Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

June 29, 2017 By Monica Gupta 1 Comment

छोटे बच्चों को कैसे पढ़ाए – पेरेंटिंग टिप्स इन हिंदी

जीवन में माता पिता का महत्व

छोटे बच्चों को कैसे पढ़ाए – पेरेंटिंग टिप्स इन हिंदी – कल जब मैं अपनी जानकार के घर गई तो टेबल पर खूब सारी कॉपी बिखरी हुई थी … वो कुछ उल्टे हाथ से लिख रही थी … मुझे देख कर वो एक दम से खडी हो गई … और कॉपी समेटते हुए बताया कि बेटे का स्कूल का होमवर्क कर रही हूं उसने किया नही अब स्कूल खुलने वाले हैं … स्कूल में सजा न मिले इसलिए उल्टे हाथ से खुद ही लिख रही हूं … ताकि पता न चले ..

छोटे बच्चों को कैसे पढ़ाए – पेरेंटिंग टिप्स इन हिंदी

वैसे होम वर्क तो बहुत मिलता है बच्चों को .. पर क्या ये सही है मम्मी खुद होमवर्क करें … इसके लिए पढाई में interest create करना  होगा

मेरे पास भी बहुत मैसेज आते हैं बच्चा LKG में है UKG मे है कैसे पढाए ध्यान ही नही है उसका … असल में,  बच्चे से ज्यादा मम्मियां  impatient हो जाती हैं … तो छोटे बच्चों को कैसे पढ़ाए

Interest create करें ..सबसे पहले तो किताबी दुनिया से बाहर आकर असली दुनिया की चीजे दिखाए … इससे बच्चा जल्दी सीखेगा.  किताब में चिडिया दिखाने की बजाय असल में चिडिया दिखाएं .. जितना प्रैक्टिकल दिखाएगें उतना फर्क पडेगा

गाने या कविता के माध्यम से बच्चे जल्दी सीखते हैं … बाजार में बहुत तरह के खिलौने आते हैं जिनसे बहुत कुछ सीखा जा सकता है

टीवी या computer games   के माध्यम से बच्चे बहुत बातें सीख सकता है

दोस्तों के साथ खेलने दें … हम उम्र के बच्चों से जल्दी सीखते हैं बच्चे को स्पेस दें ताकि वो सीख सके

 

अब आती है बहुत जरुरी बात … अगर बच्चे को कुछ समझ न आए तो वो बार बार पूछ्ता है तो उसे सही और ढंग से जवाब दें टालमटोल न करें

नही पढाई की तो पीटूंगी … या खाना नही मिलेगा या आज खेलना बंद ऐसे उसके मन में डर बैठ जाएगा ..बल्कि ये कहना चाहिए चलो अप्पन  मिलकर होमवर्क खत्म करते हैं फिर पार्क चलेंगें या पसंद की कार्टून देखेंगें.

मनोबल बढाए ,

शाबाशी दें

ईनाम दें ,

तारीफ करें

और सबसे जरुरी बात की आप धर्य धैर्य रखें … आधीर न हो कि आज से स्कूल जाना शुरु किया छोटी ए बी सी, क ख ग अगले दिन ही आ जाए …  बिना मारे प्यार से सारी बात आराम से समझाएं

बच्चे को डांट देना या मार देना ही एक विकल्प नही ऐसे पढाए कि बच्चे की रुचि बने रहे …

Please don’t forget to Subscribe to this Channel for Updates on latest Videos…
Click the link below to subscribe now:
http://https://www.youtube.com/@MonicaGupta/

बच्चों को पढ़ाने का सही तरीका , बच्चों को कैसे पढ़ाए , बच्चों को कैसे पढाये , बच्चों को कैसे समझाए , बच्चों को पढ़ाने का सही तरीका , पेरेंटिंग टिप्स , पेरेंटिंग टिप्स इन हिंदी , परवरिश की जिम्मेदारी , बच्चों को पढ़ाने का तरीका , baccho ko kaise samjhaye , baccho ko kaise padaye , baccho ko kaise samjhaye, BACHO KO STUDY KARANE KA TARIKA, बच्चों को कैसे पढ़ाए, child parenting in hindi, good parenting skills in hindi , parenting style ,

छोटे बच्चों को कैसे पढ़ाए – पेरेंटिंग टिप्स इन हिंदी

June 28, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ क्या वाकई गम्भीर है

लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ क्या वाकई गम्भीर है

लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ क्या वाकई गम्भीर है – loktantra ka chautha stambh एक महिला के घर पर उसके बच्चे ने कुछ ऐसा बोल दिया जो उसे नही बोलना चाहिए था अब उस महिला ने घर घर जाकर ये बात बताई कि बेटे ने क्या कह दिया … उसकी बात सुनकर लोग भी बात बनाने लगे और कुछ हंसने भी लगे … अब प्रश्न ये उठता है कि जब बात सही ही नही थी तो उस महिला ने वो बात लोगो को किसलिए बताई … क्या उस बात का ढिंढोरा पीटना सही था … ???

लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ क्या वाकई गम्भीर है 

यकीनन आप भी सोच रहे होंगें कि घर पर ही बच्चे को समझा  लेती तो सही हो जाता ना लोगो को बात पता चलती न वो मजाक का कारण बनते … पर आजकल ये हो नही रहा … मीडिया को ही ले लीजिए …

एक से एक खराब और गलत खबर खोज खोज कर लाएगें और फिर उस पर बहस करवाएगें  साथ ही साथ ये भी कहेंगें कि मीडिया  इस बात की प्रमाणिकता की पुष्टि नही करता और नतीजा वही ढाक के तीन पात …

अगले दिन फिर कोई मुद्दा आएगा और फिर उसके पीछे दौड पडेगें …

सच मानिए मुझे नही लगता कि न्यूज मीडिया देशहित में जरा भी सोच रहा है  ठीक उसी तरह जैसे मैंने पहले उदाहरण दिया … अगर कोई नेता गलत बोलता है और उसके बयान  वाकई में देश हित में नही है उस बात से देश का माहौल खराब होता है तो उसे उछालना गलत है …  जो उस बात से सम्बंधित है उससे बात साफ करनी चाहिए बजाय मीडिया पर एक घंटा ढिंढोरा पीटने से (जिसमे से लगभग 30 मिनट या ज्यादा का समय  विज्ञापनो को सादर समर्पित होता हैं)   …

और ये भी देखिए कि  इससे नतीजा क्या निकल रहा है देश गर्त में जा रहा है …

कही सुरक्षा नही रही … हर जगह मार पिटाई, खून खराबा … आखिर कहां आ गए हैं हम … इसकी सबसे बडी जिम्मेदार मीडिया है और रही सही कसर पूरी कर रहा है सोशल मीडिया …

सोशल मीडिया वाले लोगो पर तो नाराजगी बाद में होगी पर जो चौथा स्तम्भ बना हुआ है उस के भी कुछ कर्तव्य हैं या नही ???

और एक बात और … अगर इतनी ही देशभक्ति  या दिल में देश के प्रति दर्द है तो मुद्दे का हल जब तक न निकल जाए उसी पर डटे रहो … 24 घंटे का चैनल है आप लोगो के पास फिर किसलिए कहते हो कि अब समय समाप्त हो रहा है … एक बहुत बडा प्रश्नवाचक ??

विधायिका, कार्यपालिका, न्‍यायपालिका को लोकतंत्र के तीन प्रमुख स्‍तंभ माना जाता है. इसमें चौथे स्‍तंभ के रूप में मीडिया को शामिल किया गया. कहते है कि किसी भी लोकतंत्र की सफलता  के लिए जरूरी है कि उसके ये चारों स्तंभ मजबूत हों. चारों अपना अपना काम पूरी जिम्मेदारी व निष्ठा से करें…

यहां विधायिका जहां कानून बनाती है, कार्यपालिका उन्‍हें लागू करती है और न्‍यायपालिका कानूनों की व्‍याख्‍या करती है, उनका उल्‍लंघन करने वालों को सजा देती है. मीडिया यहां जहां समसामयिक विषयों पर लोगों को जागरुक करने तथा उनकी राय बनाने में बड़ी भूमिका निभाता है  इसलिए

प्लीज जरा ख्याल करो देश का … !!

खबरे फटाफट … खबर  और तेज एक मिनट में  50 खबरें … कल अखबार के आखिरी पन्ने पर एक छोटी सी खबर थी कि तेजपाल को राहत नही. याद ही नही आया कि कि कौन तेजपाल. फिर दिमाग पर जोर दिया तो याद आया. ओह वो. फिर सारी कहानी आखों के आगे घूम गई, असल में, आज कल खबरो की रफ्तार इतनी तेज और इतनी ज्यादा तेज हो गई है कि हफ्तें की खबर तो क्या दो दिन पहले की खबर भी याद नही रहती. अब तो खबर आती है इस घंटे की खास खबर फिर आएगी इस सैकिंड की खास खबर !!एक मिनट मे दस खबरें, फटाफट खबरें और 5 मिनट मे सौ खबरों के बीच दिमाग अगर भूल भी जाए तो कोई हैरानी की बात नही … loktantra ka chautha stambh

प्लीज जरा ख्याल करो देश का … !! रहम … T R P  से बचो … देशहित किसमे है इसका सोचो !!

लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ क्या वाकई गम्भीर है ?? आपके विचारो का स्वागत है …

 

सोशल मीडिया का समाज पर असर कितना

 

 

प्लीज जरा ख्याल करो देश का … !! रहम … T R P  से बचो … देशहित किसमे है इसका सोचो !!

लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ क्या वाकई गम्भीर है ?? आपके विचारो का स्वागत है …

June 28, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

दुख सुख में बदल सकता है – दुख दूर करने के उपाय

जीवन में माता पिता का महत्व

दुख सुख में बदल सकता है – दुख दूर करने के उपाय –   सुख-दुःख आते जाते रहते हैं.  उदास मन रखने की कोई जरुरत नही क्योकि दुख सुख में बदल सकता है.

दुख सुख में बदल सकता है – दुख दूर करने के उपाय

कई बार बातें बहुत आसान होती हैं पर हम उसे बहुत कॉम्प्लिकेटेड complicated बना देेेेते हैंं.   कल एक जानकार मिली बोली बहुत गर्मी है बारिश पता नही किसलिए नही हो रही … आज बारिश हो गई तो … तो भी न खुश कि पता नही कब रुकेगी … सारा काम रुक गया … न कपडे धोए न बाई आई … इसे तो होना ही नही चाहिए कई लोग ऐसे ही होते हैं हमेशा दुखी … तो क्या ऐसी कोई तरकीब है आईडिया है दुख सुख में बदल जाए … बिल्कुल बदला जा सकता है

दुख सुख में बदल जाएगा … एक तरकीब है कि कैसे दुख सुख में बदल सकता है … एक कहानी पढी थी …

एक आश्रम  मे गुरु शिष्य रहते थे .  एक दिन शिष्य गुरु के पास आया और बोला कि एक आदमी आया है वो कुछ समय के लिए अपनी भैंस वहां छोडना चाह्ता है उसे दूर गांव जाना है गुरु शांत स्वभाव में बोले  ठीक है उसे बोलो छोड जाए  कम से कम दूध तो पीने को मिलेगा …

कुछ समय बाद शिष्य गुरु जी के पास आया बोला वो आदमी आया है भैंस लेने … गुरु ने कहा कि हां हां दे दो … कम से कम गोबर के झंझंट से तो छुटकारा मिलेगा इस कहानी से यही सबक मिलती है कि

परिस्थिति Situation  बदलने पर मनोस्थिति Mood बदल लो – दुख सुख में बदल जाएगा

जिंदगी जिंदादिली का नाम है – Monica Gupta

जिंदगी जिंदादिली का नाम है. zindagi zindadili ka naam hai –  सुख दुख आते जाते रहते है – जिंदगी चलती रहनी चाहिए. सोशल नेट वर्किंग साईट पर एक लडकी से जान पहचान read more at monicagupta.info

 

सुख दुख मन के ही समीकरण हैं …

दुख सुख में बदल सकता है – दुख दूर करने के उपाय – सुख-दुःख , दुख के कारण , दुखों का निवारण , दुखी मन, दुख सुख था एक सबका,

उदास मन, आज मन उदास है .

June 27, 2017 By Monica Gupta 1 Comment

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें … 

GST बोले तो

Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. Goods and Services tax or GST is actually an indirect tax which is applied when a customer buys a good or a service. This tax is an individual tax for the whole country. This tax aims to make India a united market.

 

GST बोले तो …. एक कहानी जो मैसेज मे पढी

एक राजा ने बहुत ही सुंदर ”महल” बनावाया और महल के मुख्य द्वार पर एक ”गणित का सूत्र” लिखवाया और एक घोषणा की कि इस सूत्र से यह ‘द्वार खुल जाएगा और जो भी इस ”सूत्र” को ”हल” कर के ”द्वार” खोलेगा में उसे अपना उत्तराधीकारी घोषित कर दूंगा।

राज्य के बड़े बड़े गणितज्ञ आये और सूत्र देखकर लोट गए, किसी को कुछ समझ नहीं आया। आख़री दिन आ चुका था उस दिन 3 लोग आये और कहने लगे हम इस सूत्र को हल कर देंगे। उसमे 2 तो दूसरे राज्य के बड़े गणितज्ञ अपने साथ बहुत से पुराने गणित के सूत्रो की पुस्तकों सहित आये। लेकिन एक व्यक्ति जो ”साधक” की तरह नजर आ रहा था सीधा साधा कुछ भी साथ नहीं लाया था।

उसने कहा मै यहां बैठा हूँ पहले इन्हें मौक़ा दिया जाए। दोनों गहराई से सूत्र हल करने में लग गए लेकिन द्वार नहीं खोल पाये और अपनी हार मान ली। अंत में उस साधक को बुलाया गया और कहा कि आपका सूत्र हल करिये समय शुरू हो चुका है।

साधक ने आँख खोली और सहज मुस्कान के साथ ‘द्वार’ की ओर गया। साधक ने धीरे से द्वार को धकेला और यह क्या? द्वार खुल गया, राजा ने साधक से पूछा – आप ने ऐसा क्या किया? साधक ने बताया जब में ‘ध्यान’ में बैठा तो सबसे पहले अंतर्मन से आवाज आई, कि पहले ये जाँच तो कर ले कि सूत्र है भी या नहीं। इसके बाद इसे हल ”करने की सोचना” और मैंने वही किया!

कई बार जिंदगी में कोई ”समस्या” होती ही नहीं और हम ”विचारो” में उसे बड़ा बना लेते हैं।

जीएसटी लगने तो दीजिये अभी अपना ब्लड प्रेशर मत बढाइये

क्या लगता है।

पहले बरसात आएगी

या

GST

❓❓

 

Breaking:-

जिन Whatsapp groups का daily turnover 20 messages से अधिक है वे सभी 1 जुलाई से GST के दायरे में मानें जायेंगे।

बहुत तरह की बाते हो रही हैं इसे लेकर …

June 27, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

सोच कर समझ कर कॉमेंट कर – व्यक्तित्व विकास टिप्स

जीवन में माता पिता का महत्व

सोच कर समझ कर कॉमेंट कर  – व्यक्तित्व विकास टिप्स- Personality Development  Tips विचार हमारे व्यक्तित्व का आईना है, विचार करें – कॉमेंट करना भी एक आर्ट है . स्मार्ट दिखने के लिए हम क्या क्या करते हैं … पहले तो कपडे अच्छे पहनते हैं , perfume लगाते हैं , body language सही रखते हैं और eye contact बना कर रखते हैं … बिल्कुल ठीक पर अगर आप सोशल मीडिया पर हो जहां आपको कोई देख नही रहा. मान लीजिए .. आप मुझे देख पा रहे हैं पर  मैं आपको नही देख पा रही तो ऐसे में आप वहां अपनी presence उपस्थिति कैसे दर्ज करवाएंगें … सोचिए सोचिए …???

सोच कर समझ कर कॉमेंट कर – व्यक्तित्व विकास टिप्स

मैं बताती हूं वहां आप अपनी राईटिंग से सभी को इम्प्रेस करेंगें … अच्छे कॉमेंट भी करेंगें … वाकई,  कमेंटस भी हमारी पर्सनालिटी पर बहुत गहरा असर डालती है … इसलिए यहां पर पूरा ध्यान इस बात पर रहना चाहिए कि हमारे कमेंटस अच्छे हों ताकि वो सभी को अच्छा लगे कुल मिलाकर सही कॉमेंट कमेंट करना भी एक आर्ट है ,

अगर हम अपनी अच्छी पर्सनालिटी बनाए रखना चाहते हैं स्मार्ट लगना चाहते हैं तो  तो कॉमेंट करने पर बहुत ध्यान देना होगा … क्योकि हम किसी के दिल में भी उतर सकते हैं और दिल से भी … मैं कुछ उदाहरण बताती हूं … जैसा कि कैसे कैसे कमेंट करते हैं लोग

एक पोस्ट पर मैंने देखा कि किसी ने लिखा था कि उसके अंकल की death हो गई … और बहुत सारे likes थे… ऐसे में वो क्या होंगें … block … बिल्कुल सही कहा  … अब और सुनिए …

हमें स्माईली बनाने का बहुत शौक होता है और वो इजी भी होता है पर उसके बारे में भी सही सही नॉलिज होनी जरुरी है … स्माईली की पहचान होनी भी बहुत जरुरी है .. इसी post  पर मैंने देखा स्माईली बनाई हुई थी … 😆 हंस हस कर बुरा हाल वाली … अब बताईए

कई बार किसी की पोस्ट पर बजाय उस पोस्ट के बारे मे लिखने के अपने ही विज्ञापन का प्रचार करने लगता है और एक बार नही बहुत बार …  उपर क्या लिखा है क्या नही उससे मतलब नही …

कुछ लोग गलत वीडियो डाल देते हैं जिसका कोई मतलब ही नही …

 

कोई कमेंट पर सिर्फ गुड मोर्निंग, गुड नाईट लिखता है उसे कोई मतलब नही कि पोस्ट किस बारे में है

 

कुछ लोग इतने नेगेटिव होते हैं कि उन्हें हर बात काटनी ही होती है कोई न कोई नुक्स निकाल कर ये जताने की कोशिश करते हैं कि लिखने वाला गलत है … हर बार … इंतजार करते हैं कि वो कुछ लिखे और वो बात काटे

. कुछ लोग  पोस्ट की बात छोड कर आपस मे ही बात करने लग जाते हैं … चाहे वो दोस्ती की बात हो या टकराव की …

 

अगर हम अपनी अच्छी पर्सनालिटी बनाए रखना चाहते हैं तो कॉमेंट करने पर बहुत ध्यान देना होगा … आजकल हम सोशल मीडिया पर ज्यादा active  हैं और लोगो का आपस में मिलना जुलना कम है  बस facebook , blog हुआ, टविटर हुआ लिख कर अपने होने का अहसास करवाते हैं इसलिए किसी पोस्ट पर हमारा कमेंट हमें स्मार्ट भी बना सकता है और नालायक भी …

Subscribe to my channel for more videos:

https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

 सोच कर समझ कर कॉमेंट कर – व्यक्तित्व विकास टिप्स

कमेंट कैसे कैसे, विचार हमारे व्यक्तित्व का आईना है, विचार करें ,

. व्यक्तित्व विकास टिप्स, सोच विचार कर ही कमेंट करें, कमेंट कैसे कैसे, विचार हमारे व्यक्तित्व का आईना है, विचार करें ,

June 26, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

सावधान रहें सतर्क रहें इन लोगो से

जीवन में माता पिता का महत्व

सावधान रहें सतर्क रहें इन लोगो से  – कैसे लोगो से बचें जोकि हमें नुकसान पहुंचा सकते हैं  , मतलबी रिश्ते वाले कैसे होते हैं , कैसे सावधान रहें इन लोगो से ..  savdhaan rahe satark rahe… सावधान इंडिया.. कुछ ऐसे लोग होते हैं जिनसे सावधान रहना चाहिए. कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें कभी भी नाराज नहीं करना चाहिए.

सावधान रहें सतर्क रहें इन लोगो से

अक्सर हम सुनते हैं कि 4 लोग क्या कहेंगें … पर हकीकत में चार लोग किसी ने नही देखे पर हां,  तीन तरह के लोग हमारी जिंदगी में जरुर आते हैं सच में, कुछ ऐसे लोग होते हैं जिनसे सावधान रहना चाहिए. कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें कभी भी नाराज नहीं करना चाहिए. इसी बारे में नेट पर मैंने एक कहानी पढी और अच्छी लगी इसलिए शेयर कर रही हूं

 

बहुत समय पहले एक गुरुकुल में शिक्षा लेने के बाद जब शिष्य अपने-अपने घर लौट रहे थे। गुरुजी भी अपने शिष्यों की शिक्षा से बहुत खुश थे और अंतिम उपदेश देने की तैयारी कर रहे थे।

गुरुजी के हाथ में लकड़ी के 3 गुड्डे थे। उन्होंने शिष्यों को तीनों गुड्डे दिखाते हुए कहा कि आप सभी को इन तीनो में फर्क क्या है  सभी  ध्यान से  गुड्डों को देखने लगे. वो  हैरान कि सब एक जैसे हैं.

तभी किसी शिष्य को एक गुड्डे के कान में छेद दिखाई दिया। इसके बाद तीनों गुड्डों में अंतर खोजकर गुरुजी को बताया कि

एक गुड्डे के दोनों कान में छेद है

दूसरे गुड्डे के एक कान और मुंह में छेद है

तीसरे के सिर्फ एक ही कान में छेद है

 

https://youtu.be/VTPnT8SNhRw


गुरुजी प्रसन्न हो गए. इसके बाद गुरुजी ने एक पतला तार शिष्यों देते हुए कहा कि इस तार को गुड्डों के कान के छेद में डालों. शिष्यों ने वैसा ही किया. तार पहले गुड्डे के एक कान से होता हुआ दूसरे कान से निकल गया.

दूसरे गुड्डे के कान से होते हुए मुंह से निकल गया.

तीसरे गुड्डे के कान में तार घुसा पर कहीं से निकल नहीं पाया.

 

तब गुरुजी ने शिष्यों से कहा कि इन तीन गुड्डों की तरह ही आपके जीवन में तीन तरह के लोग आएंगे.

पहला गुड्डा ऐसे लोगों को दर्शाता है जो आपकी बात एक कान से सुनकर दूसरे से निकाल देंगे. ऐसे लोगों को कभी भी अपनी समस्या नहीं बतानी चाहिए.

दूसरा गुड्डा ऐसे लोगों को दर्शाता है जो आपकी बात सुनते हैं और उसे दूसरों के सामने बोलते हैं. इनसे सावधान रहना चाहिए और कभी भी अपनी महत्त्वपूर्ण बातें इन्हें नहीं बतानी चाहिए.

 तीसरा गुड्डा ऐसे लोगों का प्रतीक है, जिन पर भरोसा किया जा सकता है.  इन लोगों से किसी भी तरह का विचार-विमर्श कर सकते हैं.  इन से सलाह ले सकते हैं. यही वे लोग होते हैं जो हमारी ताकत बन सकते हैं। इन्हें कभी भी खोना नहीं चाहिए. 

कैसे लोगो से बचें , मतलबी रिश्ते, सावधान रहें इन लोगो से जो … ,

सावधान रहना चाहिए इन लोगो से, सावधान इंडिया, सतर्क रहना,

सावधान रहें सतर्क रहें इन लोगो से

Subscribe to my channel for more  videos:
https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel
  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 77
  • 78
  • 79
  • 80
  • 81
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved