Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for लेख

May 23, 2015 By Monica Gupta

Touch Screen

Touch Screen

आज का जमाना टच स्क्रीन का जमाना है बस ट्च करो और …!!! मै अपनी सहेली मणि  से बात कर रही थी कि वो बोली टच वाला …  ये सिस्टम तो उनके पास बहुत पहले से है. उनका फ्रिज टच वाला है बस फर्क इतना है आज वाला टच एक उंगली से चलता है और उनके वाला पांचो ऊंगलियो से यानि एक जोरदार थप्पड से चलता है.

असल में, फ्रिज बहुत पुराना हो गया तो अक्सर चलते चलते चुप सा हो जाता है इसालिए जोरदार टच की दरकार रहती है फिर एक हफ्ते तक आराम से चलता है. यानि जोरदार हाथ मारने पडतें हैं तब जाकर चल पडता है कम से कम हफ्ते भर तक …

तभी सामने से एक कार जा रही थी उसे भी लोग टच से यानि  चार आदमी धक्के से धकेल रहे थे.बाजार फोटो कापी करवाने गई तो उस मशीन को जब तक चार पाच टच ना जड दिए  वो चली ही नही… टच करने के बाद फटाफट काम शुरु हो गया…

वही मेरा यूपीएस इतनी आवाज करता है जब तक जोरदार टच ना करो आवाज आनी बंद ही नही होती !!! रिमोट का भी यही हाल देखने मे आता है  पता नही बैटरी कैसे डाऊन हो जाती है  इसलिए अक्सर पूरे हाथ वाला टच इस्तेमाल करना पडता है तब जाकर टीवी चलता है…

हां… वो बात अलग है कि हम आज के बच्चो को जरा सा भी टच नही कर सकते बाकि तो सारा वातावरण टचमय ही है … है ना

 

touch screen photo

May 23, 2015 By Monica Gupta

Two minutes …

Two minutes    …

क्या ???दो मिन्ट ???

क्या 2 मिनट … दो मिनट … अरे जनाब … क्या बात कर रहे हैं …. 2 मिनट आज के समय में दो मिनट यानि की 2 घंटे के बराबर होता है और आप इतनी आसानी से कह रहे हैं दो मिनट. जैसे 2 रुपए की कीमत 100 रुपए के बराबर हो गई है ठीक वैसे ही दो मिनट अब दो घंटे के बराबर हो गए हैं.. तेज और तेज, फटाफट , जल्दी, रफ्तार, non stop और Quicker के जमाने में आप बात कर रहे हैं 2 मिनट की बहुत नाईंसाफी है ये.

क्या आप मेरी बात से सहमत नही हैं… तो बताईए जब आप नेट चलाते है और दस सैंकिंड भी अगर खुलने में लेट हो जाए तो क्या हाल होता है और किसी को फोन करें और चार पांच bell  चली जाए और वहां से रिस्पांस न मिले तो क्या हाल होता है आपका… WhatsApp  सैंकिंड  में न खुले तो आप नेट वर्क को दोष देने लगते हैं कि नही और … और….  और…  अगर सडक पर red light  पर एक  मिनट रुकना पडे तो क्या हाल होता है आपका आपसे बेहतर कौन जान सकता है तभी तो मैं कह रही हूं कि आज 2 मिनट का जमाना नही रहा Fast- Faster – fastest का जमाना है यानि बुलेट का जमाना है बस चलाओ और सीधा धांय …

दो मिनट का जमाना नही रहा अब … अब जमाना है सुनामी .. भूकम्प ( ओह ये तो कुछ ज्यादा ही हो गया … वैसे मेरा आशय  तो आपको समझ आ ही गया होगा … है ना  🙂

Two minutes नही जनाब  2 सैंकिंड बोलिए … जल्दी जल्दी 🙂

Two minutes  photo

Photo by kozumel

 

May 22, 2015 By Monica Gupta

OMG

omg photo

Photo by See-ming Lee 李思明 SML

 

Oh My God

OMG

घर के सामने से पिछ्ले चार पांच दिन से एक सहेली का बेटा जाता दिखता था. वो शायद अभी नौंवी क्लास में आया है.  कभी उसके हाथ में सब्जी लिए टोकरी तो कभी प्रैस के कपडे… मैने देख कर सोचती अरे वाह !!! कितना अच्छा बच्चा है घर के काम करता है आजकल तो बच्चों से घर का काम तो करवा ही नही सकते … कुछ भी कहो और उनका इंकार सुनने के लिए तैयार रहो … वही एक तरफ ये बच्चा है  तो घर के काम  बिना शिकन या थकावट लाए खुशी खुशी कर रहा है

By chance शाम को मेरी सहेली भी मिल गई. मैने उसे कहा कि उसका बेटा तो बहुत समझदार है घर के सारे काम करता है. आजके बच्चे तो सुनते ही नही किसी की . इस पर वो हैरान हुई और बोली … घर का काम … मतलब ही नही …. किसी दूसरे बच्चो को देखा होगा …

दो दिन बाद पता चला कि उनका बेटा  ट्यूशन जाता था और टयूशन वाले सर अपने घर का कम करवाते थे और हैरानी की बात ये भी है उनका काम वो खुशी खुशी करता जबकि घर पर अगर मार्किट से प्याज लाने को भी कह दो तो बच्चे बिदक जाते हैं पर टयूशन के सर को खुश करने के चक्कर में बच्चे उनका काम खुशी खुशी करते है … हे भगवान …OMG  ….

 

May 22, 2015 By Monica Gupta

तोता

20150521_124342 20150521_124915 20150521_155610

तोता

भरी दोपहर बिल्ली से बचता बचाता एक नन्हा मिठठू मियां अचानक घर के भीतर आ गयाऔर कोने में चुपचाप टुकुर टुकुर ताकते हुए खडा हो गया.पहले पहल तो हम भी चुप रहे कि थोडा सेट हो जाए क्योकि बिल्ली के पंजे निकल कर आना बहुत बडी बात थी. लगभग एक घंटे बाद  हमनें  उस की आवभगत शुरु कर दी पर जैसे ही थोडा ठीक महसूस किया  वो  कमरे की खिडकी पर बैठ कर  बाहर ही एक टक  ताकने लगा… …

ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वो बाहर जाना चाह रहा है पर   हम बिल्ली के डर के मारे उसे बाहर जाने  नही देना चाह रहे थे अगर दुबारा हमला हो गया तो …. पर उसका उदास चेहरा देख कर मन मे हमें ही दुख हो रहा था कि हम ही गलती कर रहे हैं बस  शाम होते ही हमने अनमने मन से  उसे आजाद कर दिया …

बस एक ही कामना है कि दुबारा से बिल्ली उनका सामना न हो ! घर के बाहर उडने के बाद खूब तेज आवाज आई मानो कह रहा हो थैकू जी

एक था तोता … तोता तो चला गया पर अपनी यादे छोड गया. पानी की कटोरी, टमाटर, हरी मिर्च निकाल कर बाहर रख दी… शायद भूले भटके छत पर आए तो खा ले…

तो… तोते की कहानी  कैसी लगी …

May 20, 2015 By Monica Gupta

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर –  वास्तु टिप्स हम सभी बहुत मानते है और उसी के अनुसार घर बनाए, वास्तु शास्त्र के नियम अपनाएं, और उसी हिसाब से का रंग करवाना चाहतें हैं पर और भी कुछ बातें ख्याल में रखनी चाहिए जैसा कि अपना जेब खर्च … मकान बनवाते समय बहुत पैसा लग जाता है इसलिए अपनी जेब का हिसाब किताब भी जरुर देखना चाहिए और दूसरों की देखा देखी भी नही … कि मेरे रिश्तेदार ने दो मंजिला बनवाया तो मैं चार मंजिला बनवाऊंगा … बिना ये सोचे कि वो दो सीढी भी चढ नही पाते चार मंजिला का करेंगें क्या …

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर

मेरी एक जानकार ने नया घर बनाया है उसी के घर गई तो उसके कोई परिचित बैठे थे और पूरे घर का मुआयना करने के बाद वो सहेली को गुस्सा हो रहे थे कि वास्तु के हिसाब से ये नही किया वो नही किया.

इस पर सहेली ने बोला कि जितना आर्किटेक्ट को पता था उस हिसाब से किया है बाकि अपना खर्चा भी देखा है इस पर वो बोले कि उन्होनें भी अपना नया घर बनाया है और हर जगह वास्तु शास्त्र के हिसाब से ही रखा है. अपने नए घर में हर कमरे मे बाथरुम में, छ्त पर हर जगहउसी को ध्यान में रखते हुए उसी हिसाब से किया है . रुपये पैसे की भी कोई चिंता नही की. क्योकि अगर हम वास्तु के हिसाब से चलते हैं तो जिंदगी भर कभी कोई परेशानी या दिक्कत नही आती. उसे लम्बा चौडा भाषण दे डाला.

चाय पानी पीने के बाद जब मेरी  सहेली ने पूछा कि उनकी वाईफ नही आई वो कैसी है तो वो बोले कि परसों गिर गई थी दो महीने का बैड रेस्ट है और बेटा भी परीक्षा मे फेल हो गया तो वो भी डिप्रेशन मे हैं कह कर वो चलते बने… मैं चुप थी, हैरान थी और मेरे सहेली भी !!!

अब बताईए कहां गया उस घर का  शास्त्र, कैसे फिर गई पत्नी और कैसे फेल हो गया बच्चा … जब सारी बाते मानीं हैंं तो फिर … ??

 

वास्तु - वास्तु के अनुसार घर

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर

शुभ लाभ

भाग्य, अंधविश्वास और भारतीय – Monica Gupta

भाग्य, अंधविश्वास और भारतीय हम लोग मंत्र तंत्र , Superstition और वहम को न सिर्फ मानते हैं बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत अहमियत भी देते हैं. दो दिन पहले read more at monicagupta.info

 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर

हमारा घर, स्वच्छता और वास्तु शास्त्र

May 19, 2015 By Monica Gupta

काला धन

cartoon modi ji by monica guptaप

काला धन

पत्रकार बार बार काले धन पर सवाल पूछ रहे हैं और इन महाशय को चिंता है कि काला धन तो छोडो वो तो आ ही जाएगा पर मोदी जी भारत कल लौटेगें ये सबसे बडा प्रश्न है… असल में , लोगो को मोदी जी के विदेश दौरे से भी बहुत चिंता है..

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 30
  • 31
  • 32
  • 33
  • 34
  • …
  • 38
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved