Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Blog

July 6, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

पंजाब, शुक्रवार और ड्राई डे – एक जाम स्वच्छता के नाम

Dry day cartoon by monica gupta

पंजाब, शुक्रवार और ड्राई डे – एक जाम स्वच्छता के नाम

पिछ्ले कुछ समय से पंजाब सुर्खियों में चल रहा है. पहले तो उडता पंजाब, फिर नशा, फिर सेंसर बोर्ड और  फिर आम आदमी पार्टी का वहांं अपनी जीत का दावा और अब ड्राई डे..

ड्राई डे नाम सुनकर चुनाव, गांधी जयंती का नाम दिमाग में आता है अगर आप भी कुछ ऐसा सोच रहे हैं तो झटक दीजिए अपना ख्याल क्योंकि यहां ड्राई डे का मतलब है शराब् पर कंट्रोल नही बल्कि है स्वच्छता का ख्याल … डेग़ू मच्छर से बचाव

आप की तरह मैं भी हैरान हुई थी  पर पंजाब में डेंगू की रोकथाम को लेकर अब हर शुक्रवार को ड्राई डे मनाया जाएगा.  इसमें कूलरों और वाटर कंटेनरों की सफाई होगी. ..यानि शराब से इसका दूर दूर तक सम्बन्ध  नही

Dry Day, Health Minister, Surjit Singh Jyani, Punjab News, Hindi News, Punjab News In Hindi -amar Ujala

सेहत मंत्री ने सभी विभागों को मिलकर अभियान चलाने को कहा। स्थानीय निकाय और ग्रामीण विकास विभागों को ट्रांसमिशन सीजन के दौरान घरों व दफ्तरों की चेकिंग करने को कहा गया। अगर डेंगू पैदा करने वाली जगह मिलती है तो संबंधित जगह के मालिक का चालान काटा जाए।

read more at amarujala.com

पंजाब में हर शुक्रवार को मनाया जाएगा ड्राई-डे | punjabnewslive

शुक्रवार को ड्राई डे के रूप में मनाएंगे लोग

read more at jagran.com

वैसे अगर हम सभी इस दिन को मनाए और हर रोज मनाएं ताकि डेंगू पनपे ही ना तो क्या विचार है …

मन की बात भी जरुर देखिए

नेता जी भी देखिए

 

 

 

July 5, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

महिलाओं का वजन – भारतीय महिलाएँ और उनका वजन

महिलाओं का वजन

महिलाओं का वजन की जब बात आती है तो बस एक  ही बात जहन  में आती है और वो ये कि  हम भारतीय महिलाएँ जितना अपने परिवार  का ख्याल रखने मे, Care करने में,  अव्वल होती है उतनी ही careless अपना ख्याल रखने में होती है.

महिलाओं का वजन – भारतीय महिलाएँ और उनका वजन

डीयर लेडीज, गृहणी, हाउस वाईफ, महिला, मां, मम्मी ,  माता, बहन जी व अन्य सब महिलाए…

सारी सारी रात बच्चों के लिए जाग सकती हैं बच्चों की पढाई के लिए घर छोड कर बाहर भी रह सकती हैं ताकि बच्चों को दिक्कत न हो  पति को तकलीफ हो तो अपनी किडनी देने में पल भर भी नही सोचती …. पर पर पर जब बात अपनी सेहत की आती है उसकी कोई चिंंता नही. फ्रिज में पडा चार दिन पुराना खुद खा लेंगी पर बच्चों को ताजा बना कर देंगी कि कही नुकसान न कर जाए.. सुबह शाम पति को या बीमार ससुर को नियमित रुप से दवाई देंगी पर जब खुद ताकत की दवाई या कैलशियम खाने की बात आएगी तो मुस्कुरा कर कहेंगी … ओह भूल गई

महिलाओं का वजन

महिलाओं का वजन

समय, बेसमय कुछ भी अंट शंट खा लेंगी और अपनी फिक्र नही करेंगी पर घर परिवार के लिए सदा सोचती रहेगीं… और जब अपना ख्याल आएगा तब तक बहुत देर हो चुकी होगी.. जागो महिलाओ जागो .. !!

July 5, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

उफ! ये डायटिंग

जब कोई बात बिगड़ जाये तो रहें बी पॉजिटिवhttps://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/07/audio-diet-by-monica-gupta.wav

क्लिक करिए और सुनिए  2 मिनट और 33 सैंकिंंड का व्यंग्य  उफ !! ये डायटिंग …

ऑडियो - मोनिका गुप्ता

ऑडियो – मोनिका गुप्ता

 डायटिंग चार्ट – वेट कम करना

ये dieting नही आसान  है आसान बस इतना समझ लीजिए… उफ! ये डायटिंग करते रह जाना है …

बारिशें शुरु हो चुकी हैं और मुझे फिर याद दिलाया गया वो वादा जो मैने अपने परिवार से किया था कि बस..बरसात आते ही मैं डायटिंग शुरु कर दूंगीं.

नमस्कार मैं हूं मोनिका गुप्ता. बात पिछ्ले साल बारिशों के मौसम  की है जब डाक्टरों के चक्कर काटने पडे और कुल मिला कर समझ यही आया की अपनी जीभ पर यानि खाने पर कंट्रोल कर लो तो सारी बीमारियां खत्म…खाने पर कंट्रोल यानि पराठें, मखन्न, आलू पूरी चावल,, मटका कुल्फी सब पर पूर्ण विराम … हाय राम कैसे होगा …

मुझे मेरी सेहत का वास्ता दिया गया और मैने भावनाओ ने बह कर यह निर्णय सुना दिया कि बस अगले महीने से पूरी तरह से खाने पर कंट्रोल करुंगी और उसके साथ एक डायलॉग भी जोड् दिया कि  खाने पर कंट्रोल, डायटिंग करना  कोई मुश्किल नही .. बस मेरे करने की देर है.. चुटकियों में वजन कम होगा चुट्कियों में …

खैर,  अगला महीना भी आ गया और अचानक मौसम शादियों का भी आ गया इसलिए मैने कहा कि इस मौसम मे दो चार शादियां है वो निबट जाए बस….. फिर देखना चुटकियों में वजन कम करुगींं…

इसी बीच नया साल शुरु होने को था.. मेरे पूछ्ने पर कि नए साल में कौन सा सकंल्प लू तो यही सुझाया गया कि आप तो बस वजन ही कम कर लो .. तो मैने बोला  अरे ये क्या संकल्प हुआ ये तो कोई मुश्किल ही नही है.. वो तो बस मेरे करने की देर है… चुटकियो में … और फिर शुरु हुआ नया साल ..

मैने मन बना लिया था कि बस सर्दी निकल जाए क्योकि ठंडे मौसम में गर्म गर्म खान बहुत अच्छा लगता है … कुछ समय बाद अचानक सुनने को मिला कि शहर मे नया जिम खुल रहा है बस वही ज्वाईन करुंगी दो महीने बाद पता चला कि जिम की जगह वहा पिज्जा पैलेस खुल गया है फिर मेरी तलाश शुरु हुई  वजन तोलने यानि वेइंग स्केल की कि बस वो  मिलते ही डाईटिंग शुरु … चुटकियों मे वजन कम कर  के दिखाउगी …

अब बरसात शुरु हो चुकी है और मुझे मेरा चुट्कियो वाला  ओह मेरा मतलब वजन वाला वायदा याद दिलाया गया ..सभी नाराज थे और इल्जाम लगा रहे थे कि आपसे हो ही नही हो सकता वजन कम… और् मैने एलान कर दिया कि वजन कम करने की प्रक्रिया शुरु होती है आज और अभी से..

एलान किया ही था कि  डोर बैल हुई .. घर पर मेहमान आए थे और वो बीकानेर वाले छोले भठूरे और फलूदा कुल्फी लाए थे  सब मेरी तरफ देख रहे हैं और मैं छोले भठूरे की तरफ कि बस कल से शुरु करती हूं पक्का प्रोमिस … क्योकि अगर ये नही खाया तो मेहमान बुरा मान जाएगें और वैसे भी एक ही दिन की तो बात है ये कोई मुश्किल  नही है..

बस मेरे करने की देर है… चुटकियो में वजन कर के दिखाऊग़ी और मैं चटखारे लेकर सभी के साथ खाने में जुट गई… अरे आप क्या सोचने लगे मैं कम कर सकती हूं अपना वजन. पर कल से  तो कल मिलते हैं तब तक बाय बाय…

ऐसा मोटापा आपको भी मुबारक हो जरुर सुनिए 🙂

July 4, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

विचार शून्यता

cartoon idea by monica

विचार शून्यता

अक्सर लेखकों, ब्लॉगर और कार्टूनिस्टों में विचार शून्य के  लक्षण पाए जातें हैं. जहां कई बार विचारो की सुनामी आ जाती है तो वही कई बार विचारों का सूखा या अकाल भी पड जाता है इतना ही नही कई बार अचानक इतने मुद्दे आ जाते हैं कि दिमाग ही घूम जाता है किस पर लिखे या बनाए और कौन सा मुद्दा छोड दें …

वैसे कई बार जब विचार शून्यता होती है तो अलग अलग तरीके से माननीय लोग सोचते हैं.. जैसा कि कोई बाहर घूमने निकल जाते हैं  कोई दीवार पर बस शून्य पर ही निहारता रहतें हैं , कोई टहलने लग जातें हैं , कोई टॉयलेट चला जातें हैं   कोई स्नान लेते हुए सोचते हैं या फिर कोई  कोई तो सो भी जाते हैं ताकि जब उठे तो विचार दिमाग में हो.

महिलाए भी अक्सर रसोई का काम करती, बर्तन साफ करती या आटा गूथती भी विचारों में खो जाती हैं और  तब तक जुटी रहती हैं जब तक किसी विचार को पकड न लें और उसके बाद शुरु होता है लेखन या कार्टून बनाना..

मेरी पात्रा भी आज विचार शून्य की प्रक्रिया से गुजर रही है और चाय पीते पीते कुछ सोच रही है… देखते हैं कि क्या नया विचार कब तक निकल कर आएगा ..

कार्टून मोनिका गुप्ता

कार्टून मोनिका गुप्ता

वैसे आपका सोचने का तरीका क्या है जरुर बताईएगा..

July 4, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

ट्रैफिक नियम और हमारी जागरुकता

रिश्वतखोरी - आईए रिश्वत देंhttps://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/07/audio-road-side-by-monica-gupta.wav

क्लिक करिए और सुनिए 1मिनट और 43 सैकिंड का ये ऑडियो  ट्रैफिक नियम और हमारी जागरुकता

 

ट्रैफिक नियम और हमारी जागरुकता

मैं अक्सर नेट पर पढती हूं कि अगर, सडक पर कोई एम्बूलेंस मिले तो उस मरीज के लिए दुआ करनी चाहिए मेरा विचार कुछ हट कर है मेरा विचार है कि दुआ करने से पहले  हम एम्बूलेंस को साईड दें तो ज्यादा अच्छा होगा.

बहुत  बार देखा है कि सडक पर लोग बस मुड मुड कर उस सायरन को सुनते रहते हैं पर खुद जल्दी निकलने के चक्कर में साईड नही देते. बहुत बार ऐसी खबरे पढी सुनी और खुद भी दो चार होना पडा तो महसूस किया कि आखिर इसका क्या समाधान निकाला जा सकता है क्योकि कही न कहीं indirect way   में  side न देने पर हम भी उस मरीज की मौत के जिम्मेदार हैं.

आज  delhi की  news पढी कि अगर एंबुलेस को रास्ता नही दिया तो 2000 रुपए जुर्माना होगा. दिल्ली के  उपमुख्यमंत्री ने ना सिर्फ कॉल 102 एप लांच किया बल्कि जो भी ambulance के सायरन की आवाज सुनने पर रास्ता नही देगा उस पर fine भी लगेगा … यकीनन बहुत बेहतर कदम है.

पिछ्ले कुछ समय पहले सुप्रीम कोर्ट ने भी  बहुत अच्छा कदम उठाया था . कोर्ट का आदेश था  कि कोई व्यक्ति सड़क पर पड़े किसी जख्मी को अस्पताल पहुंचाता है तो  ना पुलिस और न अस्पताल बेवजह की पूछताछ से उन्हें परेशान करेगी. रोड एक्सीडेट्ड में समय पर help न मिलने का मुख्य कारण यही होता था कि कोई कानूनी पचड़ों में नहीं फंसना चाहता इसलिए accident  देख कर भी अनदेखा कर देते  सुप्रीम कोर्ट ने इन्हीं पचड़ों को दूर करके एक शानदार आदेश सुनाया और अब ये निर्णय कि  ambulance सायरन बजने पर भी साईड न दिए जाने पर 2000 रुपए जुर्माना होगा ..

शानदार पहल है…

इरादे बुलंद है बस एक उड़ान चाहिए।
इन बदली फिजाओं को एक नया आसमान चाहिए..

 

 

8ebed5f5-7cac-4894-9fcf-3b53babc292a

Motorists obstructing ambulances will pay penalty of Rs 2000 says Manish Sisodia – Navbharat Times

ऐम्बुलेंस को रास्ता नहीं देने पर लगेगा जुर्माना : सिसोदिया दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी… read more at navbharattimes.indiatimes.com

वैसे आपका इस पहल के बारे में क्या विचार है जरुर बताईएगा !!!

July 3, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

ऑडियो- कहानी – पसंद नापसंद (Audio)

https://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/04/my-story-pasand-monica-gupta.wav

क्लिक करिए और सुनिए महिला की सोच और उसके विचारों का ताना बाना बुनती खूबसूरत सी छोटी सी कहानी

ऑडियो- कहानी – पसंद नापसंद (Audio)

नेट, Mobile  और सोशल मीडिया का  बहुत धन्यवाद क्योकि आज  इसी की वजह से हम अपने ब्लॉग पर न सिर्फ लिख सकते हैं बल्कि अपनी आवाज के जरिए भी आप सभी तक पहुंच भी सकते हैं…

आपका कहानी पढना  नही बल्कि मेरा आपको कहानी सुनाने का छोटा सा प्रयास है ये ऑडियो

आप इस कहानी को सुनिए और बताईए कैसी लगी…

आज की कहानी है पसंद ना पसंद

 मोनिका गुप्ता - कहानी

मोनिका गुप्ता – कहानी

 

ऑडियो- कहानी – पसंद नापसंद (Audio)

….जरुर बताईएगा कि कैसी लगी कहानी ताकि मैं भविष्य में भी ऐसी कहानियां सुनाती रहूं…

 

 

 

July 2, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

डाक्टरी सलाह और हमारी मानसिकता

डाक्टरी सलाह और हमारी मानसिकता

ऐसा भी होता है..!!

कल एक सहेली को किसी डाक्टर से कुछ सलाह लेनी थी सो मैने एक बहुत ही काबिल और अनुभवी डाक्टर का पता बता दिया. आज मैनें ही फोन करके पूछा कि डाक्टर साहब के कैसा रहा ?

इस पर वो बोली कुछ खास अच्छा नही रहा. तसल्ली सी नही हुई. वो लगभग फ्री बैठे थे ना मरीजो की लम्बी लाईन थी और ना ही वो फोन सुनने में व्यस्त थे पूरा समय लगाकर रिपोर्ट भी देखी और चैक अप भी किया..

कोई बीमारी भी नही बताई और फीस भी बहुत कम ली. सोच रही हूं दिल्ली जाकर किसी डाक्टर को दिखाऊं… मैने भी कहा कि यही ठीक रहेगा और फोन रख दिया..

असल में, हमें आदत ऐसी पड गई है कि जब तक चार पांच टेस्ट और दो चार अजीबो गरीब भारी भरकम बीमारी न बताई जाए और जेब से हजारों रुपये न निकले तब तक feeling नही आती कि हमें कुछ हुआ है..

 

doctor  photo

हालाकि वहां भी कोई उसकी बीमारी नही निकलेगी क्योकि कुछ है ही नही पर जब बीस तीस हजार खर्च करके आएगी तब जरुर उसे तसल्ली मिलेगी… वैसे आपकी क्या राय है ??

Photo by wakefielddavid

July 2, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

आरओ पानी – एक सच्चाई

आरओ पानी – एक सच्चाई – सुन रहा है ना तू क्यो R.O. रहा हूं मैं. आरओ का पानी पीना बन सकता है मौत का कारण.. विश्व स्वास्थ्य संगठन मतलब वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) WHO की रिपोर्ट के अनुसार पेकिंग वाला बोतलबंद पानी लगातार लंबे समय तक पीने से आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है

आरओ पानी – एक सच्चाई

घर पर एक जानकार आई हुई थी. उन्होनें अपना नया घर बनवाया है. बातों बातों में उन्होनें पूछा कि आपने कौन सा R.O. लगवाया है.मैने मना किया क्योकि मेरा आर ओ के प्रति मन नही बन रहा था. कारण था कि पीने के पानी की लाईन की बजाय उसे टंकी के पानी से उसे जोडना. मैं सोच ही रही थी कि वो बोली कि नेट पर सर्च करके बता दो कि कौन सा लें.

मैने नेट पर जब सर्च किया तो हैरान ही रह गई क्योकि सभी ने इसे हानिकारक लिखा हुआ था और कुछ ने तो पढे लिखे बेवकूफ की संज्ञा देकर इसे इस्तेमाल करने से साफ मना किया हुआ था. यह भी लिखा था कि शोध से पता चला कि जब आर ओ पानी फिल्टर करता है तो वह इस पानी में से अच्छे व बुरे मिनरल्स हो पूरी तरह निकाल देता है क्योंकि उस मशीन को अच्छे या बुरे मिनरल्स की पहचान नहीं होती है और इस तरह का पानी पीने से आपको फायदे की जगह नुकसान पहुंचाता है.

यह खबर लगभग सभी जाने माने समाचार पत्रों में थी और हैरानी इस बात की भी ज्यादा हुई कि WHO की तरफ से भी खबर थी.. इतना ही नही यह भी लिखा था कि एशिया और यूरोप के कई देश आरओ पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध लगा चुके हैं.

हे भगवान !! आर ओ जिसे हम स्टेटस सिम्बल समझते हैं वो तो इतना खतरनाक निकलेगा सोचा न था…

Ro-water-is-very-harmfull-for-our-body-WHO-report-About-RO-water1

आरओ पानी – एक सच्चाई

आरओ का पानी पीना बन सकता है मौत का कारण

विश्व स्वास्थ्य संगठन मतलब वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) WHO की रिपोर्ट के अनुसार पेकिंग वाला बोतलबंद पानी लगातार लंबे समय तक पीने से आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और इसके लगातार सेवन से आपको हृदय संबंधी विकार, थकान महसूस होना, मानसिक कमजोरी और मांसपेशियों में ऐठन या सिरदर्द जैसे कई रोग हो सकते हैं read more at www.healthtipsinhindi.in

 

RO वाटर सिस्टम स्वास्थ्य के लिए हानिकारक?

कोलकाता : साफ, स्वास्थ्यवर्धक पेयजल उपलब्ध कराने के लिए रिवर्स-ओस्मोसिस (आरओ) जल शोधक प्रणाली को एक अच्छा अविष्कार माना जाता है। लेकिन अब वैज्ञानिकों का कहना है कि आरओ प्रौद्योगिकी का अनियंत्रित प्रयोग सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।भारत में सबसे लोकप्रिय जलशोधकों में से एक आरओ प्रक्रिया खासतौर से दूषित पानी वाले इलाकों में आर्सेनिक और फ्लोराइड जैसे विषाक्त पदार्थो का शोधन करने में कुशल हैं। इसके साथ ही घरेलू और औद्योगिक स्तर पर लगे आरओ सिस्टम इन विषाक्त पदार्थो को वापस भूजल जलवाही स्तर पर पहुंचा देते हैं। read more at m.aajtak24.in

 

drinking water photo

वैसे आरओ पानी के बारे में आपकी क्या सोच है जरुर बताईएगा …

आर ओ वाटर और हमारी सोच भी जरुर पढिए

July 2, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

एक अच्छे नेता के गुण – नेता बनने के टिप्स

एक अच्छे नेता के गुण - नेता बनने के टिप्स

एक अच्छे नेता के गुण – Effective Leadership Skills – क्या हो नेता बनने के टिप्स क्या हों जिससे एक नेता सभी का दिल जीत सके… आईए जाने नेता बनने के क्या क्या गुण होते हैं

एक अच्छे नेता के गुण – नेता बनने के टिप्स

एक अच्छे नेता के गुण – नेता बनने के टिप्स – जानने के लिए आपको देखनी या सुननी पडेगी ये ऑडियो या वीडियो … सुनिए ऑडियो 1मिनट और 42 सैंक़िंंड की.

https://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/07/audio-neta-by-monica-gupta.wav

 

मुझे पता है कि आप बहुत व्यस्त हैं और सांस तक लेने की फुर्सत भी नही है इसलिए मैं नही कह रही कि आप पढिए  पर आप सुन तो सकते ही हैं…  ऑडियो  पर क्लिक करके अपने काम भी करते रहिए और सुनते भी रहिए…

व्यंग्य- सकारात्मक सोच और नेता

समाज में इतनी negativity भरी हुई है कि हम खोज में रहतें हैं कि कोई ऐसा मिले जिससे हमे थोडी सी positive फीलिंग आए और … जी क्या ???  आप भी किसी ऐसे ही व्यक्ति को खोज रहे हैं जिसकी सोच पॉजीटिव हो और भरपूर confidence  हो … जिससे आप ना सिर्फ मुस्कुराना बल्कि जिंदादिली भी सीख सकें तो यकीन मानिए आपकी खोज पूरी हुई …

क्योकि  मैं जानती हूं ऐसे व्यक्ति को और आप कहे तो पता भी बता सकती हूं … !!!

भयंकर आत्मविश्वास और बला का उत्साह है उनमें !!!सोच तो ऐसी की बस जनकल्याण से हट कर कुछ सोचना ही नही.!! मेरे बताने पर आप भी मान जाएगें कि मैं 100% सच कह रही हूं !!

तो वो है one and only  वो कोई और नही वो हैं हमारे … आपके … हम सभी के प्यारे, दुलारे नेता … नेता … नेता … !!!  आत्मविश्वास से लबालब  … चाहे चुनाव का  समय हो या   नतीजे का इंतजार  … भरपूर सकारात्मकता दिखाई देती है इनमें … अगर खुदा ना खास्ता चुनाव हार गए तो भी गजब का मनोबल लिए आत्मविश्वासी बने रहते हैं और अगले पाचं साल तक  विपक्ष में शानदार भूमिका निभाते हैं …

पूरे 5 साल साल तक चेहरे पर स्माईल बरकरार रहती है और ना उम्मीदी शब्द तो इनकी डिकशनरी में ही नही… !!!विकास का राग अलापते बस आगे ही बढते जाते हैं आगे ही बढते जाते हैं इनकी बहुत अच्छी बात ये भी है कि हर किसी को रिश्तेदार भाई बहन ही समझ कर ही समझते हैं.. बिना पढे लिखे होकर पर देश चलाने का सामर्थय रखते हैं और 50 की उम्र के भी हो जाएगे पर भी फिर युवा ही कहलाए जाते हैं ..

क्या !!  आप मेरी बात से सहमत नही है .. कोई बात नही आप ही बता दीजिए… मुझे इंतजार है रहेगा…

 

 

कैसा लगा आपको ये ऑडियो ?? जरुर बताईगा …

monica gupta

एक अच्छे नेता के गुण – नेता बनने के टिप्स

लघु कथा – महिला दिवस- ऑडियो -मोनिका गुप्ता भी जरुर सुनिए 

एक अच्छे नेता के गुण - नेता बनने के टिप्स

एक अच्छे नेता के गुण – नेता बनने के टिप्स

 

July 1, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

देशभक्ति नारे और बदलता समाज

cartoon mera desh by monica gupta

देशभक्ति नारे और बदलता समाज

मेरा देश बदल रहा है … आगे बढ रहा है .. एक समय था जब हमारे कर्तव्य कुछ और थे हमारा प्यार सिर्फ देश भक्ति पर ही केंद्रित  था . देश  को अंग्रेजो से स्वतंत्र करना ही एक मात्र लक्ष्य़ था  पर आज मायने बदल चुके है…

आज सोशल मीडिया में फेसबुक Facebook  पहला प्यार बन चुका है और लोगों को  likes,  comments इसके इलावा कुछ नजर नही आ रहा..

इस बात को गहराई तक समझने की बहुत आवश्यकता है आज कि हमारा समाज और हम कहां जा रहे हैं ..

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 106
  • 107
  • 108
  • 109
  • 110
  • …
  • 235
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved