ब्लड प्रैशर बढा लेते हैं ..और गुस्सा हो जाते हैं कि कोई लाईक क्यो नही आया.. या फलां नेट पर तो था फिर भी सने मेरे स्टेट्स को लाईक क्यों नही किया

अब इन साहब को ही देख लीजिए … import export का  business करते हैं  किस तरह से वो भी आपने सुन लिया होगा. एक महिला ने तो अपनी बिटिया का रिश्ता एक व्यक्ति से इसलिए फिक्स कर दिया कि उसके 10 एकड मे फार्म हाऊस है और ढेर सारे पशु भी है… शुक्र है शादी से पहले ही पता चल गया कि कौन सा फार्म हाऊस था ….

वैसे इतना दीवानापन भी अच्छी बात नही है

The signs and symptoms of social media addiction : Get Healthy

As fun as social media is for keeping up with friends, getting news updates and posting the occasional witty meme, for some people it can be destructive.

Dr. Johann Farley, an addiction medicine physician in Merrillville, is seeing more and more families who are struggling with relational issues as a result of social media addiction or dependency.

According to Farley, who is quick to state that he does use and appreciate his smartphone and the many tools that come with it, the biggest problem with social media is the time it takes away from meaningful relationships.

What may seem like an everyday, menial activity — checking your smartphone — could have a subtle impact on relationships over time, Farley says. He sets up this scenario: “Say you’re married and you and your spouse are sitting on the couch at the end of the day. Instead of getting affectionate with each other and talking about your day, you’re both doing your own thing on your phones. You go to bed without any interaction. From there on, you gradually start to move apart.”

The lack of face-to-face interaction is harmful, yes, but can we really throw around the word addiction?

Farley says yes, even going so far as to compare it to substance abuse addiction. “Do you need that eye-opener every morning? Do you feel like you need (to check social media) to calm your nerves? Can you put your cellphone away on your day off and spend time with the family? If the answer is no, there’s a problem.”

Jamie Monday, a counselor at Crown Point High School, agrees that one can be overly reliant on social media. “Dependency on anything is unhealthy when we are not able to function in our normal lives without it,” she says. “It is a good sign that you are dependent on something if you have tried to cut back your usage but have been unsuccessful.”

Monday says she sees this often among adolescents, particularly when their parents take away their mobile devices as a form of punishment. “If the teen is dependent on social media as their way of communicating with their peers, they will have a meltdown and sometimes even experience depression-like symptoms,” she says. See more…

June 10, 2015 By Monica Gupta

नया साल और हमारा राशिफल- Your Zodiac-Star-Signs

नया साल और हमारा राशिफल- Your Zodiac-Star-Signs

अगर आपको भी यह जानना है कि नया साल 2016 कैसा रहेगा तो यकीन मानिए ये राशिफल आपके लिए ही बनाया गया है.

आपका राशिफल-Your Zodiac-Star-Signs

अगर आपका नाम A से लेकर Z के बीच मे आता है या अ से ज्ञ के बीच का कोई अक्षर है. Zero या 1- 2 से लेकर 9 अंको Even , Odd number या उसके बीच की आपकी जन्म तारीख है. Monday से लेकर Sunday यानि सप्ताह के 7 days मे, दिन के 12 बजे से रात के 12 बजे के बीच किसी भी समय आपका Birth हुआ है तो फिर आप यकीनन यह राशिफल आपके लिए ही बना है.Your Zodiac-Star-Signs.

और सुनिए !!! आप बहुत ही नेक और अच्छे व्यक्तित्व के इंसान हैं वही दूसरी ओर आप बेहद भावुक, क्रोधित और अक्सर लोग क्या कहेंगे की बातो मे आ जाते हैं. आप यह भली प्रकार जानते हैं कि आपका अंतर्मन आपका सबसे अच्छा दोस्त है,  best friend है पर अक्सर आप उससे बाते करना भूल जाते हैं.

We are lucky ones … इसमे भी कोई शक नही कि आप अपनो का बहुत ख्याल रखते हैं try तो करते है पर अक्सर उन्हें time नही दे पाते. जिसकी वजह से कई बार नाराजगी झेलनी पडती है.

जहां तक पहनावे की बात है Dark Colours  तो कभी Light Colours के dress  आप पर खूब फबेगें.

इस साल खानपान मे सफेद चीजों जैसे नमक, चीनी, मैदा आदि का कम सेवन करें. हां, मीठी बातें जरुर कर सकते हैं. दिन में एक बार सच्चे मन से ईश्वर का जरुर ध्यान करे. काम करने का हर पल शुभ है. अपनी कमियां नही बल्कि खूबियां खोजिए और फिर देखिए आप कहां तक जा पहुंचेगें . 2016 में शुभ परिणामों की बौछारें होगी अगर आप काम सकारात्मक Positive thinking , Smile  और विचार कर के करेगें.

बातें तो बहुत हैं पर आप busy हैं इसलिए अभी के लिए बस इतना ही

Happy New Year 2016 wishes के साथ


 

 lucky photo

 

 

 नया साल और हमारा राशिफल- Your Zodiac-Star-Signs

April 25, 2015 By Monica Gupta

Earthquake

CDa9md6UIAAsUyO

Earthquake

अचानक  दोपहर को फोन घनघना उठे … सभी की राजी खुशी की खबर पूछे जाने लगी  और अपने अपने अनुभव बताए जाने लगे … सोशल मीडिया अचानक सक्रिय हो गया. फेसबुक भूकम्प की खबर से भर गया… कुछ जानकार  भूकम्प को बहुत से फेसबुक मित्र हल्के मे ले रहे हैं और मजाक भी कर रहे हैं.

सच पूछो तो इस तरह की प्राकृतिक आपदाए हिला कर रख देती है.. इस पर अपना जोर नही चल सकता बस इतना ही कह सकते है कि … ईश्वर सभी का भला करे सभी को ठीक रखें …

Earthquake

April 22, 2015 By Monica Gupta

नारी शक्ति पर कविता – आज की भारतीय नारी

Audio - Short Story- Dard by Monica Gupta

नारी शक्ति पर कविता – आज की भारतीय नारी- mahila diwas – आज की नारी अबला नही सबला है. हम भारतीय नारियों की तो बात ही अलग है … ढेरो परेशानियों के बावजूद भी हमेशा सकारात्मक सोच रखती हुई आगे बढती जाती हैं और अपनी बात कुछ इस तरह से  कह जाती है

नारी शक्ति पर कविता – आज की भारतीय नारी-

सुनिए मेरी लिखी कविता मेरी ही आवाज में अच्छे लगते हैं … पीले पत्ते
सूखी टहनियां
अंधकार से धिरा आसमान
पथरीला रास्ता
कांटो भरी राह
अनुत्तरित प्रश्नो को तलाशती सूनी निगाह

 

 

 

नारी शक्ति पर कविता

नारी शक्ति पर कविता

https://monicagupta.info/wp-content/uploads/2015/04/POEM-acche-lagtey-hain-by-monica-gupta.wav

Audio- Poem- Indian lady -Monica Gupta

आज समय बदल रहा है और हम नारियों की सोच भी बदल रही है वो परेशानी हो या बाधा … उनका सामना करती हुई  हर क्षेत्र में आगे आ रही है और यही सब महसूस करते हुए दिल से एक कविता बन निकली …

सुनिए मेरी लिखी कविता मेरी ही आवाज में अच्छे लगते हैं … पीले पत्ते …

अच्छे लगते हैं ( कविता)

अच्छे लगते हैं
पीले पत्ते
सूखी टहनियां
अंधकार से धिरा आसमान
पथरीला रास्ता
कांटो भरी राह
अनुत्तरित प्रश्नो को तलाशती सूनी निगाह
इसलिए नही
कि हौसळे बुलंद हैं
जोश है कुछ कर दिखाने का या मन मे भरा है धैर्य, आत्मविश्वास
जुनून है, लग्न है कि जीतना ही है
नही
बल्कि इसलिए कि
मै हूं नारी
ईश्वर की अनमोल सरंचना
एक तोहफा
जन्मदात्री हू ना
इसलिए जानती हूं
कि
पीडा मे कितना सुख है
इसलिए तो तैयार हूं
अंगारो भरी राह पर खुद को समर्पित करने को
तभी तो

अच्छे लगते हैं

बडे अच्छे लगतें हैं
पीले पत्ते
सूखी टहनियां
अंधकार से धिरा आसमान ….!!!

 

महिलाओं पर कविताएं , नारी सशक्तिकरण पर कविता , नारी पर कविता , नारी शक्ति पर कविता , महिला दिवस पर कविता , mahila diwas , भारतीय महिला दिवस , महिला सशक्तिकरण पर कविता, महिला दिवस पर कविता – मेरे मन की बात,

अच्छे लगते हैं  कविता आपको कैसी लगी ?? जरुर बताईएगा !!!

कार्टून – Cartoon -असली खुशी – Happiness is Celebrating Day

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 24
  • 25
  • 26
  • 27
  • 28
  • 29
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved