Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Blog

January 14, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

और हम मुजरिम बन गए

कार्टून - मोनिका गुप्ता

और हम मुजरिम बन गए

मकर सक्रांति आई नही कि पंतग उडाने का जूनून सिर चढ कर बोलता है. राजस्थान हो या गुजरात , हरियाणा हो या पंजाब पतंगबाजी का उल्लास हर जगह देखने को मिलता है.  हम अपनी डोर, अपना मांझा और मजबूत और तेज करवाने के चक्कर में ना जाने अनगिनत पक्षियों को जाने अनजाने घायल कर जाते हैं.

बेशक,पतंग लूटने के चक्कर में बच्चें कई बार छ्त से गिर जाते हैं या सडक पर दुर्धटना भी हो जाती है… इन सभी बातों से हमें सावधान रहना है … और हमारे निरीह, मासूम पक्षियों पर भी रहम करना है और उनकी नजरों में मुजरिम नही बनना … प्लीज .. रहम …

 

कार्टून - मोनिका गुप्ता

कार्टून – मोनिका गुप्ता

January 13, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

खबर क्रिकेट से

खबर क्रिकेट से

सहवाग ने 8 दिसंबर 2011 का दिन को वनडे क्रिकेट में सुनहरी अक्षरों से दर्ज कराया. 149 गेंदों में 25 चौके और सात छक्कों की मदद से उन्होने 219 रनों की पारी खेली. यह पारी न केवल सबसे ज्यादा रनों का विश्व रिकॉर्ड है, बल्कि सहवाग की आक्रमक बल्लेबाजी के लिहाज से भी श्रेष्ठ है। यह खबर तो आप सभी को पता ही है…
अब सुनिए सहवाग ने फिर एक रिकार्ड बनाया है खबरो के अनुसार वीरेंद्र सहवाग भारत की तरफ से सर्वाधिक बार शून्य पर आउट होने वाले सलामी बैट्समैन बन गए हैं. वह सलामी बैट्समैन के तौर पर 15वीं बार शून्य पर आउट हुए, जो कि भारतीय रेकॉर्ड है.जिंदगी मे इस तरह की उठा पटक तो चलती रहती है … बस धबराना नही चाहिए.मजबूत दिल से इनका सामना करते रहना चाहिए!!! क्यो .. है ना!!!

 

indian cricket player sehwag photo

Photo by cricwindow

January 13, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

लोहडी का त्योहार

लोहडी

लोहडी का त्योहार

घर घर जाकर कल कुछ गरीब परिवार के बच्चे लोहडी मांग रहे थे. मैने उन्ही से पूछ्ना शुरु किया कि कितनी खुशी हो रही है. ज्यादातर बच्चे खुश थे क्योकि पतंग उडाने को मिलेगी और जो दो चार पैसे मिलेगें उससे डोर खरीदेंगें. केशब ने भी बताया कि जब उसका पिता कमाई करके नही आता तो बहुत खुशी होती है.

मैने हसंते हुए उसकी बात को सही किया कि” कमाई करके आतें हैं” तब खुशी होती है. बोला “नही” !!! जिस दिन कमाई करके आता है खूब पीता है उसे, उसकी मां और बहन को बिना वजह डांटता और मारता है. जिस दिन कमाई करके नही आता उस दिन हम सब “खुशी खुशी” चुपचाप सो जाते है.

सभी बच्चे भी बोलने लगे कि हां….केशू का बाप बहुत गंदा है.. बाहर तक आवाजे आती है लडाई की और फिर वो आगे दूसरे घर मे लोहडी मांगने बढ गए और मैं निशब्द केशब को जाते देखती रह गई.

bone fire photo

Photo by Dreaminghopelessly

January 13, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

चलो पेंच लडाए

cartoon- Monica Gupta
cartoon- Monica Gupta

cartoon- Monica Gupta

चलो पेंच लडाए

पंतगबाज और हमारे नेता

मकर सक्रांति आई और मौसम आया पंतगबाजी का यानि पेंच लडाने का और एक दूसरों की पतंग काटने का … नेता जे कहां किसी से कम है ….

January 12, 2016 By Monica Gupta 2 Comments

ऑड ईवन कार नम्बर – दिल्ली और कोर्ट का आदेश

 

मोनिका गुप्ता

Monica Gupta

 

https://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/01/audio-Delhi-odd-even-monicagupta.wav

ऑड ईवन कार नम्बर – दिल्ली और कोर्ट का आदेश

Audio-Pollution-Awareness- Odd Even cars in Delhi

मेरे मन की बात

खुश तो बहुत होंगें आप कि 15 जनवरी आने वाली है अब ऑड ईवन से छुटकारा मिलेगा… जान बची सो लाखो पाए.. पर क्या वाकई !! जान अब तक बची हुई थी या अब जाएगी… आपको मेरी बात सुनने पढने मे बेशक, कडवी लगे … मुझे परवाह नही…  अपनी बात मैं जरुर कहूंगी… आज हुआ ये कि दिल्ली अपनी सहेली से बात कर रही थी उसने बताया कि शापिंग के लिए मार्किट आई हुई है अपने पति के साथ … तो मैने कहा कि अरे !! तुम्हें तो छूट है  कभी भी किसी भी नम्बर से आ जा सकती हो … इस पर वो बोली … तो क्या ??… प्रदूषण की चिंता तो उसे भी है और उसका भी फर्ज है  कि इस अभियान में सहयोग करे…

मुझे उसकी बात बहुत अच्छी लगी. जिस तरह से खबरें आ रही हैं कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर कम हुआ है… ट्रैफिक ज़ॉम   कम मिल रहा है सडको पर…  बहुत खुशी भी हुई. बेहद दिक्कतों का सामना करते हुए आप सभी दिल्ली वासियों  ने अभियान को सफल बनाया जिसके लिए अरविंद केजरीवाल जी के साथ साथ आप सभी बच्चे, बडे, बूढे और महिलाएं बधाई के सच्चे हकदार हैं जिन्होने इस अभियान को अपनाकर एक मिसाल पेश की कि मिलजुल कर हम कुछ भी … कुछ भी कर सकते है..

बात 15 तारीख को अभियान खत्म होने की नही बल्कि 15 जनवरी से असली अभियान शुरु होने की है कि हमने इस आड ईवन अभियान को कितना और किस तरह से समझा क्योंकि बात हमारे भविष्य की है. बेशक, 15 के बाद fine नही लगेगा कोई रोक टोक भी नही होगी  पर अपने लिए, अपने परिवार के लिए कोशिश करिए कि जब तक बहुत जरुरी न हो कार न लेकर जाए या मिल कर जाए ताकि न सिर्फ प्रदूषण कम हो सडकों पर जैम भी नही मिले और आप कर सकते हैं… 

असल में, हम अपने अधिकार याद रखते हैं जबकि कर्तव्य भूल जाते हैं… जबकि हमे सचेत रहना है और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरुक रहना है…!!  

 

January 11, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

कहानी- मोनिका गुप्ता

कहानी ( मोनिका गुप्ता)

कहानी ( मोनिका गुप्ता)

बहुत पुरानी कहानी जोकि गाजियाबाद के सांध्य दैनिक  “दैनिक अथाह” मे  10 मार्च 1992 को प्रकाशित हुई. कहानी का नाम है परिधि ….

लेखन का बहुत शौक रहा और कहानियां छपती भी रही बहुत कहानियों की न्यूज पेपर कंटिग सम्भाल कर भी रखी पर दिखाने का कोई माध्यम न होने की वजह से कुछ कहानियां गुम भी हो गई. पर चलिए जितनी है उतनी ही अपने ब्लॉग में डालती रहूंगी ताकि यहां हमेशा हमेशा बनी रहें …

January 11, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

गूगल सर्च और अजब वेबसाईट

गूगल सर्च और अजब वेबसाईट

Google  search and traffic

Internet  की दुनिया भी अजब है. यहां जितना traffic  यानि हमारी साईट पर जितने लोग (ट्रैफिक) हो उतना अच्छा लगता है और हम pray  करते हैं कि हमारी post या video को “वायरल” हो जाए यानि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पंहुचे.

वही आज मैने पढा कि कुछ web sites के नाम भी अजीबोगरीब हैं जैसाकि “पेटू“ खाने से जुडी साईट है एक साईट है “खाउ गली डील्स” वही “बेवकूफ” के नाम से भी एक साईट है इसके इलावा ‘घरपे”  और “द हैप्पी फीट”भी एक साईट हैं..

मैं पढने में व्यस्त ही थी कि तभी मणि आ गई. मुझे बिजी देखकर वो यह कहती हुई वापिस मुड गई कि जब फ्री हो तो मुझे घंटी मार दियो… वो तो चली गई पर घंटी मार दियों …यानि फोन कर देना ..  भी कम मजेदार नही … ह हा हा !!  वैसे और भी कोई मजेदार शब्द  हो जो हम दिन भर इस्तेमाल करते हों तो बताईएगा..

गूगल सर्च और अजब वेबसाईटgoogle photo

 

January 11, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमला

आतंकी
आतंकी

आतंकी

पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमला

हाल ही मे हुए पठानकोट एयरबेस हमले में जब ये सबूत मिले कि जूते पाकिस्तान के हैं तब मन में एक ही बात बार बार आ रही है कि आतंकियों सावधान … !!!जूते ही नही …. अभी बहुत कुछ उतरना पडेगा…. ये भारत देश है हमारा … यहां सोच समझ कर आना आतंकियों ….

 

PM visits Pathankot air base

See more… नई दिल्ली। आतंकी हमले के बाद शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार पठानकोट एयरबेस पहुंचे। यहां पर उनकी अगवानी वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अरुप राहा ने की। प्रधानमंत्री ने वहां पर हुए आतंकी हमले के बाद स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान पीएम को आतंकियों पर की गई कार्रवाई के बारे विस्तार से बताया। पीएम मोदी ने ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिए जाने पर उन्हें बधाई दी।

उन्होंने कहा जवानों पर हमें गर्व है। इस दौरान उनके साथ आर्मी चीफ दलबीर सिंह सुहाग, एनएसए अजित डोभाल मौजूद रहे।

एयरफोर्स बेस के दौरे के बाद वह इस हमले में घायल हुए सैनिकों को देखने के लिए सेना के अस्पताल भी गए। यहां उन्होंने एयरफोर्स स्टेशन सहित सभी सैन्य छावनियों की सुरक्षा पुख्ता करने की बात दोहराई है। पीएम के दौरे के मद्देनजर एयरबेस के आसपास सुरक्षा कड़ी की गई है। एयरबेस के अंदर मीडिया को जाने नहीं दिया गया है।

इसके साथ साथ हम सभी को सावधान रहने की और एक जुट रहने की बहुत आवश्यकता है

 

January 10, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

Free Gifts

Free Gifts

मुफ्त उपहार कितने सही कितने गलत ???

आज दिन में गेट पर bell हुई. बाहर देखा तो दो सेल्स मैन खडे थे.उन्होनें बताया कि हमारी कम्पनी ने नया प्रोडेक्ट निकाला है वो सभी को फ्री दे रही है बस उसके बदले आपको अपना नाम पता और ईमेल देना है . मैंने धन्यवाद कह कर मना कर दिया कि मुझे नही चाहिए इस पर वो चिढ कर बोले कमाल है आपको दिक्कत क्या है जब हम फ्री दे रहे हैं और आपको बस अपना ईमेल फोन और पता ही तो देना है… मैने फिर मना किया तो वो बोले कि आपकी क़ॉलोनी के सभी लोग ले रहे है …

मैने ज्यादा बहस करना सही नही समझा और मना करके भीतर चली आई. मुझे गुस्सा उन लोगों पर आ रहा है जो मुफ्त के चक्कर में अपना नाम, पता दे रहे हैं…आजकल ईमेल और फोन लेने का ये नया सिस्टम बन गया है जबकि मेरे विचार से ये सही नही है… जान पहचान वाले को देने में तो कोई हर्ज नही जबकि नए लोगों को इस तरह से अपना पूरा नाम पता फोन देना मुझे सही नही लगा… वैसे आपके का क्या विचार हैं … !!!

Free Gifts  Gifts photo

January 10, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

Happiness is making some one happy

Happiness is making some one happy

इती सी हंसी, इती सी खुशी

कल मैं Happiness page देख रही थी उसमें किसी ने लिखा था कि Happiness is making some one happy. पढ कर अचानक मुझे मणि की बात याद आ गई. परसों किसी वजह से उसे डाक्टर की path lab जाना पडा. वहां एक बहुत ही छोटी सी लडकी भी आई हुई थी. असल में वो अपने blood test  के लिए आई थी. वो बच्ची सूई से बहुत डर रही थी. मणि ने उसे नार्मल किया और जब उसे सूई लगने वाली थी तभी मणि भी वही खडी हो गई और उसका नाम पूछ्ने लगी.

यूकेजी मे पढने वाली का नाम वंशिका था. मणि ने कहा कि जो भी इस डाक्टर के पास आता है उसे टाफी मिलती है. इतने में सूई लगाने वाले भी आ गए. मणि ने वंशिका को कहा कि देखो दीवार कितनी प्यारी तितली है उसका ध्यान बटाया और वो देखने मे इतनी लीन हो गई कि उसे पता ही न चला कि कब सूई लग गई. उसकी मम्मी ने मणि को बहुत धन्यवाद दिया क्योकि वो बहुत डर रही थी कि वंशिका कैसे सूई लगवाएगी पर सब आराम से हो गया.

मणि भी अपने बेटे का blood test  करवा कर बाहर आ गई और साथ वाली केमिस्ट की दुकान से चटमोला और चार पांच टाफी ली और वंशिका को गुड गर्ल कहते हुए दी. टाफी देते हुए जो उस नन्ही बच्ची की आखों में खुशी थी वो …. !!!

जब मणि ने मुझे यह बात बताई तो उसकी आखॆ और गला भर्रा गया. सच है किसी को खुशी देना ही सबसे बडी खुशी है..
इती सी हंसी, इती सी खुशी

Happiness is making some one happy

make  happy photo

Photo by Bug-a-Lug (“,)

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 135
  • 136
  • 137
  • 138
  • 139
  • …
  • 235
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved