Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Blog

February 2, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

पानी कितना

cartoon Water by Monica Gupta

पानी कितना

गूगल सर्च पर मुझे देखते हुए इतनी हैरानी हुई कि सबसे ज्यादा सर्च किया गया कि पानी कितना पीना चाहिए. हाल ही में सर्दी का मौसम गया है और सर्दी में पानी पीना तो दूर हम तो पानी देखते ही सर्दी लगनी शुरु हो जाती. सर्दी में जहां पौधे सूखे सूखे हो गएं वही जो लोग पक्षियों के लिए छत पर पानी रखते हैं वो भी नही रख रहे इसलिए पक्षियों की नाराजगी भी जायज है..

कि भई तुम भले ही पानी ना पियो पर हमारे लिए पानी रख दिया करो …खाना पीना

 

cartoon Water by Monica Gupta

cartoon Water by Monica Gupta

| garam pani ke fayde in hindi

बीमारियों से भी दूर रखता है पानी: पानी पीने से जुड़े कुछ ज़रूरी TIPS: 1- धूप से घर आकर तुरंत पानी न पिएं। यह खतरनाक हो सकता है। 2- कई बार खाली पेट पानी पीने से सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियां हो जाती हैं।3- खाने के तुरंत बाद पानी पीने से फैट बढ़ता है और आप आलसी महसूस करते हैं।4- चिकनाई वाले खाने या खरबूजा, खीरा के तुरंत बाद पानी पीने से खांसी, जुकाम हो सकता है।5- कई लोगों को पानी पीने से एसिडिटी की भी शिकायत होती है।क्या हेल्दी इंसान को भी दिन में 8 गिलास पानी पीना चाहिए ? रोज़ 8 गिलास पानी पीने के पीछे कोई वैज्ञानिक तथ्य नहीं है। यह जरूरी नहीं कि आप 8 गिलास पानी 8 बार ही पिएं।

पानी पीने के नुकसान : 1- ज़रूरत से ज़्यादा पानी पीने से किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।2- पानी के ओवरडोज़ से आपके शरीर के सेल्स डैमेज हो सकते हैं।3- जिन मरीज़ों की बाय-पास सर्जरी हुई है, उनमें से कुछ मामलों में भी डॉक्टर्स पानी कम पीने की सलाह देते हैं। 4- जरूरत से ज्यादा पानी पीने से हमारे शरीर में मौजूद वह पाचन रस काम करना बंद कर देता है, जिससे खाना पचता है। इस वजह से खाना देर से पचने लगता है और कई बार खाना पूरी तरह से डाइजेस्ट भी नहीं हो पाता है। 5- हेल्थ विशेषज्ञों के अनुसार, खाने के बाद ठंडा पानी पीने से आपको नुकसान पहुंच सकता है। दरअसल, गर्म खाने के बाद आप जैसे ही ठंडा पानी पीते हैं, शरीर में खाया हुआ ऑयली खाना जमने लगता है। इससे आपकी पाचन शक्ति भी कम हो जाती है। बाद में यह फैट में भी तबदील हो जाता है। इसलिए खाने के बाद गर्म पानी पीने की सलाह दी जाती है।

अनेक बुद्धिजीवियों ने लेख लिखे हैं, जिनमें पानी कितना और कैसे पीना चाहिए, इस पर विचार किया गया है। इस बात को प्रामाणिकता के साथ कहा जा सकता है कि जो लोग स्वस्थ हैं, उन्हें ज़रूरत से ज़्यादा पानी नहीं पीना चाहिए।

ज़रूरी जानकारी:  1. हमारे शरीर का 60 से 70 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना है। प्रतिदिन शरीर को 6 से 10 गिलास पानी की आवश्यकता होती है।इस आवश्यकता का एक बड़ा भाग खाद्य पदार्थों के रूप में शरीर ग्रहण करता है। शेष पानी मनुष्य पीता है।  2. पानी शरीर के अतिरिक्त तत्व को पसीना और मूत्र के रूप में बाहर निकालने में सहायक होता है, मल के निष्कासन में भी सहायक होता है।  3. एक वयस्क पुरुष के शरीर में पानी उसके शरीर के कुल भार का लगभग 65 प्रतिशत और एक वयस्क स्त्री शरीर में उसके शरीर के कुल भार का लगभग 52 प्रतिशत तक होता है। 4. शरीर की हड्डियों में 22 प्रतिशत पानी होता है, दांतों में 10 प्रतिशत, त्वचा में 20, मस्तिष्क में 74.5, मांसपेशियों में 75.6 और खून में 83 प्रतिशत पानी होता है।

सुबह उठने के बाद गरम या गुनगुने पानी में शहद और नींबू डालकर पिया करें। इससे टॉक्सिक एलिमेंट शरीर से निकल जाते हैं और इम्यून सिस्टम भी सही रहता है।3.कुछ लोग ज़्यादा ही ठंडा पानी पीते हैं। इससे गुर्दे खराब हो सकते हैं। इसलिए ज़्यादा ठंडा पानी न पिएं।4.अगर आप चाय या कॉफी ज्यादा पीते हैं तो उसकी जगह ग्रीन टी पिएं। इससे एनर्जी मिलती है।5.सॉफ्ट ड्रिंक की जगह गुनगुना पानी या नींबू पानी पिया करें। आपका एनर्जी लेवल बढ़ेगा और डायजेस्टिव सिस्टम भी सही रहेगा।6.वजन कम करने के लिए ठंडे पानी की जगह गुनगुना गर्म पानी पीना फायदेमंद होता है।

hindi.speakingtree.in

 

वैसे सच ही है पानी शरीर की लगभग सभी आवश्यक क्रियाओं के लिए  जरूरी होता है और हम बड़े हों या बच्‍चे पानी हर किसी के लिए जरूरी है  विभिन्न कोशिकाओं के निर्माण, टॉक्सिस से मुक्ति और शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में पानी की बेहद अहम भूमिका होती है। चाहे जल के माध्यम से ही पूरे शरीर में पोषक तत्व जैसे कि विटामिन, मिनरल और ग्लूकोज प्रवाहित हो या खाया हुआ खाना पचाना हो  पानी की सदा अहम भूमिका होती है.

एक बात जो और सामने आई है वो ये है कि जितना ज्यादा पानी पीएगें उतना जल्दी वजन कम होगा वो इसलिए की पानी में पानी  वसा, कैलोरी और कोलेस्ट्राॅल तीनों नहीं होता इसलिए हम जितना अधिक पानी पीएगें शरीर उतना ही डी-टॉक्सिफाई होगा और इसी के साथ साथ ये प्राकृतिक रूप से भूख कम करने का काम करता है.कभी भी हमने ज्यादा खा लिया या जंक फूड खा लिया तो भी हलका गर्म पानी पीने से जरुर फर्क पडेगा .

जल- पानी पीने के लाभ

कुछ विशेषज्ञों का ये भी मानना है कि पर्याप्त पानी पीकर हम अपनी त्वचा को चमका सकते हैं .इससे हमारा चेहरा दमकता नजर आ सकता है क्योकि पानी त्वचा का प्राकृतिक पोषक है और यह बेजान त्वचा में चमक पैदा कर देता है तथा झुर्रियों से निजात दिलाता है….

तो अब आप भी पानी पीने के साथ साथ पौधों को भी दें और पक्षियों के लिए भी रखें… आपके साथ साथ सभी का भला होगा …

 

February 2, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

नेता बनने की चाह की राह पर

कार्टून - मोनिका गुप्ता
कार्टून - मोनिका गुप्ता

कार्टून – मोनिका गुप्ता

नेता बनने की चाह की राह पर

आज के समय में जितने आराम इन नेताओं के हैं सभी बनना चाहते हैं नेता … इसलिए नेता जी इन दिनों अपने बच्चें को म्यूजिक चेयर का खेल खिला रहे हैं ताकि खेल खेल में बच्चा कुर्सी किस तरह हथियानी है वो सीख जाए …

तो आप भी हैं तैयार ये खेल खेलने के लिए

February 2, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

नटखट बचपन

दीदी की चिठ्ठी ( मोनिका गुप्ता)
दीदी की चिठ्ठी ( मोनिका गुप्ता)

दीदी की चिठ्ठी ( मोनिका गुप्ता)

नटखट बचपन

मासूम बचपन हमेशा से ही चुलबुला और मासूम ही होता है.बच्चों से बात करना एक अलग ही अनुभव होता है. दीदी की चिठ्ठी के माध्यम से मैं लगभग चार साल जयपुर से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र, दैनिक नवज्योति  के नियमित कॉलम दीदी की चिठ्ठी के माध्यम से जुडी रही. आप भी जरुर पढिए कि आज दीदी यानि मैं क्या बता रही हूं 🙂

February 2, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

चर्चा का विषय है बदलता समाज

चर्चा का विषय है बदलता समाज

हमारा सामाजिक परिवेश

मुझे याद है कुछ समय पहले मैं एक पहेली अपने दोस्तों से बहुत पूछा करती थी कि बताओ ऐसी क्या चीज है जो है तो आपकी पर आपके दोस्त ज्यादा इस्तेमाल करते हैं… यकीन मानिए सभी कंफ्यूज हो जाते और अजूबों गरीब उत्तर देने लगते . .. और मैं हंसते हुए बताती … हमारा नाम … क्योकि हमारा नाम ही तो है जो हम बिल्कुल नही लेते … यकीनन आपको हंसी नही आई होगी … क्योकि आज के दौर में यह बात फिट नही  बैठती क्योकि आज हम अपना नाम ही तो सबसे ज्यादा लेते हैं जैसाकि अगर अपना email बनाना हो तो अगर अपनी वेबसाईट web site का नाम रखना हो domain name रखना  तो …. पास वर्ड pass word रखना हो तो …

कुल मिला कर अपना नाम ही नाम चलता है यही बदलाव की तो मैं बात कर रही हूं और आज के समय में हम यही नही बल्कि ढेरों बातें हैं जिसका  जबरदस्त बदलाव देख रहे हैं.

कल की ही बात है हम इसी बात पर चर्चा कर रहे थे और  मैं अपनी सहेली मणि के घर  बहुत पुराने एलबम देख रही थी. जिसमे उसके मम्मी पापा की शादी की भी तस्वीरें थी. मम्मी का चेहरा तो पूरी तरह घूंघट से ढका हुआ था. पता ही नही था कि हैं कौन !!पहचाने ही नही जा रहे थे. वैसे पुरानी शादियां ऐसे ही हुआ करती थी. बहुत कम होता था कि लडका लडकी एक दूसरे को देख कर शादी करते थे और आज देख लो आज क्या माहौल है हमारे सामने हैं बेशक अच्छी बात है जिससे हमारी शादी हो रही हैं उसके बारे मे जानना , उसके विचार जानना ताकि पूरी जिंदगी सुखद रहे पर बहुत ज्यादा खुलापन भी नुकसान दे जाता है.

शादी की बात से याद आया  कि एक शादी मे जाना हुआ . लडका लडकी की वीडियों अलग चल रही थी बैनर और पोस्टर्स लगे थे जिसमे अलग अलग पोज थे और रही सही कसर फोटोग्राफर पूरी कर रहे थे और  दुल्हा दुल्हन इस चक्कर में रिश्तेदारों को छोड कर कैमरे पर ही ध्यान केंद्रित करना पड रहा था  …

जब टाईम मिलता तो फटाफट खुद की सैल्फी लेकर फेसबुक पर भी डाल रहे थे … हे भगवान !!! थोडा बहुत तो ठीक है पर अक्सर यही लगता है कि कुछ ज्यादा ही हो रहा है … कह नही सकती कि बदलाव अच्छा है… राम जाने बदलाव अच्छा है या बुरा  🙂

बाते तो और भी बहुत हैं पर आज के लिए इतना ही ….

thinking photo

Photo by Kiakatrine

February 1, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

न्यूज चैनल – गर्मागर्म बहस

न्यूज चैनल - गर्मागर्म बहस

न्यूज चैनल – गर्मागर्म बहस –  मीडिया और हमारे खबरिया चैनल – मणि का फोन आया कि तबियत ठीक नही लग रही. मैं तुरंत भागी. इधर उधर घूमती हुई बोली बैचेनी सी हो रही है धबराहट भी, कुछ अच्छा नही लग रहा. अरे !! मैने उसे आराम से बैठाया वो फिर खडी हो गई. बोली बैठा नही जा रहा. मैने कहा डाक्टर को फोन करुं क्या?? उसने मना कर दिया कि अभी नही बुलाना..

न्यूज चैनल – गर्मागर्म बहस

मैने कहा कि TV देख लो ना बंद क्यो कर रखा है वो बोली कि कल अपनी बात तो हुई थी कि news चैनल पर बहस वगैरहा फालतू बाते होती हैं नही देखनी इसलिए आज Tv चलाया ही नही …. हे भगवान !! मैं समझ गई… और मैंने टीवी ऑन कर दिया और वो न्यूज चैनल लगाया जिस पर सबसे ज्यादा चिलमचिली, तू तू मैं मैं और गर्मागर्म बहस चल रही थी..

मैने मुड कर देखा अब मणि बिल्कुल आराम से बैठी टीवी देखती हुई चिप्स खाते हुए बोली …hmmmm अब अच्छा लग रहा है …!!! जरा साईड हटना … !!!

हे भगवान.. न मणि सुधरेगी और न ही ये चैनल वाले लडना झगडना बंद करेगें.. और किसी का तो पता नही पर अब मेरा ब्लड प्रशेर जरुर बढ गया है और आपका ?? 🙂 

headace photo

न्यूज चैनल – गर्मागर्म बहस के बारे में आपके क्या विचार हैं ??

January 31, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

हिंदी में कैसे लिखें-गूगल इनपुट की वजह से हुआ आसान

हिंदी में कैसे लिखें

हिंदी में कैसे लिखें – अक्सर हम नेट पर हिंदी में लिखना चाहते हैं पर पता नही कैसे लिखते हैं धन्यवाद है गूगल इनपुट उपकरण का आज इसने बहुत आसान कर दिया अब हिंदी मे लिखना… बेहद आसान है.  इसी लिए गूगल इनपुट उपकरण का ढेर सारा धन्यवाद है.

हिंदी में कैसे लिखें –  गूगल इनपुट की वजह से हुआ आसान

बेशक, हमें हमेशा अंग्रेजी भाषा  ने प्रभावित किया है और हम spoken English या अंग्रेजी स्कूल में पढ कर स्मार्ट कहलाना पसंद करते हैं और दस लोगों के बीच में खडे होकर अंगेजी में बोलकर गर्व महसूस करते हैं. पर पर पर हिंदी भी हमें उतनी ही प्रिय है शायद इसलिए कि वो हमारी मातृ भाषा है.

सोशल नेट वर्किंग साईटस  के चलन के बाद बहुत लोग या तो अंग्रेजी में लिखते हैं या फिर अंग्रेजी में हिंदी वाली हिंदी जैसा कि Tumhara naam kyaa hai… mera naam Monica hai…  बिल्कुल इसी तरह की …!!! मैं भी बहुत समय से नेट पर सक्रिय हूं और मुझे हिंदी मे लिखना बेहद पसंद था … पहले पहल तो  मुझे भी पता ही नही था  इसलिए बहुत दिक्कत भी होती थी पर जैसे जैसे नेट देखती गई थोडा बहुत समझ आता गया और आज मैं पूरी तरह से हिंदी में ही लिखती हूं और यकीनन बहुत गर्व भी होता है.

बहुत दोस्त भी जानना चाहते हैं कि वो भी हिंदी में लिखना चाहते हैं पर हिंदी की टाईप नही आती … तो मैं यही बताना चाहूगी कि हिंदी की टाईप तो  बहुत ही मुश्किल है वो तो आज भी मुझे नही आती… ये सब  तो translate हो जाता है .

 

 

  हिंदी में कैसे लिखें

हिंदी में कैसे लिखें

 

आप जिस भाषा में लिखते हैं उसमें लिखते रहिए  आपको जिस भी भाषा में लिखना है उसका अनुवाद होता जाएगा..

आप कर के देखिए और अपने दोस्तों को प्रभावित कीजिए

क्लिक करिए और जानिए कैसे ??

Google Google

Google इनपुट उपकरण आपके द्वारा चुनी गई भाषा में वेब पर कहीं भी लिखना आसान बनाता है. और जानें

इसे आज़माने के लिए, नीचे अपनी भाषा और इनपुट उपकरण चुनें और लिखना आरंभ करें. Read more…

तो तैयार हैं आप हिंदी में लिखने के लिए …

google photo

ब्लॉग, ब्लॉगर, ब्लॉगिंग और करियर – Monica Gupta

ब्लॉग, ब्लॉगर, ब्लॉगिंग और करियर – Blog ,Blogger, Blogging Free blog, Google ranking kya hai Career कैसे बनाएं. फ्री ब्लॉग क्या है गूगल रैंकिंग , एलेक्सा read more at monicagupta.info

 

January 30, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

बापू

बापू गांधी ( मोनिका गुप्ता)

 बापू और उनका हे राम

गाँधी बापू को सादर नमन

आज सुबह किसी ने सोशल नेट वर्किंग साईट फेसबुक पर “हे राम” लिखा हुआ था. कुछ देर बाद देखा तो उसमे दो लाईक थे. काफी देर बाद जब न्यूज फीड मे दुबारा देखा तो उसके किसी मित्र मे पूछा कि क्या हुआ!!! आज हे राम वाली क्या बात हो गई ?? इस पर उसे बताना पडा कि आज महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि है. उनके आखिरी शब्द थे ” हे राम” इसलिए लिखा है. उसके बाद ना कोई लाईक ना कोई कमेंट.

वाकई समय बहुत बलवान है. एक समय ऐसा रहा होगा जब आज के दिन लाखो, करोडों आखे नम हुई होंगी. एक आज का समय है, हे राम का मतलब समझाना पड रहा है.जो भी है महात्मा गांघी जी नाम इतिहास के पन्नो पर अव्वल है और रहेगा!!

वैसे अब तो ये भी बहस का मुद्दा है कि मरते समय उनके आखिरी शब्द हे राम नही  थे … !!! क्या होगा आगे आगे !!! गहन सोच का विषय है.!! खैर बापू आज धरती पर आए तो उनके मुख से शायद हाय राम ही निकलेगा … !!!

बापू गांधी ( मोनिका गुप्ता)

बापू गांधी ( मोनिका गुप्ता)

January 30, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

अपना कौन- एक अनोखा अनुभव

अपना कौन- एक अनोखा अनुभव

कौन अपना कौन पराया इसका तो कई बार Idea ही नही होता …

कुछ दिनों से मन में एक उथल पुथल सी चल रही थी और मैं एक topic  पर बहुत कुछ लिखना चाह रही थी.असल में हुआ ये Idea  company वालों की negligence  या लापरवाही के चलते मेरे बार बार बताने पर भी जब कोई हल नही निकला तो हार कर दस साल से चला आ रहा  phone नम्बर  छोडना पडा और दूसरी कम्पनी का नया नम्बर लेना पडा.

दिक्कत तब शुरु हुई जब बेहद करीबी और खास लोग जो एक bell पर फोन pick लेते उन्होनें फोन नही उठाया या किसी ने अगर उठा भी लिया तो वो पहचाने ही नही ( जिन पर मुझे पूरा विश्वास था) पूछ्ते आप कौन ?? कुछ के लिए मैं एक सस्पैंस ही बन गई कि आवाज तो सुनी सुनी सी लग रही है पर पर पर  याद नही आ रहा …कुछ एक से मैनें भी पंगा लिया कि बूझों तो जाने…या पहचान कौन … हालाकिं मेरे बताने पर या याद आने पर या दिमाग पर जोर देने पर  ohh … sorry sorry  भी करते नजर आए …

 

 phone call photo

खैर इस बात का मुझे गुस्सा आईडिया पर तो था ही कि अगर वो गडबड न करते तो आज मेरा फोन नम्बर मेरा ही होता और सब यथावत चलता रहता पर अब गुस्सा इस बात का भी था कि पता चल गया कि कौन कौन मुझे पहचानता है यानि कि कोई नही ह हा हा ( ये हंसी दुख भरी है) खैर इसी विषय पर उथल पुथल मची ही हुई थी कि मैं इस बारे में जरुर लिखूगी और टाईटल भी सोच लिया था कि अचानक मुझे एक जानकार भावना  को फोन करना पडा शायद मैं पांच छ साल बाद फोन कर रही थी उन्हें.. कोई जानकारी लेनी थी पर मैं मानसिक रुप से तैयार थी कि मुझे बताना ही पडेगा कि मैं कौन बोल रही हूं.. मैने फोन मिलाया और क्योकि मैं खुद ही इतने साल बाद फोन कर रही थी सोचा कि उनका नम्बर कही बदल न गया हो तो पहले पूछ लूं कि आप भावना बोल रही हैं,, जैसे ही मैने फोन मिलाया और पूछा  ” हैलो भावना … तो वो बोली हां मैं ही हूं आप कैसी है मोनिका जी … !!! अरे !! मेरे हाथ से मोबाईल गिरते गिरते बचा.

मैने हैरानी से पूछा कि पहचान लिया ??? वो बोली और क्या …अरे !! पहचानूगी क्यों नही … !!मेरे दिल में एक खुशी की लहर दौड गई.. खैर  भावना से बात करके मैने फोन तो रख दिया पर इस बारे में लिखने का आईडिया ड्राप कर दिया क्योकि जो पहचानते है वो पहचानते हैं जो नही पहचानते  वो नही पहचानते. ..!!!

वैसे आपको भी अपनो की पहचान करनी है तो कभी दूसरे नम्बर से फोन करके देखिएगा जरुर… ह हा हा !!! True caller से बचते बचाते 🙂

वाकई आईडिया ने बदल दी दुनिया  😀

January 28, 2016 By Monica Gupta 1 Comment

डाइट प्लान

डाइट प्लान

ऐसा भी होता है .हम हमेशा अपनी  Diet यानि  खान पान को लेकर बेहद सजग रहते हैं कभी dietitian के पास जाकर  तो कभी  Gymnasium  जा कर कोशिश करते हैं कि वजन कम हो सभी अपने अपने तरीके हैं वजन कम करने के .

आज एक सहेली घर आई. मेरे बार बार पूछ्ने पर कि क्या लेंगी वो मना करती रही. मैनें पूछा कि  आप कुछ नही ले रहीं क्या  डाईटिंग कर रही हैं या आपका व्रत है  ?? इस पर वो हंसती हुई बोली अरेरेरे नही !! ये दोनों ही नहीं ..

असल में, आज रात को किसी शादी पर जाना है और जिस दिन उन्हें किसी शादी, ब्याह में जाना होता है वो दिन भर कुछ नही खाते ताकि शादी मे हर प्रकार के व्यंज़नों, स्वीट डिशों, , टिक्की पापडियों का भरपूर आनंद ले कर खा सकें !!

आखिर शगुन भी तो देते हैं. उसकी कीमत भी तो … अरेरे !!! मैं सोचने लगी कि ऐसा भी होता है !!

eating habbits photo

Photo by Fobonic365

January 28, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

आई लव यू- पति और पत्नी का प्यार

आई लव यू- पति और पत्नी का प्यार

 आई लव यू –  पति और पत्नी का प्यार – I Love You पति पत्नी का रिश्ता बेहद नाजुक होता है अक्सर कुछ लोग इस रिश्ते में मजाक उडाते दिख जाते हैं  कभी कभार हंसी मजाक तो अलग बात है पर सुखमय पारिवारिक जीवन बनाने के लिए इस  अनमोल रिश्तें को सहेज कर रखना चाहिए.

आई लव यू- पति और पत्नी का प्यार

आज सुबह फेसबुक पर किसी की पोस्ट देख कर बहुत बुरा लगा. एक महाशय ने अपनी पत्नी पर जम कर व्यंग्य किया हुआ था. एक तरफ तो यह बताया हुआ था कि वो डरते हैं दूसरी तरफ यह कि वो काश उसकी आवाज चली जाए ताकि वो शांति से रह सके क्योकि मैं उन्हे जानती हूं इसलिए मैने फोन करके पूछ ही लिया कि इतनी सीधी साधारण महिला के बारे मे आप ने ऐसा क्यू लिखा तो हसंते हुए बोले कि इसमे क्या है ये फेसबुक है इसमे सब चलता है और वो कौन सा फेसबुक पर है. उसे क्या पता चलेगा. वैसे एक बात तो है कि मैने कभी किसी भी महिला को अपने पति का मजाक बनाते नही देखा या पढा. पति पत्नी को मिल कर छोटा सा परिवार बनता है आपस मे आदर मान देने से प्यार बढेगा ही पर इस तरह से पब्लिक मे अपनी पत्नी का मजाक बनाएगे तो यह जरा भी अच्छी बात नही है !!

वही कुछ दिनों से एक फेसबुक मित्र को ब्लाक करने की सोच रही थी. असल में, जब भी वो लिखते हैं हमेशा महिलाओं का, अपनी पत्नी का मजाक ही उडाते. हो सकता है उन्हें ऐसा मजाक उडाना पसंद हो पर मुझे पसंद नही था. आज अचानक उनका प्रोफाईल न्यूज फीड में देखा. जिसमें उन्होंने लिखा था कि कुछ् दिन (आईसीयू )अस्पताल में रहने के बाद आज उनकी पत्नी वापिस आ गई है और आज पता चला की उनकी पत्नी की जिंदगी में कितनी बडी अहमियत है. उस के बिना वो कुछ भी नही हैं. वो दिन कैसे गुजरे सोच कर रुह कांप जाती है. जितना भी उन्होनें मजाक उडाया वो आज माफी मांगतें है. आई लव यू (सुमित्रा). ना जाने क्यू उस को पढ कर मेरी भी आखे नम हो गई.

महिला को सम्मान मिलना चाहिए जिसकी वो सच्ची हकदार है. मजाक उडाकर उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाना किसी भी तरह से सही नही है.इसलिए फिलहाल ब्लाक करने का आईडिया ड्राप !

बहुत साधारण से शब्द है… आई लव यू. इन तीन शब्दो मे पूरी दुनिया समाई है. पर हम अक्सर बोलने मे बहुत कंजूसी दिखाते है . मै समझ गई आप यही सोच रहे है ना कि हम कंजूसी कहां दिखाते है बहुत इस्तेमाल करते है इन शब्दो का. हां, आप भी ठीक ही कह रहे है. अक्सर लडका लडकी से, आफिस का बास अपने सेकेटरी से या कोई पडोसन अपने पडोसी से वगैरहा वगैरहा.. !!

पर क्या आपने सुना है कि कोई पति अपनी  पत्नी से कहें..आई लव यू !!! अरे ये क्या .. आपने गर्दन क्यो हिला दी. अब क्या हुआ. आप यही सोच रहे है ना कि इसमे कहने की क्या बात है जब शादी  हुई है तो इस दिखावे का क्या अर्थ है.

हुंह ..!! पर बस यही तो बात है.!!

कुछ दिन पहले हमारी दूर की  जानकारी मे किसी की पत्नी का देहांत हो गया. जब भी वो हमारे घर आते अपनी पत्नी का बहुत मजाक बनाते पता नही कितने अजीबो गरीब नामो से उसे सम्बोधित करते.कई बार तो उनकी पत्नी का चेहरा भी तमतमा जाता पर मैने कभी उन्हे कुछ बोलते नही सुना. एक साधारण पत्नी की तरह वो मात्र मुस्कुरा कर रह जाती.

जब उनकी पत्नी का देहांत हुआ तो सभी ने यही कहा कि अब आपकी जिंदगी मे कुछ नही रह गया. सूनी हो गई आपकी जिंदगी. वो भी ऐसे मासूम बने बैठे थे मानो बहुत क्षति हो गई हो.अरे भई !!!

अब यह उदासी क्यो. जब वो जिंदा थी तब तो आपने कभी कद्र नही की. घंटो घंटो घर से बाहर रहा करते थे.कभी उसकी तबियत की, कभी उसका हाल चाल जानने की कोशिश नही की तो फिर अब इतनी रोनी सूरत किसलिए बना रखी है.दिखावा किसलिए किया जा रहा है.

आई लव यू- पति और पत्नी का प्यार

आई लव यू- पति और पत्नी का प्यार

वही दूसरी ओर किसी भी पार्टी मे देखिए … सब  पत्नी पर ही जोक करते हैं उन्हे बास,होम मिनीस्टर और भी ना जाने क्या क्या पदवी से नवाजते है.पत्नियां अपने अलग अलग उपनाम सुनकर कर भले ही वो मुस्कुरा दे पर अंदर अदर बहुत दुख होता है.

ऐसी बात मैने एक रिसर्च करने के बाद महसूस की. अलग अलग उम्र के अनेको पति और पत्नियो से  बात की और पतियो ने भी यह माना कि  अक्सर वो कुछ ज्यादा ही बोल जाते है पर यह भी एक तरह का प्यार ही है हां हो सकता है कई बार वो ज्यादा बोल जाते हों जोकि शायद उन्हे नही बोलना चाहिए.पत्नियो ने भी अपना आक्रोश जाहिर किया और कहा कि इस तरह की बात पर भी चर्चा होनी चाहिए कि किस बात के लिए उनका मजाक बनाया जाता है.

एक ग्रहणी तो बात करते करते रो ही पडी उसने बताया कि वो सारा काम अपनी तरफ से पूरी  मेहनत से करती है पर पता नही किसलिए हर समय उस पर व्यंग्य कसे जाते है बात बात मे दूसरो से तुलना की जाती है किसी अन्य का उदाहरण दिया जाता है .. कई बार तो खुद पर इतनी शर्म आती है कि लगता है कि मर ही जाउं और कह कर फफक कर रो पडी. वही एक अन्य पत्नी ने बताया कि पहले उसे बहुत बुरा लगता था पर अब वो भी बराबर का अपने पति का मजाक  उडाने लगी तो उन्हे इतना बुरा लगा कि अब तो उससे तालाक लेने का मन बना रहे हैं.!! लो कर लो बात !! पति पत्नी में अनबन

वाकई मे, यह बहुत गम्भीर विषय है. हंसना, बात करना अलग बात है पर बात इतनी बढ जाए कि आप बिना किसी की भावनाओ की परवाह किए बात बात पर मजाक ही  उडाए जाए. ये सही नही है.मजाक एक सीमा तक ही अच्छा लगता है इस बात का हमेशा सभी को  ख्याल रखना चाहिए !!

आई लव यू- पति और पत्नी का प्यार

आई लव यू- पति और पत्नी का प्यार

पति पत्नी का रिश्ता बहुत नाजुक होता है इसलिए बहुत जरुरी है कि इसे सहेज कर प्यार से रखा जाए.समय समय पर जताए कि आपको उनकी कितनी फिक्र है. आप उनसे प्यार करते हैं.और उनकी भावनाओ को समझकर खास तौर पर दूसरो के सामने मजाक ना बनाया जाए!!

अपवाद हर क्षेत्र मे होते हैं. वैसे देखा जाए तो मजाक महिलाए भी कर सकती है पर वो जानती है कि किन किन  बातो से दुख होता है और क्या चीज बुरी लगती है इसलिए वो ऐसा मजाक बनाना ही नही चाहती और ऐसी बात भी नही है कि सभी पति ऐसे ही होते है पर अक्सर उनका कहना यही होता है कि क्या करें बस मित्र मंडली मे बैठे थे बस इसलिए बात चल पडी नही तो ऐसी मंशा नही थी उनकी …!!!

तो फिर क्या सोचा आपने!! तो कह रहे है ना आप अपनी जीवन साथी से कि “आई ….. “!!!

आई लव यू- पति और पत्नी का प्यार

आई लव यू- पति और पत्नी का प्यार

वैसे आप तो महिलाओं का मजाक नही उडाते होंगें अगर ऐसा है तो जरा नही बहुत सोचिए अन्यथा… !!!

 

Photo by Alexandre Moreau | Photography

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 131
  • 132
  • 133
  • 134
  • 135
  • …
  • 235
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved