Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for articles

December 7, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

बच्चे और किताबें

मोनिका गुप्ता

Monica Gupta

बच्चे और किताबें

बच्चे किताबें और उनकी कल्पना शक्ति … किताबों के माध्यम से वो अपनी कल्पना की उंची उडान भर सकते हैं जबकि टीवी देख कर कल्पना शक्ति कम होती जाती है …( कुछ कतरनें )

बच्चे और किताबें

December 5, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

Odd and Even

cartoon odd by monica gupta

cartoon odd by monica gupta

Odd and Even

पिछ्ले दिनों मोदी जी का बदला व्यवहार बहुत अच्छा लगा कि चलो  जो हुआ सो हुआ अब शायद सब मिल कर काम करेंगें तो बेहतर परिणाम आएगें…. फिर बात आई बिहार में शराब बंदी की… एक ऐसी खबर जो बेहद खुशी लेकर आई. ये खबर चल ही रही थी कि खबर आई दिल्ली में सम और विषम अंकों के वाहन चलाने पर … बेशक,ये खबर किसी के गले से नीचे उतरे या न उतरे पर अगर इन बातों पर गम्भीरता से अम्ल किया जाए तो परिणाम दूरगामी और बेहतर होंगें …

Odd and Even

December 5, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

बीप बीप

 

बीप बीप

BEEP BEEP …आज शाम किसी काम से मार्किट जाना हुआ. मेरे आगे तीन चार युवा बाते करते जा रहे थे और उनकी बोल चाल की भाषा ऐसी थी कि अगर टीवी पर सुनाई जाए तो 90% बीप बीप का प्रयोग किया जाता. हर बात पर अपशब्द … हर बात पर गाली देते हुए बेहद सहज थे. आखिर किस ओर जा रहे हैं हम!!! चाहे टीवी पर बडबोले बयान बार बार दिखाना हो या मुंह पर काला कपडा बांध कर विरोध करना .. गाली गलौज वाली भाषा आमजन मे जिस तेजी से फैलती जा रही है बेहद चिंताजनक है…. !!!

बीप बीप

 

abusive photo

December 4, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

नोबेल विजेता कैलाश सत्यार्थी

नोबेल विजेता कैलाश सत्यार्थी

और उनका निस्वार्थ सेवा भाव

kailash satyarthi photo

Photo by DFID – UK Department for International Development

सच मानिए तो कैलाश सत्यार्थी जी का नाम मैने पहली बार कल टीवी पर सुना उसके बाद जब उनके बारे मे विस्तार से जाना तो हैरानी के साथ साथ बहुत खुशी भी हुई कि इतने सालों से इतना बडा काम कर रहे हैं वो..!!!.

रक्तदान से जुडे कुछ लोग बहुत ही अच्छा काम कर रहे हैं कई बार जब मैं उनसे उनका साक्षात्कार या तस्वीर लेने की बात करती हूं तो वो मना कर देते हैं कि अरे नही .. हम तो बहुत साधारण से लोग है …हमारी तस्वीर किसलिए … !!! कैलाश जी भी शायद ऐसे ही रहे होंगे … निस्वार्थ सेवा भाव से जो काम किया जाता है उसका फल बहुत मीठा ही निकलता है इसलिए जो लोग समाज सेवा से जुडे हैं उनसे मेरा विनम्र निवेदन है कि बिना फोटो खिचवाए और सुर्खियों में आए बस कार्य करते रहे एक दिन आपका भी होगा !!!

शुभ कामनाएं कैलाश सत्यार्थी जी और मलाला

December 3, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

चेन्नई बाढ, राजनीति और बहस

कार्टून - मोनिका गुप्ता

कार्टून - मोनिका गुप्ता

चेन्नई बाढ, राजनीति और बहस

एक पंथ और दो काज यानि चेन्नई बाढ का लाईव प्रसारण भी और असहिष्णुता पर बहस भी … जबरदस्त टीआरपी का स्कोप है

शीतकालीन सत्र जब से शुरू हुआ है तभी से असहिष्णुता  ही बहस का मुद्दा बना हुआ है…. जहां नेता लोग जुटे हुए हैं वही न्यूज चैनल भी पूरी टीआरपी बटोर रहे हैं अब देखिए चेन्नई में हालात बिगडते जा रहे हैं  और नेता लोग बाढ का जायजा लेते हुए अपनी बहस जारी रखे हुए हैं

एक पंथ और दो काज

December 2, 2015 By Monica Gupta 1 Comment

उल्टा पुल्टा

कई बार जिंदगी में उल्टा पुल्टा हो जाता है हम सोचते कुछ हैं  और हो कुछ और जाता है … और ऐसे मे क्या हो जाता है ये जानने के लिए पढना पडेगा उल्टा पुल्टा

 

आज शाम सैर करते हुए पार्क मे मेरी सहेली सुरेखा  मिल गई. बहुत उदास लग रही थी और देखने से भी ऐसे लग रहा था मानो बहुत रोई हो. पूछ्ने पर उसने बताया कि प्रिया को कैसर निकला. मेरा दिल धक से रह गया. ओह कितनी मासूम प्यारी बच्ची.थी वो. कब पता चला तब उसने बताया कि परसो ही डाक्टर को दिखाया है अब तो राम ही जाने !!! मै भी उसकी बात सुनकर बहुत उदास हो गई क्योकि प्रिया उनकी इकलौती बच्ची थी. मैने पूछा कि क्या प्रिया को सब पता है … इस पर वो बोली कि पता तो लगना ही था आखिर कितना लंबा चलाएगे धारावाहिक को!! क्या !!! अब मेरे चीखने की बारी थी. उसने बताया और क्या बडे अच्छे लगते है धारावाहिक की बात कर रही है वो !!! तुम क्या समझी.??? अब मै क्या समझी शायद उसे बताना सही नही था पर मैने वहा से खिसकने मे ही भलाई समझी और बडबडाती हुई घर आ गई.

 

घर पहुंची तो फोन बज रहा था. एक रिश्तेदार का था वो बता रहे थे कि अरविंद जी  आज रहें हैं.उनका खाना है इसलिए समय से जरुर आना है रात्रि भोज पर. मै मुस्कुराती हुई बोली  अरे वाह अरविंद केजरीवाल …. मैं जरुर आऊंगी  इस पर वहाँ  से आवाज आई कि आप भी बडी मजाकिया है. अरविंद देशमुख आ रहे हैं वो हमारे स्कूल के टीचर हुआ करते थे खैर आप नही जानती … ह हा हा !! असल मे वो क्या है ना  अपनी बिटिया लंदन से आई हुई है बस उसी के लिए  बडा भोज कर रहे हैं  … !!! और आप भी ना. अब फिर मेरे झेपने की बारी थी और जरुर जरुर कहती हुई मैने झट से फोन रखा. हे भगवान!!! आज क्या हो रहा है.

 

बहुत टेंशन हो रही थी कि आज हो क्या रहा है. कुछ ही देर में  हमारी सदाबहार पडोसन बिल्लू सरीन हमेशा की तरह हाथ मे कटोरा लिए चीनी मांगने आ धमकी. कटोरी थमाते हुए बहुत ही उदास मुद्रा मे बोली कि माता जी को कैंसर है.मैने चीनी डालते हुए कहा कोई कैंसर वैसर नही है सब नाटक बाजी है ड्रामा है ड्रामा  सब. टीआरपी बढाने के लिए चोंचले बाजी है ये .वैसे कौन से धारावाहिक की बात कर रही हो!!!. उसने मेरी तरफ गुस्से से देखा और मेरे हाथ से कटोरी छीनते हुए बोली बोली कि चीनी नही देनी तो ना दो पर माताजी के लिए ऐसा तो मत बोलो और पैर पटकती हुई चली गई.

 

अरे बाप रे!!! वो तो अपनी माता जी के बारे मे सच ही बोल रही थी और मै क्या समझ बैठी !!! सब गडबड झाला हो रहा है आज. अब मै उसके पीछे उसे मनाने भाग रही हूं.

 

 

 smily photo

 उल्टा पुल्टा  आपको कैसा लगा !!! जरुर बताईएगा 🙂 

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 16
  • 17
  • 18
  • 19
  • 20
  • …
  • 31
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved