Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for social media

March 27, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

आर ओ वाटर और हमारी सोच

आर ओ वाटर और हमारी सोच

आर ओ वाटर और हमारी सोच हेमा मालिनी या सचिन तेंदुलकर अगर कोई चीज बेचें तो वो सौ टका खरी और गरीब कुम्हार बेचे तो उसकी कोई कीमत ही नही… अरे !! पानी तो R O वाटर प्यूरीफायर आने से पहले भी हम पीते थे तो अब इतना नखरा क्यों ??

आर ओ वाटर और हमारी सोच

मुझे कही बाहर जाना था. रास्ते में उसे एक महिला और बच्चा मिला. बच्चा लगातार पानी के लिए रो रहा था. गर्मी भी बहुत थी. उनकी बोतल का शायद पानी खत्म हो गया था. बच्चे को रोता देख मैने  बहुत अपनेपन से अपनी पानी की बोतल उन्हे दी इस पर वो महिला ने पूछा ये पानी तो R O का ही होगा इस पर मैं  बोली जी उससे भी बेहतर . ये घर के मटके के ताजा ठंडा पानी है.

जरा सोचिए  – एक ज्वलंत प्रश्न

सुनते ही महिला ने अपने हाथ खींच लिए और बच्चे को बोली .. नो बेबी, आंटी का पानी छी !! ये गंदा पानी नही पीएगें हम घर जाकर आर ओ का ही पानी पीगें. बच्चा रो रो के बेहाल था. बहुत देर तक जब बच्चा चुप नही हुआ हार कर मन मार कर उसे छी पानी पिलाना ही पडा. बच्चा तो चुप हो गया पर उस महिला की सोच से मेरा  मन जरुर कसैला हो गया और वापिस  आकर मैने नेट पर आर ओ के बारे में पढा कि आखिर आर रो मे ऐसा क्या है … पढिए पढिए आप भी पढिए

 water in bottle photo

आर ओ वाटर और हमारी सोच

 

पानी पीने के फायदे जरुर पढे

स्वास्थ्य के लिए हानिकारक आरओ वाटर सिस्टम!

read more at prabhatkhabar.com

आर ओ वाटर और हमारी सोच

वैसे इस बारे में आपकी क्या राय है क्या हमें बिना आर ओ के पानी पीना ही नही चाहिए या …. जरुर बताईए

RO हेल्थ के लिए नहीं हैं OK, जरूर पढ़ें ये रिपोर्ट | R.O. WATER Is bad for Your Health : Research – Hindi Oneindia

नई दिल्ली। अगर आप अपने घर में RO (रिवर्स ओसमोसिस) लगाकर ये सोच रहे हैं कि आप शुद्द पानी पी रहे हैं तो आप बहुत बड़ी गलतफहमी हैं क्योंकि जरूरी नहीं कि ‘आरो’ का पानी आपको लाभ पहुंचा रहा है।

View Photos भारत में कैंसर के 12.5 लाख नए रोगियों में से सात लाख महिलाएं, क्यों? read more at hindi.oneindia.com

 

तो क्या सोचा !!!

 

Photo by kstepanoff

March 23, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

# होली है – बुरा न मानो होली है

# होली है – बुरा न मानो होली है

# होली है – बुरा न मानो होली है

होली ने हमारे दिलों मे हौले से दस्तक दे दी है और हर कोई बडा हो या छोटा होली के रंग में रंगा झूम रहा है … वो अलग बात है कि इस बार यह कंफ्यूजन रहा संशय रहा कि होलिका दहन कब होगा और  अनुमान सरकारी छुट्टी और  ड्राई डे से लगाया गया  पर होली की खुमारी ही ऐसी है कि सब भूल कर गुझिया की खूश्बू में, मस्ती में होली खेलते नजर आते है…

सैमसन क्रिएशनस भी अपने अलग अलग कार्यक्रमों से सभी का मनोरंजन करता रहा है. होली का त्योहार भी बच्चों ने खूब मौज मस्ती के साथ मनाया. किसी ने कार्ड बनाना सीखाया तो किसी ने भगवान का नाम लेकर कार्यक्रम का श्री गणॆश किया किसी ने चुटकुला सुनाया तो किसी ने रंगारंग डांस दिखाया … कोई भी हो हर त्योहार हमें प्रिय है जिसे हम सभी मिल जुल कर मनाते है. आईए देखे मस्ती मौज से भरा कार्यक्रम होली है

 

 

https://youtu.be/jRlPwk7iMNg

 

बात बहुत ज्यादा पुरानी भी नही है जब हम इतने अदब वाले होते थे कि होली के मौके कब पर किसी  पर हंसना हो या तंग करना हो तो इस  बात को  ध्यान में रखते  हुए कि अगला बुरा न मान जाए इसलिए साथ ही साथ बोल देते बुरा न मानो होली है … पर आज हमारे समाज इतना कुछ धटित हो रहा है कि यह कहना कि बुरा न मानो … कहना अजीब सा लग रहा है

# होली है – बुरा न मानो होली है

कैसा लगा आपको ये रंगारंग कार्यक्र्म ..

जरुर बताईएगा

March 21, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

न्यूज चैनल और मेरे मन की बात

हे भगवान

हे न्यूज चैनल

न्यूज चैनल और मेरे मन की बात

बात का बतंगड़ बनाते खबरिया चैनल और मेरे मन की बात

एक सामारोह में  जानकार की बिटिया अपनी मम्मी से बहुत बुरी तरह बत्तमीजी  से बात कर रही थी और उसकी मम्मी चेहरे पर स्माईल लिए यह दिखाने की कोशिश कर रही थी कि सब नार्मल है … कोई बात ही नही… !! आमतौर पर जब बच्चे ढंग से बात नही करते तो माता पिता उनका ढिंढोरा नही पीटते कि बच्चे ने क्या बोला … इधर उधर बुराईया नही करते फिरते अपने बच्चों की… वो बच्चे को प्यार से समझाते है और बताते है कि क्या सही और क्या गलत है …

ठीक उसी तरह मीडिया भी समाज में एक परिवार के समान ही है…!! बेशक, मीडिया का काम हमें हर बात से रुबरु करवाना है पर क्या बस इतना ही उसका कर्तव्य है … ( अगर सच भी दिखाए तो भी ठीक हैं … वो तो राजनीति के गुलाम बनें या टीआरपी या विज्ञापन के चक्कर मे पडे रहते हैं और खबरें बिखर जाती हैं )

उसकी भी कुछ जिम्मेदारी है समाज के प्रति या नही… उसका भी फर्ज होना चाहिए कि बजाय हर बात को बढा चढा कर दिखाने के, टीआरपी के चक्कर में बेसिर पैर की ब्रेकिंग न्यूज दिखाने के, जरा संयम से काम ले और खबर को इस एंगल से दिखाए कि माहौल में तनाव बढाने की बजाय दर्शक पर खबर का सकारात्मक असर पडे … !!

अक्सर हैरानी होती है जब खबर को न सिर्फ  लगाई बुझाई में बल्कि तोड मरोड् के बल्कि भडकाने में लगे रहते हैं और 24 घंटे चलने वाले चैनल में जब बहस करते हैं तो यह कह कर बहस खत्म हो जाती है कि समय खत्म हो गया … !! अरे भई !! 24 घंटे का चैनल है … जरा विज्ञापन कम कर दो … पर खबर को सार्थक तो बनाओं … एक घंटे की बहस का कोई हल तो निकालो !!! बुरा न मानना पर आज जिस माहौल में हमारा देश चला गया है उसकी कही न कही जिम्मेदारी चैनल की भी है… न्यूज हमारी जिंदगी में बहुत गहरा असर डालती है इसलिए भी यह बात कहनी जरुरी है… !!

इसलिए हे न्यूज चैनल वालो … अगर आपका चैनल वाकई संजीदा है, देश के प्रति अच्छी और सकारात्मक सोच रखता है  और  देश की दशा सुधारना चाहते हैं तो टीआरपी का लालच छोडना होगा..  आपको सुधरना होगा… खुद को राजनीति और नेताओं से दूर रखना होगा … खबर पर पैनी निगाह तो रखनी होगी पर दोनों पक्षों को भी दिखाना होगा ये नही कि बस एक ही पक्ष की राय लेकर न्यूज की इति श्री कर ली जाए…आज समाज के एक अभिन्न अंग हो… चौथे स्तम्भ हो और इसका मतलब आप शायद भली प्रकार जानते हो.  आपकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है बचकानी हरकते छोड कर गम्भीरता से अपना कार्य अंजाम दें

बुरा न मानिएगा पर आपके कंधों पर एक बहुत बडी जिम्मेदारी है और उसे निभाना होगा … अन्यथा इस दिशा में हमारा देश जा रहा है ….. !!! बस … बाकि आप खुद समझदार  हैं…

(कुछ दिनों से न्यूज चैनल पर देश के हालात देख कर मन परेशान सा है इसलिए यह सब लिखने पर मजबूर हुआ… )

March 17, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

Kids Program – DOST

मोनिका गुप्ता

https://youtu.be/Pz0p-l23_TU

 

Kids Program – DOST

Samsun Creations मे हम बच्चों के कार्यक्रम  बनाया करते ताकि बच्चो मे छिपी प्रतिभा बाहर आए. बच्चे आत्मविश्वासी बने … इसलिए अलग अलग तरह के प्रोग्राम बनाए जाते ताकि अपनी रुचि के हिसाब से  कार्यक्र्म में आए …

ये देखिए एक कार्यक्रम की एक झलक  😀

March 17, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

पशु पक्षी और हम – छोटी छोटी बातें

पशु पक्षी और हम - छोटी छोटी बातें

 

birds  photo

पशु पक्षी और हम – छोटी छोटी बातें

बेहद अजीब है पर छोटी छोटी बाते भी हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत असर डाल जाती हैं… दो दिन पहले एक बहुत छोटे से बीमार dog को जब घर के सामने से जाते देखा तो उसे एक कटोरी में दूध डाल कर दिया. वो वही बैठने लगा या फिर एक चक्कर लगा कर वापिस दूध पीने आ जाता .. पर पता नही आज नही आया … आया ही नही.. पता नही क्या हुआ होगा… !! मन में बुरे ही ख्याल आ रहे हैं !!!

वही एक कबूतर जी ने सपरिवार बाहर की ओर AC में अपना घर बना लिया है और एक ने बरामदे में पंखे के उपर पर… भगाना तो पडेगा पर हिम्मत भी नही हो रही कि कैसे भगाए !! पता ही नही चला कब मे को तिनका तिनका ला कर अपना घर बना लिया नही तो पहले ही रोक देते … अक्सर ऐसी छोटी छोटी बाते मन को  🙄

पशु पक्षी और हम – छोटी छोटी बातें

March 8, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

Womens Day – Mahila Diwas

cartoon on mahila diwas by monica gupta

Womens Day – Mahila Diwas

महिला दिवस पर मीडिया से  गूगल सर्च तक खूबसूरती बिखरी हुई है. वही सोशल नेट वर्किंग साईटस  पर भी बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है. कोई  महिला को टैग करके बधाई  देने में जुटा है तो कोई  सामाजिक संस्था सम्मान कर रही है… वही कोई महिला इस बात से दुखी है कि किस बात का महिला दिवस !! न सुरक्षा है न सम्मान !! सरकार को कुछ करना चाहिए… ऐसी सोच वाली महिलाओं से मेरा विंन्रम निवेदन  है कि अगर उन्हें लगता है कि आज के दिन रोने से , कोसने से आपको वो सब कुछ मिल जाएगा जो आप चाहती है तो क्षमा कीजिएगा आप आज का दिन भी गंवा देंगी… आज के दिन को एंज्वाय कीजिए… खुश होईए कि आपको ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही है… रही बात सोचने की कि हम महिलाओं का क्या होगा बाकि के 364 दिन यही सोचना है … !!

मेरा यह मानना है समाज में बदलाव तो आया है भले ही हम अभी भी असुरक्षित है पर घर की चार दीवारी से बाहर निकलने की बात हो या शिक्षा की बात हो निसन्देह जबरदस्त बदलाव आया है… और अगर सकारात्मक सोच रखेंगें तो परिणाम भी वैसे ही सामने आएगें … अन्यथा नकारात्मकता तो वैसे ही ….. !!

मेरे बनाए महिला दिवस पर कुछ कार्टून …

cartoon on mahila diwas by monica gupta

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 5
  • 6
  • 7
  • 8
  • 9
  • …
  • 29
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved