Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for social media

March 8, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

International Women’s Day 8 March

                  International Women’s Day 8 March

8  मार्च यानि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस  … आप सभी को बहुत बहुत बधाई…

8 मार्च हम महिलाओं के लिए किसी ताज से कम नही क्योकि आज महिलाओं को सर आखों पर बैठाया जाता है और यकीनन अच्छा लगता है !!!

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

ऐसी ही है हम महिलाएं ….

मासूम इतनी कि पलक का बाल अगर चेहरे पर गिरा होगा तो झट से आखॆ बंद करके wish मांगने लग जाएगी
और  इरादो में मजबूत इतनी कि कई बार ईश्वर को ही चलेंज कर देगी.

कमजोर नही हूं (मेरी लिखी एक कविता)

मुझे पता है …
नारी और आंसूओ का
चोली दामन का है साथ
बस कर लिया निश्चय कि
कमजोर नही हूं इसलिए रोऊंगी नही
पर
नवजात शिशु को सीने से लगाते ही
ना जाने क्यो ढलक आए आसूं
उसकी मुस्कान और मासूमियत पर
अक्सर नम होने लगे नयना उसका पहला कदम पहली मुस्कान
बात बात पर रुठना मनाना
झूठ बोल कर फिर सच बताना
ढलकाने लगा आखों से आसूओ का सैलाब
सच कहूं
अब तो आदत सी हो गई है
इन्हे नम रहने की
लेकिन
आज भी कायम हूं मैं
कमजोर नही हूं रोऊगी नही
लेकिन फिर ना जाने क्यू
ढलक गए आसूं
नम हो गए नयना …!!!

महिला दिवस के अवसर पर मेरे दवारा दी गई एक स्पीच ….

 

गूगल डूडल हमेशा ही कुछ हट कर दिखाते है और आज महिला दिवस पर भी कुछ खास बनाया है #OneDayIWill:…..

 

International Women’s Day 2016

#OneDayIWill: On International Women’s Day, share your aspiration with the world

Over the years, Doodles have commemorated the achievements of women in science, civil rights, journalism, sports, arts, technology and beyond. It’s always an honor to pay tribute to women who have changed the course of history, sometimes in the face of seemingly insurmountable obstacles. But for this year’s International Women’s Day, we wanted to celebrate the Doodle-worthy women of the future. So we gathered our cameras and pencils and visited 13 countries where we spoke to 337 women and girls and asked them to complete the sentence, “One day I will…” International Women’s Day 2016

हर साल की तरह इस साल भी प्रण लिया है कि सच्चा और  सकारात्मक सोच लिए ही लिखूंगी, बोलूगी और बनाऊगी और ताकि समाज में जागरुकता आए … !! मनोबल बढे !!

March 6, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

ब्लॉगिग की दुनिया और मिसेज सेठी

ब्लॉगिग की दुनिया और मिसेज सेठी

ब्लॉगिग की दुनिया और मिसेज सेठी –    ट्विटर गूगल प्लस, फेसबुक के बीच Blogging अपना अलग ही स्थान बनाती जा रही है और बहुत  महिलाए ब्लॉगिंग में आगे आ रही है..!! blog kya hai ..

 ब्लॉगिग की दुनिया और मिसेज सेठी

ब्लॉग बनवाने के सिलसिले में एक अपरिचित महिला ने सम्पर्क किया. महिला ने बताया उनका एक बेटा है. अभी वो कालिज में है और सारा समय पढाई और दोस्तों मे ही व्यस्त रहता है और पति भी ज्यादातर टूर में रहते हैं इसलिए अब उसके पास बहुत समय है …

वो ब्लॉग बनाना चाह रही थी.. आज वो कुछ करना चाह रही है..  जब मैने पूछा कि क्या डोमेन यानि नाम रखना चाहेगी तो वो बोली कि मिसेज सेठी… मैने कहा कि ऐसे नही होता आपके नाम से बनवाईए. वो बोली कि शादी को इतने साल हो गए . अपनी तो पहचान रही नही…. अब तो सारा काम मिसेज सेठी कह कर ही होता है…!!

 

blogging photo

वाकई बहुत सोचने की बात है …  आज के समय में भी जहां हम महिलाए स्वंय को आत्मनिर्भर मानने लगी हैं … वही ऐसी भी महिलाएं हैं…. मेरे पूछ्ने पर कि आप क्या क्या लिखना चाहेगी उनका एक ही जवाब था महिलाओं की स्वतत्रता पर… बेटी के जन्म पर, उन माता पिता पर जो गरीब है और उनके पास तीन चार बेटिंया ही हैं … !! मैं समझ गई कि कुल मिलाकर वो अपनी बातें, अपने उदाहरण लिखना चाह्ती है पर अच्छी बात ये थी कि बेहद उदास और परेशान होती हुई भी उनकी बातों में सकारात्मकता थी.

blogging photo

 

मिसेज सेठी ने बताया कि बचपन में उसके पास बहुत सारी गुडिया थी जो उसके घर की अलमारी में आज भी सहेज कर रखी हुई हैं. बचपन में उसे डाक टिकट इकठ्ठा करने का भी बहुत शौक था वो भी ब्लॉग के माध्यम से दिखाएगी… उसकी आवाज में एक खनक सी सुनाई दे रही थी… !! उसका किचन सेट, घर घर … बहुत कुछ है बताने और दिखाने को… पता नही पर उनकी बातों से मुझे महसूस हुआ कि बहुत कुछ दबा हुआ है इनकी दिल की गहराईयों में जहां वो खुल कर किसी से शेयर नही कर पा रही थी या किसी के ( पति और बेटे के पास)  पास समय ही नही है उनकी बात सुनने का.. !!!

ब्लॉग़, निसन्देह अपनी बात को रखने का सशक्त माध्यम है आज हर कोई नेट से जुडा है और अगर इस के माध्यम  से हम अपने आप को मोटिवेट कर सकते हैं. Influence Gain करके अपनी पहचान , अपना नाम बना सकते हैं अपने भीतर छिपी और दबी  अभिव्यक्ति को ब्लॉग के माध्यम से  आजादी दे सकते हैं…..तो ब्लॉग अच्छा है… !!!

ब्लॉग के बारे में ,गूगल सर्च पर आप देखेंगें तो पाएगें कि कोई ब्लॉग बनाने के दस फायदे लिखता है कोई बीस फायदे लिखता है पर मैं ब्लॉग लिखने के सौ फायदे बता सकती हूं.

Benefits of Blogging 

मेरा क्षेत्र बहुत विशाल रहा है. एक लेखिका, एक पत्रकार, एक समाज सेवी, एक मोटिवेटर, स्वच्छता के लिए महिलाओं को जागरुक करना हो या रक्तदान के लिए, महिला होने के नाते महिलाओं के दर्द को बहुत देखा और सुना है.आज भी महिलाए बहुत दबी और चुप है और घर की चार दीवारी उनकी नियति हैं ऐसे मे बाहर की दुनिया से जुडने का शानदार माध्यम है ब्लॉग बना कर अपनी भावनाओं को प्रकट करना एक खूबसूरत माध्यम है…  और अगर हमारी विचारधारा सकारात्मक रहेगी तो हम अपने लेखन में अमिट छाप छोड सकती है… !!

बात खत्म होते होते मिसेज सेठी ने बताया कि उनका नाम बबीता सेठी है और वो अपने नाम से ब्लॉग बनवाना चाहेगी …

तो आपने ब्लॉग लेखन के बारे में क्या सोचा .. !!! ब्लॉग बनवाने के सिलसिले में आप     यहां   सम्पर्क कर सकती है 😀

ब्लॉगिग की दुनिया और मिसेज सेठी के बारे में आप क्या कहना चाह्ते हैं … जरुर बताईए !!

March 5, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

विधान सभा चुनाव और हम

चुनाव

election india photo

विधान सभा चुनाव और हम

Four States and Election Dates

कुछ देर पहले मणि घर आई हुई थी तभी उसकी दक्षिण में केरल के पास रहने वाली सहेली का फोन आया कि वो 15 और 16  mayको दिल्ली होंगें. नारियल और केले के चिप्स के इलावा कुछ लाना हो तो बता देना.. मणि खुश हो गई और बोली कल शाम तक बता दूंगी … फोन रखने के बाद मणि ने अपनी सहेली हेमा और उसके परिवार  के आने के बारे  बताया तो मुझे ख्याल आया कि 16 मई को तो तमिलनाडू, केरल में मतदान है… और वो  लोग यहां होंगें तो वोट कैसे देंगें….  यानि वोट नही देंगें ???

आज जो देश के हालात बने हुए हैं. उसके कही न कही जिम्मेदार वो लोग भी हैं जो वोट नही देते पर जब समाज को, राजनीति को कोसने की बात आती है तो सबसे आगे रहते हैं… जात पात और आरक्षण जैसे मुद्दों से हट कर अगर वाकई, एक अच्छी और सच्ची सरकार चुननी है तो इसके लिए जरुरी है कि हर व्यक्ति वोट दे और सोच समझ कर वोट दें ताकि देश का माहौल साफ और स्वच्छ बन सके…

– BBC

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा की.

जिन राज्यों के चुनावों का ऐलान किया गया है वो हैं: केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी.

चुनावों की तारीख़ की घोषणा करते हुए उन्होंने बताया कि राज्यों के 824 विधानसभा क्षेत्रों मेें 17 करोड़ मतदाता हिस्सा लेंगे. read more at bbc.com

वैसे आपके क्या विचार हैं क्या हमे भी मतदान वाले दिन छुट्टी करके बाहर धूमने चले जाना चाहिए या अच्छे नागरिक का फर्ज निभाते हुए मतदान करके अच्छे और सच्चे उम्मीदवार को चुनना चाहिए

Photo by Technofreak

March 5, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

जन्मदिन की बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनाएं – हमारा जीवन चक्र

जन्मदिन की बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनाएं

जन्मदिन की बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनाएं – जहां हमें हर साल अपने जन्मदिन यानि  Happy Birth Day  का, केक का और ढेर सारे उपहारों का इंतजार रहता है वही एक जानकार  जन्मदिन पर टेंशन में आ जाती है…!!

जन्मदिन की बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनाएं –  हमारा  जीवन चक्र

दो दिन पहले एक फेसबुक सहेली का बर्थ डे था. वो कुछ महीने पहले ही फेसबुक पर सहेली बनी थी. मैने उसे बधाई दी तो उसका मैसेज आया कि वो बात करके कुछ बताना चाहती है नम्बर देते ही उसका फोन आ गया. उसने बताया कि वो बहुत खुश है जिंदगी मॆं आज तक उसे कभी भी जन्म दिन पर बधाई नही मिली.

मेरे पूछ्ने पर उसने बताया कि जिस दिन उसका बर्थ हुआ था उसी दिन उनकी फैमिली में उसके अंकल चल बसे… बस… उस दिन को कभी खुश होकर नही हमेशा दुखी होकर और अंकल को याद करके मनाया गया. स्कूल की कुछ सहेलियां बधाई दे देती पर उसने कभी घर पर कहने की हिम्मत नही जुटाई कि वो पार्टी करना चाहती है. अपने जन्मदिन के आने पर जहां हम बहुत खुश होते हैं वही उसे एक तनाव सा हो जाता कि जन्मदिन आ रहा है आज घर में फिर उदासी का माहौल होगा पर फेसबुक पर इतनी बधाई देख कर वो बहुत खुश है उसे लग रहा है कि मानों सारे जहां की खुशी उसे मिल गई… इतने सारे केक, इतने सारे फूल…!! मानो इतने साल से चली आ रही कसर पूरी हो गई.

मेरी उससे बात तो खत्म हो गई पर मैं उसके परिवार के बारे में सोच रही थी..बेशक किसी का जाना बेहद दुखद होता है उनकी कमी कभी पूरी नही हो सकती पर बच्चॆ की खुशी को भी नजर अंदाज करना भी ठीक नही.

मेरे विचार मे परिवार ने सही नही किया कि जन्मदिन मनाना तो दूर कभी बधाई भी नही दी… !!!

जन्मदिन की शुभकामनाएं और जीवन चक्र वैसे आपके क्या विचार हैं ??

जन्मदिन की बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनाएं

 

Photo by rok1966

February 29, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

राजनीति मीडिया और मुद्दा

राजनीति मीडिया और मुद्दा

sad  photo

 राजनीति मीडिया और मुद्दा

सुबह मार्किट जा रही थी तो सामने देखा मणि बरामदे मे बैठी मटर छील रही है… मैं हैलो कहने उसके घर मुड गई. मुझे हैरानी हुई कि वो मटर छील रही है पर खा नही रही यानि किसी गहन चिंता में है…!!

मेरे पूछ्ने पर वो बोली कि क्या मुरथल वाला सच कभी सामने नही आ पाएगा ?? क्योकि आज न्यूज चैनल वालों का भी मुद्दा बदल गया है सभी बजट पर बहस कर रहे हैं कल फिर कोई नया मुद्दा,परसों फिर कोई खबर मिलेगी और फिर कोई और … और यह भी मुद्दा कही खो जाएगा… वाकई… !!

हमारे भी एक जानकार जो अकसर रात मे ही सफर किया करते थे वो आज दिन मे सफर करने को प्राथमिकता दे रहें हैं और एक अन्य जानकार की बिटिया ने अपनी जॉब पर नोएडा जाना था हमेशा अकेली जाती थी पर अब माता पिता का मन नही माना और वो उसे नोएडा तक छोड कर आए… !!!

मुरथल का सच क्या है… क्या हुआ था … ये सच सामने आना ही चाहिए और दंगाईयों को कठोर सजा मिलनी चाहिए. वही पुलिस को भी जनता का विश्वास जीतना पडेगा और उपद्रवियों को पकडा जाना भी बेहद जरुरी है ताकि दहशत, आम लोगो की बजाय उनमें हो और लूटपाट, आगजनी और रेप जैसी खौफनाक हरकत अंजाम देते दस बार सोचे …मन बहुत उदास है पता नही क्या होगा कब होगा … मैं सोच ही रही थी तभी फोन आया कि महिला दिवस आ रहा है आपने अपनी रचना का पाठ करना है… !! मैनें अपनी व्यस्तता जताते हुए आने से इंकार कर दिया और  मणि को बाय बोल कर मैं मार्किट चली गई…!!!

मार्किट मे सब कुछ यथावत था …कहने को जीवन दुबारा पटडियों पर दौड पडा है…. पर…. !!!  क्या वाकई … !!! बहुत बडा प्रश्नवाचक चिन्ह है  😐

 

Haryana police registers an FIR filed by a Delhi woman in Murthal rape incident – Navbharat Times

FIR registered against 7 people including brother in law of the complainant in #Murthal women PS (Haryana) in Murthal rape incident. read more at indiatimes.com

Photo by clala1220

February 26, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

ज्वलंत समस्या

 problem photo

ज्वलंत समस्या

बेशक smoking भी एक ज्वलंत समस्या है. 🙄

ऐसे एक नही बल्कि ढेरों ज्वलंत मुद्दे हैं जिन्हें हम स्वंय आंमत्रित करते हैं और जिंदगी भर  दो चार होना पडता है.

एक बहुत छोटा सा बच्चा बार बार दूसरों की चप्पल मुहं मे डाल रहा था. मम्मी मना कर रही थी. गुस्सा भी किया और उसे एक आध चपत भी लगा दी पर वो मान ही नही रहा था. वैसे कही न कही हम भी ऐसे ही है जिस बात को मना किया जाए वो तो करनी ही करनी है चाहे वाहन चलाते मोबाईल पर बात करनी हो, ईयर फोन लगा सडक पर चलना हो या यह जानते हुए कि सिग्रेट नुकसान करती है फिर भी कश लगाना है. तो है ना ये भी ज्वलंत समस्या .. !!

मीठा नुकसान करता है फिर भी चोरी चोरी ही सही खाना है.करिए करिए  चोरी क्या दिक्कत है.आप तो बहुत समझदार है और चोरी का मजा अलग ही होता है और रही बात वाहन चलाते हुए फोन करने की तो भई लोगों को क्या पता अपन लोग कितने busy हैं

problem photo

तभी बच्चे की मम्मी ने टोकना बंद कर दिया और बच्चा चप्पल छोड कर खिलौने से खेलने लगा अब आप अपना बचपना कब छोडेगें छोडेगें या नही !!! बाहर निकलेगें भी या नही ….ज्वलंत प्रश्न !!

अपने  ऐसे ही किसी बचपने के बारे आप कुछ कहना चाहेगें ??

Photo by StockMonkeys.com

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 6
  • 7
  • 8
  • 9
  • 10
  • …
  • 29
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved