Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for blog

March 6, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

ब्लॉगिग की दुनिया और मिसेज सेठी

ब्लॉगिग की दुनिया और मिसेज सेठी

ब्लॉगिग की दुनिया और मिसेज सेठी –    ट्विटर गूगल प्लस, फेसबुक के बीच Blogging अपना अलग ही स्थान बनाती जा रही है और बहुत  महिलाए ब्लॉगिंग में आगे आ रही है..!! blog kya hai ..

 ब्लॉगिग की दुनिया और मिसेज सेठी

ब्लॉग बनवाने के सिलसिले में एक अपरिचित महिला ने सम्पर्क किया. महिला ने बताया उनका एक बेटा है. अभी वो कालिज में है और सारा समय पढाई और दोस्तों मे ही व्यस्त रहता है और पति भी ज्यादातर टूर में रहते हैं इसलिए अब उसके पास बहुत समय है …

वो ब्लॉग बनाना चाह रही थी.. आज वो कुछ करना चाह रही है..  जब मैने पूछा कि क्या डोमेन यानि नाम रखना चाहेगी तो वो बोली कि मिसेज सेठी… मैने कहा कि ऐसे नही होता आपके नाम से बनवाईए. वो बोली कि शादी को इतने साल हो गए . अपनी तो पहचान रही नही…. अब तो सारा काम मिसेज सेठी कह कर ही होता है…!!

 

blogging photo

वाकई बहुत सोचने की बात है …  आज के समय में भी जहां हम महिलाए स्वंय को आत्मनिर्भर मानने लगी हैं … वही ऐसी भी महिलाएं हैं…. मेरे पूछ्ने पर कि आप क्या क्या लिखना चाहेगी उनका एक ही जवाब था महिलाओं की स्वतत्रता पर… बेटी के जन्म पर, उन माता पिता पर जो गरीब है और उनके पास तीन चार बेटिंया ही हैं … !! मैं समझ गई कि कुल मिलाकर वो अपनी बातें, अपने उदाहरण लिखना चाह्ती है पर अच्छी बात ये थी कि बेहद उदास और परेशान होती हुई भी उनकी बातों में सकारात्मकता थी.

blogging photo

 

मिसेज सेठी ने बताया कि बचपन में उसके पास बहुत सारी गुडिया थी जो उसके घर की अलमारी में आज भी सहेज कर रखी हुई हैं. बचपन में उसे डाक टिकट इकठ्ठा करने का भी बहुत शौक था वो भी ब्लॉग के माध्यम से दिखाएगी… उसकी आवाज में एक खनक सी सुनाई दे रही थी… !! उसका किचन सेट, घर घर … बहुत कुछ है बताने और दिखाने को… पता नही पर उनकी बातों से मुझे महसूस हुआ कि बहुत कुछ दबा हुआ है इनकी दिल की गहराईयों में जहां वो खुल कर किसी से शेयर नही कर पा रही थी या किसी के ( पति और बेटे के पास)  पास समय ही नही है उनकी बात सुनने का.. !!!

ब्लॉग़, निसन्देह अपनी बात को रखने का सशक्त माध्यम है आज हर कोई नेट से जुडा है और अगर इस के माध्यम  से हम अपने आप को मोटिवेट कर सकते हैं. Influence Gain करके अपनी पहचान , अपना नाम बना सकते हैं अपने भीतर छिपी और दबी  अभिव्यक्ति को ब्लॉग के माध्यम से  आजादी दे सकते हैं…..तो ब्लॉग अच्छा है… !!!

ब्लॉग के बारे में ,गूगल सर्च पर आप देखेंगें तो पाएगें कि कोई ब्लॉग बनाने के दस फायदे लिखता है कोई बीस फायदे लिखता है पर मैं ब्लॉग लिखने के सौ फायदे बता सकती हूं.

Benefits of Blogging 

मेरा क्षेत्र बहुत विशाल रहा है. एक लेखिका, एक पत्रकार, एक समाज सेवी, एक मोटिवेटर, स्वच्छता के लिए महिलाओं को जागरुक करना हो या रक्तदान के लिए, महिला होने के नाते महिलाओं के दर्द को बहुत देखा और सुना है.आज भी महिलाए बहुत दबी और चुप है और घर की चार दीवारी उनकी नियति हैं ऐसे मे बाहर की दुनिया से जुडने का शानदार माध्यम है ब्लॉग बना कर अपनी भावनाओं को प्रकट करना एक खूबसूरत माध्यम है…  और अगर हमारी विचारधारा सकारात्मक रहेगी तो हम अपने लेखन में अमिट छाप छोड सकती है… !!

बात खत्म होते होते मिसेज सेठी ने बताया कि उनका नाम बबीता सेठी है और वो अपने नाम से ब्लॉग बनवाना चाहेगी …

तो आपने ब्लॉग लेखन के बारे में क्या सोचा .. !!! ब्लॉग बनवाने के सिलसिले में आप     यहां   सम्पर्क कर सकती है 😀

ब्लॉगिग की दुनिया और मिसेज सेठी के बारे में आप क्या कहना चाह्ते हैं … जरुर बताईए !!

March 5, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

खबरों की खबर – मीडिया का प्रभाव

पत्रकार, पत्रकारिता और नेताजी

 

media photo

खबरों की खबर – मीडिया का प्रभाव

आज तो मेरी मणि से ही बहस हो गई.. मेरा कहना था कि कन्हैया को मीडिया कुछ ज्यादा ही भाव दे रहा है… ठीक है वो जेल से बाहर आया .. उसकी कवरेज करो …भाषण भी दिखाओं पर पूरा पूरा दिन उसी की खबर !! सभी चैनल वाले उसी के पीछे जुटे हुए है … बहस पर बहस बहस पर बहस … इतनी कवरेज किसलिए !!

वही मणि का मानना था कि दिखाना चाहिए कोई आवाज उठा रहा है तो दिखाना चाहिए ..वही मैं नेताओं की अट्शंट बयान बाजी दिखाने के पक्ष में नही हूं. जिस तरह से मीडिया एक नेता के दिए गए बेफालतू के बयान को दिखाता है फिर टवीटर दिखाता है फिर बहस करवाता है अरे … जिसने ठीक ही नही बोला उसे क्या भाव देना … !!

पर यहां भी मणि का कहना था कि अगर दिखाएगें नही तो हमें पता कैसे लगेगा कि हमारे देश मे क्या हो रहा है… !!

कुछ समझ नही आ रहा कि देश किस दिशा में जा रहा है पर इतना जरुर पता है कि मीडिया देश का भला करने नही बैठा … उसे मजा आता है लडवाने भिडवाने में और अपनी टीआरपी बढते देखने में.. !! काश अदालत मीडिया को भी फटकार लगाए … !!

इस पर हमारी राय एक थी ..

Thank God!! वैसे आप क्या सोचते हैं ??

 

Photo by stevebustin

March 4, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

पान मसाला और हमारा प्यार

 cartoon cancer by monica gupta

पान मसाला और हमारा प्यार

आज समाज में बहुत मुद्दे छाए हुए हैं … कल नरेंद्र मोदी जी का संसद में भाषण था. वही कन्हैया की रिहाई और उसका भाषण जो सुर्खिया बन रहा है उससे पहले राहुल जी का… वही महिला दिवस और और भी ना जाने क्या क्या … बस अब एक ही बात डिसाईड करनी है और फिर देखिए क्या लिखती हूं मैं  …

डिसाईड ये करना है कि कौन सा पान मसाला खाया जाए … कौन सा पान मसाला खाया जाए  !!! असल में, इनमें से ही किसी विषय पर मुझे कुछ लिखना है और किस पर  लिखूं यही सोच रही हूं…क्या .. ???  पान मसाला किसलिए … अरे भई … आपको नही पता … !! दमदार लोगों की पसंद होता है पान मसाला और तो और  कभी कामयाबी की बुलंदी पर ले जाता है इतना ही नही  दाने दाने मे होता है दम !!

और अगर ऐसी दमदार चीजे खाएगें तो यकीनन कुछ न कुछ तो दमदार होगा ही और जनाब आप क्या सोच रहे हैं अक्षय कुमार, शाहरुख खान, अजयदेव गन, गोविंदा जैसे कलाकार खाते हैं तो कुछ न कुछ बात तो होगी … ओफ बहुत टाईम वेस्ट हो गया आपसे बात करके जल्दी बताईए विमल खाऊं ,रजनी गंधा, मयूर या पान पराग खाऊ वैसे मुझे लगता है राजश्री सब पर भारी है क्योकि उसकी स्वाद में सोच है …  !! यानि काम आसान

 

Jansatta

आम आदमी पार्टी की सरकार ने सोमवार को पत्र लिखकर चार बॉलीवुड अभिनेताओं से पान मसालों के विज्ञापन न करने का आग्रह किया है। दिल्ली सरकार का कहना है कि इन प्रोडक्ट्स में सुपारी होती है, जो कि कैंसर की प्रमुख वजहों में से एक है। दिल्ली सरकार ने इस बार शाहरुख खान, अरबाज खान, अजय देवगन और गोविंदा की पत्नियों को पत्र लिखा है। गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग ने पहले इन अभिनेताओं को ही पत्र लिखा था, लेकिन उनकी तरफ से अभी तक विभाग के पास कोई जवाब नहीं आया। read more at jansatta.com

वो क्या है ना कि हमे समझ नही आती… सब कुछ जानते बूझते भी  हम ऐसी बातों में लगे रहते हैं जो हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं … !!  और तो और टीवी चैनल हो या न्यूज … महज विज्ञापन ही नही … !!प्रायोजित भी करते है कार्यक्रम … !!अगर मैं सीधा कहूं कि आप पान मसाला नही खाए तो शायद आपको अच्छा नही लगेगा पर अगर मे कुछ घुमा फिरा कर बात कहूं तो शायद … !!!

 

 

March 3, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

संसद सत्र और मोदी जी का भाषण

संसद सत्र और मोदी जी का भाषण

संसद सत्र और मोदी जी का भाषण

संसद सत्र और मोदी जी का भाषण

ये मैं नही कह रही ये नरेन्द्र मोदी जी कह रहे है … लोकसभा से मोदी जी का भाषण … बहुत बढिया.!! आज के भाषण की स्क्रिप्ट जिसने भी लिखी … बहुत खूब लिखी…

खिंचाई अच्छी हुई रे बाबा !!! संसद में आज जब मोदी जी ने अपना भाषण आरम्भ किया तो  शायद  ऐसी उम्मीद किसी को भी नही होगी  कि भाषण मे कुछ ऐसा होगा जो विपक्ष की बोलती बंद कर देगा… ये मैं नही कह रही ये मोदी जी कह रहे हैं … मोदी जी अपने हिसाब से बोलते गए बोलते गए और बीच बीच में यह भी कहते रहे कि ये मैने नही कहा ये उपदेश मेरा नही है ये राजीव गांधी जी ने कहा था … ये मैने नही कहा ये इंदिरा जी ने कहा था … कुल मिला कर कांग्रेस पर जबरदस्त तंज कसे.  मोदी जी ने कई बिल पास न होने पर चिंता भी जताई . सदन न चलने पर अपना दुख और पीडा व्यक्त की.

उन्होनें कहा कि सदन मे बहस के दौरान गरिमा बनी रहनी चाहिए…फिर 8 मार्च महिला दिवस पर संसद में महिलाओ को ही बोलने दिया जाए.. संसद को नए विचारों की जरुरत है एक सत्र पहली बार वाले सांसदों का हो…

मेक इन इंडिया का मजाक उडा रहे हैं … सफल नही हुआ तो विचार करना चाहिए … अपने देश की छवि सही नही पेश कर रहे…

बहुत मुद्दे उठाए और अपने विचार व्यक्त किए …

भाषण बहुत अच्छा था …. कई बार मोदी जी बहुत अच्छा बोलते हैं पर इस बार तो धो डाला … क्लीन बोल्ड कर डाला … जी नही मैं क्रिकेट मैच नही …. लोकसभा सत्र में मोदी जी के भाषण की बात कर रही हूं… और इस बार मैं ही कह रही हूं

काश देश मे पनप रहे गम्भीर मुद्दों पर न सिर्फ बहस की जाए बल्कि गम्भीरता से सभी मिल कर पक्ष हो या विपक्ष कार्यंवित भी करें  तो  देश में जान आ सकती है … हमारा देश दुबारा पटडी पर दौड सकता है …

संसद सत्र और मोदी जी का भाषण पर आपके क्या विचार है ??

 

March 3, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

video cartoons

बापू गांधी ( मोनिका गुप्ता)

video cartoons

कार्टून हमेशा से अपनी बात कहने का एक अच्छा और सशक्त माध्यम है जहां हम बिना बोले अपनी बात चित्रों के माध्यम से रख सकते हैं और बात हंसी मजाक में बदल जाती है…

मैने भी जब नेट की दुनिया में कदम रखा… मुझे बहुत अलग अलग तरह की अनुभूति होने लगी … मुझे लगा कि जो मेरे मन में अब तक कही दबा था मैं पूरा कर सकती हूं… फिर धीरे धीरे मैंने कार्टून बनाने शुरु किए फेसबुक और गूगल प्लस के साथ साथ मेरे ब्लॉग ने मुझे हमेशा प्रेरित किया …

लेखिका से कार्टूनिस्ट तक का सफर-मोनिका गुप्ता     में आप को मेरे सफर की पूरी  जानकारी  मिल सकती  है….

फिर मैने कार्टून बनाने के बाद सोचा कि क्यों ना इसे वीडियों रुप दिया जाए ताकि लम्बे समय तक यह याद के रुप में रह सके और किसी को दिखाना या बताना भी आसान था .. इसलिए एक छोटा सा प्रयास किया है अपने बनाए कार्टून को वीडियों रुप देने का आप बताईएगा  कि कैसे लगे..कार्टून भी और वीडियों भी क्योकि अभी सीख रही हूं वीडियों बनाना !!!

इस वीडियों में Black and White कार्टून लिए हैं …

 

March 2, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

ब्लड ग्रुप ओ और मच्छर

हे भगवान

ब्लड ग्रुप ओ और मच्छर

 

ब्लड ग्रुप ओ और मच्छर

आज मैं गूगल सर्च पर Blood group और हमारी diet क्या हो देख रही थी तभी एक खबर ने चौंका दिया … और मुंह से निकला ओ नो … !!O noooo .. !!! असल में, मैंने पढा कि O ब्लड ग्रुप वाले लोगों को A ब्लड ग्रुप की तुलना में दोगुना मच्छर काटते हैं. वहीं B ब्लड ग्रुप के लोगों को सामान्य रूप से मच्छर काटते हैं. एक रिसर्च के मुताबिक अगर आपके मम्मी पापा को ज्यादा मच्छर काटते हैं तो सम्भव है कि आपके साथ भी ऐसा हो. मच्छर हमारे ब्लड से प्रोटीन लेते हैं, मच्छर उन लोगों को भी ज्यादा काटते हैं जिन्हें ज्यादा पसीना आता है क्योंकि पसीने में लैक्टिक ऐसिड, यूरिक ऐसिड, अमोनिया जैसे तत्व होते हैं, जिनसे मच्छर जल्दी आकर्षित होते हैं.
अरे बाप रे !! खबर ने तो चौंका दिया जबकि मैं खुश थी कि क्योकि (ओ पॉजिटिव )यूनिवर्सल डोनर होते हैं और रक्तदान में सभी के काम आने वाले मे से हैं. इतना ही नही मैने यह भी पढा था कि इस ग्रुप के लोग मलेरिया की गंभीर स्थिति से सुरक्षित हैं. राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान ने विभिन्न ब्लड ग्रुप पर मलेरिया के प्लाज्मोडियम का असर देखने के लिए रिसर्च की और जाना कि A, B व AB पॉजिटिव की अपेक्षा O पॉजिटिव ग्रुप के लोगों पर मलेरिया होने का असर दूसरों की अपेक्षाकृत कम देखा गया है.

अचानक मच्छर कान के पास आकर गुनगुनाने लगा मानो कह रहा हो… हैलो मैडम ओ …पढ लिया ना लेख… अब भाग दौड करोगी या मुझे खून आराम से पीने दोगी .. !! आराम से तो नही पीने दूंगी क्योकि मैने यह भी पढा है कि ओ ब्लड ग्रुप वाले किसी पर अत्याचार होते नही सहा कर सकते और अगर वो अपने उपर ही हो रहा हो तो बिल्कुल ही नही …और मैं कभी ताली बजा कर तो कभी सामने रखे अखबार को गोल करके उसको मारने की कोशिश में जुट गई…

 

People having O+ of blood group are more bitten by mosquitos – Navbharat Times

http://navbharattimes.indiatimes.com/world/science-news/people-having-o-of-blood-group-are-more-bitten-by-mosquitos/articleshow/48421859.cms read more at indiatimes.com

 

ब्लड ग्रुप ओ और मच्छर के बारे मे अगर आप कोई और जानकारी देना चाहे तो आपका स्वागत है…

 

Photo by noricum

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 6
  • 7
  • 8
  • 9
  • 10
  • …
  • 77
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved