Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

February 26, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

हानिकारक हो सकता है इनका इस्तेमाल – चौंका देने वाली – सेहत से जुड़ी 2 बातें

मटके का पानी छी होता है क्या

हानिकारक हो सकता है इनका इस्तेमाल – चौंका देने वाली – सेहत से जुड़ी 2 बातें
जानना जरुरी है  कि चाहे अखबार में लपेटा हुआ ऑयली खाना हो या कार मे रखी प्लास्टिक की बोतल में पानी पीना … दोनों सेहत के लिए बहुत हानिकारक हैं

हानिकारक हो सकता है इनका इस्तेमाल – चौंका देने वाली – सेहत से जुड़ी 2 बातें

अखबार में रखा ऑयली खाना नही खाना चाहिए इसे खाने से खाने से हमारे शरीर में उसकी इंक चली जाती है और वो गंभीर समस्याएं पैदा करती हैं ….और वहीं कार में रखी प्लास्टिक की बोतल जब धूप या तापमान की वजह से गर्म होती है तो प्लास्टिक में मौजूद नुकसानदेह कैमिकल डाइऑक्सिन का रिसाव शुरू हो जाता है और अगर हम वो पानी पी लें तो सेहत खराब हो सकती है ….
जानना जरुरी है और इस तरह की बातें या जानकरी आप को भी हो तो जरुर शेयर कीजिए क्योकि शेयर करने से किसी न किसी को जरुर फायदा होगा

हानिकारक हो सकता है इनका इस्तेमाल – चौंका देने वाली – सेहत से जुड़ी 2 बातें
Subscribe to my channel for more videos:

https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

 

कल मैं एक मैसेज पढ रही थी कि अखबार में रखा ऑयली खाना नही खाना चाहिए इसे खाने से खाने  से हमारे शरीर में  उसकी इंक चली जाती है और वो गंभीर समस्याएं पैदा करती हैं ही लपेट कर दिया जाता हैं और यह ऑयली खाना ही सेहत के लिए आफत बन जाता हैं क्योंकि अखबार की छपाई के लीजिये इस्तेमाल की गयी इंक इस तेल के साथ आपके पेट में चली जाती हैं, जो गंभीर समस्याएं पैदा करती हैं, जो इंक अखबार में छपाई के लिए इस्तेमाल होती है उसमें हानिकारक रसायन होते हैं

कल मैं वटसप पर आया एक मैसेज पढ रही थी कि अखबार में रखा ऑयली खाना खाने से हमारे शरीर में  उसकी इंक चली जाती है और वो गंभीर समस्याएं पैदा करती हैं मैं पढ ही रही थी तभी मेरी सहेली मणि का फोन आया कि उसकी तबियत ठीक नही पेट दर्द है बहुत तेज.

मैं तुरंत उसके घर पंहुची. क्योकि वो तो किसी शादी मे गई हुई थी …  वो बोली कि शादी मे पहुचने ही वाले थे  ही जा रहे थे जल्दबाजी में कार मे पानी रखना भूल गई और जब प्यास लगी तो कार में कुछ दिन पहले रखी पानी की बोतल से पानी पी लिया … पीने के बाद बस अच्छा महसूस नही हुआ और पेट दर्द शुरु हो गया … इसलिए वो वापिस ही आ गए …

मैने पूछा कि बोतल प्लास्टिक की थी वो बोली हां … प्लास्टिक की बोतल रखते हैं कार में … बस , अब मैं समझ गई थी. मैने कही पढा था कि कार में रखी प्लास्टिक की बोतल जब धूप या तापमान की वजह से गर्म होती है तो प्लास्टिक में मौजूद नुकसानदेह कैमिकल डाइऑक्सिन का रिसाव शुरू हो जाता है और अगर हम वो पानी पी लें तो सेहत खराब हो सकती है …

असल में, बोतल पर लिखा होता है कि कीप इन ए कूल प्लेस … और बंद गाडी तो एक तरह से ओवन ही बन जाती है उसका टेम्रेचर बहुत बढ जाता है  ये डाइऑक्सिन पानी में घुलकर हमारे शरीर में पहुंचता है डाइऑक्सिन कोशिकाओं पर बुरा असर डालता है.

वैसे उसे तो मैने ज्यादा कुछ नही कहा पर सचेत जरुर कर दिया कि आगे से वो कभी कार मे रखे  पुराने पानी को कभी न पीए… इस बार तो मात्र दर्द ही हुआ था पर इससे भी बुरा और  खतरनाक कुछ भी हो सकता है…

वैसे मैने ये भी पढा है कि फ्रांस ने तो डिस्पोजेबल कप प्लेट पर बैन ही लगा दिया है और यूरोप के देश भी प्लानिंग कर रहे हैं … वैसे आप भी ख्याल रखिए कि कार में प्लास्टिक की बोतल अगर रखी रह गई हो तो पानी फेंक दॆं पीए नही क्योकि शरीर को नुकसान हो सकता है … खाने पीने की चीजो को जितना प्लास्टिक में कम लें उतना ही अच्छा है ..

वैसे मैने ये कही पढा था और काम आ गया … अगर आप के पास भी कोई ऐसी जानकारी हो जो किसी के काम आ सके तो जरुर शेयर कीजिए… ताकि किसी का फायदा हो सके ….

February 25, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

खुशी के पल यहीं हैं – ऐसे भी लाई जा सकती है खुशी

यम से बचना है तो नियम अपनाए

खुशी के पल यहीं हैं – ऐसे भी लाई जा सकती है खुशी -बातें भले ही छोटी छोटी हों पर खुशियां ऐसे भी लाई जा सकती हैं चाहे वो बच्चें हो, बडे हों या बुजुर्ग –

खुशी के पल यहीं हैं – ऐसे भी लाई जा सकती है खुशी

कुछ दिन पहले नेहा स्कूल जाते हुए साईकिल से गिर गई. ज्यादा चोट तो नही आई पर डाक्टर ने उन्हे पांच दिन आराम करने को कहा. नेहा बहुत पढाकू लडकी थी. हर रोज स्कूल जाना ही उसे पसंद था इसलिए जब उसकी टीचर को पता चला तो उन्होने कहा कि कोई बात नही.

वो जो भी स्कूल मे पढाएगी शाम को उसके घर आकर समझा जाया करेगी. चार पाचं दिन टीचर उनके घर आकर स्कूल का पाठ समझाने लगी. नेहा के बीमारी वाले दिन कैसे आराम से बीत गए पता भी नही चला.

ऐसे ही दीपा के दादा रिटायर हो गए थे. सारा दिन कैसे घर मे खाली रहेगें यही सोच सोच के वो बहुत परेशान थे. रिटायरमेंट के अगले ही दिन पडोस मे रहने वाली अनु अपनी बिटिया को लेकर आ गई कि दादा जी आप इसे इतिहास पढाईए.

खुशी के पल यहीं हैं

खुशी के पल यहीं हैं

वहीं कालिज मे पढने वाला राजेश हर शाम अपना लेपटाप ले आता और दादा जी को नेट का इस्तेमाल सीखाता.इतना ही नही उनकी उम्र के लोगो ने हर सुबह और हर शाम सैर का प्रोग्राम बना लिया.

ऐसे ही मिल जुल कर दिन हंसी खुशी मे दिन बीतने लगे. इसलिए जितनी भी हम खुशियां बांट् सके बाटंनी चाहिए. या दूसरे शब्दो मे यह भी कह सकते हैं कि खुशियां चंदन की तरह होती हैं अगर हम दूसरे के माथे पर लगाएगे तो हमारी भी ऊगंलियां महक उठे

हिंदी ब्लॉग टिप्स – Monica Gupta

हिंदी ब्लॉग लेखन पर कुछ टिप्स जहां नेट की दुनिया में , सोशल मीडिया में फेसबुक, गूगल प्लस, ट्विटर छाया हुआ है वहीं blog और blogging के लिए हिंदी ब्लॉग टिप्स हिंदी ब्लॉग टिप्स – Monica Gupta

 

February 25, 2017 By Monica Gupta 1 Comment

Smart कैसे बने –सोशल मीडिया पर स्मार्ट बनने की दो टिप्स

Smart कैसे बने –सोशल मीडिया पर स्मार्ट बनने की दो टिप्स

Smart कैसे बने –सोशल मीडिया पर स्मार्ट बनने की दो टिप्स – सोशल मीडिया का प्रभाव – personality development – सोशल मीडिया पर हमारी personality चुटकियों में बना भी सकते हैं और बिगाड भी सकते हैं … कुछ लोग दिल में उतर जातें हैं और कुछ दिल से … आप क्या चाह्ते हैं ?? आईए जाने कि  Smart कैसे बने –सोशल मीडिया पर स्मार्ट बनने की, personality development पर दो टिप्स क्या हैं??

Smart कैसे बने –सोशल मीडिया पर स्मार्ट बनने की दो टिप्स

सोशल मीडिया पर हमारी  personality  चुटकियों में बन भी सकती है और बिगड भी सकती है… और हम अपना नाम,  अपनी छवि बनाना ही चाह्ते हैं ना कि बिगाडना…तो किन दो बातों का ख्याल रखें !!    आप क्या चाह्ते हैं स्मार्ट कैसे बनें या वैसे तो personality development पर्सनेलटी डेवलमैंट – पर बहुत सारी टिप्स है … पर क्योकि हम आजकल सोशल मीडिया पर ज्यादा रहते हैं तो उसके लिए दो बहुत ज्यादा उपयोगी टिप्स … जिसे मुझे लगता है कि शेयर करना बहुत जरुरी है …

दो दिन पहले एक खबर देखी जिसमें पढा कि मशहूर अभिनेत्री नही रही … बहुत हैरानी भी हुई और दुख भी मैने उसी समय न्यूज चैनल लगाया …ऑन  लाईन अखबार  देखे … पर कही वो खबर नही थी … थोडी देर बाद उसी अभिनेत्री का टवीट पढा कि मैं बिल्कुल ठीक हूं … यानि वो अफवाह थी …

शुक्र है कि मैं इस अफवाह का हिस्सा नही बनी …

https://www.facebook.com/linkmonicagupta

 

सचेत हमें होना है कि इस तरह की खबर को बढावा  नही देना है या बात की तह तक जाना है फिर उसे आगे शेयर करना है

 

 

ये तो है एक गलती और दूसरी गलती जो हम करते हैं वो है कि किसी का भी मजाक उडाना कोई मोटा है काला है या कोई बहुत धीरे धीरे काम कर रहा है … बजाय उसकी प्रोब्लम जाने हम मजाक बना देते हैं इससे उस व्यक्ति की भावनाएं बहुत आहत होती है इसलिए मजाक नही उडाना चाहिए …

वैसे मैने महसूस किया है जहां कुछ लोग चुप हो जाते हैं वही कुछ लोग अपने उपर आई खबरो का डट कर सामना करते हैं और ऐसा मजाक उडाने वाले को मुह तोड जवाब देते हैं … एक ऐसी खबर पढ कर बहुत खुशी हुई …

पुलिस विभाग में एक पुलिस वाले का बहुत भारी शरीर था उस पर एक पत्रकार ने उनका मजाक उडाया

मुंबई में आज भारी बंदोबस्त है … जब फोटो और टवीट वायरल हुआ तो

इस पर पुलिस की ओर से टवीट आया कि हम आप जैसे लोगों से और बेहतर नागरिक होने की उम्मीद करते हैं

और वो पुलिस वाले जिनका फोटो वायरल हो रहा था उन्होने लिखा कि ट्वीट से बेहद आहत हुआ हूं। इसमें मेरा मजाक बनाया गया है। उन्होंने कहा, कोई अपनी खुशी से मोटा नहीं होता। मैं वर्ष 1993 तक सामान्य था। लेकिन वर्ष 1993 में जब मेरा पित्ताशय (गालब्लैडर) का ऑपरेशन हुआ तो शरीर में इन्सुलिन का संतुलन बिगड़ गया और मैं भारी भरकम (ओवरवेट) हो गया

 

जोगावत ने कहा, शोभा डे चाहे तो मेरा इलाज करवा दें। कौन आदमी दुबला होना नहीं चाहता।

इस ट्वीट के बाद  पुलिस अधीक्षक भी सामने आये हम आप जैसे लोगों से और बेहतर नागरिक होने की उम्मीद करते हैं।

और उन्होंने कहा कि जोगावत बेहद मुस्तैद पुलिस अधिकारी हैं और उन्होंने जिन मामलों में विवेचना की है उसकी तारीफ अदालत भी कर चुकी है। वह सिंहस्थ कुंभ मेले में भी डयूटी दे चुके हैं। वह वजन बढ़ने के बावजूद बखूबी ड्यूटी देते हैं।

मजाक उडाने वालो कही आप ही मजाक न बन जाए … सौ  बार सोच लीजिए … भेड चाल मत कीजिए यकीन मानिए आप स्मार्ट बन जाएगें

Subscribe to my channel for more videos:
https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

February 24, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

महाशिवरात्रि पर कुछ बातें

महाशिवरात्रि पर कुछ बातें

महाशिवरात्रि पर कुछ बातें – सत्यम शिवम सुंदरम- ॐ नम: शिवाय – आज शिवरात्रि है वातावरण शिवमय हो रहा है.  मंदिर मे लम्बी भक्तों की कतारे हैं तो लाउडस्पीकर पर शिव के गीत वातावरण को भक्ति से सरोबार कर रहे हैं … महाशिवरात्रि की कहानी तो हम सभी ने सुनी होगी… शिव जी प्रेरणा के स्त्रोत भी हैं … भोले भंडारी कीबहुत सारी ऐसी बाते हैं जो हम उनसे सीख सकते हैं…’तुलसी इस संसार में सबसे मिलिए धाय, न जाने किस रूप में नारायण मिल जाए।

महाशिवरात्रि पर कुछ बातें

हम सभी जानते हैं कि शिव जी ने विष का पान किया था. ना तो उसे निगला था और ना ही उगला था. बस गले में ही रखा था, ठीक वैसे ही, हमें भी, घर की विष रुपी परेशानी को ना तो बाहर किसी को बताए और ना ही उसे दिल से लगा कर बैठे.

https://www.facebook.com/linkmonicagupta

कलह हर घर में होती है, लेकिन अगर वो उसे बाहर के लोगो को बताएगे तो बात बढ़ जाएगी और अगर गले से नीचे उतार लेगे तो खुद तबियत खराब करके बैठ जाएगे.

शिव जी के माथे पर जैसे चादँ शांति, गंगा का प्रतीक है, हमें भी वैसे ही अपना दिमाग शांत रखना चाहिए.

महाशिवरात्रि पर कुछ बातें

महाशिवरात्रि पर कुछ बातें

एक अन्य उदाहरण है कि जैसे शिव जी का वाहन बैल, उमा का वाहन सिहं, शिव का कंठ हार सर्प, गणेश जी का मूषक और कार्तिक का वाहन मोर है पर शिव की महिमा देखिए आपस मे पुश्तैनी दुश्मनी होते हुए भी  सर्प, बैल, सिंह, मूषक, मोर सभी एकता और प्रेम मे बंधे हुए है .हमे भी इसी दिशा मे प्रयास करते रहना चाहिए कि किस प्रकार सभी को प्यार से और ज्यादा खुशहाल कैसे रखा जा सकता है … महाशिवरात्रि की ढेर सारी शुभकामनाएं ….

महाशिवरात्रि पर कुछ बातें

महाशिवरात्रि पर कुछ बातें

 

कही पढा है कि भगवान भोलेनाथ को खुश करने के लिए उन्हें भांग-धतूरा, दूध,बेलपत्र, चंदन, और भस्म चढ़ाते हैं पर  ये चीजे शिव जी पर न चढ़ाएं ये सामान
शास्त्रों के अनुसार शिवलिंग पुरुषत्व का सूचक है इसलिए उन पर हल्दी का अर्पण वर्जित है।

शिवलिंग पर लाल रंग, केतकी एवं केवड़े के पुष्प अर्पित नहीं किए जाते।

भगवान शिव पर कुमकुम और रोली का अर्पण भी निषेध है।

भगवान शंकर ने शंखचूर नामक दैत्य का वध किया था, जिसके कारण उनकी पूजा में शंख की मनाही है।

भोलेनाथ पर नारियल अर्पित करना वर्जित है।

शिवलिंग पर और शिवपूजन में तुलसी पत्ते का प्रयोग भी निषेध है।

तुलसीदासजी ने भी कहा है, ‘तुलसी इस संसार में सबसे मिलिए धाय, न जाने किस रूप में नारायण मिल जाए।

February 23, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

माँ के बारे में – सिर्फ अहसास है ये रुह से महसूस करो

यम से बचना है तो नियम अपनाए

माँ के बारे में – सिर्फ अहसास है ये रुह से महसूस करो – अकसर हम कहते मिल जाते हैं आप तो चुप ही रहो … आप मे जरा भी अक्ल नही … मां के बारे में इस तरह से बोलना कितना सार्थक है माँ एक एहसास अहसास है ये रुह से महसूस करो… माँ का महत्व, माँ की ममता को जानिए … उनके प्यार को समझिए

माँ के बारे में – सिर्फ अहसास है ये रुह से महसूस करो

कई बार कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है कि मन उदास हो जाता है … मेरी एक सहेली ने आना था इसलिए मैं एक stop पर खडी थी तभी वहां एक आज एक  मदर अपने बच्चो को स्कूल छोडने आई .

बच्चे 6 – 7वीं क्लास के लग रहे थे. उस लेडी ने दोनो बच्चो के भारी भरकम स्कूल बैग अपने कंधो पर टाँगे हुए थे. एक बच्चा ब्रैड रहा था और दूसरे का शायद कोई टेस्ट था. और वो महिला अपने बच्चे से कुछ सुन रही थी. पता नही क्या बात हुई अचानक बच्चा चिल्लाकर बोला क्या मम्मी, आप मे तो जरा भी अक्ल नही हैं.

कुछ नही आता आपको और उस गुस्से से महिला के हाथ से अपनी कापी छीन ली. इतने मे स्कूल बस आ गई और वो दोनो लपक कर बस मे चढ गए. महिला ने मुझे देख लिया था इसलिए शायद वो झेप सी गई थी. आखों मे नमी और होठो पर मुस्कान लाते हुए बोली … बच्चे है बच्चे !!!मैने उसकी भावनाओ को समझ कर कुछ नही कहा और आगे बढ गई

 


Subscribe to my channel for more videos:

https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

 

 

क्या कसूरवार मां थी जिसने दोनो बच्चो के बैग खुद इसलिए उठा रखा था ताकि उन्हे दर्द ना हो. पाठ याद कराती इसलिए ले जा रही थी ताकि पढाई मे अच्छे नम्बर मिले पर उपाधि क्या मिली…. जरा भी अक्ल नही है !!!कुछ नही आता …!!!

वाकई मे, अक्ल ही नही है तभी तो दिन रात अपने परिवार का ध्यान रखती है और चुपचाप गलत बाते सुन कर भी बस मुस्कुरा देती है….!! वाकई अकल नही … !! बहुत दुख होता है जब हम अपनी मम्मी से, मिसबिहेव करते हैं … बिल्कुल नही करना चाहिए … !! मैं उस बात को भूल ही नही पा रही कि मम्मी आपमे जरा भी अक्ल नही है … !!

भगवान हर जगह नही जा सके इसलिए उन्होने मां बना दी … बस बाकि हम सब समझदार हैं …

February 22, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

जादू टोना टोटका और हमारे नेताओं का गुडलक

यम से बचना है तो नियम अपनाए

जादू टोना टोटका और हमारे नेताओं का गुडलक – हमारे नेताओं का लक्की चार्म – अजीबो गरीब टोटके और नेता … आजकल चुनाव की ही खबरे हर जगह है रैली, नेता  की बातो से ही अखबार और सोशल मीडिया भरा पडा है … मैं देख रही थी कि मतदान में कितने प्रतिशत बढोतरी हुई है और हम किस तरह से मतदान का प्रतिशत बढा सकते हैं क्योकि लोग बाहर निकलेगें  सही प्रत्याक्षी को वोट देंगें तभी तो देश का भला होगा तरक्की होगी ..एक उम्मीदवार जीतने के लिए अपने गुरु से आशीर्वाद लेने नहीं, बल्कि उनकी मार खाने गए, क्योंकि वह अपनी सफलता के लिए इसे लकी मानते हैं जब जब टीचर ने पिटाई की वो पास हुए इसलिए मार खाना गुडलक है

जादू टोना टोटका और हमारे नेताओं का गुडलक

कई जगह बहुत अच्छे मतदान केन्द्र  बनाए गए हैं कई जगह माला पहना कर तिलक लगाकर मतदाता का स्वागत किया जा रहा है ये भी अच्छा प्रयास है , लोगो में वोर्ट देने के बाद फोटो डालने का भी क्रेज बहुत देखा जा रहा है …

मैं यही सब सर्च कर रही थी  तभी मैने एक ऐसी खबर देखी कि मेरा ध्यान उसी और चला गया … खबर थी कि नेता और टोटके … क्या क्या टोटके अपना रहे हैं

 

जादू टोना टोटका और हमारे नेताओं का गुडलक

नेता जीतने के लिए अपने गुरु से आशीर्वाद लेने नहीं, बल्कि उनकी मार खाने गए, क्योंकि वह अपनी सफलता के लिए इसे लकी मानते हैं जब जब टीचर ने पिटाई की वो पर्रीक्षा मे पास हुए … इसलिए मार खाना गुडलक है

एक उम्मीदवार के तो अजीबो गरीब टोटका है । वह तब तक अपने बेड से नहीं उठते जब तक उन्हें कोई उनके निकनेम बबलू से नहीं बुलाता। वो अपनी अपनी मां द्वारा- ‘उठ जा बबूल’ बुलाए जाने का इंतजार करते हैं।

एक उम्मीदवार रूमाल साइज की ‘देवी मा की चुनरी’ साथ रखते हैं। उनका मानना है कि 2004 से ही यह उनका लकी चार्म है।,

उम्मीदवार ही नही पार्टी आफिस में भी वहम है एक आफिस में तो इस बात का वहम है कि जो अध्यक्ष वहा की पुताई वाईट वाश कराता है उसकी कुर्सी चली जाती है और दफ्तर में अशोक के पेड़ बड़े होते ही काट दिए जाते हैं। क्योकि  कार्यकर्ता मानते हैं कि अगर अशोक का पेड़ पार्टी दफ्तर की बिल्डिंग से ऊंचा हो जाए तो यह अपशकुन होगा।

ऐसे बहुत उम्मीदवार हैं कोई मंदिर होकर जाते हैं तो कोई घर से निकलते समय प्रशाद बांटते हैं तो कोई नम्बर के हिसाब से दिन का चुनाव करते हैं क्या वाकई टोटके राहत देते हैं या पांच साल जनता के लिए काम करना जनता की आवाज बनना ही सबसे सही टोटका है … फिलहाल तो सबसे जरुरी है कि सब वोट दें  और देश को खुशहाल बनाए …

Subscribe to my channel for more videos:

https://monicagupta.info/subscribe…

 

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 105
  • 106
  • 107
  • 108
  • 109
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved