Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Blog

November 26, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

कड़वी बात – सोच समझ कर बोलें

दूसरों की मदद करना अच्छा – एक प्रेरक कहानी

कड़वी बात – सोच समझ कर बोलें – आमतौर पर किसी को भी अन्धा, बहरा या पागल बोल देते हैं जबकि ऐसे कडवे बोल बोलने से सौ बार सोचना चाहिए क्योकि अपने बोल से लोग या तो दिल में उतर जाते हैं या दिल से उतर जाते हैं …

कड़वी बात – सोच समझ कर बोलें

कड़वी बात – आज एक जानकार बता रही थी कि वो handicapped हो गई है… अरे !!! फिर मैने ध्यान उसे देखते हुए पूछा अरे कब , कहां और कैसे. तुमने तो बताया भी नही … इस पर उसने मुझे ही पागल करार देते हुए कहा कि अरी पगली वो वाला handicapped नही बल्कि दूसरे वाला !!!दूसरे वाला मतलब ???

तब उसने बताया कि जहाँ उसने नया घर बनाया है वहां मोबाईल नेट वर्क नही है इसलिए बिना नेट के handicap बराबर ही है. अभी तक तो सडक नही थी सडक तो बन रही है पर नेटवर्क न होने की वजह से handicap हो गए हैं …
हे भगवान !! ऐसी कैसी मानसिकता है ये … कितनी सहजता से handicap शब्द का यूज कर लिया … बिना पीडा जाने कि handicap लोगों को किस दर्द से गुजरना पडता है … इसी बात पर मुझे बहुत पहले पढी एक कहानी याद आ गई…

एक आदमी मंदिर जाता है और भग्वान के सामने खडा होकर रोने लगता है भगवान दर्शन देते हैं और पूछते हैं तो वो बताता है कि उसे आपके कुछ भी नही दिया …

मेरा एक दोस्त इतना अमीर है और दूसरा उससे भी ज्यादा पर मेरे पास तो कुछ भी नही …. भगवान बोलते है कि क्या तेरे पास कुछ नही वो बोलता है नही कुछ नही … इस पर भगवान बोलते हैं कि ठीक है तुम एक काम करो अपने दोनो पैर मुझे दे दो और एक लाख ले लो इस पर वो बोलता है कि अरे नही पांव ही ले लिए तो … चलूगां कैसे … कुछ और … भगवान बोलते हं कि ठीक है दोनो हाथ दे दो और दो लाख ले लो … वो फिर कहता हि कि अरे नही हाथ ही नही रहे तो काम कैसे करुगा …

                                             कड़वी बात – सोच समझ कर बोलें

इस पर भगवान बोलते हैं ठीक है अपनी दोनों आखें दे दो… तो वो बोलता है कि आप भी कमाल करते हो … आखें नही रहेंगी तो मुझे दिखेगा कैसे … ???

भगवान कहते है कि तेरे पास लाखों का शरीर है फिर भी तू रो रहा है मैने तुझे कुछ नही दिया …

वो माफी मांगता है कि मैं जो अनमोल चीजे दी हैं उनका सही इतेमाल करुगा और कुछ बन कर दिखाऊगा … असल में जो हमारे पास है हम उसकी वेल्यू नही करते … और ऐसी बात बोलते हैं जो नही बोलनी चाहिए …

जो हमारे पास उसकी कद्र करनी चाहिए सोच समझ कर बोलना चाहिए ऐसी बात बोले जिससे दिल न दुखे

कड़वी बात – सोच समझ कर बोलें – के बारे में आपके क्या विचार हैं ??

प्रशंसा करना – अगर कोई हमारी प्रशंसा न करे तो – Monica Gupta

प्रशंसा करना – अगर कोई हमारी प्रशंसा न करे तो – किसी की प्रशंसा करना कितना जरुरी , how to encourage, how to encourage someone who is depressed, motivation read more at monicagupta.info

 

November 25, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

नये नोट और मेरे मन की बात

नये नोट और मेरे मन की बात

नये नोट और मेरे मन की बात – नोट बंद हो गए 500 और हजार के , 500 का नया नोट , 1000 का नया नोट आएगा  – पुराने भारतीय नोट अब इतिहास हो जाएंगें. जहां विपक्ष बहुत बोल रहा है वही आम आदमी भी बहुत परेशानी महसूस कर रहा है.

नये नोट और मेरे मन की बात

नोटबंदी और मेरे मन की बात … नोटबंदी को लेकर जोक्स, कार्टून, पोस्टर, टवीट भरे पडे हैं… होना भी चाहिए क्योकि ये कोई छोटा नही जबरदस्त एतिहासिक बदलाव है… जैसे आजादी सन 1947 को हमेशा याद किया जाता है 2016 भी वैसे ही याद किया जाएगा … मोदी जी को चाहे हम कुछ भी कह लें पर जो कदम उन्होने उठाया है उससे सभी पार्टिया सकते में हैं और ये भी सोच रही होंगी कि सत्ता मे रहते वो यह क्यों नही कर पाए…

नये नोट और मेरे मन की बात

नये नोट और मेरे मन की बात

न्यूज चैनल में बहुत बहस हो रही है … लोग लाईन में खडे मर गए हैं, उन पर लाठी चलाना, रोजगार बंद होना… निसंदेह दुखद है और उस पर कुछ का ये कहना कि जो इसके बारे में यानि खिलाफ बोलेगा वो राष्ट्र द्रोह माना जाएगा ये बिल्कुल ही गलत है बजाय आरोप लगाने के…. जनता की परेशानी जानकर उसे दूर करा जाएगा तो बहुत बेहतर है …

cartoon-on-note-by-monica-gupta


वैसे भी मैं भी जितनी बार लाईन में लगी और लोगो से पूछा तो कोई ये नही बोला कि मोदी जी ने गलत किया … पर जो एक बार पैसे की कमी हुई, ATM  काम नही कर रहे … कैश CASH  नही है … ये बात सुलझ जाए तो हमारे देश में आश्चर्यजनक बदलाव होगा … !!

नये नोट और मेरे मन की बात

नये नोट और मेरे मन की बात


इत्ने सालो के बाद आज गर्व है कि हम ईमानदार हैं….
हमेशा चैन की नींद सोते थे और आज भी चैन की नींद ही सो रहे हैं …

हमें मिलजुल कर प्रयास करना है 


ऐतिहासिक फैसला है और हमें मिलजुल कर बदलाव लाना है .. लाईन में खडे हुए की मदद करनी है … दुकानदार महंगा न बेचे… अगर कोई हजार के छुट्टे करवाने जाए तो उसे हजार ही वापिस मिले 200 रुपये काट के न दें…
अपनी दलाली न रखे … बहुत छोटी छोटी बातें हैं जिनका हमें ही ख्याल रखना है सुखद भविष्य हमारा ही होगा … जब कोई अमीर गरीब नही होगा

November 25, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

प्रशंसा करना – अगर कोई हमारी प्रशंसा न करे तो

दूसरों की मदद करना अच्छा – एक प्रेरक कहानी

प्रशंसा करना – अगर कोई हमारी प्रशंसा न करे तो – प्रशंसा करना – किसी की प्रशंसा करना कितना जरुरी ,  how to encourage, how to encourage someone who is depressed, motivation , motivation story, types of motivation ,motivation theories

प्रशंसा करना – अगर कोई हमारी प्रशंसा न करे तो. क्या करें

हम कुछ काम करें और उसकी सराहना मिले वाह !! बहुत खूब , कमाल है , तो यकीनन बहुत अच्छा लगता है और मनोबल भी बढ जाता है … पर कई बार हमें वो प्रोत्साहन नही मिलता यानि हम काम तो करते हैं पर कोई encouragement नही तो … तो हमें वो काम ही नही करना चाहिए … आप क्या सोचते हैं

मैं तो यही सोचती थी … जी … मन उदास हो जाता और यही लगता जब कोई सराहना ही नही कर रहा तो काम करके क्या फायदा … पर एक दिन जब मैने सचिन तेंदुलकर की एक स्पीच को सुना तो मेरी सोच ही बदल गई … तब से मैं तो मोटिवेट हुई ही साथ ही साथ दूसरों को भी यह बात बताने लगी … क्योकि ये कॉमन प्रोबलम है इसलिए …
प्रशंसा करने ,प्रशंसा करना , प्रशंसा प्रमाण पत्र , प्रशंसा के अर्थ, प्रशंसा का विलोम, encourage, encouragement, how to encourage

हम कुछ काम करें और उसकी सराहना मिले वाह !! बहुत खूब , कमाल है , तो यकीनन बहुत अच्छा लगता है और मनोबल भी बढ जाता है … पर कई बार हमें वो प्रोत्साहन नही मिलता यानि हम काम तो करते हैं पर कोई एनकरेजमैंट नही तो … तो हमें वो काम ही नही करना चाहिए … आप क्या सोचते हैं

मैं तो यही सोचती थी … जी … मन उदास हो जाता और यही लगता जब कोई प्रेज ही नही कर रहा तो काम करके क्या फायदा … पर एक दिन जब मैने सचिन तेंदुलकर को सुना तो मेरी सोच ही बदल गई … तब से मैं तो मोटिवेट हुई ही साथ ही साथ दूसरों को भी यह बात बताने लगी … क्योकि ये कॉमन प्रोबलम है इसलिए आपको भी जरुर बताना चाहूगी …

बात तब की है जब सचिन तेंदुलकर ने नवम्बर 2013 में  इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ली और एक स्पीच दी थी .. स्पीच में उन्होने बताया कि  उनके कोच श्री रमाकांत आचरेकर जी ने बहुत मेहनत करवाई. स्कूटर पर एक मैदान से दूसरे मैदान ले जाते पर पिछले 29 साल में उन्होंने एक बार भी कभी “वेल प्लेड” नहीं कहा। उन्हें डर था कि मैं ज्यादा ही खुश न हो जाऊं और मेहनत करना न छोड़ दूं।’…

बताईए क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन को कभी appreciation नही मिली … पर उन्होनें खेलना नही छोडा … जब रमाकांत जी से पूछा गया कि उन्होंने सचिन को उसके कैरियर में कभी ‘वेल प्लेड’ क्यों नहीं बोला, उन्होंने कहा ,‘‘ वह काफी सख्त कोच थे और चाहते थे कि सचिन हमेशा अपनी पारी में नाट आउट रहे। वह हमेशा कहते थे कि सचिन जैसा कोई दूसरा नहीं हो सकता लेकिन उसके सामने कभी उसकी तारीफ नहीं करते थे।

सचिन की कोई पारी ऐसी नहीं जो उन्होंने नहीं देखी हो..वैसे भारत रत्न मिलने के तुरंत बाद उन्होंने सचिन तेंदुलकर को फोन पर ‘वेल डन’ जरुर कहा …

अगर आप लोगों को भी किसी खास की शाबाशी नही मिल रही है. जिससे आपको बहुत उम्मीद है तो भी कोई बात नही. यकीन मानिए वो बेशक लफ्जों ना बोलें पर दिल से आपका बहुत भला चाह्ते हैं.!!! पीवी सिंधु से भी सीखा मोबाईल फोन …

तो अपनी पीठ थपथपाईए खुद को शाबाशी दीजिए … खुद को पार्टी दीजिए … क्या दिक्कत है … बस करते जाईए … मेहनत इतनी खामोशी से करो कि सफलता शोर मचा दे … इसी शोर … मेरा मतलब कामयाबी के साथ … फिर मिलूगी … तब तक …

 

स्वच्छता का महत्व – स्वच्छ भारत अभियान में हमारा योगदान – Monica Gupta

स्वच्छता का महत्व – स्वच्छ भारत अभियान में हमारा योगदान- क्या हो सकता है? मन में यही प्रश्न आता है और उत्तर भी तैयार खडा होता है कि नही … सभी गंदगी फैलाते read more at monicagupta.info

 

Subscribe to my channel for more  videos:

https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

 

November 24, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

Helping hands are better than praying lips

दूसरों की मदद करना अच्छा – एक प्रेरक कहानी

Helping hands are better than praying lips, importance of helping others, benefits of helping others , importance of helping others ,helping others in need, मदद करना , मददगार, मदद करने वाला सुनने में ही अच्छा लगता बल्कि करके देखेंगें तो और भी अच्छा महसूस होगा…

Helping hands are better than praying lips

बेशक, जिंदगी में खट्टे मीठे अनुभव होते रहतें हैं पर प्रयास हमें अच्छा और पॉजिटिव ही करना चाहिए .. और मदद के लिए हमेशा आगे आना चाहिए वो कहते भी हैं ना helping hands are better than praying lips मदद करनी चाहिए और इस तरह के अनुभव हमे शेयर करने चाहिए ताकि ताकि कोई अगर अच्छा काम करें तो हिचकिचाए नही…. आगे आएं … अच्छा लगेगा !!

कल शाम मार्किट जाते वक्त अचानक हमने अपनी  car की speed  तेज कर दी. भारी rush होते हुए भी हमे अपनी कार तेज इसलिए चलानी पडी क्योकि आगे एक lady स्कूटर पर जा रही थी और उसकी चुन्नी एक तरफ लटक गई थी और बिल्कुल टायर के पास थी यानि अगर वो टायर मे उलझ जाती तो बहुत बुरी तरह से दुर्धटना हो सकती थी पर बिल्कुल समय पर उसे over take करके उसे इशारा करके बचा लिया वो भी ओह सॉरी….  थैक्यू कहती चुन्नी सम्भालती आगे बढ गई.

उस समय बहुत खुशी हुई चलो कुछ अच्छा किया… वैसे बहुत छोटी छोटी बातें होती हैं पर वाकई जिंदगी पर बहुत असर डालती हैं …

एक ऐसा ही बात  बताना चाहूंगी हुआ ये कि अभी कुछ दिन पहले क्या हुआ कि . … बहुत लम्बी लाईन थी एटीएम पर  

एक बुजुर्ग व्यक्ति अच्छा महसूस नही कर रहे थे उन्हें शायद बुखार था … उसी लाईन  में से एक अन्य व्यक्ति निकल कर आया और उन व्यक्ति का हाथ पकड कर आगे ले गया और किसी ने भी ओबजेक्शन आपति नही की दो मिनट में वो पैसे निकाल कर बाहर भी आ गए और सभी को हजारो आशीर्वाद देते हुए चले गए… और वो व्यक्ति वापिस अपनी लाईन में लग गया ….

कुछ दिन पहले एक और अनुभव हुआ था जोकि अच्छा तो नही था पर सीख जरुर दे गया … सडक पर भारी रश था और अचानक एम्बूलेंस आ गई … वो सायरन ही बजाती रह गई पर उसे जगह नही मिली … उसे back लेना पडा … वैसे भीड में बहुत लोग ऐसे भी थे जो मदद करना चाह्ते थे पर सभी फंंसे हुए थे और मदद करना सम्भव ही नही हो पाया…

मैने पढा था कि अगर सडक पर एंबूलेंस जाती देखें तो प्रार्थना करनी चाहिए जबकि मेरा ये मानना है कि प्रार्थना से पहले उसे साईड दे देनी चाहिए ताकि वो समय से डाक्टर के पास पहुंच जाए और अपना ईलाज करवा पाए..

 

जीवन में माँ का महत्व – Monica Gupta

जीवन में माँ का महत्व- माँ की ममता और माँ का महत्व जानिए – ईश्वर का दूसरा रुप है मां , भगवान हर जगह नही जा सकते इसलिए उन्होनें मां को बना दिया.प्यार ,केयर जीवन में माँ का महत्व – Monica Gupta

Helping hands are better than praying lips के बारे में आपकी राय और अनुभव का स्वागत है …

November 23, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

नोटबंद होने पर दिक्कतें जारी हैं

नोटबंद होने पर क्या प्रतिक्रिया हो

नोटबंद होने पर दिक्कतें जारी हैं – मन की बात बनाम आक्रोश दिवस – जब से पांंच सौ और हजार रुपये पर बैन लग गया है और आम आदमी सडक पर आ गया है … क्या प्रतिक्रिया हो … कई बार लगता है कि सब ठीक हो रहा है अच्छा और सराहनीय कदम है पर  जैसे जैसे समय बीत रहा है जन आक्रोश और तनाव बढता जा रहा है… फिलहाल नोटबंद होने पर दिक्कतें जारी हैं …

नोटबंद होने पर दिक्कतें जारी हैं

क्या प्रतिक्रिया हो… समझ नही आता … एक बार लगता है नोट बंदी का फैसला सब सही है वहीं जब लोगों की लम्बी कतार और लाठी खाते मासूम देखते हैं तो दिल घबरा उठता है… न बैंक में, न एटीएम में कैश तो मन घबरा उठता है… , किसान लाचार है … मन घबरा उठता है … नए नकली नोटो का कारोबार शुरु हो गया… लोग बिना काम हो गए …

क्या प्रतिक्रिया हो … मन घबरा उठता है.. न्यूज चैनलों पर दिखाई जा रही खबरों से … क्या प्रतिक्रिया हो … मन घबरा उठता है…क्योकि अगर कुछ प्रतिक्रिया दी तो राष्ट्रद्रोह का मामला न बन जाए .. !! निशब्द..

विपक्ष आक्रोश दिवस मनाएगा वही सुप्रीमकोर्ट भी नोटबंदी को लेकर बहुत गम्भीर और सख्त है…

नोटबंद होने पर दिक्कतें जारी हैं

नोटबंद होने पर दिक्कतें जारी हैं

नोटबंद होने पर दिक्कतें जारी हैं

नोटबंद होने पर दिक्कतें जारी हैं

अपराध कथा – नोटबंदी की वजह से अपराध में कमी आई – Monica Gupta

अपराध कथा – नोटबंदी की वजह से अपराध में कमी आई- बेशक नोटबंदी की वजह से बहुत परेशानियों का सामना करना पड रहा है पर एक अच्छी बात ये भी हुई कि अब हजार पाच सौ read more at monicagupta.info

 

नोटबंद होने पर दिक्कतें जारी हैं … आपकी क्या राय है … !!!

November 23, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

जीवन में माँ का महत्व

दूसरों की मदद करना अच्छा – एक प्रेरक कहानी

जीवन में माँ का महत्व- माँ की ममता और माँ का महत्व जानिए –  ईश्वर का दूसरा रुप है मां , भगवान हर जगह  नही जा सकते इसलिए उन्होनें मां को बना दिया…

जीवन में माँ का महत्व

हमारे जीवन में मां का बहुत मह्त्व है. इस बारे में शायद आपको बताने की जरुरत नही पर कई बार जरुरत पड जाती है आपको याद दिलाने की … घर पर आपकी मम्मी हैंं जो आपको बहुत प्यार करती हैं और आपको याद करती है… उनका आप भी ख्याल रखिए

हमें केयर करनी चाहिए 
कल एक जानकार के घर जाना हुआ. असल में, वो काफी बीमार थी… अब ठीक होकर घर आई पर bed rest अभी भी बताया हुआ था… मैं सोच रही थी कि उसके दो बेटे ही हैं घर का काम पता नही कौन देख रहा होगा … सारा घर फैला हुआ होगा …

पर जब मैं घर गई तो उसके बेटे ने दरवाजा खोला सारा घर एक दम साफ सुथरा था.. जानकार कमरे में आराम कर रही थी… मेरे पूछ्ने पर उसने बताया कि बच्चों ने दिक्कत ही नही होने दी..

एक महीना हो गया पर दोनो बच्चों ने घर सम्भाल रखा है ऐसा लग रहा है मानो पिकनिक हो रही हो … इतने में उनका बेटा चाय ले आया और कुछ देर बाद में बहुत खुश होकर लौट रही थी और सोच रही थी कि अगर सब मिलकर काम करें एक दूसरे का ख्याल रखें तो कितना अच्छा हो

Subscribe to my channel for more videos:

https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

… मुझे एक वीडियो याद आ गया जिसमे एक जॉब के लिए इंटरव्यू था … और online  इंटरव्यू चल रहा था … post  थी डायरेक्टर  की… कैंडीडेट से कहा गया कि सारा दिन काम करना है काम खडा होकर भी करना पड सकता है …

और 24 घंटे लगातार जिसमें दिन रात काम ही काम हो सकता है कोई छुट्टी नही और छुट्टी के दिन जैसे दीपावली , दशहरा … आदि में डबल काम और सैलरी भी नही … इस पर सभी कैंडीडेट हैरान हो जाते हैं और वो बोलते हैं कि ऐसे थोडी न होता है कोई कर ही नही सकता ऐसा इस पर इंटरव्यू लेने वाला कहता है कि हो रहा है बहुत हैं इस फील्ड में जो काम कर रहे हैं …

एक कहता है कि अच्छा … आप एक का ही नाम बता दीजिए …

इस पर वो बोलते है हमारी मदर्स … दिन रात काम में लगी रहती है … कोई छुट्टी नही

और त्योहारों पर और भी ज्यादा का और सैलरी भी नही लेती … इस पर सब चुप हो जाते है कोई वाह  बोलता है तो कोई लव यू मॉम बोलता है … कोई हक्का बक्का रह जाता है …

आप सोच रहे होंगें कि आज तो मदर्स डे भी नही फिर ये बात् किसलिए …आज मदर्स डॆ नही है इसीलिए तो … जरा सोचिए … आज इसी विचार के साथ छोडे जा रही हूं … अपने साथ साथ अपनी मम्मी का ख्याल भी रखिए …

मेरी माँ प्यारी माँ – मां के साथ कैसे बर्ताव करेंं – Monica Gupta

मेरी माँ प्यारी माँ – मां के साथ कैसे बर्ताव करेंं – How to deal with mothers …बहुत अजीब लगा न सुनकर कि How to deal with mothers यानि मां के साथ कैसे डील करेंं … हम पढते हैं बच्चों के साथ कैसे डील करें पेरेंटस … आफिस में बॉस के साथ कैसे डील करें …. गर्ल फ्रेंड या बॉय फ्रेंड के साथ कैसे डील करें पर … मदर … अपनी मम्मी के साथ कैसे डील करें … read more at monicagupta.info

वाकई मदर्स सारा दिन घर में जुटी रहती हैं उन्हे पता है कि उनकी कोई परवाह नही करता पर उन्हें सब की परवाह होती है .. परिवार के लोग मिलजुल कर काम करेंगें तो … बहुत अच्छा लगेगा …

मेरी माँ प्यारी माँ – मां के साथ कैसे बर्ताव करेंं – Monica Gupta

…. …  मेरी माँ प्यारी माँ – मां के साथ कैसे बर्ताव करेंं – Monica Gupta

दैनिक भास्कर में प्रकाशित लेख …

जीवन में माँ का महत्व के बारे में आपकी क्या सोच है ???

जीवन में माता पिता का महत्व – माँ और बेटे की कहानी

 

छोटी बाल कहानी – मुझे नहीं बनना मम्मी वम्मी – Monica Gupta

छोटी बाल कहानी – मुझे नहीं बनना मम्मी वम्मी – बच्चों की सोच होती है मम्मी बनना बहुत आसान है … मम्मी को काम ही क्या होता है सारा दिन टीवी देखना, तैयार होना read more at monicagupta.info

 

मदर्स, मां की दुआ, माँ पर सुविचार ,माँ की ममता , माँ का महत्व , माँ की ममता और माँ का महत्व जानिए , माँ का प्यार , ईश्वर का दूसरा रुप है मां ,

November 22, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

500 और हजार के नोट नही चलेंगें – कुछ मजेदार टवीट

500 और हजार के नोट नही चलेंगें

500 और हजार के नोट नही चलेंगें – कुछ मजेदार टवीट – 500 और हजार के नोट बंदी का ऐलान होते ही जहां कुछ लोगो के चेहरे पर मायूसी छा गई वहीं कुछ बहुत खुश भी हो गए … और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर अलग अलग टवीट की बहार ही आ गई …

कोई वाकई दुखी मन से लाईन में खडा है तो कोई जुगाड कर रहा है … वही बैंक वाले भी बहुत कोपरेट कर रहे हैं सब अपनी अपनी प्रोब्लम भूल कर बस का  में जुटे हैं पर असली बात ये है कि बैंक में पैसा ही नही आया …वही हजारों ऎटीएम मशीने काम नही कर रही जिस वजह से जनता लाचार खडी नजर आ रही है

500 और हजार के नोट नही चलेंगें – कुछ मजेदार टवीट

कुल मिलाकर और सब खबरें पीछे छूट गई खबर है तो सिर्फ और सिर्फ नोट बंदी की खबर प्रमुखता से रही… कुछ लोग इस पर चुटकी भी लेने लगे …मैने सोशल नेटवर्किंग साईटस से कुछ एक को इकठ्ठा किया …

नोटबंदी की खबर से एक फायदा जरुर हुआ कि स्माग, प्रदूषण, आदि से मुक्ति मिल गयी… कुछ समय पहले तक ये कहा जा रहा था कि मास्क पहनें और घर से बाहर न जाए अब ताला लगा कर पूरा परिवार लाईन में लगा है  …

एक व्यक्ति पैसे निकलवाने लाईन में लगा और बहुत जल्द घर लौट आया सब हैरान कि शायद तबियत खरांब हो गई होगी या एटीएम से पैसा खत्म हो गया होगा  पर उसकी बात सुनकर सब सदमे मे आ गए जब बताया कि आज उसका नम्बर जल्दी आ गया…

अब चोर और लुटेरो का इन नोटों के मोह भंग हो गया है.. खबर ऋषिकेश की है जहां चोरों ने 500 और हजार रुपयों को हाथ तक नही लगाया

गुजरात की एक खबर थी कि एक जेल के कैदी ने जमानत मांगी ताकि वो घर पर रखे हजार और  पांच सौ के नोट बदल सके …

चैनल्स भी इसके लपेटे में आ गए.. मजेदार टवीट आया कि अगर आप ज़ी न्यूज देखें तो आप पाएगें कि लाईन में खडे लोग खुश है … आजतक चैनल देखें तो लोग दुखी और परेशान हैं और अगर एनडीटीवी देखें तो लोग मर रहे हैं इसलिए जिनको पैसे चाहिए वो ज़ी न्यूज की लाईन में लग जाए

इतना ही नही मैसेज में नोट बंदी पर राशिफल भी आने लगा . आज का राशिफल : कुछ राशियां
मकर – खुल्ला मांगने वाले परेशान करेंगे
कुम्भ – नए मित्र बनेंगें लाईन में
मीन – लाइन में खड़े खड़े विवाह का योग बन सकता ह

एक आदमी बैंक मैनेजर से बोला :मुझे 2.50 लाख रूपये चाहिए।हमारे घर मे विवाह है।

मैनेजर: किसका विवाह है????
पपू : तुलसी विवाह है।
*मैनेजर अभी तक बेहोश है…

  बेशक परेशानी बहुत है … मैं खुद घंटा लाईन मे लगी रही… तनाव रख कर तनाव कम तो होगा नही इसलिए इस टेंशन के बीच अगर एक स्माईल ले आएं तो तनाव जरुर कम हो जाएगा …

 

पांच सौ का नोट और हजार का नोट बंद – मोदी जी का ऐतिहासिक एलान – Monica Gupta

पांच सौ का नोट और हजार का नोट बंद – मोदी जी का ऐतिहासिक एलान – गैरकानूनी हुए पांच सौ और हजार के नोट , इस फैसले पर जनता की मिली जुली प्रतिक्रिया है कोई खुश read more at monicagupta.info

 

पांच सौ का नोट, हजार रुपया , एक हजार का नोट , मजेदार टवीट, मजेदार संदेश, मजेदार मैसेज नोट बंदी पर, रोचक टवीट , नोट हुए बंद, लम्बी लाईन पर टवीट

Subscribe to my channel for more videos:

https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

 

500 और हजार के नोट नही चलेंगें – कुछ मजेदार टवीट –

November 22, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

अपराध कथा – नोटबंदी की वजह से अपराध में कमी आई

अपराध कथा - नोटबंदी की वजह से अपराध में कमी आई

अपराध कथा – नोटबंदी की वजह से अपराध में कमी आई- बेशक नोट बंदी की वजह से बहुत परेशानियों का सामना करना पड रहा है पर एक अच्छी बात ये भी हुई कि अब हजार पाच सौ के नोट जो कभी तिजोरी में रहते और उनकी रखवाली करनी पडती … अब कोई डर नही…

अपराध कथा – नोटबंदी की वजह से अपराध में कमी आई

पूरा देश इससे प्रभावित हुआ है और चोर भी… जब पता लगा कि पांच सौ और हजार के नोट अब महज कागज हो गए हैं तो अचानक लोग कूडेदान में फेंकने लगे और पानी में बहाने लगे तो कोई करोडो रुपयो के साथ पकडा गया …

अपराध कथा - नोटबंदी की वजह से अपराध में कमी आई

आप कतार में है- कृपया प्रतीक्षा कीजिए – Monica Gupta

आप कतार में है – कृपया प्रतीक्षा कीजिए – बेशक ये लाईन (कथन) हम फोन पर सुनते हैं पर आजकल रोजमर्रा की जिंदगी में भी देखा जा रहा है पहले फोन बोलता था आप कतार म read more at monicagupta.info

 

वैसे पूरे इस प्रकरण में आपकी राय क्या है ???

November 21, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

पांच सौ का नोट और हजार का नोट बंद – मोदी जी का ऐतिहासिक एलान

पांच सौ का नोट और हजार का नोट बंद

पांच सौ का नोट और हजार का नोट बंद – मोदी जी का ऐतिहासिक एलान- गैरकानूनी हुए पांच सौ और हजार के नोट – अचानक एक रात ब्रेकिंग न्यूज ने हैरान कर दिया

पांच सौ का नोट और हजार का नोट बंद – मोदी जी का ऐतिहासिक एलान

पांच सौ का नोट , 1000 का नोट,100 का नोट , पुराने नोट, नोटबंदी का आदेश, नोटबंदी पर टवीट,
पांच सौ रुपए – गैरकानूनी हुए पांच सौ और हजार के नोट – अचानक एक ब्रेकिंग न्यूज ने जहां एक ओर हैरान कर दिया वही बहुत लोगों के लिए खुशखबरी और कालेधन से जुडे लोगो के लिए दुखद समाचार ले कर आई

भ्रष्टाचार, आतंकवाद, कालाधन और जाली नोटों के गोरखधंधे के खिलाफ लोगो के लिए दुखदायी स्वप्न की तरह है ..

लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट किया… उन्होंने लिखा है कि पूंजीपति मित्रों को बख्श दिया। इलाज करना था सरदर्द का इन्होंने गरीबों के पेट की सारी आंतें ही निकाल दी। इसलिए कहते हैं नीम हकीम खतरे जान।

अपनी दूसरी ट्वीट में लालू ने लिखा है कि आम आदमी के कतारों में खड़े रहने के नजारे लेना बंद करो। काले धन वाले तो इर्द-गिर्द हैं। उन मित्रों पर कार्रवाई तो दूर नाम भी नहीं ले सकते।

कोई वाकई दुखी मन से लाईन में खडा है तो कोई जुगाड कर रहा है … वही बैंक वाले भी बहुत कोपरेट कर रहे हैं सब अपनी अपनी प्रोब्लम भूल कर बस का  में जुटे हैं पर असली बात ये है कि बैंक में पैसा ही नही आया …

वही हजारों ऎटीएम मशीने काम नही कर रही जिस वजह से जनता लाचार खडी नजर आ रही है….

 

 

 

इतना ही नही मैसेज में नोट बंदी पर राशिफल भी आने लगा .
आज का राशिफल :

1 मेष – आज भी बैंक की लाइन में धक्के खाने पड सकते हैं.
2 वृषभ – 2000 का नया नोट गुम हो जाएगा
3.मिथुन- आपके पुराने कर्जदार कर्ज चुकाने जल्द ही आएगें
4 कर्क – आज गुस्से में कंट्रोल करें क्योकि लाईन में खडे किसी पर आप गुस्सा निकाल सकते हैं…

5 सिंह – मैनेजर धक्के देकर बैंक से बाहर निकालेगा
6 कन्या – 2000 का नया नोट आकस्मिक खुशहाली लाएगा ।
7 तुला – बैंक की लाइन में खड़े खड़े स्वास्थ्य खराब होगा।
8 वृश्चिक – सावधान !! एटीएम धोखा दे सकती है नम्बर आते ही पैसे खत्म हो सकते हैं
9 धनु,-   मकान और प्रतिष्ठान पर पुलिस की रेड पड़ेगी।
10 मकर – खुल्ला मांगने वाले परेशान करेंगे।
11. कुम्भ – नए मित्र बनेंगें लाईन में ।
12. मीन – लाइन में खड़े खड़े विवाह का योग बन सकता है ।

बेशक परेशानी बहुत है … मैं खुद घंटा लाईन मे लगी रही… तनाव रख कर तनाव कम तो होगा नही इसलिए इस टेंशन के बीच अगर एक स्माईल ले आएं तो तनाव जरुर कम हो जाएगा …

पांच सौ का नोट – एक हजार रुपये और दिक्क्तों का सामना – Monica Gupta

पांच सौ का नोट – एक हजार रुपये और दिक्क्तों का सामना – बदलते इतिहास के साक्षी बने हैं हम … हालाकिं बैंंक में लम्बी कतारें हैं लोगो परेशान हो रहे हैं … read more at monicagupta.info

 

पांच सौ का नोट और हजार का नोट बंद – मोदी जी का ऐतिहासिक एलान पर आपकी क्या राय है और सोच है ??

November 21, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

स्वच्छता का महत्व – स्वच्छ भारत अभियान में हमारा योगदान

स्वच्छता का महत्व - स्वच्छ भारत अभियान में हमारा योगदान

स्वच्छता का महत्व – स्वच्छ भारत अभियान में हमारा योगदान- क्या हो सकता है? मन में यही प्रश्न आता है और उत्तर भी तैयार खडा होता है कि नही … सभी गंदगी फैलाते हैं भला हमारा योगदान कैसे हो सकता है…!!! एक अकेला कुछ नही कर सकता …

स्वच्छता का महत्व – स्वच्छ भारत अभियान में हमारा योगदान

मेरी एक सहेली हिल स्टेशन पहाड  पर रहती है. कल ही उससे बात हो रही थी कि कैसा मौसम है. कैसा रश है … क्योकि अक्सर  वीक एंड पर बहुत रश हो जाता है … तो मैने कहा कि अच्छा है ना … इस पर वो बोली  पहले अच्छा लगता था अब नही … अरे !!! ऐसा क्यो??

मेरे पूछने पर उसने बताया कि लोग धूमने आते हैं बहुत अच्छा लगता है पर गंदगी भी बहुत फैला जाते हैं खासकर सडक पर घूमते घूमते…

कुछ खाएगें तो पीएगें तो…भुट्टा खाएगें तो सडक पर नमकीन खाएगे चिप्स खाएगें तो सडक पर पानी की बोतल और कोल्ड ड्रींक सब सडक पर …  पूरी सडक मानो डस्ट बीन . कूडादान समझते हैं… वो ये सोचते ही नही हैं कि यहां भी लोग रहते हैं ना जाने कब समझ आएगी अब तो सच पूछो तो छुट्टियों के नाम से टेंशन ही हो जाती है. अब सर्दी की छुट्टियां भी आ रही हैं

वाकई … शायद हम ये सब नही सोचते … पिकनिक मनाने जाते है और गंदा करके आ जाते हैं बात चाहे सी बीच की हो हिल स्टेशन की हो या अपने घर की

जरुरत है अपनी मानसिकता स्वच्छ बनाने  की … अपने घर के आसपास भी देख लीजिए घर साफ करके कूडा घर के बाहर … दुकान दार भी सुबह सवेरे सफाई करते हैं और कूडा का वही किनारे पर ढेर लगा देंगें  …शाम तक वही कूडा वापिस दुकान के सामने पहुंच जाता है…

जबकि हम स्वच्छता में अमूल्य योगदान दे सकते हैं बस इतना ही करना है सडक पर अपनी तरफ से कोई कागज या कोई चीज नही फेंकनी … दूसरों को भूल जाए कि कोई ये करता है या नही बस अपना सोचे सिर्फ अपना कि मैने नही कूडा डालना बस …  सोसाईटी के लिए यही समाज सेवा होगी आपकी … !! वैसे आपके क्या विचार हैं इस बारे में जरुर बताईएगा …

सफाई अभियान पर नारे – Monica Gupta

स्वच्छता के प्रति कैसे बदलें लोगो की मानसिकता बेशक, गली गली में सफाई अभियान पर नारे लगाए जा रहें हैं स्वच्छता की गूंज है. मन की बात में हो , देश के मंत्री ह read more at monicagupta.info

 

 

 

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 73
  • 74
  • 75
  • 76
  • 77
  • …
  • 235
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved