Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

August 23, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

कामयाब होने के तरीके – समर्पण का भाव

kamyab hone ke liye tips-samarpan bhaav

kamyab hone ke liye tips-samarpan bhaav

क्या है सफल जीवन का रहस्य – सफलता की टिप्स

बेशक, कामयाब होने के तरीके में समर्पण का भाव होना ही चाहिए.  “मेहनत इतनी खामोशी से करो कि सफलता शोर मचा दे” मैनें इस लेख का सबक सिल्वर मैडल विजेता पीवी सिंधु के जीवन से सीखा .

इच्छाओं का दमन

Sacrifice करना आसान नही है… कुछ पाना हो तो कुछ खोना पडता है. जैसा कि घर पर जब बडे गुस्सा करते हैं कि क्या सारा दिन मोबाईल के साथ लगे रहते हो तो हम कितना गुस्सा मान जाते हैं और अकसर नाराज भी हो जाते हैं… पर  उनका गुस्सा करना या हमारा नाराज होना कितना सही कितना गलत है…  !!

ओलम्पिक में वीपीसिंधु ने बैडमिंटन में  सिल्वर मेडल जीता तो बहुत खुशी हुई वाकई देश का सम्मान बढाया है पर जब उन sacrifice का पता चला जो उन्होनें किए तो लगा कि कोई मुश्किल नही है खाना छोडना, अपने पसंद की चीजो से दूर रहना ज्यादा मुश्किल नही और मोबाईल से दूर रहना …ये तो बहुत ही आसान है …

पता नही लोग इसके बारे में इतनी गम्भीरता से क्यो बात कर रहे हैं. आज मैनें भी निश्चय किया कि मैं भी दिखा सकती हूं फेसबुक, वटस अप से दूर रह कर…

नेट बंद करने से पहले सोचा बस एक बार देख लूं किसने क्या क्या लिखा है…  अपनी पोस्ट देखी… दोस्तो की देखी और देखते देखते आधा घंटा कब बीत गया पता ही नही चला फिर बारी आई वटस अप की ….  सोचा चलो इसे भी एक बार देख लू और उसे देखते देखते और अपने कमेंटस देते आधे घंटे से भी ज्यादा हो गया …!!

फिर भूख सी भी लग आई पर कंट्रोल करना है यानि आज से बस दाल और रुखी रोटी खानी है … सोचा उसे बनाने में तो समय लग जाएगा पर पकौडे तो दो मिनट में फ्राई हो ही जाएगें. बाहर अचानक बादल भी आ गए थे यानि मौसम बारिश वाला अच्छा सा हो रहा था सोचा हलवा भी बना ही लेती हूं कौन सा हर रोज बनाना होता है पर जब तक ये बात फेसबुक पर शेयर न करो तो हलवा पकौडे हज्म कैसे होंगें…

Post share  करने के बाद  कोई बरसात की बधाई देगा कोई पकौडे भेजने को कहेगा तो कोई एंजाय लिखेगा… कमेंटस की भरमार होने पर दिल का मयूर भी तो खुशी से नाचने लगता है …

अब जिसने भी मेरी post  पर कमेंट लिखा उसे धन्यवाद कहना तो बनता है कि नही नही तो मुझे घमंडी और अकडू की उपाधि  मिल जाएगी … वैसे भी थैक्स और स्माईल बनाने में समय ही कितना लगता है…बस एक दो मिनट की बात है मैने कौन सा सारा दिन इसे  ही करते रहना है … वो अलग बात है कि वटस अप और facebook पर कमेंट करने कराने में आधा दिन तो निकल ही गया….

सोच रही हूं कि बस बंद कर दू पर दो चार खास दोस्तो के कमेंट नही आए बस उसी की इंतजार कर रही हूं बस एक बार उनके कमेंटस देख लू फिर नेट बंद कर दूंगी ..वैसे अभी सैल्फी  भी लेनी है वटस अप पर डालने के लिए..  बहुत दिन हो गए अपनी डीपी बदले कल भी बहुत सारी सैल्फी ली थी पर कोई अच्छी नही आई इसलिए आज भी सैल्फी सैशन लगाना जरुरी है…

वैसे मुश्किल नही है internet  से दूर रहना … मैं रह सकती हूं ना … आज तो बात अलग थी कल से देखना … कल से पूरा कंट्रोल करूगी … !!  और अब दूसरों का फेसबुक स्टेटस और वटस अप डीपी और उनका लिखा स्टेट्स  चैक करने में जुट गई…

वैसे वाकई में बहुत मुश्किल है … बहुत बहुत मुशिकल है सोशल नेटवर्किंग साईटस से दूर रहना … और खाने पीने पर भी पूरा कंट्रोल करना…  तभी तो पीवी सिंधू एक ही है उस जैसा कोई नही … और अगर उस जैसा बनना है तो बहुत कुछ छोडना पडेगा रे बाबा …

वैसे क्या  वो कल कभी आएगा ?? जब तक हम अपने काम मे 100 % नही देंगें सफलता मिल ही नही सकती … बिल्कुल हमें बहरा ही बनना पडेगा…

कामयाब होने की टिप्स तो और भी बहुत हैं पर पहले इससे बाहर निकल कर तो दिखाईए …

इसे भी पढिए…

 

माँ का दिल, वटसअप और मेरे मन की बात – Monica Gupta

बात एक दिन पहले की है. जब मेरी थोडी तबियत ठीक नही थी इसलिए मैने बस वटस अप पर बच्चों का मैसेज चैक किया और ये भी देखा कि कब online थे. दोनों बच्चें बाहर ज़ॉब करते हैं एक तसल्ली हो गई कि चलो दोनो अपने अपने काम पर हैं और busy हैं … मैने आराम करने की सोची. उस दिन बस तबियत ठीक न होने की वजह से मेरा whatsapp देखने का मन नही किया इसलिए सारा दिन उसे चैक नही किया. बस ये जरुर चैक कर लिया कि बच्चों का मैसेज तो नही आया… !! Read more…

 

Photo by aloshbennett

August 22, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

फेसबुक लाईव चैट क्या है

 facebook photo

फेसबुक लाईव चैट क्या है

Mark Zuckerberg Facebook Live फेसबुक कुछ न कुछ बदलाव करता रहता है अब वो लाया है लाईव फीचर Facebook Live Chat  यानि अब फेसबुक पर हम लाईव बात कर सकते हैं और नीचे दिए गए कमेंट के आधार पर हम जवाब देते हैं और अपनी बात दूसरों तक लाईव पहुंचा सकते हैं.. अगर आप जानना चाहते हैं और सीखना चाहते हैं तो आपको  नीचे दिए गए लिंक Fb Live Marketing Secrets 2.0 पर क्लिक करना होगा.इससे आपको सारी जानकारी मिल जाएगी

Fb Live Marketing Secrets 2.0

LAUNCH OFFER ENDS SOON: Order Now & SAVE 59% We did intensive research to guarantee the product we create will help your clients get their problems solved immediately.

We provide each step of the process in a step-by-step format. read more at jvz9.com

फेसबुक लाइव के वीडियो ऐसे ब्रॉडकास्ट करें – BBC हिंदी

फेसबुक पर लाइव वीडियो दोस्तों को दिखाने का काम बहुत ही आसान है. लेकिन फेसबुक पर ‘ब्रॉडकास्ट नाउ’ लिखा हुआ बटन दिखाई नहीं देगा. अपने स्टेटस आइकॉन के नीचे जब आप थोड़ा ध्यान से देखेंगे तो वहां पर छुपा हुआ सा दिखेगा. वहां पर लिखा हुआ दिखाई देगा ‘रिकॉर्ड एंड शेयर लाइव वीडियो’.

ट्विटर के पेरिस्कोप के मुकाबले फेसबुक पर वीडियो ब्रॉडकास्ट तेज़ी से बढ़ रहा है. Read more…

 

mark zuckerberg facebook live Q&A session – www.bhaskar.com

फेसबुक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी (एआई) और वर्चुअल रियलिटी (वीआर) टेक्नोलॉजी को लेकर क्या सोचता है?जुकरबर्ग:फेसबुक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी (एआई) और वर्चुअल रियलिटी (वीआर) टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है।

mark zuckerberg facebook live Q&A session Read more…

अभी थोडी देर पहले एक मेरी सहेली ने पूछा कि क्या आप LIVE हो मैने कहा कि हां हां क्यो नही बिल्कुल लाईव हूं और तभी आपसे बात भी कर रही हूं .. वो बोली अरे वो वाला लाईव नही दूसरे वाला लाईव …. फेसबुक वाला लाईव… मैने कहा कि फिर मैं लाईव नही हूं और फोन कट हो गया… हे भगवान !! पर मैं वाकई में लाईव ही हूं…. !!! AAp live hain kya 🙂

 

Photo by English106

August 22, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

फोन कॉल -जासूसी के तरीके

फोन कॉल -जासूसी के तरीके

Fake Phone Calls  /बीएसएनएल फ्री टू होम सर्विस/ एक समय ऐसा था जब हमे फोन करना होता था तो कॉल बुक करवाते थे और वो कॉल कब मिलेगी इसका कोई आईडिया ही नही होता था. ये कॉल 3 मिनट की होती थी और अगर बात और लम्बी करनी हो तो 3 मिनट और मिल जाते थे और एकस्ट्रा खर्चा तो होता ही होता था… और आज देखिए बीएसएनएल ने तो  sunday रविवार की सर्विसservice  ही फ्री free  कर दी और इतना ही नही अब तो ऐसे ऐसे फोन आते हैं कहां कहा से फोन आते हैं जिसका कोई आईडिया idea   ही नही…  !!

एक दो दिन से किसी काम के सिलसिले में एक फोन कॉल का बहुत इंतजार था. अचानक सुबह फोन बजने पर जब मैनें उठाया तो कोई महिला life insurance policy इंश्योरेंस कम्पनी से बोल रही थी कि क्या आपने इंश्योरेंस life insurance policy   करवानी हैं मेरे धन्यवाद सहित मना करने और फोन रखने पर फिर एक फोन आ गया इस बार कोई male आवाज थी.

उन्होने मेरा नाम पूछा मैने कहा कि बोल रही हूं तो आवाज आई कि आपके नाम से कोरियर courier  आया हुआ है अपना पता बता दीजिए.. मैने कहा कि अगर कोरियर आया है तो उस पर address ,पता भी तो लिखा होगा… इस पर वो बोला तो क्या हुआ आप बता दो अपना पता … उसके बाद दो बार घंटी बजी पर मैने नही उठाया.

मैने फोन काट दिया. जिस फोन का इंतजार था वो फोन कॉल नही आया इसी बीच फिर फोन आया कि आपका ATM card  कार्ड वैरीफाई करना है अपना  बैंक एंकाऊट bank account नम्बर दीजिए.. अब तो मुझे भी थोडा सा गुस्सा आ गया था अरे ये हो क्या रहा है.. कहां से लेते हैं ये हमारे फोन नम्बर … कितना डिस्टर्ब करते हैं इनके खिलाफ भी तो कोई कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए …

हैरानी इस बात की भी होती है कि बहुत बार ये लोग बत्तमीजी से भी बात करते हैं.. हमारा ही पता पूछेगें, हमारा ही बैंक नम्बर पूछेंगें और हमारे न बताने पर हमी से बत्तमीजी से भी बात करेंगें.

तभी फिर फोन आया अब मैं उसी गुस्से से बोली कि क्या बात है? कौन बोल रहे हो?? जरा मुझे बताओ कि ये नम्बर आपको किसने दिया … तभी अचानक झटका लगा क्योकि अब उनका फोन था जिनके फोन का मुझे इंतजार था… हे भगवान !!क्या इंप्रेशन रहा होगा उनका मेरे बारे में …

वैसे आजकल फोन आना भी बहुत बडी सिरदर्दी हो गई है… बार बार फोन आना या कम्प्य़ूटर आवाज में बात करना या बहुत बत्तमीजी से बात करना … बहुत गलत है… कोई न कोई फोरम ऐसा होना चाहिए जहां इनकी शिकायत दर्ज करवाई जा सके… !!

हैलो

हैलो हैलो, मैं नरेंद्र मोदी बोल रहा हूं आजकल मोबाईल हो या इंटरनेट सुविधा इतनी हो गई है प्रतिदिन किसी न किसी पार्टी की और से फोन बजते ही रहते हैं . read more at monicagupta.info

सॉरी, हैलो रॉग नम्बर – Monica Gupta

ऐसा भी होता है कल एक कार्यक्रम में एक जानकार के पास फोन आया. फोन सुनकर वो थोडा गम्भीर हो गए और बोले अच्छा अभी आ रहा हूं तू वही इंतजार कर. हम सोचने लगे कि पता नही क्या हुआ?? फोन रखकर वो हंसने लगे… मेरे पूछ्ने पर कि क्या हुआ वो बोले अरे कोई … See more…

 

 

मैं सोच ही रही थी कि तभी एक मैसेज आया कि आपका इस महीने का मोबाईल बिल 1500 रुपए है … क्या 1500 … !! उन्होने ऐसी सुविधाए जोड रखी थी जो मैने ली ही नही थी… जैसे की नेट  पैक, मैसेज रोमिंग … हे भगवान !! अब इनसे भी उलझना पडेगा …

फोन कॉल

फोन कॉल( तस्वीर- गूगल से साभार ) 

वैसे आपके क्या विचार है या अनुभव हो तो जरुर बताईगा … !!

August 22, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत – एक गांव की सफलता की कहानी

स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत – एक गांव की सफलता की कहानी

‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2017’ कार्यक्रम, Swachh Bharat Abhiyan ,खुले में शौच मुक्त, जन आंदोलन अभियान,  Open defecation free, Open toilet in india नाम चाहे कुछ भी हो मतलब स्वच्छता आने से है.

आज खबर पढी  कि केरल इस साल नवम्बर तक देश का पहला खुले मे शौच मुक्त राज्य बन जाएगा. यकीनन खुशी होगा स्वाभाविक है क्योकि अगर हमें आगे बढना है तो स्वच्छता का ख्याल तो रखना  ही पडेगा और अगर इसे जन आंदोलन के रुप में लिया जाएगा तो बहुत जल्द फर्क पडेगा पर उससे पहले जागरुकता आनी बहुत जरुरी है.

स्वच्छ सर्वेक्षण 2017  के अंतर्गत स्वच्छता से संबंधित शहरों में स्वच्छता का स्तर तथा राज्यों और शहरी निकायों के प्रयासों का आंंकलन किया जाएगा। इसके अलावा सर्वेक्षण में शामिल 500 शहरों की रैंकिंग भी की जाएगी.

बात कुछ साल पुरानी है जब हरियाणा के जिले सिरसा में भी स्वच्छता की लहर चली थी और सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत जिला  प्रशासन के साथ मिलकर पूरा जिला स्वच्छता की राह पर निकल गया था.

ये सफलता की कहानी है हरियाणा के जिला सिरसा के गांव रुपाणा बिश्नोईया की

पहले इस गांव के भी लगभग सभी लोग खुले मे शौच जाते थे

अनीता और सुमन  ने बताया कि जब उन्हें स्वच्छता का मह्त्व बताया गया तो उन्होने भी लोगो को खुले मे शौच जाने से रोकना शुरु कर दिया.

स्कूली बच्चा धर्मवीर भी अपनी इस उपलब्धि से बहुत उत्साहित दिखा …

वही स्कूली अध्यापक मदन लाल जी  ने बताया कि स्वच्छता लाने में जिला प्रशासन का बहुत योगदान रहा.

वही सरपंच बंसी लाल भी बहुत उत्साहित थे और बता रहे थे कि पहले सारा गांव ही बाहर शौच  के लिए जाया करता था पर आज पूरी सफाई और स्वच्छता है घर घर मे कुई है और लोग उसी का इस्तेमाल करते हैंं

कुल मिला कर देखा जाए तो इस अभियान को गांव वालो ने एक जन आंदोलन के रुप में लिया. पूरे गांव को एक परिवार समझा और सभी मिलकर स्वच्छता लाने मे एक जुट हो गए…

पूरा गांव जय स्वच्छता से गूंज उठा…

swachh bharat swastha bharat

वैसे स्वच्छता के बारे मे आपकी क्या सोच है … जरुर बताईएगा …!!!

August 21, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

ओलम्पिक खेल मे भारत और हार के कारण

ओलम्पिक खेल मे भारत और हार के कारण

Rio  Olympics 2016  रियो ओलम्पिक 2016 खत्म हुआ और शुरु हुआ मंथन . Sports में हार जीत तो होती रहती है पर जरुरत इस बात की है कि हम इस पराजय से सबक लें ताकि भविष्य में भी 2 मैडल से सब्र न करना पडे.

भारत में मूलभूत ढांचे की कमी, स्वास्थ्य की कमी, ग़रीबी, लड़कियों को खेलों से दूर रखना, लड़कों पर अच्छे डॉक्टर और इंजीनियर बनने का दबाव, क्रिकेट की लोकप्रियता और ओलंपिक के बारे में ग्रामीण इलाक़ों में जानकारी की कमी है. ये बात रियो ओलम्पिक के दौरान चीनी मीडिया ने कही थी

अरे ओ साम्भा कितने देश के खिलाडी थे रे
206
कितने खेल थे रे
306
अपने देश भारत के कितने खिलाडी थे
119
कितने पदक मिले रे
2
ये क्या हो रियो है रे
बहुत नाइंसाफी है
ये बहुत मेहनत करनी पडेगी अब रे…

खेल के आखिरी दिन एक पदक की आस थी कि शायद गोल्ड  मैडल आ जाए

कुश्ती का मैच देखा पर समझ नही आया कि पहलवान योगेश्वर दत्त पहले ही दौर मे हार गए फिर भी यह कहा जा रहा था कि अभी भी उम्मीद है .. समझ नही आया कि उम्मीद कैसे ??

ओलम्पिक  में कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त रियो ओलंपिक के आखिरी दिन अपने पहले दौर में हार गए. लेकिन इस हार के बावजूद भी वो पदक की दौड़ में बने हुए थे. असल ये संभव था रेपचेज से. रेपचेज से हारने वाले पहलवान के पास भी ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका रहता है.
समझ नही आया कि क्या है रेपचेज?
पढा तो पता चला कि
कुश्ती में रेपचेज वो नियम है जिसके तहत अगर कोई खिलाड़ी शुरुआती दौर में हार जाता है और उससे जीतने वाला खिलाड़ी फाइनल तक पहुंचता है तो हारने वाले को अपनी ताकत आजमाइश का दूसरा मिलता है.

यह शब्द फ्रेंच से लिया गया है जिसका अर्थ rescue अर्थात बचाव होता है. कुश्ती में यह उस खिलाड़ी के लिए बचाव का एक और मौका होता है जो शुरुआती मुकाबले में हार जाता है.
हालांकि इस बार योगेश्वर जिससे हारे वो मंगोलियाई पहलवान क्वार्टरफाइनल में हार गया और योगेश्वर की रेपचेज खेलने की संभावना खत्म हो गई.

चिंता का विषय है कि चीनी मीडिया ने ओलंपिक में भारत के निराशाजनक प्रदर्शन के छह कारण बता दिए कि भारत में मूलभूत ढांचे की कमी, स्वास्थ्य की कमी, ग़रीबी, लड़कियों को खेलों से दूर रखना, लड़कों पर अच्छे डॉक्टर और इंजीनियर बनने का दबाव, क्रिकेट की लोकप्रियता और ओलंपिक के बारे में ग्रामीण इलाक़ों में जानकारी की कमी है.

चीनी मीडिया में ये भी कहा गया है कि भारत चीन के बाद दूसरा सबसे ज़्यादा जनसंख्या वाला देश है लेकिन ओलंपिक में बहुत कम पदक जीत पाता

rio

no repechage chance for yogeshwar dutt as mongolias ganzorigiin mandakhnaran loses in quarter finals: खेल: आज तक

कुश्ती में रेपचेज वो नियम है जिसके तहत अगर कोई खिलाड़ी शुरुआती दौर में हार जाता है और उससे जीतने वाला खिलाड़ी फाइनल तक पहुंचता है तो हारने वाले को अपनी ताकत आजमाइश का दूसरा मिलता है. read more at aajtak.intoday.in

 

एक उम्मीद ऐसी भी थी कभी …

Rio Olympics 2016: जानिए इस बार भारत को कितने पदक मिलेंगे ?

Rio Olympics 2016: जानिए इस बार भारत को कितने पदक मिलेंगे ? read more at sportskeeda.com

आज जरुरत इस बात की है इस निराशाजनक प्रदर्शन  से हम सबक ले  और अगले खेलों के लिए खिलाडियों को भरपूर सुविधाएं  दें …

 

August 21, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

महिलाएं – खेल, खिलाडी और आत्मविश्वास

महिलाएं – खेल, खिलाडी और आत्मविश्वास

Rio Olympic 2016, रियो ओलम्पिक 2016  में भारत की महिलाओं का ही बोल बाला रहा … जहां एक बार भारतीयों ने पदक की आस छोड दी थी वहीं साक्षी मलिक और पीवी सिंधु एक उम्मीद बन कर आईं और दीपा कर्माकर ने जिस तरह से महिला जिमनास्ट में चौथा स्थान प्राप्त किया वो एक मिसाल बनी हैं. जिस तरह से देश में कन्या भ्रूण हत्या हो रही हैं ऐसे में बेटियों का पदक जीत कर लाना एक ताजा हवा का झोंका है और एक उम्मीद है कि हमारी बेटियां कुछ भी कर सकती हैं … !!! अब हिम्मत आ रही है …

 

खिलाडी महिलाएं - कार्टून मोनिका गुप्ता

खिलाडी महिलाएं – कार्टून-  मोनिका गुप्ता

ओलंपिक में पदक जीतने वाली वो 4 भारतीय महिलाएं – BBC हिंदी

साक्षी मलिक, साइना नेहवाल, मेरी कॉम और कर्णम मल्लेश्वरी ने ऐसे जीते थे ओलंपिक पदक. bbc.com

 

ओलिंपिक में भारत और भारत में महिला खिलाड़ी…

कभी-कभी मन में एक बात आती है, कि आखिर कैसा होता होगा उस परिवार का माहौल जहां भ्रूण हत्‍या को अंजाम दिया गया होगा, क्‍या वह लोग आपस में नजर मिला पाते होंगे, क्‍या देश की बेटी की जीत से उनका सीना चौड़ा होता होगा… Read more…

 

ओलिंपिक में भारत और भारत में महिला खिलाड़ी…

कभी-कभी मन में एक बात आती है, कि आखिर कैसा होता होगा उस परिवार का माहौल जहां भ्रूण हत्‍या को अंजाम दिया गया होगा, क्‍या वह लोग आपस में नजर मिला पाते होंगे, क्‍या देश की बेटी की जीत से उनका सीना चौड़ा होता होगा… Read more…

 

 

CqSYahUUsAARaWU

पीवी सिंधु ने रियो ओलम्पिक में रचा इतिहास, जीता सिल्वर मेडल – DhasuNews

पीवी सिंधु ने सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है| वो ऐसा करने वाली पहली भारतीय बेडमिंटन महिला खिलाडी बनी| इससे पहले सायना नेहवाल ने 2012 में लन्दन ओलम्पिक में ब्रोंज मेडल जीता था| सिंधु का मुकाबला स्पेन की पहली वरीयता प्राप्त केरोलिना मारिन से था| शुरू से ही यह मुकाबला काफी रोमांचक और दिल की धड़कन रोकने वाला था|यह खेल 1 घंटा 23 मिनट चला| जिसे केरोलिना ने 19-21, 21-12, 21-15 से अपने नाम कर लिया| सिंधु ने हारकर भी इतिहास रच दिया| See more…

खेल के नाम – मन की बात

रियो ओलम्पिक में महिला ने अपने मासिक धर्म के दौरान तैराकी में की जीत हासिल – Today News India

रियो: रियो ओलम्पिक में  महिला ने अपने मासिक धर्म के  दौरान तैराकी में की जीत हासिल। चीन की एक महिला तैराक ने अपने मासिक धर्म में होने के बाद भी तैराकी में 4×100 मीटर की तैराकी में भाग लिया। ये अपने आप में प्रेरणादायक है। आमतौर पर स्त्रियां इस दौरान कमज़ोर हो जाती हैं और … read more at todaynewsindia.com

महिलाएं – खेल, खिलाडी और आत्मविश्वास  के बारे में आपका क्या विचार है … जरुर बताईएगा !!

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 158
  • 159
  • 160
  • 161
  • 162
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved