Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

May 24, 2015 By Monica Gupta

Cheer leader Dance

cheer leader dance -monica

Cheer leader Dance

गर्मी …. और उपर से क्रिकेट  मैच का  फाईनल … सूर्य भी मानो चीयर्स लीडर की तरह डांस कर रहा हो

May 24, 2015 By Monica Gupta

Auspicious Time

Shubh Muhuratam

jail by monica gupta

Auspicious Time …अक्सर हमारी कोशिश रहती है कि कोई भी काम अच्छे और शुभ मुहुर्त्त में किया जाए ताकि शुभ ही हो … चाहे CM पद के लिए oath या कोई  business आरम्भ करना हो पर हमारे दक्षिण भारतीय चोर महाशय तो और भी स्मार्ट निकले इन्होनें तो जेल जाने के लिए मुहुर्त निकलवाया है 🙂

 

 jayalalitha oath ceremony of tamilnadu chief minister: :

jayalalitha oath ceremony of tamilnadu chief minister See more…

May 23, 2015 By Monica Gupta

Thanksgiving Prayer

thank you god photo

Photo by Inha Leex Hale

Thanksgiving Prayer

धन्यवाद
हे प्रभु
इतना अपनापन दिया आपने
हमने आपको
आप नही “तू” का दिया सम्बोधन
धन्यवाद हे प्रभु
तुमने जो स्रष्टि रची
फल,फूल, पौधो का दिया
नायाब उपहार
धन्यवाद हे प्रभु
तेरे उस प्रतिबिम्ब के लिए
जो तूने धरा को दिया
“नारी” के रुप मे तूने
अपनी कमी को पूरा कर दिया
धन्यवाद हे नारी !!!
कभी मां कभी बहन
कभी सच्ची दोस्त बन कर
तो कभी विदा होती बेटी बन नम कर जाती नयन
साहसी है पर भावुक क्षणो मे कमजोर भी है
पर तू ताकत है इंसा की
क्योकि
प्रतिबिम्ब है तू उस अनंत अपार का
इसलिए
धन्यवाद,हे प्रभु तेरी इस अमूल्य सरंचना का
अमूल्य उपहार का …!!!

Thanksgiving Prayer ….आपको कैसी लगी जरुर बताईएगा 🙂

मोनिका

May 23, 2015 By Monica Gupta

स्वीट होम

 

स्वीट होम

होम स्वीट होम ( छोटी सी कहानी )

कामना न्यूयार्क एयरपोर्ट पहुची. आज वो अपने होम स्वीट होम यानि भारत आ रही थी. कुछ खाली समय था तो टहलने लगी. जेब मे हाथ डाला तो दो चार फालतू के कागज थे. फेंकने लगी तो को कोई कूडादान नही दिखाई दिया. उसने उसे वापिस जेब मे डाल लिया. समय बीता.

उसकी फ्लाईट थी. कुछ ही देर मे उसका जहाज नई दिल्ली पहुंच गया था. अपने सामान का इंतजार करते करते उसका हाथ फिर अपनी जेब मे गया. वही बेकार कागज पडे थे. उसने तुरंत उसे जमीन पर फेक दिया. इतना ही नही पर्स मे भी कुछ फालतू का छोटा मोटा सामान पडा था. वो भी उसने ऐसे ही जमीन पर फेक दिया.

अब वो अपने “होम स्वीट होम” मे जो आ चुकी थी…

वैसे आप तो ऐसे हरर्गिज नही होंगें … है ना … !!!

air port photo

Photo by bfishadow

 

May 23, 2015 By Monica Gupta

Touch Screen

Touch Screen

आज का जमाना टच स्क्रीन का जमाना है बस ट्च करो और …!!! मै अपनी सहेली मणि  से बात कर रही थी कि वो बोली टच वाला …  ये सिस्टम तो उनके पास बहुत पहले से है. उनका फ्रिज टच वाला है बस फर्क इतना है आज वाला टच एक उंगली से चलता है और उनके वाला पांचो ऊंगलियो से यानि एक जोरदार थप्पड से चलता है.

असल में, फ्रिज बहुत पुराना हो गया तो अक्सर चलते चलते चुप सा हो जाता है इसालिए जोरदार टच की दरकार रहती है फिर एक हफ्ते तक आराम से चलता है. यानि जोरदार हाथ मारने पडतें हैं तब जाकर चल पडता है कम से कम हफ्ते भर तक …

तभी सामने से एक कार जा रही थी उसे भी लोग टच से यानि  चार आदमी धक्के से धकेल रहे थे.बाजार फोटो कापी करवाने गई तो उस मशीन को जब तक चार पाच टच ना जड दिए  वो चली ही नही… टच करने के बाद फटाफट काम शुरु हो गया…

वही मेरा यूपीएस इतनी आवाज करता है जब तक जोरदार टच ना करो आवाज आनी बंद ही नही होती !!! रिमोट का भी यही हाल देखने मे आता है  पता नही बैटरी कैसे डाऊन हो जाती है  इसलिए अक्सर पूरे हाथ वाला टच इस्तेमाल करना पडता है तब जाकर टीवी चलता है…

हां… वो बात अलग है कि हम आज के बच्चो को जरा सा भी टच नही कर सकते बाकि तो सारा वातावरण टचमय ही है … है ना

 

touch screen photo

May 23, 2015 By Monica Gupta

Ghost stories

Ghost stories

आजकल बहुत सारे भूतों के सीरियल आ रहे हैं पर सच पूछिए तो डर जैसी कोई बात नही लगती. अलबत्ता कुछ बातों पर हंसी जरुर आती है जैसाकि दिखाया जाएगा एक बेहद बडा और शानदार बंगला है .. जहां हर तरह की सुख सुविधा है पर जब कमरे का दरवाजा खुलता है तो चू ssssssssssss की आवाज जरुर आती है … अरे भई इतना बडा घर करोडो रुपए  खर्च करके बनाया तो थोडा सा तो उसका लिहाज रख लो हारर ही डालना है तो कुछ और चीज  क्रिएट  करो … बेचारे दरवाजे पर क्यों …

एक और बात कि कहानी का नायक जरा भी नही डरता पर हीरोईन का हाथ जरुर पकडता है और बोलता है  कि चलो मुझे दिखाओ कहां है भूत … !!!अरे भई है हिम्मत तो अकेले जाओ ना  कमरे में!! वो मना भी करती है कि नही … पर जबरदस्ती ले कर जाएगा 🙂

और एक मजेदार बात … मेरी सहेली मणि सारे horror सीरियल, ghost stories  देखती है पर पता है कब ??? दिन में .असल में,  रात को वो  record  करके रख लेती है और सुबह ठाठ से सीरियल देखती है और अगर फिर भी डर लगे तो आवाज बंद कर देती है और अगर और भी ज्यादा डर लगे तो आखें बंद कर लेती है

ह हा हा … ओह अचानक दरवाजे पर खटका हुआ …. कौन आया होगा ???

अरे बाप रे … जरा सी आहट होती है तो …. ghost stories in india   हे भगवान बहुत हैं !!!ghost photo

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 328
  • 329
  • 330
  • 331
  • 332
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved