Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Blog

March 8, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

International Women’s Day 8 March

                  International Women’s Day 8 March

8  मार्च यानि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस  … आप सभी को बहुत बहुत बधाई…

8 मार्च हम महिलाओं के लिए किसी ताज से कम नही क्योकि आज महिलाओं को सर आखों पर बैठाया जाता है और यकीनन अच्छा लगता है !!!

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

ऐसी ही है हम महिलाएं ….

मासूम इतनी कि पलक का बाल अगर चेहरे पर गिरा होगा तो झट से आखॆ बंद करके wish मांगने लग जाएगी
और  इरादो में मजबूत इतनी कि कई बार ईश्वर को ही चलेंज कर देगी.

कमजोर नही हूं (मेरी लिखी एक कविता)

मुझे पता है …
नारी और आंसूओ का
चोली दामन का है साथ
बस कर लिया निश्चय कि
कमजोर नही हूं इसलिए रोऊंगी नही
पर
नवजात शिशु को सीने से लगाते ही
ना जाने क्यो ढलक आए आसूं
उसकी मुस्कान और मासूमियत पर
अक्सर नम होने लगे नयना उसका पहला कदम पहली मुस्कान
बात बात पर रुठना मनाना
झूठ बोल कर फिर सच बताना
ढलकाने लगा आखों से आसूओ का सैलाब
सच कहूं
अब तो आदत सी हो गई है
इन्हे नम रहने की
लेकिन
आज भी कायम हूं मैं
कमजोर नही हूं रोऊगी नही
लेकिन फिर ना जाने क्यू
ढलक गए आसूं
नम हो गए नयना …!!!

महिला दिवस के अवसर पर मेरे दवारा दी गई एक स्पीच ….

 

गूगल डूडल हमेशा ही कुछ हट कर दिखाते है और आज महिला दिवस पर भी कुछ खास बनाया है #OneDayIWill:…..

 

International Women’s Day 2016

#OneDayIWill: On International Women’s Day, share your aspiration with the world

Over the years, Doodles have commemorated the achievements of women in science, civil rights, journalism, sports, arts, technology and beyond. It’s always an honor to pay tribute to women who have changed the course of history, sometimes in the face of seemingly insurmountable obstacles. But for this year’s International Women’s Day, we wanted to celebrate the Doodle-worthy women of the future. So we gathered our cameras and pencils and visited 13 countries where we spoke to 337 women and girls and asked them to complete the sentence, “One day I will…” International Women’s Day 2016

हर साल की तरह इस साल भी प्रण लिया है कि सच्चा और  सकारात्मक सोच लिए ही लिखूंगी, बोलूगी और बनाऊगी और ताकि समाज में जागरुकता आए … !! मनोबल बढे !!

March 7, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

भारतीय संस्कृति – महिलाएं और पहनावा

 lady  photo

भारतीय संस्कृति – महिलाएं और पहनावा

whatsapp status और मेरे मन की बात ..बात शादी के मौसम और पहनावे की चल रही थी फिर बात आई… न्यूज एंकरर्स के पहनावे की और फिर बात आई कि लडकियों और महिलाओ के पहनावे में शालीनता होनी चाहिए…!!

अक्सर फैशन के चक्कर में या फिल्मी हिरोईनों की देखा देखी हम कम कपडे पहनना पसंद करते हैं जबकि यह सही नही है…!!मार्डन बनने के चक्कर में कई बार हम मजाक का कारण भी बन जाते हैं… !!

अचानक मुझे एक मैसेज का ख्याल आया जो आज ही मैने पढा… मैसेज कुछ ऐसे था कि एक पिता ने अपनी बिटिया को I phone गिफ्ट किया. अगले दिन पिता ने पूछा कि फोन मिलने के बाद तुमने सबसे पहले क्या किया? बेटी ने बताया कि सबसे पहले स्क्रेच गार्ड और कवर का आर्डर किया. पिता ने पूछा अरे !! कवर लगा कर तो फोन की सुंदरता की खत्म हो जाएगी ??? ऐसा किसलिए किया ?? क्या किसी ने कहा था ?? बेटी बोली नही किसी ने नही कहा …फोन बहुत मंहंगा है इसलिए कवर लगाने से फोन न सिर्फ सैफ रहेगा बल्कि उसकी सुंदरता भी बनी रहेगी.और बढ भी जाएगी… पिता शायद ऐसा ही कुछ सुनना चाह रहे थे…

पिता ने अपनी बेटी की ओर स्नेह से के देखते हुए कहा कि बेटी I phone की तरह तुम्हारा शरीर भी बेहद कीमती और खूबसूरत है और शरीर के अंगों को कपडों से कवर कर के इसकी सुंदरता और निखरेगी…. !!! …बेटी के पास कहने को कुछ नही था … शायद वो समझ चुकी थी …!!

whatsapp status का ये उदाहरण बहुत अच्छा लगा … शायद आप भी समझ गए होंगें … और अगर नही समझे तो कोई बात नही फिर कोई अच्छा मैसेज आया तो वो शेयर करुंगी… क्योकि शालीनता हर महिला का गहना है … !! है ना

भारतीय संस्कृति – महिलाएं और पहनावा के बारे में आपके विचारों का स्वागत है 🙂

March 7, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

महिला सशक्तिकरण और मोदी जी के मन की बात

Mahila Diwas

महिला सशक्तिकरण और मोदी जी के मन की बात

पुरुष कौन होते हैं महिलाओं को सशक्त करने वाले वे तो खुद सशक्त होती हैं और पुरुषों से ज्यादा कामयाब होती है… ऐसा महिला दिवस से दो दिन पहले लोक सभा सैंट्रल हॉल में महिला जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए  श्री मोदी जी  ने कहा

मेरे विचार से … बेशक, महिलाए पुरुषों की तुलना में ज्यादा अच्छे से अपने कार्य को करती है और नतीजे भी अच्छे आते हैं पर दिक्कत तब आती है जब घर से सहयोग नही मिलता. एक पढी लिखी महिला शादी के बाद पति के घर आती है तो घर का माहौल उसे नौकरी की इजाजत नही देता या अगर किसी भी तरह से नौकरी के लिए घर से निकल भी जाती है तो सहयोग नही मिलता. बात बात पर लक्षमण रेखा लांघना, आजादी का नाजायज फायदा उठाना आदि जैसे मन विचलित और मनोबल गिराने जैसे  ताने सुनने को मिलते हैं जिससे मनोबल टूट सा जाता है और नौकरी बेमानी सी हो जाती है.. !!

मेरे विचार से महिला तब तक आगे नही आ सकती जब तक उसे अपने घर वालों का सहयोग नही मिलता सुबह सवेरे घर का काम निबटा कर, बच्चों को स्कूल भेज कर आफिस के लिए भागना फिर, दिन भर आफिस का काम फिर शाम को थके हारे आते ही रसोई घर में जुट जाना क्योकि बच्चे भी भूखे हैं और पति ने भी कुछ नही खाया. फिर धोबी, सब्जी वाला, दूध वाला, डाक्टर, बिल … अनगिनत काम … ऐसे कार्य जिनमे पति का बच्चों का  सहयोग बहुत मदद कर सकता है पर असल में, न के बराबर होता है ऐसे में वो खुद को कैसे आगे ला सकती है… चेहरे पर मजबूरन मुस्कान भी कब तक लगा कर रखेगी…!!

और अगर वो सिर्फ घर पर ही रहती है तो फिर तो उसकी कद्र बिल्कुल ही नही होती कि सारा दिन घर पर तो रहना है उन्हें क्या दिक्कत पर अपने घर को सहेज कर रखना भी आसान काम नही है… पर उसका मनोबल तब टूट जाता है जब उसे न तो दो बोल प्यार के मिलते हैं ना ही कोई उसकी परवाजह करता है … बेशक अपवाद भी हर क्षेत्र में होते हैं इस क्षेत्र में भी होंगें पर मेरी नजर में अभी तक कोई नही हैं … हां कई बार फिल्मों में जरुर देखने को मिल जाता है … !!!

मोदी जी ने महिलाओं की क्षमता की तारीफ करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में महिलाएं हमेशा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करती हैं…   महिलाओं को भगवान ने अद्भुत शक्ति दी है जिसकी वजह से वह हर कामों को आसानी से करने में सक्षम है इसलिए उन्हें सशक्तिकरण की जरूरत नहीं है वो पहले से ही सशक्त होती हैं. उन्होंने कहा कि अगर महिलाओं का मौका दिया जाए तो वह अपनी क्षमता को साबित कर सकती हैं. राष्ट्र को सशक्त बनाने में राष्ट्र के नागरिकों का अहम योगदान होता है और उन नागरिकों को बनाने में महिलाओं का अहम योगदान होता है.

सारी बाते सही है पर दुख इस बात का है आज भी घर पर महिला की कोई कद्र नही.. न उसे कोई गम्भीरता से लेता न उसकी कोई कीमत समझता…!!!

अगर उसे घर पर सहयोग मिले तो न सिर्फ वो घर का बल्कि अपने ऑफिस का काम भी दुगुने उत्साह से करेगी…

बस जरुरत है महिला को, अपनी पत्नी को, अपनी मम्मी को, अपनी बहन को प्रेरित करने की , उसके  छोटे छोटे काम में हाथ बढवानें की.. ताकि घर में खुशियां बरकार रहें … और बच्चों की परवरिश एक अच्छे और मजबूत माहौल में हो… !!

पति अगर अपनी पत्नी के साथ मिलकर काम करेंगें और हर हाल में सहयोग देंगें तो महिलाओं को आगे आने से कोई नही रोक सकता… अन्यथा मोदी जी का यह कहना कि पुरुष कौन होते हैं महिलाओं को सशक्त करने वाले वे तो खुद सशक्त होती हैं और पुरुषों से ज्यादा कामयाब होती है…. सही नही मानी जाएगी…

Prime Minister Narendra Modi’s addresses the two-day National Women Legislators Conference in New Delhi – The Hindu

Prime Minister Narendra Modi on Sunday stressed the importance of women-led development and said a nation was always empowered by its women.

Mr. Modi, addressing the valedictory session of the National Conference of Women Legislators in the Central Hall of Parliament here, said: “We must think beyond “women development,” and move towards “women-led development.” read more at thehindu.com

 

महिला दिवस पर क्यों न यही प्रण लें कि घर पर या घर के बाहर के छोटे मोटे काम  मिलजुल कर करेंगें और मम्मी की मदद करेंगें ताकि उनका कुछ बोझ हलका हो और वो और ज्यादा कार्य और दिल से खुश होकर कर पाएं

महिला सशक्तिकरण और मोदी जी के मन की बात के बारे में आपके क्या विचार हैं जरुर बताईएगा !!!

March 7, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

सरकार नौकरी और फोटोशॉप

cartoon photoshop by monica gupta

cartoon photoshop by monica gupta

सरकार नौकरी और फोटोशॉप

आईए सीखे फोटोशॉप

एक समय था जब पता ही नही होता था कि फोटोशॉप क्या बला है और आज महिमा देखिए कि फोटोशॉप सीखने की ऐसी लहर चली है … ऐसी कभी कहीं नही चली … टवीटर, फेसबुक हो या गूगल प्लस photoshop की मदद से  एक फोटो से न जाने क्या क्या अंनर्थ हो रहा है.  लोग कुछ और सीखें न सीखें पर फोटोशॉप जरुर  photoshop tutorials ले रहे हैं …

अरे भई पार्टी में नौकरी मिलनी आसान थोडे ही ना है हां पर अगर आपको फोटोशॉप आता है तो फिर कोई चिंता नही !!!

March 6, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

ब्लॉगिग की दुनिया और मिसेज सेठी

ब्लॉगिग की दुनिया और मिसेज सेठी

ब्लॉगिग की दुनिया और मिसेज सेठी –    ट्विटर गूगल प्लस, फेसबुक के बीच Blogging अपना अलग ही स्थान बनाती जा रही है और बहुत  महिलाए ब्लॉगिंग में आगे आ रही है..!! blog kya hai ..

 ब्लॉगिग की दुनिया और मिसेज सेठी

ब्लॉग बनवाने के सिलसिले में एक अपरिचित महिला ने सम्पर्क किया. महिला ने बताया उनका एक बेटा है. अभी वो कालिज में है और सारा समय पढाई और दोस्तों मे ही व्यस्त रहता है और पति भी ज्यादातर टूर में रहते हैं इसलिए अब उसके पास बहुत समय है …

वो ब्लॉग बनाना चाह रही थी.. आज वो कुछ करना चाह रही है..  जब मैने पूछा कि क्या डोमेन यानि नाम रखना चाहेगी तो वो बोली कि मिसेज सेठी… मैने कहा कि ऐसे नही होता आपके नाम से बनवाईए. वो बोली कि शादी को इतने साल हो गए . अपनी तो पहचान रही नही…. अब तो सारा काम मिसेज सेठी कह कर ही होता है…!!

 

blogging photo

वाकई बहुत सोचने की बात है …  आज के समय में भी जहां हम महिलाए स्वंय को आत्मनिर्भर मानने लगी हैं … वही ऐसी भी महिलाएं हैं…. मेरे पूछ्ने पर कि आप क्या क्या लिखना चाहेगी उनका एक ही जवाब था महिलाओं की स्वतत्रता पर… बेटी के जन्म पर, उन माता पिता पर जो गरीब है और उनके पास तीन चार बेटिंया ही हैं … !! मैं समझ गई कि कुल मिलाकर वो अपनी बातें, अपने उदाहरण लिखना चाह्ती है पर अच्छी बात ये थी कि बेहद उदास और परेशान होती हुई भी उनकी बातों में सकारात्मकता थी.

blogging photo

 

मिसेज सेठी ने बताया कि बचपन में उसके पास बहुत सारी गुडिया थी जो उसके घर की अलमारी में आज भी सहेज कर रखी हुई हैं. बचपन में उसे डाक टिकट इकठ्ठा करने का भी बहुत शौक था वो भी ब्लॉग के माध्यम से दिखाएगी… उसकी आवाज में एक खनक सी सुनाई दे रही थी… !! उसका किचन सेट, घर घर … बहुत कुछ है बताने और दिखाने को… पता नही पर उनकी बातों से मुझे महसूस हुआ कि बहुत कुछ दबा हुआ है इनकी दिल की गहराईयों में जहां वो खुल कर किसी से शेयर नही कर पा रही थी या किसी के ( पति और बेटे के पास)  पास समय ही नही है उनकी बात सुनने का.. !!!

ब्लॉग़, निसन्देह अपनी बात को रखने का सशक्त माध्यम है आज हर कोई नेट से जुडा है और अगर इस के माध्यम  से हम अपने आप को मोटिवेट कर सकते हैं. Influence Gain करके अपनी पहचान , अपना नाम बना सकते हैं अपने भीतर छिपी और दबी  अभिव्यक्ति को ब्लॉग के माध्यम से  आजादी दे सकते हैं…..तो ब्लॉग अच्छा है… !!!

ब्लॉग के बारे में ,गूगल सर्च पर आप देखेंगें तो पाएगें कि कोई ब्लॉग बनाने के दस फायदे लिखता है कोई बीस फायदे लिखता है पर मैं ब्लॉग लिखने के सौ फायदे बता सकती हूं.

Benefits of Blogging 

मेरा क्षेत्र बहुत विशाल रहा है. एक लेखिका, एक पत्रकार, एक समाज सेवी, एक मोटिवेटर, स्वच्छता के लिए महिलाओं को जागरुक करना हो या रक्तदान के लिए, महिला होने के नाते महिलाओं के दर्द को बहुत देखा और सुना है.आज भी महिलाए बहुत दबी और चुप है और घर की चार दीवारी उनकी नियति हैं ऐसे मे बाहर की दुनिया से जुडने का शानदार माध्यम है ब्लॉग बना कर अपनी भावनाओं को प्रकट करना एक खूबसूरत माध्यम है…  और अगर हमारी विचारधारा सकारात्मक रहेगी तो हम अपने लेखन में अमिट छाप छोड सकती है… !!

बात खत्म होते होते मिसेज सेठी ने बताया कि उनका नाम बबीता सेठी है और वो अपने नाम से ब्लॉग बनवाना चाहेगी …

तो आपने ब्लॉग लेखन के बारे में क्या सोचा .. !!! ब्लॉग बनवाने के सिलसिले में आप     यहां   सम्पर्क कर सकती है 😀

ब्लॉगिग की दुनिया और मिसेज सेठी के बारे में आप क्या कहना चाह्ते हैं … जरुर बताईए !!

March 5, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

खबरों की खबर – मीडिया का प्रभाव

पत्रकार, पत्रकारिता और नेताजी

 

media photo

खबरों की खबर – मीडिया का प्रभाव

आज तो मेरी मणि से ही बहस हो गई.. मेरा कहना था कि कन्हैया को मीडिया कुछ ज्यादा ही भाव दे रहा है… ठीक है वो जेल से बाहर आया .. उसकी कवरेज करो …भाषण भी दिखाओं पर पूरा पूरा दिन उसी की खबर !! सभी चैनल वाले उसी के पीछे जुटे हुए है … बहस पर बहस बहस पर बहस … इतनी कवरेज किसलिए !!

वही मणि का मानना था कि दिखाना चाहिए कोई आवाज उठा रहा है तो दिखाना चाहिए ..वही मैं नेताओं की अट्शंट बयान बाजी दिखाने के पक्ष में नही हूं. जिस तरह से मीडिया एक नेता के दिए गए बेफालतू के बयान को दिखाता है फिर टवीटर दिखाता है फिर बहस करवाता है अरे … जिसने ठीक ही नही बोला उसे क्या भाव देना … !!

पर यहां भी मणि का कहना था कि अगर दिखाएगें नही तो हमें पता कैसे लगेगा कि हमारे देश मे क्या हो रहा है… !!

कुछ समझ नही आ रहा कि देश किस दिशा में जा रहा है पर इतना जरुर पता है कि मीडिया देश का भला करने नही बैठा … उसे मजा आता है लडवाने भिडवाने में और अपनी टीआरपी बढते देखने में.. !! काश अदालत मीडिया को भी फटकार लगाए … !!

इस पर हमारी राय एक थी ..

Thank God!! वैसे आप क्या सोचते हैं ??

 

Photo by stevebustin

March 5, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

विधान सभा चुनाव और हम

चुनाव

election india photo

विधान सभा चुनाव और हम

Four States and Election Dates

कुछ देर पहले मणि घर आई हुई थी तभी उसकी दक्षिण में केरल के पास रहने वाली सहेली का फोन आया कि वो 15 और 16  mayको दिल्ली होंगें. नारियल और केले के चिप्स के इलावा कुछ लाना हो तो बता देना.. मणि खुश हो गई और बोली कल शाम तक बता दूंगी … फोन रखने के बाद मणि ने अपनी सहेली हेमा और उसके परिवार  के आने के बारे  बताया तो मुझे ख्याल आया कि 16 मई को तो तमिलनाडू, केरल में मतदान है… और वो  लोग यहां होंगें तो वोट कैसे देंगें….  यानि वोट नही देंगें ???

आज जो देश के हालात बने हुए हैं. उसके कही न कही जिम्मेदार वो लोग भी हैं जो वोट नही देते पर जब समाज को, राजनीति को कोसने की बात आती है तो सबसे आगे रहते हैं… जात पात और आरक्षण जैसे मुद्दों से हट कर अगर वाकई, एक अच्छी और सच्ची सरकार चुननी है तो इसके लिए जरुरी है कि हर व्यक्ति वोट दे और सोच समझ कर वोट दें ताकि देश का माहौल साफ और स्वच्छ बन सके…

– BBC

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा की.

जिन राज्यों के चुनावों का ऐलान किया गया है वो हैं: केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी.

चुनावों की तारीख़ की घोषणा करते हुए उन्होंने बताया कि राज्यों के 824 विधानसभा क्षेत्रों मेें 17 करोड़ मतदाता हिस्सा लेंगे. read more at bbc.com

वैसे आपके क्या विचार हैं क्या हमे भी मतदान वाले दिन छुट्टी करके बाहर धूमने चले जाना चाहिए या अच्छे नागरिक का फर्ज निभाते हुए मतदान करके अच्छे और सच्चे उम्मीदवार को चुनना चाहिए

Photo by Technofreak

March 5, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

जन्मदिन की बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनाएं – हमारा जीवन चक्र

जन्मदिन की बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनाएं

जन्मदिन की बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनाएं – जहां हमें हर साल अपने जन्मदिन यानि  Happy Birth Day  का, केक का और ढेर सारे उपहारों का इंतजार रहता है वही एक जानकार  जन्मदिन पर टेंशन में आ जाती है…!!

जन्मदिन की बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनाएं –  हमारा  जीवन चक्र

दो दिन पहले एक फेसबुक सहेली का बर्थ डे था. वो कुछ महीने पहले ही फेसबुक पर सहेली बनी थी. मैने उसे बधाई दी तो उसका मैसेज आया कि वो बात करके कुछ बताना चाहती है नम्बर देते ही उसका फोन आ गया. उसने बताया कि वो बहुत खुश है जिंदगी मॆं आज तक उसे कभी भी जन्म दिन पर बधाई नही मिली.

मेरे पूछ्ने पर उसने बताया कि जिस दिन उसका बर्थ हुआ था उसी दिन उनकी फैमिली में उसके अंकल चल बसे… बस… उस दिन को कभी खुश होकर नही हमेशा दुखी होकर और अंकल को याद करके मनाया गया. स्कूल की कुछ सहेलियां बधाई दे देती पर उसने कभी घर पर कहने की हिम्मत नही जुटाई कि वो पार्टी करना चाहती है. अपने जन्मदिन के आने पर जहां हम बहुत खुश होते हैं वही उसे एक तनाव सा हो जाता कि जन्मदिन आ रहा है आज घर में फिर उदासी का माहौल होगा पर फेसबुक पर इतनी बधाई देख कर वो बहुत खुश है उसे लग रहा है कि मानों सारे जहां की खुशी उसे मिल गई… इतने सारे केक, इतने सारे फूल…!! मानो इतने साल से चली आ रही कसर पूरी हो गई.

मेरी उससे बात तो खत्म हो गई पर मैं उसके परिवार के बारे में सोच रही थी..बेशक किसी का जाना बेहद दुखद होता है उनकी कमी कभी पूरी नही हो सकती पर बच्चॆ की खुशी को भी नजर अंदाज करना भी ठीक नही.

मेरे विचार मे परिवार ने सही नही किया कि जन्मदिन मनाना तो दूर कभी बधाई भी नही दी… !!!

जन्मदिन की शुभकामनाएं और जीवन चक्र वैसे आपके क्या विचार हैं ??

जन्मदिन की बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनाएं

 

Photo by rok1966

March 4, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

जेएनयू , कन्हैया, जमानत और भाषण

cartoon JNU by monica gupta

cartoon JNU by monica gupta

जेएनयू , कन्हैया, जमानत और भाषण

ये मैं नही कह रही बल्कि सारा मीडिया कह रहा है … JNU  में देशविरोधी नारे के आरोप में जेल गए जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष  कन्हैया  को बेल मिलने के बाद  तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया. रिहाई के बाद  एक मार्च निकाला गया और फिर  भाषण  भी दिया जिसे सारे मीडिया ने न सिर्फ कवर किया बल्कि उसे प्रमुखता से प्रकाशित भी किया …

वही दूसरी ओर मोदी जी ने संसद में अपना भाषण दिया जिसे पक्ष ने बेहद सराहा पर विपक्ष ने बहुत तंज कसे …ये मैं नही कह रहा …. आज मोदी जी का भाषण सुर्खियों मे था वही सोशल साईटस पर भी सुर्खियां बटोर रहा था … मोदी जी द्वारा कही बहुत बाते लोगों ने बहुत पसंद की … हालकि कईयों का मानना था कि ना तो रोहित, जेएनयू का और ना ही राहुल जी दवारा काले धन ,फेयर एंड लवली के बारे में जिक्र तक भी नही किया जबकि कईयों का कहना था कि ये राष्ट्रपति के भाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव देना था जबकि वो  वो विपक्ष की पोल खोल रहे थे… फोकस सही नही था … और जिस पद पर हैं उन्हें इस तरह से बोलना नही चाहिए था…

पर  फिर भी ज्यादातर लोगों द्वारा भाषण पसंद किया गया.. !!.राहुल गांधी की बातों का जवाब आज नरेन्द्र मोदी ने ये मैं नही कह रहा करके देते रहे…

कन्हैया किसान के बेटे हैं और  बिहार से आते हैं लेकिन आज पूरी दुनिया में उनके चर्चे हैं… कहना गलत न होगा कि  अपने भाषण में जिस तरह से केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला उसके बाद लोगों ने उन्हें कुशल राजनीतिज्ञ कहने लगे हैं और इतना ही नही कुछ ने तो   मोदी जी  का अगला प्रतिद्वंदी कहना शुरू कर दिया है

जेएनयू , कन्हैया, जमानत और भाषण

 

 

BBC

देशद्रोह के मामले में गिरफ़्तारी के बाद ज़मानत पर रिहा हुए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने गुरुवार रात जेएनयू परिसर में छात्रों को संबोधित किया.

उनके संबोधन के कुछ प्रमुख अंश इस प्रकार है-

1. इस देश में जनविरोधी सरकार है. उस सरकार के ख़िलाफ़ बोलेंगे तो इनका साइबर सेल डॉक्टर्ड वीडियो दिखाएगा.

2. हमें एबीवीपी से कोई शिकायत नहीं है क्योंकि हम सही मायनों में गणतांत्रिक लोग हैं. हम भारतीय संविधान में विश्वास करते हैं. read more at bbc.com

 

March 4, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

पान मसाला और हमारा प्यार

 cartoon cancer by monica gupta

पान मसाला और हमारा प्यार

आज समाज में बहुत मुद्दे छाए हुए हैं … कल नरेंद्र मोदी जी का संसद में भाषण था. वही कन्हैया की रिहाई और उसका भाषण जो सुर्खिया बन रहा है उससे पहले राहुल जी का… वही महिला दिवस और और भी ना जाने क्या क्या … बस अब एक ही बात डिसाईड करनी है और फिर देखिए क्या लिखती हूं मैं  …

डिसाईड ये करना है कि कौन सा पान मसाला खाया जाए … कौन सा पान मसाला खाया जाए  !!! असल में, इनमें से ही किसी विषय पर मुझे कुछ लिखना है और किस पर  लिखूं यही सोच रही हूं…क्या .. ???  पान मसाला किसलिए … अरे भई … आपको नही पता … !! दमदार लोगों की पसंद होता है पान मसाला और तो और  कभी कामयाबी की बुलंदी पर ले जाता है इतना ही नही  दाने दाने मे होता है दम !!

और अगर ऐसी दमदार चीजे खाएगें तो यकीनन कुछ न कुछ तो दमदार होगा ही और जनाब आप क्या सोच रहे हैं अक्षय कुमार, शाहरुख खान, अजयदेव गन, गोविंदा जैसे कलाकार खाते हैं तो कुछ न कुछ बात तो होगी … ओफ बहुत टाईम वेस्ट हो गया आपसे बात करके जल्दी बताईए विमल खाऊं ,रजनी गंधा, मयूर या पान पराग खाऊ वैसे मुझे लगता है राजश्री सब पर भारी है क्योकि उसकी स्वाद में सोच है …  !! यानि काम आसान

 

Jansatta

आम आदमी पार्टी की सरकार ने सोमवार को पत्र लिखकर चार बॉलीवुड अभिनेताओं से पान मसालों के विज्ञापन न करने का आग्रह किया है। दिल्ली सरकार का कहना है कि इन प्रोडक्ट्स में सुपारी होती है, जो कि कैंसर की प्रमुख वजहों में से एक है। दिल्ली सरकार ने इस बार शाहरुख खान, अरबाज खान, अजय देवगन और गोविंदा की पत्नियों को पत्र लिखा है। गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग ने पहले इन अभिनेताओं को ही पत्र लिखा था, लेकिन उनकी तरफ से अभी तक विभाग के पास कोई जवाब नहीं आया। read more at jansatta.com

वो क्या है ना कि हमे समझ नही आती… सब कुछ जानते बूझते भी  हम ऐसी बातों में लगे रहते हैं जो हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं … !!  और तो और टीवी चैनल हो या न्यूज … महज विज्ञापन ही नही … !!प्रायोजित भी करते है कार्यक्रम … !!अगर मैं सीधा कहूं कि आप पान मसाला नही खाए तो शायद आपको अच्छा नही लगेगा पर अगर मे कुछ घुमा फिरा कर बात कहूं तो शायद … !!!

 

 

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 124
  • 125
  • 126
  • 127
  • 128
  • …
  • 235
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved