Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

May 19, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

जिंदगी में बदलाव ला सकती हैं ये बातें – लव यू जिंदगी

जिंदगी में बदलाव ला सकती हैं ये बातें

जिंदगी में बदलाव ला सकती हैं ये बातें – लव यू जिंदगी – हम सभी जिंदगी में आगे बढना चाहते हैं पर कुछ बातें हमें आगे बढने से रोकती हैं तो ऐसी क्या बातें हैं जिन्हें अपनाने से हमारी जिंदगी में positive बदलाव आ सकता है …

जिंदगी में बदलाव ला सकती हैं ये बातें – लव यू जिंदगी

 

1 सबसे पहली तो ये कि अपने आपको under estimate  करना यानि कम आंकना बंद कीजिए …. सच्चाई और ईमानदारी पर चलिए और खुद पर विश्वास रखिए.

2 बात बात पर  शिकायत करना बंद करें … और appreciate  करना सीखे … अच्छी खोजिए …

3 इस सोच से बाहर निकलिए कि लोग क्या कहेंगें

4  जिन लोगो की नकारात्मक सोच है उन्हें बाय बाय कह दीजिए .

5 अपना जो लक्ष्य बनाएं उस पर दृढनिश्चय से जुटे रहिए .

6अपने भीतर छिपी स्किल खोजिए और उसे डेवलेप करने के प्रयास करने में जुट जाईए. …

7 अपनी हर गलती से सीखे ..

और इन सब के साथ साथ सबसे जरुरी अपनी सेहत का ख्याल रखिए ..

तन जितना धूमता रहे उतना ही स्वस्थ रहता है और मन जितना स्थिर रहे उतना ही स्वस्थ रहता है

 

 

जो हो गया सो हो गया, जो खो गया सो खो गया जो खोट थी वो गल गई जो शेष है वो स्वर्ण है … जो शेष है वो आप हैं …

Subscribe to my channel for more Swachh Bharat Abhiyaan videos:
https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

May 18, 2017 By Monica Gupta 1 Comment

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद …

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

बात बहुत पुरानी भी नही जब हम सिर्फ न्यूज पेपर और मैगजीन तक ही सीमित थे पर आज बस लेखन कला होनी चाहिए क्षेत्र असीमित हैं जैसा कि फेसबुक, गूगल प्लस, टविटर … इसके इलावा और भी बहुत साईटस है इनमें तो आमतौर  पर हम सभी का एकांउट होता है  अगर यहां आपकी publish हो रही हैं और आप कोई ऐसी जगह खोज रहे हैं तो वो है ब्लॉग …

जैसे पहले समय में डायरी होती थी हम उस पर लिखा करते थे ये समझ लीजिए कि ये ऑनलाईन डायरी है … सबसे अच्छी बात तो ये हैं कि यहां आप अपनी प्रतिभा को न सिर्फ दिखा सकते हैं बल्कि अपने पैंशन को प्रोफिट में भी कंवर्ट कर सकते हैं

मैने बहुत समय पहले बनाया था .. ये मेरा ब्लॉग है  www.monicagupta.info और इसमें सभी तक 1800 से भी ज्यादा पोस्ट डाल चुकी हूं … मेरा पैशन लिखना है और मुझे इससे अच्छा माध्यम और नही मिला …

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

बेशुमार फायदे हैं ब्लॉगिग के … ब्लॉग लिखेंगें तो
अपनी नालिज, पैशन, Expertise निपुणता,  अपना experience, शेयर  कर सकते हैं

जब शेयर करेंगें तो नई नई बाते भी सीखने को मिलेगी

जिससे confidance पैदा होगा

और अच्छा करने के लिए creativity  जागेगी

फेसबुक पर हमें वही लोग जानते हैं जो हमारे सर्कल  में हैं पर ब्लॉग का क्षेत्र विशाल है और जो चीज सर्च हो रही है वह हमारे ब्लोग़ में है तो  लोग गूगल सर्च करके आराम से पहुंच सकते हैं तो
लोग जानेगें  सर्कल  बढेगा
हमारी  अपनी एक पहचान बनेगी
आप अपने विषय मे एक्सपर्ट बन सकते है
और आप एक दिन किसी के लिए प्रेरणा भी बन सकते हैं. फायदे ही फायदे हैं

 

अगर आप को blog से सम्बंधित कोई भी जानकरी चाहिए नीचे दिए गए लिंक को ज्वाईन करके और कमेंटस में लिख कर पूछ सकते हैं आपको सारी बातों का जवाब जरुर मिलेगा …
https://www.facebook.com/groups/passionintoprofits
https://www.facebook.com/turnyourpassionintoprofits

ब्लॉग क्या होता है, ब्लॉग लेखन , ब्लॉग कैसे बनाएँ , ब्लॉग बनाना चाहते , सोशल मीडिया के फायदे, सोशल नेटवर्किंग साइट्स के फायदे,
सोशल नेटवर्किंग साइट्स
Subscribe to my channel for more videos:

https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

 

ब्लॉग क्या होता है, ब्लॉग लेखन , ब्लॉग कैसे बनाएँ , ब्लॉग बनाना चाहते , सोशल मीडिया के फायदे, सोशल नेटवर्किंग साइट्स के फायदे,

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन के फायदे , पोस्ट कैसे करे अपना लिखा

 

May 17, 2017 By Monica Gupta 1 Comment

हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर – hamare buzurg hamari dharohar – हमें न सिर्फ सम्मान देना चाहिए बल्कि उनके अनुभव से भी सीखना चाहिए. बुजुर्गों की अहमियत, बुजुर्गों का महत्व समझना चाहिए.

हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर

कल घर पर एक बुजुर्ग आए हुए थे … बहुत अच्छी job से रिटायर हुए हैं और खुश होते हुए बोले जिंदगी का नया फेज शुरु हुआ है … और वो इसके लिए तैयार है … उन्होने बताया कि सोच रहा हूं अपने अनुभव के आधार पर एक किताब लिखू … ये तो बहुत अच्छा आईडिया है मैने कहा क्या आप अपने कुछ अनुभव शेयर कर सकते हैं फिर जो उन्होनें बताया वो मैं आपसे share कर रही हूं…

अपने दिन की शुरुआत अपने पसंद के संगीत से करनी चाहिए

अगर किसी के घर जाएं मेहमान बन कर तो उनके बनाए खाने की तारीफ जरुर करें

जब बच्चे के साथ खेल रहे हों तो उन्हें जीतने दो

अगर हम किसी की बहुत care करते हैं तो उसे जताए भी …

लोगो को गलती सुधारने का दूसरा मौका जरुर दो पर तीसरा नही …

अगर दोस्त से कोई सीक्रेट शेयर करना है तो दो बार सोच लें

जिंदगी में हार कभी नही मानिए क्योकि चमत्कार हर रोज होते हैं

Be bold  बनो, साहसी बनो और जब भी किसी से हाथ मिलाओ मजबूती से मिलाईए

कोई भी स्कूल बस जा रही हूं wave जरुर करो … मैं भी जब कोई army  की गाडी देखती हूं सेल्य़ूट जरुर करती हूं

सीटी बजाओ … जिंदगी enjoy करो

मुसुकुराओ और बी पॉजीटिव

 

 

Subscribe to my channel for more  videos:
https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

 

बुजुर्गों के प्रति हमारा कर्तव्य

बुजुर्गो के अनुभव से सीखें , बुजुर्गों के प्रति हमारा कर्तव्य , हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर nibandh, बुजुर्गों की अहमियत, बुजुर्गों का महत्व, बडे बुजुर्गों का अनुभव, हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर , hamare buzurg hamari dharohar ,

buzurgon ki dua, buzurgon ka mahatva , बडो का आदर करना

 

May 16, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

क्या आपने चिडिया के लिए पानी रखा – पशु पक्षी मित्र हैं हमारे

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

क्या आपने चिडिया के लिए पानी रखा – पशु पक्षी मित्र हैं हमारे .. कल एक मैसेज आया हुआ था कि इस बार गर्मी बहुत ज्यादा पड रही है आप अपने घर की छत पर या दीवार पर मिट्टी का पानी से भरा बर्तन जरुर रखें ..पक्षियों को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्यकार्य है.

क्या आपने चिडिया के लिए पानी रखा – पशु पक्षी मित्र हैं हमारे

आप किसी पक्षी की जान बचा सकते हैं … मुझे याद आया कि कल जब मैं घर लौट रही थी तो एक महिला अपना घर का फर्श धो रही थी और पानी इतना ज्यादा बिखरा हुआ था कि दो dogs जमीन से पानी पी रहे थे सच बहुत दुख हुआ कि काश ये पानी किसी पक्षी के लिए या पौधे में दिया जाता तो कितना अच्छा होता …

मैं सोच ही रही थी कि तभी बाहर  door bell हुई … बाहर गई तो दो बच्चे खडे हुए थे बोले कि आपने जो पानी भर कर बर्तन रखा है उस पर चिडिया आ रही है उसकी एक फोटो क्लिक कर लें …

मैने कहा ठीक है और मैं वहीं खडी हो गई … देखा जैसे ही चिडिया आई..  आहट सुनकर वो उड गई … फिर आई फिर उड गई … मैं चिडिया के एंगल से सोचने लगी कि बेचारी कितनी प्यासी होगी और हम विलियन का काम ही कर रहे हैं कि पानी ही नही पीने ने दे रहे …

मैने उन्हें बुलाया और कहा कि प्लीज आप फोटो मत लो चिडिया को पानी पीने दो और मैं नेट से जितनी फोटो कहो दे दूंगी … उन्होने अपना नम्बर दिया और चले गए … अब वो चिडिया आराम से पानी भी पी रही थी और अपने पंख भी डुबो रही थी …

चिडिया को पानी पीने देना भी पुण्य का काम है … जरुर कीजिए … पक्षियों को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्यकार्य है उन्होंने कहा कि पक्षी बेजुबान होते है

Subscribe to my channel for more  videos:
https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

पक्षियों को पानी , पक्षियों को दाना डालने, पक्षियों के लिए पानी, पक्षी बचाओ ,  क्या आपने पक्षियों के लिए मिट्‌टी के बर्तन में पानी रखा , पक्षियों को पानी पिलाना पुण्य

 

 

May 15, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

कमजोर दिल वाले न पढें

कमजोर दिल वाले न पढें

कमजोर दिल वाले न पढें – एक खबर आपको विचलित कर सकती है.  कृपया मजबूत दिल वाले ही पढें … संवेदनहीन होता प्रशासन.एक खबर पढी कि यूपी के देवरिया में पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम के हमले में शहीद हुए प्रेम सागर के घर परिजनों को सांत्वना देने वहां के सीएम पहुंचें…

कमजोर दिल वाले न पढें

प्रशासन ने , मंत्री जी के स्वागत में शहीद के घर के एक कमरे में एयर कंडीशनर, सोफे, कालीन बिछा दिया लेकिन मिलने के बाद जैसे ही मुख्य मंत्री योगी जी वहां से निकले, प्रशासन आनन फानन लगाया सारा सामान ले गया …

बहुत दुख हुआ ऐसे में बस एक ही बात याद आई
जहां बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार नें शहीद हुए जवानों को 1.08 करोड रुपये दिए वहीं हमारा प्रशासन इतना संवेदनहीन कैसे हो गया … बेहतर ये होता कि वो कुछ सामान न भिजवाते … और अगर भिजवा दिया था तो आदर मान के तौर पर वहां रहने ही दिया जाता.

 

अक्षय कुमार ने नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों को दिए 1.08 करोड़ रुपये

अभिनेता अक्षय कुमार ने छत्तीसगढ़ के सुकमा में 11 मार्च को हुए नक्सली हमले में शहीद हुए CRPF के 12 जवानों के परिवार को 1 करोड़ 8 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। सीआरपीएफ के द्वारा प्रेस रिलीज जारी कर इस बात की सूचना दी गई कि अक्षय ने हर शहीद के परिवार को 9-9 लाख रुपये की मदद की है। read more at jantakareporter.com

 

 

May 15, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

स्मार्ट पेरेंटस कैसे बन सकते हैं – बच्चों को समझाए नही समझें

इंसान और भगवान

स्मार्ट पेरेंटस कैसे बन सकते हैं – बच्चों को समझाए नही समझें – पेरेंटिंग टिप्स इन हिंदी –  परवरिश की जिम्मेदारी  बच्चों को कैसे समझाए.  पेरेंटिंग जब बच्चों की केयर के बारे में पूछते हैं तो मैं एक ही बात कहती हूं कि  घर पर हम कांच  के बर्तन की सम्भाल कैसे करते हैं … बहुत ध्यान से सम्भाल कर … है ना … बस वैसी ही देखभाल बच्चों की करनी चाहिए  हैंडल विद केयर …

स्मार्ट पेरेंटस कैसे बन सकते हैं – बच्चों को समझाए नही समझें

याद कीजिए जब पहली बार आपको पता चला था  कि आप मां बनने वाली हैं कितना खुश  हुई थी आप कितने सपने संजोए थे और अब आप बच्चे की शरारत भी बर्दाशत नही कर पाती पिटाई कर देती है जबकि बच्चों को सम्झाने का काम बहुत आराम से भी कर सकते हैं … तो क्या करें कि कैसे लालन पालन करें कि बच्चे खुश रहें … बहुत सारी बातें हैं पर मैं कुछ एक ही बताऊंगी

पहला तो ये कि बच्चों की भी सुनें … आमतौर पर उनकी बातें सुनते नही अपने आफिस के काम पर मोबाइल पर ही बीजी रहते हैं और अगर गृहणी हैं तो टीवी सीरियल की वजह से भी बच्चे कई बार पिट जाते हैं  जबकि उनकी बातें सुननी चाहिए.

अगर बच्चे ने गलत काम किया तो हम झापड़ मारने में आगे रहते हैं पर अगर अच्छा काम किया तो प्रशंसा भी तो करनी चाहिए …

कई बार फैले हुए  कमरे को भी relish करना  चाहिए … मान लीजिए बच्चे ने कमरा फैलाया तो हम देखते ही गुस्सा करेंगें नाराज होंगें … कभी कभी ऐसा मत कीजिए … फैला हुआ कमरा देखिए और कहिए … अरे बाप रे … इतना गंदा कमरा … इसे ठीक करने के लिए एनर्जी चाहिए  … कुछ देर बैठ कर आईसक्रीम खाते हैं कार्टून देखते हैं फिर मिलकर ठीक करेंगें … फिर देखिए बच्चा आपके साथ मिलकर कितनी मदद करेगा …

 

 

हम बच्चों के दोस्तों को भी कभी सही नही कहते .जबकि दोस्तों को भी सराहिए

…बच्चे को  responsibility दीजिए उन पर विश्वास कीजिए टाईम टेबल बना लीजिए और उसी हिसाब से बच्चे को चलने को कहिए

Help, advice, opinions बच्चों की लीजिए  मान लीजिए बच्चे के दोस्त का बर्थ डे है वो game  देना चाहता है और आप घर पर पडा कोई पुराना decoration piece निकालना चाहते हैं … ऐसे में तो बच्चे का mood off  होगा ही … आप वो gift  अपने दोस्त के जन्मदिन पर ही दीजिए

कोशिश ये कीजिए कि एक बार् तो लंच नही तो डिनर एक साथ मिल बैठ कर कीजिए और उस समय कोई फोन नही कोई टीवी नही बस बच्चें , आप और बातें … बातें तो बहुत हैं  पर पहले इस पर अम्ल करना शुरु कर दीजिए … बदलाव साफ दिखेगा …

पेरेंटिंग टिप्स , पेरेंटिंग टिप्स इन हिंदी , परवरिश की जिम्मेदारी , बच्चों को कैसे समझाए , बच्चों की परवरिश कैसे करें , परवरिश की जिम्मेदारी ,  स्मार्ट पेरेंटिंग , स्मार्ट पेरेंटस कैसे बनें,

Subscribe to my channel for more videos:
https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

स्मार्ट पेरेंटस कैसे बन सकते हैं – बच्चों को समझाए नही समझें

 

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 88
  • 89
  • 90
  • 91
  • 92
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved